सोमवार, 14 जनवरी 2013

महिला अपराधों की रोकथाम संबंधी शपथ ली जाएगी

सीहोर ।    राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों एवं महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करने के लिए 18 जनवरीए को शपथ एवं केण्डल मार्च का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं विकासखंड स्तर पर किए जाने वाले आयोजन के सिलसिले में कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत द्वारा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
    कलेक्टर श्री कियावत ने बताया कि नारी सम्मानए महिला अधिकारों के लिए जन चेतना एवं महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति समाज में जन जागृति लाने के उद्देश्य से 18 जनवरी  को शपथ ग्रहण एवं केन्डल मार्च आयोजन का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। शासन निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर महिलाओं के   अधिकारों एवं महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में महाविद्यालयों एवं स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें अध्ययनरत युवाओंए अन्य युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम सायंकाल 5 से 6 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा जिसमें महिलाओं के अधिकारों एवं महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करने संबंधी शपथ दिलाई जाएगी और माण्मुख्यमंत्री  के संदेश का वाचन किया जाएगा तथा केन्डल मार्च का आयोजन किया जाएगा।  इसी तरह विकासखंड मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के समस्त सामाजिक संगठनोंए शैक्षणिक संस्थाओं और महिला संगठनों सहित आमजन की इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 

मुनिश्री पर हमले के विरोध में रहा आष्टा नगर बंद

आष्टा। सिद्धक्षेत्र गिरनार जनागढ गुजरात में वंदना करने के पश्यात वापस आ रहे मुनि प्रबलसागर महाराज पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गये प्राणघातक हमले के विरोध में सोमवार कों जैन समाज द्वारा आष्टा नगर बंद का आव्हान किया।
   1 जनवरी को गुजरात के जूनागढ में गिरनार शिखर की पांचवी टोंक की वंदना कर लौटते समय आचार्य पुष्पदंतसागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रबलसागर महाराज पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। बताया जाता है कि मुनिश्री कि हालत अभी भी गंम्भीर बनी हुई है। और उन्हे जूनागढ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपरोक्त जानलेवा हमले से पूरे देश भर में जैन समाज में आक्रोश छाया हुआ है। इनकी रक्षा के लिए पूरे देश में धरना प्रदर्शन किये जा रहे है। जिसके चलते 14 जनवरी सोमवार को आष्टा में भी बंद का आव्हान किया गया।
हमले के विरोध में रहा आष्टा नगर बंद
गुजरात के जूनागढ़ में मुनिश्री पर हमले के विरोध में 14 जनवरी को आष्टा नगर में जैन समाज द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। बंद का समर्थन नगर के व्यापारियों सहित सभी ने किया । नगर में किराना व्यापारी , कपडा व्यापारी, इलेक्ट्रानिक व्यापारी, होटल व्यापारी, सराफा व्यापारी , आदि सहित सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को  बंद करके नगर बंद को सफल बनाने में अपना समर्थन किया ।व्यापारिी संगठनों के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष मीना विनित सिंगी , उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन सहित पार्षदगणों ने भी बंद में अपना समर्थन किया।
जूलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
गुजरात में हुऐ मुनिश्री प्रबलसागर महाराज पर आसामजिक तत्वों द्वारा हमले के विरोध में आष्टा नगर में जैन समाज द्वारा बडा बाजार से जूलूस निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तहसील कार्यालय पहूचा जहॉ जैन समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुनिश्री पर आसामजिक तत्वों   द्वारा किये गये हमले को लेकर जैन समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एस डी एम रविकुमार को ज्ञापन सौंपां गया जिसमें जैन संतों सहित सभी साधु संतों की सुरक्षा हेतू मांग की हैं

आज आऐंगे 108 श्री गोकुलोत्सव जी महाराज


सीहोर।आगामी छह फरवरी को नगर के बीएसआई के विशाल मैदान पर होने जा रहे श्री विराट सोमयज्ञ महोत्सव की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। इन तैयारियों और अन्य व्यवस्था के लिए राजाधिराज जगद्गुरु पीठाधीश्वर वा. सर्वतोमुखी वा सोमयाजी दीक्षित अनंत श्री विभूषित पद्म श्री आचार्य श्री गोकुलोत्सव जी महाराज श्री सर्वतोमुख सोमयाजी दीक्षित गोस्वामी श्री ब्रजोत्सव जी महाराज मंगलवार को आ रहे है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमयज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंगलवार को महाराज लोग शाम को समिति के सदस्यों से विशेष बैठक के उपरांत बुधवार को प्रेसवार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के इतिहास में आगामी छह फरवरी से जारी सबसे प्राचीन सोमयज्ञ में देश के कोने-कोने से बड़ी सं या में साधु, संत आने के साथ हजारों की सं या में प्रतिदिन श्रद्धालु के आने की संभावना है, इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

युवा मोर्चा ने जलाया पाकिस्तान सरकार का पुतला


आष्टा। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा के जिला महामंत्री कालु भटट के नेतृत्व में कायर पाकिस्तान सरकार का पुतला बडा बाजार में फुंका। मोर्चा के जिला महामंत्री कालु भटट ने अपने उदबोधन मे कहा कि गत दिनों सरहद पर पाक द्वारा की गई कायरता पूर्ण घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान बिन पेंदी का लोटा है और उससे सारे संबंध रिष्ते भारत सरकार को खत्म कर लेना चाहिए। भारत सरकार के ढीले रवैये के कारण ही पाकिस्तान बेरहमी से जो दो देष के सपुतो की निर्गमता से जो हत्या की गई उससे यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान कही से कही तक भरौसे लायक नही है और अपनी ओकात दिखाने से बाज नही आता। अत: भारत सरकार को इससे सभी प्रकार के व्यापारिक एवं आर्थिक संबंध खत्म कर देना चाहिए। उदबोधन को नगर के पूर्व महामंत्री पंकज नाकोडा, मंत्री नितिन भटट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जुगल मालवीय, नगर महामंत्री आनंद गोस्वामी, उपाध्यक्ष गबु कोठारी, नगर मंत्री नन्नु सोनी, सतीष रावत, संजय वर्मा, सलीम ठेकेदार, प्रकाष यादव, राम सोनी, नवीन खत्री, अमित मोटवानी, अन्नु राजपुत, अनिल कुषवाह, हर्ष गुप्ता, लोकेष मेवाडा, मोना महेष्वरी, गणेष सोनी, षिवम सोनी, श्याम सोनी, रोहित जैन, जितु बरेठा आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार नगर उपाध्यक्ष अवनिष पिपलोदिया ने किया।

देश का सबसे बड़ा व्यवस्थित आंदोलन था सिपाही बहादुर सरकार : डीएस राय

सीहोर । देश के आत्म सम्मान के लिये और स्वतंत्रता के लिये आज से 155 साल पहले 356 से अधिक क्रांतिकारियों ने अपने सीने पर गोलियाँ खाई थीं। ब्रितानी हुकूमत और भोपाल के शासकों द्वारा अपनाए गए तमाम हथकंडे भी इन सिपाहियों की देशभक्ति और बहादुरी के आगे नाकाम रहे। कौमी एकता की मिशाल कायम करते हुए जिन सिपाहियों ने दो झण्डे गाड़कर पूरे देश से ब्रितानी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के प्रयास किये थे वह हमारे लिये आज भी प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
उक्त उद्गार आज शहीद समाधी स्थल सैकड़ाखेड़ी मार्ग सीहोर पर पूर्व कलेक्टर डीएस राय ने मुख्य वक्ता के रुप में व्यक्त किये। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहीद समाधी स्थल पर पुष्पांजली का आयोजन शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति और बसंत उत्सव आयोजन समिति के आव्हान पर किया गया था। जिसमें नगर के अनेक जागरुक नागरिक पहुँचे। कार्यक्रम में अतिाि वक्ता श्री डी.एस.राय ने बताया कि हिन्दी ही नहीं देश के जाने-माने अंग्रेजी समाचार पत्रों में  भी दिल्ली में उनकी पुत्री शालिनी राय ने इस सिपाही बहादुर सरकार के संबंध में लेख प्रकाशित कराये हैं। यह एक ऐसा स्वर्णिम इतिहास है जिस पर सीहोर के लोगों  को गर्व होना चाहिये। पूरे देश में 1857  की क्रांति के दौरान क्रांतिकारियों का इतना बड़ा कत्लेआम नहीं हुआ था। हवलदार कोठ महावीर, रिसालदार वली शाह, रमजूलाल, आदिल  मोह मद खॉ, फाजिल मोह मद जैसे क्रांतिकारियों के नाम हर एक जुंबा पर होना चाहिये हमें यह प्रयास करने की जरुरत है। सिपाही बहादुर सरकार को उखाड्Þ फेंकने के लिये सबसे क्रूर अंग्रेज अफसर   ह्यूरोज सीहोर आया था।
    श्री राय ने कहा कि पूरे देश में इस तरह का कोई और इतिहास नहीं मिलता। इस गोरान्वित इतिहास पर एक फिल्म भी बन सकती है जिसके प्रयास उनके द्वारा किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होने कहा कि एक समिति बनाकर सीहोर के लोगों को मु यमंत्री से मिलना चाहिये और सिपाही बहादुर पर एक पुरस्कार की घोषणा प्रदेश शासन द्वारा की जाये इसकी मांग रखी जानी चाहिये।
    कार्यक्रम का संचालन आज वरिष्ठ समाजसेवी ओमदीप ने किया। कार्यक्रम में संगीतिका संगीत महाविद्यालय के संचालक मांगीलाल ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया था। जबकि कवि सुरेश श्रीवास्तव ने कविता का पाठ किया। देश की सीमा पर शहीद हुए दो सैनिकों और सिपाही बहादुर सरकार के क्रांतिकारियों को दो मिनिट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजली दी। नगर पालिका द्वारा कराई गई व्यवस्थाओं के लिये नगर पालिका और सभी उपस्थित देशभक्तों का आभार आनन्द गांधी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राणा उदय सिंह जी आर्य की अध्यक्षता में स पन्न हुआ । जिसमें पूर्व विधायक शंकरलाल साबू, केसरीमल गिरोठिया, नारायण कासट, राममूर्ति शर्मा, प्रेमबंधु शर्मा, कमलेश कटारे, बसंत दासवानी, सम्राट प्रजापति, हरीश राठौर, पत्रकार श्री कंद्रे, संतोष कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा गुरु, सुशांत समाधिया बिल्लु, अंकुर तिवारी, आशीष गुप्ता, अनिल राय, सुरेन्द्र रल्हन, भारत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

मकर संक्राति पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा में स्रान



रेहटी। सोमवार को मकर संक्राति पर्व पर नर्मदा तटों पर स्रानदान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मकर संक्राति पर स्रानदान करने वालों की अधिक भीड़ क्षेत्र प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आंवलीघाट अन्य नर्मदा तटों पर देखी गई। नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर पुण्यदान किया। तीर्थ स्थल आंवलीघाट में अलवसुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जो सांय तक जारी रहा। मंकर संक्राति का पर्व पर श्रद्धालुओं ने मॉ नर्मदा स्रान कर पूजा-अर्चना और पुण्यदान किया। साा क्षेत्र के नर्मदा तट नेहलाई, मरदानपुर, जहाजपुरा, नीनौर, पथौड़ा, मठ्ठागांव, बाबरी, होलीपुरा, सातधार आदि नर्मदा तटों पर स्रानदान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मकर संक्राति पर दूर-दूर लोगों स्रान के लिए नर्मदा घाटों पर पहुचते और नर्मदा में स्रान कर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मॉ नर्मदा को तिल, गुड़ से लड़डुओं का भोग लगाते है।
मंकर संक्राति पर माता विजयासन किए दर्शन
मकर संक्राति पर्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीदेवी धाम सलकनपुर में माता के भक्तों का तांता लगा हुआ था। मकर संक्राति पर हजारों श्रद्धाुलओं नर्मदा स्रान कर प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवीधाम सकलनपुर पहुचकर मॉ विजयासन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं सीढ़ी मार्ग, वाहन पहुच मार्ग एवं रोप वे से पहुचने वाले श्रद्धालुआें मॉ विजयासन के दर्शन किए। रोप वे से पहुचकर मॉ विजयासन के दर्शन करने वाले श्रद्धालुआें ने रोप वे का आनंद उठाया। जहां रोप से भी हजारों श्रद्धालु मंदिर तक पहुचकर मॉ विजयासन के दर्शन किए।

हजारों श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बुदनी। मकर संक्रांति पर्व पर क्षेत्र के नर्मदा घाटों पर खासी भीड़ देखी गई । वहीं सबसे अधिक भीड़ भाड़ नर्मदा पुल घाट पर पहूंची ! उल्लेखनीय है कि साल भर मनाये जाने वाले त्यौहारों पर नर्मदा स्रान के उददेष्य से लाखों श्रृद्धालु क्षेत्र के नर्मदा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने आते हैं इसी तारतम्य में सोमवार को संक्रांति पर्व को लेकर प्रषासन द्वारा अधिक भीड़ भाड़ वाले नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के खासे इंतजाम किये गये थे पुल घाट पर, चूंकि यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी करीब होने की वजह से यहां पर श्रृद्धालुओं की काफी भीड़ भाड़ एकत्रित होती है इसलिये प्रषासन द्वारा सुरक्षा के खासे इंतजाम किये गये, वहीं बुदनी घाट के ऐतिहासिक नर्मदा घाट पर सोमवार रात से ही श्रृद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा एवं सुवह 4 वजे से ही स्रान करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया जहां ठण्ड अधिक होने के कारण श्रृÞद्धालुओं ने घाट पर बने मंदिरों एवं धर्मषालाओं की शरण ली, एवं रात भर लकड़ियों के अलाव जलाकर स्रान के लिये सुवह होने का इंतजार किया, इसी तरह बांद्राभान, बगवाड़ा, जोषीपुर एवं जर्रापुर के नर्मदा घाटों पर भी खासी भीड़भाड़ देखी गई ।
   मकर संक्राति के पर्व पर एक और प्रषासन की और से सुरक्षा के इंतजाम किये थे वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेल्वे गेट के दोनों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस प्रषासन की और जाम से निबटने के खासे इंतजाम देखे गये हालाकि ट्रॉफिक ’यादा होने की वजह से जाम की स्थिति पर काबू पाने में पुलिस की काफी मषक्कत करनी पड़ी ।

सीएमओ ने की तीस लाख की हेराफेरी, किय गए सस्पेंड़


सीहोर। जिले की इछावर नगर पंचायत में पदस्थ सीएमओ ने अध्यक्ष का पद रिक्त हाने का फायदा उठाते हुए तीस लाख की हेराफरी किए जाने का मामला उजागर हुआ है मामाले में कलेक्टर ने सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है
जानकारी के अनुसार इछावर नगर पंचायत मे पदस्थ मुख्य नगर पलिका अधिकारी अवधकिशेर पाण्डे ने नगर पंचात अध्यक्ष सुनील राठी के हटाए जाने के बाद शासन के कुछ मामलों में सीएमओं को वित्तीय अधिकार दिए थे। लैकिन श्री पाण्डे ने शासन के आदेशा का पालन नहीं करते हुए तीस लाख रूपए  के भुकतान अवैद्यानिक रूप से कर दिए। श्री पाण्डे ने यह भुगतान 24 अगस्त 12 से 26 नंवबर 12 तक किया, इस मामले की शिकायत होने पर शहरी विकास अभिकरण द्धारा जांच में पाया गया कि सीएमओ ने अवैध रूप से भुगतान किया है जांच के बाद सीएमओ को कलेक्टर कवींद्र कियावत ने सस्पेंड कर दिया है जांच के दौरान सीएमओ ने 7 जनवार को नगर पंचायत परिषद की बैठक  15 जनवारी को बुलाए जाने की सुचना जारी की, कलेक्अर ने इसी भी अवैधानिक माना है सस्पेंड अवधि में श्री पाण्डे आष्टा नगर पालिका में रहेगें।

रविवार, 13 जनवरी 2013

नदान के जंगल में मिली चार दिन पुरानी लाश


 सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र में रविवार को नदान के जंगल से पुलिस ने चार दिन पुरानी लाश बरामद की है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हौ पुलिस के मुताबिक रविवार के रेंजर डीएस ठाकुर ने सुचना दी कि नदान के जगंल में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया पुलिस ने बताया कि लाश चार -पांच दिन पुरानी है पचिान करना मुश्कििल है,लाश को पीएम के सोमवार को भोपाल मेडीकोलीगल भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।

शनिवार, 12 जनवरी 2013

एएनएम की सेवाएं समाप्ति का नोटिस




सीहोर: जिले को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत सतत रूप से प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज बुधनी और नसरूल्लागंज में स्वास्थ्थ एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यापक रूप से समीक्षा की। उन्होंने जहां शासकीय कार्य में धीमी रफ्तार पर नाराजी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी - कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए वहीं निर्धारित अवधि में लक्ष्यपूर्ति करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की। बैठक में एसडीएम श्री जे.पी. सचान, श्री एम.एल.विजयवर्गीय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.मरावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ब्रिजेश शिवहरे सहित सुपरवाईजर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाउस रेन्ट बंद करें
    बैठक में एमसीडीएस की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जन्म लिए बच्चों और गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। सभी सेवाओं की कम्प्यूटर में एन्ट्री फीड कराने और यह कार्य दस दिवस में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पत्रक और कम्प्यूटर की जानकारी में भिन्नता नहीं होना चाहिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करने पर नाराजी जाहिर की और निर्देश दिए कि जटिल प्रसव को छोडकर सामान्य प्रसव उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराए जाएं। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर पीलीकरार में संविदा   पर नियुक्त एएनएम की सेवाएं समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की बुधनी की सभी सुपरवाइजर के मुख्यालय पर निवास नहीं करने को गंभीरता से लिया और सुपरवाइजर का मकान किराया भत्ता तत्काल बंद करने के भी निर्देश दिए।
नसबंदी ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित
    कलेक्टर ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान आगामी नसबंदी शिविरों के लिए ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि प्रत्येक एएनएम और एमपीडब्ल्यू    दो - दो और आंगनबाडी कार्यकर्ता एक-एक ऑपरेशन के केस प्रत्येक शिविर में लाना सुनिश्चित करेंगे।
बच्चों को मिलेंगी टाफियां और गुब्बारे
    बैठक में कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान में बच्चों के उत्साहवर्धन के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए टाफियां और सभी टीकाकरण केन्द्रों पर गुब्बारे रखे जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कुपोषण, प्रोजेक्ट खुशी, आरोग्य केन्द्र आदि की विस्तार से समीक्षा की।

दसवीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

   सीहोर । जिलें के इछावर  थाना अंतर्गत आने वाले गांव इमली पठार की एक दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी केशर पुरी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव इमली पठार की कक्षा दसवीं पढने वाली छात्रा 12 दिसंमबर 2012 को ब्रिजिश नगर स्कूल पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में इसी गांव का आरोपी गुंजा भिलाल पिता किरसिया ने बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनो की रिर्पोट पर आरोपी के विरूद्ध  धारा 363,366 और 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार  नयायलय मे पेश किया जहां से उसे  जेल भेज दिया गया।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

अब बिना अनुमति के नही बजेंगे डीजे


सीहोर। शहर में बिना अनुमति के किसी भी आयोजन में डीजे नही बजेंगे। पुलिस इसको लेकर सख्त हो गई है। इससे पहले भी एसडीओपी अवनीश बंसल ने सभी डीजे संचालकों को बैठक लेकर नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने डीजे को जप्त कर कार्रवाई की है।

स्कूल में घूसकर तोड़फोड़, मारपीट


पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
सीहोर। गुरुवार को मंडी क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह अचानक एक लड़का घूसा और लड़की के साथ मारपीट कर स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत किया। बाद में स्कूल प्राचार्या और छात्रा की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक छात्रा का भाई विजय, मां और अन्य दो स्कूल पहुंच गए, जिससे की विवाद और बढ़ गया। गुस्से में पहुंचे छात्रा के भाई ने दूसरी छात्रा के साथ मारपीट की और स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। इधर विवाद बढ़ता देख छात्रा की मां बेहोश हो गई। इसकी सूचना आपातकालीन सेवा 108 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 की टीम ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति ठीक है। इधर स्कूल प्राचार्या की शिकायत पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले लड़के और दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नींद के झोंके ने पहुंचा दिया मौत की आगोश में

बेलोरो जीप पलटी, एक की मौत-पांच घायल
सीहोर। गुरुवार तडके इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर प्रशिक्षण में शामिल होने जा रहे शिक्षक के वाहन के चालक को नींद का झोंका क्या आया, एक शिक्षक मौत की आगोश में चला गया, वाहन में सवार पांच अन्य गंभीर रूप से घायल है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आलिराजपुर जिले में शिक्षा विभाग में पदस्थ देवेन्द्र सिंह चौहान, सुनील दुबे, अंतर सिंह, बच्चू सिंह, पताल सिंह और राम सिंह अपने बेलोरो वाहन से भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में सीहोर के नजदीक इंदौर भोपाल राजमार्ग पर ग्राम नापलाखेड़ी के पास अचानक चालक को नींद का झोका आ गया और पलक झपकते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। अचानक हुए हादसे से वाहन में सवार यात्री संभल नही सके और वाहन में सवार देवेन्द्र सिंह चौहान वाहन के नीचे दब गए। उनकी वही मौत हो गई। जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपातकालीन वाहन सेवा 108 की टीम के डॉ.मुकेश दांगी और चालक मनोज सूर्यवंशी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
आधा घंटे की मशक्कत के बाद निकले घायल
इस दर्दनाक हादसे में चकनाचूर हो चुके वाहन के अंदर से घायलों को निकलाने के लिए आपातकालीन वाहन सेवा 108 की टीम को आधा घंटे मशक्कत करना पड़ी। बताया जाता है कि वाहन सड़क पर चलते-चलते अचानक नीचे उतर गया और सात आठ पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरा। जिससे की इसमें सवार यात्री वाहन के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए, उन्हें निकालने में न केवल सावधानी बरती गई। बल्कि इसका भी ध्यान रखा गया कि वाहन के नीचे दबे मृतक देवेन्द्र सिंह चौहान को ओर अधिक चोटें न आए।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

नई दिल्ली में कलेक्टर कांफ्रेन्स को संबोधित करेंगे कलेक्टर श्री कियावत

सीहोर।    नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 एवं 12 जनवरी, को जिला कलेक्टरों की कांफ्रेन्स आयोजित की गई है जिसमें जिन कलेक्टरों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उनसे परिचर्चा की जाएगी। कांफ्रेन्स में 11 जनवरी, को मनरेगा में पुरूस्कृत कलेक्टर कवीन्द्र कियावत द्वारा संबोधन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कवीन्द्र कियावत को वर्ष 2009-10 में उनके नवाचार मनरेगा की मजदूरी का भुगतान मोबाइल बैंकिंग द्वारा किए जाने पर पुरूस्कृत किया गया था।

अब राज्य शिक्षा केन्द्र करेगा होस्टल संचालन



सीहोर। राज्य शिक्षा केन्द्र की आयुक्त रश्मि अरुण शमी और सामाजिक न्याय आयुक्त ने पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रहे ब्राइट स्टार सोशल सोसाइटी होस्टल का निरीक्षण किया।  मंगलवार को भी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ने भी औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद आयुक्त रश्मि अरुण ने संस्था से छात्रावास की व्यवस्था लेने के बाद इस होस्टल का संचालन राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित करने की व्यवस्था की है। इसके लिए रेखा रानी सिंह को वार्डन तथा रेखा चौहान को सहायक वार्डन बनाया है। यहां पर पिछले कुछ दिनों पहले से शिकायत मिल रही थी कि ब्राइट स्टार मंदबुद्धि बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिली थी। इन बातों को लेकर बुधवार को राज्य शिक्षा केन्द्र की आयुक्त रश्मि अरुण शमी, सामाजिक न्याय आयुक्त, कलेक्टर सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनको भाजपा युवा मोर्चा अन्य संगठनों ने होस्टल में चले रहे फर्जीवाड़े को बंद करने की मांग भी की। इन संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि बच्चे तो भगवान का रूप होते है उनको दर्द देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
 बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने  एडीएम एसएस बघेल को ज्ञापन सौंप उक्त घटना के दौरान दोषी पाये जाने प्रबंधक एवं अन्य उनके साथी लोगों के खिलाफ  शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। मांग करने वालों में सोनू मालवीय, लविन अरोरा, पवन पाठक, संदीप मिश्रा, जतिन कालरा, जितेन्द्र कुशवाहा, केवलराम कुशवाहा,पुरुषोत्तम मीणा, विनोद मेवाड़ा, अरुण मालवीय, हुकम गुर्जर, विमलेश, चेतन जैन, विजेन्द्र जायसवाल, राजा ठकुर, सुमित राठौर, मंगल पाठक समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजुद थे।

शनिवार, 5 जनवरी 2013

घायल को घटना स्थल पर मिलता है इलाज-एसडीओपी बंसल


सीहोर। घायल को घटना स्थल पर तत्काल इलाज मिल जाए इसके लिए आपातकालीन वाहन सेवा 108 का कोई मुकाबला नही कर सकता है। इन दिनों घटना स्थल पर 108 पहुंचकर मदद कर रही है। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों का सं या में गिरावट दर्ज हो रही है। उक्त विचार नगर के मंडी स्थित सेंटमेरी विद्यालय में आयोजित आपातकालीन वाहन सेवा 108 और यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीओपी अवनीश बंसल ने कही।
उन्होंने इस अवसर पर डॉ. श्यामलाल गौर, पायलेट चंदर मेवाड़ा, अशोक मेवाड़ा और मुकेश कटेजा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आपातकालीन वाहन सेवा 108 के सक्रिय सदस्य है जिनके कारण अनेक लोगों को मौके पर इलाज मिला। इस मौके पर मंडी थाना प्रभारी सूर्यकांत अवस्थी ने कहा कि बच्चों को 108 पर काल करने से डरना नही चाहिए। 108 नंबर फायर, पुलिस और चिकित्सा से जुड़ा हुआ है। इस नंबर पर काल करने से आपदा परिस्थितियों में मौके पर व्यवस्था मिलती है। इस अवसर पर आपातकालीन वाहन सेवा की टीम ने विद्यार्थियों को 108 वाहन में रखे जीवन रक्षक उपकरण के बारे में जानकारी दी। संयुक्त कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद एसडीओपी श्री बंसल और थाना प्रभारी श्री अवस्थी, डॉ.श्यामलाल गौर आदि ने विद्यार्थियों को यातायात की बारीकियों से अवगत किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर हर समय होशियारी से सफर करना चाहिए। क्योंकि सफर में होशियारी काफी अहम है।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

सिस्टम हमारा है और सुधारना भी हमें ही है: एपी केबी शर्मा



यतायात नियमों और महिला साशक्तिकरण को लेकर हुआ आयोजन

सीहोर। यह सिस्टम भी हमारा है और इसे सुधारने की जिम्मेदारी भी हमारी है हम एक दुसरे को दोष देकर अपने कर्त्तव से नही भाग सकतें,यदि हम अपनी सोच और मानसिकता बदले्रें तो निशितिही यह सिस्टम भी बदल जाएगा। यह बात पुलिस अधिक्षक केबी शर्मा ने स्वामी विवकांनद कालेज में अयोजित यतायात सप्ताह और महिला साशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्धारा अयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं,श्री शर्मा ने कहा की छात्र अपना बहुमुल्य समय पढ़ाई में लगाएं क्यों कि ये समय फिर नही मिलेगा शेष् कार्य तो कभी भी किए जा सकते है।
बाल बिगडें तो कंघी साथ रखो
एसपी श्री शर्मा ने कहा कि हेलमेट पहननें से बाल बिगड़ जाते है इसलिय आप लोग हेलमेट नही लगातें,लैकिन हेलमेट नही पहननें से जीवन खाराब हो सकता है बाल कंघी से पुन:सवारे जा सकते है लैकिन जीवन नहीं इसलिय हेलमेट का उपयोग करने की आदत डालें और बाल सावरनें के लिय कंघी साथ रखिए।
छात्रएं डरे नहीं विरोध करें
श्री शर्मा ने कहा कि छात्राएं डरे नहीं गलत हरकतों का विरोध करे और गलत हरकत करने वालो को सबक सिखाएं, दसके लिए पुलिस सभी छात्राओं के लिए सुरक्षा के गुर सिखाने शिविर लगा रही है आप सभी इन शिविरों में शामिल हों।


इस मौके  एसडीओपी सीहोर अवनीश बंसल,कोतवाली टीआई सतीश महलवाला , स्वामी विवेकांनद कालेज के संचालक हरीश राठौर सहित शिक्षक,पत्रकार मौजूद थे।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites