आष्टा। सिद्धक्षेत्र गिरनार जनागढ गुजरात में वंदना करने के पश्यात वापस आ रहे मुनि प्रबलसागर महाराज पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गये प्राणघातक हमले के विरोध में सोमवार कों जैन समाज द्वारा आष्टा नगर बंद का आव्हान किया।
1 जनवरी को गुजरात के जूनागढ में गिरनार शिखर की पांचवी टोंक की वंदना कर लौटते समय आचार्य पुष्पदंतसागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रबलसागर महाराज पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। बताया जाता है कि मुनिश्री कि हालत अभी भी गंम्भीर बनी हुई है। और उन्हे जूनागढ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपरोक्त जानलेवा हमले से पूरे देश भर में जैन समाज में आक्रोश छाया हुआ है। इनकी रक्षा के लिए पूरे देश में धरना प्रदर्शन किये जा रहे है। जिसके चलते 14 जनवरी सोमवार को आष्टा में भी बंद का आव्हान किया गया।
हमले के विरोध में रहा आष्टा नगर बंद
गुजरात के जूनागढ़ में मुनिश्री पर हमले के विरोध में 14 जनवरी को आष्टा नगर में जैन समाज द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। बंद का समर्थन नगर के व्यापारियों सहित सभी ने किया । नगर में किराना व्यापारी , कपडा व्यापारी, इलेक्ट्रानिक व्यापारी, होटल व्यापारी, सराफा व्यापारी , आदि सहित सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके नगर बंद को सफल बनाने में अपना समर्थन किया ।व्यापारिी संगठनों के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष मीना विनित सिंगी , उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन सहित पार्षदगणों ने भी बंद में अपना समर्थन किया।
जूलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
गुजरात में हुऐ मुनिश्री प्रबलसागर महाराज पर आसामजिक तत्वों द्वारा हमले के विरोध में आष्टा नगर में जैन समाज द्वारा बडा बाजार से जूलूस निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तहसील कार्यालय पहूचा जहॉ जैन समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुनिश्री पर आसामजिक तत्वों द्वारा किये गये हमले को लेकर जैन समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एस डी एम रविकुमार को ज्ञापन सौंपां गया जिसमें जैन संतों सहित सभी साधु संतों की सुरक्षा हेतू मांग की हैं

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें