सीहोर। जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में शुजालपुर रोड़ पर ग्राम कांजीखेड़ी के नजदीक टवेरा में सवार बदमाशों ने मोटरसायकल पर सवार व्यापारी के साथ मारपीट कर सवा लाख रूपए और डेढ़ किलो चांदी लूट कर भाग निकलें। व्यापारी की रिर्पोट आष्टा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों तलाश शुरू कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम शुजलपुर रोड़ की ओर से आ रहे आष्टा बड़ा बाजार निवासी व्यापारी पुरूषत्तम गुलवानी और उनका सहयोगी को ग्राम कांजीखेड़ी के पास टेवेरा में सावर बदमाशों ने रोकर उनके साथ जमकर मारपीट की और उनके पास रखे एक लाख पच्चीस हजार रूपए तथा डेढ़ किलो चांदी लूट का भाग निकलें, ग्रमीणों की मदद् से दो पीड़ीतों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पातल में भती किया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें