रविवार, 10 फ़रवरी 2013

बुदनी कारखानों के खिलाफ इंटक का प्रदर्शन आज


बुदनी। नगर में स्थापित कपड़ा बनाने के कारखाने ट्राइडेंट और बर्धमान फेब्रिक्स की नीतियों के विरूद्ध भारतीय मजदूर कांग्रेस द्वारा आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्षन किया जा रहा है । इंटक के जिलाध्यक्ष आमिर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुदनी में स्थापित कपड़ा बनाने के कारखाने यहां की उपजाउ जमीन पर निर्मित किये गये हैं जिससे स्थानीय किसान अब बेरोजगार हो गये हैं कारखानों की स्थापना के पूर्व उनके प्रबंधन द्वारा किसानों को कई तरह के प्रलोभन दिये गये थे तथा यह भी कहा गया था कि जिन किसानों की जमीन कारखाना निर्माण के लिये ली जा रही है उनके परिवार में से एक सदस्य को फेक्ट्री में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा । कुछ एक अपवाद स्वरूप किसानों को छोड़ दे तो कंपनियों द्वारा किसानों के साथ रोजगार के मामले में छलावा किया गया । वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इन कंपनियों को स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराये जाने थे परंतु ऐसा नहीं किया गया । और तो और जिन स्थानीय युवाओं को आंषिक रूप से नौकरियां दी गई थी उन्हें भी कोई न कोई बहाना बनाकर निकाल दिया गया ।  कुछ और समस्याओं को लेकर आज इंटक के बैनर तले सैंकड़ों युवाओं की उपस्थिति में अभिषेक तथा बर्धमान फेब्रिक्स के खिलाफ छ:घरा में प्रदर्र्शन किया जायेगा । तत्पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites