पहले भी टूट चुकें है एक ही रात मे दस दुकानों के ताले
बिलकीसगंज । ग्राम खारी मे चोरों एक ही रात में तीन स्थानो पर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हुए हजारो रूपयो के माल पर हाथ साफ कर दिया है एक ही रात मे हुई तीन स्थानो पर चोरियों से ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे है दूसरी और पुलिस को अब तक चोरो के खिलाफ कोई सुराग मिले हैं
जानकारी के मुताबिक चोरो ने सबसे पहले ग्राम पंचायत को अपना निशाना बनाते हुए 16800 रूपये नगद तथा दो कंबलो पर हाथ साफ किया बाद मे सरकारी स्कूल से दो डिक्श्नरी बुक , किराना दुकान से 800 रूपये नगद , किराना समान लेकर चंपत हो गए।
कबाडियो पर फि र की शंका
ग्रामीणो का मानना है कि दिन में कबाडी कबाड़ा खरीदने के नाम पर सब चीजो की अच्छी तरह देख कर रात्री मे इन चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व भी कस्बे मे एक ही रात्री मे दस दुकानो के ताले तोडकर कस्बे मे इन चोरों ने सनसनी फैला दी थी।
इनका कहना है
चोरो की तलाश की जा रही है,थाना क्षैत्र की सीमाएं काफ ी फै ली हुई हंै फि र भी सभी सुरक्षा समितियो को चौकस कर दिया गया है कभी नए व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें।
केके भार्गव थाना प्रभारी ,बिलकीसगंज








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें