कलेक्टर ने किया ओला प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण
सीहोर । जिले की आष्टा तहसील के ग्रामों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने शुकगवार को कई ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ थे। कलेक्टर ने किसानों से क्षतिग्रस्त फसलों के बारे में चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि विपदा की इस घड़ी में शासन उनके साथ है। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम रवि कुमार सिंह, तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले को दो दिवस में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कवीन्द्र कियावत शुक्रवार को आष्टा तहसील के ग्राम चन्नौटा, खडीहाट, हकीमपुर, मेहतवाडा, स्माइलखेड़ी एवं पीपलिया सलारसी पहुंचे जहां उन्होंने खेतों पर जाकर ओला प्रभावित फसलों को देखा और किसानों से क्षतिग्रस्त फसलों की जानकारी हासिल की। विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने गत दिवस क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और इससे प्रभावित फसलों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ग्राम चन्नौटा में किसान दरियाव सिंह के खेत पर गए और ओले से प्रभावित गेहूं, चना, लहसुन और प्याज तथा किसान कमोद सिंह के खेत पर जाकर ओला प्रभावित प्याज की फसल देखी। उन्होंने ग्राम हकीमपुर में किसान अय्यूबखां के खेत पर गेहूं, चना और प्याज की फसल देखी और पटवारी से गांव में ओले से प्रभावित फसलों की जानकारी प्राप्त की। पटवारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हकीमपुर गांव में 180 खातेदार हैं और करीब 250 हेक्टेयर रकबे में गेहूं, चना, मसूर, प्याज, लहसुन आदि फसलें बोई गई हैं। ओले से प्रभावित फसलों का सर्वे कार्य जारी है। कलेक्टर श्री कियावत एवं विधायक श्री गुणवान ग्राम स्माइलखेडी में किसान धर्मेन्द्र सिंह और बजेसिंह तथा ग्राम पीपलिया सलारसी के मांगीलाल अमरसिंह के खेतों पर भी गए और प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। एसडीएम आष्टा रविकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक आष्टा तहसील के 14 और जावर तहसील के 39 गांव ओले से प्रभावित हुए हैं।
धैर्य बनाएं रखें किसान
ग्राम खडी हाट के किसान दरियाव सिंह से कलेक्टर ने ओला प्रभावित फसल के बारे में जब चर्चा की तो वे अपने आंसू नहीं रोक सके और कलेक्टर को ओले से हुए फसल नुक्सान की जानकारी देते हुए अपनी पीड़ा से अवगत कराया। कलेक्टर ने दरियाव सिंह को धैर्य बंधाते हुए कहा कि किसान धीरज बनाएं रखें, विपदा और संकट की इस घडी में प्रशासन किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त अमले द्वारा प्रभावित फसलों के आंकलन एवं सर्वें का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अमले को दो दिवस में सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि ओला प्रभावित किसानों को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार राहत मुहैया कराई जाएगी।
फील्ड में हो सर्वे कार्य
कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए कि वे सर्वे का कार्य खटिया पर बैठकर नहीं फील्ड में जाकर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोटवार एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में सर्वे कार्य हो और ओला प्रभावित क्षेत्र के किसी भी किसान का खेत सर्वे से नहीं छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी श्री वर्मा को निर्देश दिए कि वे किसानों को लाभान्वित करने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन करें।
उप स्वास्य केन्द्र का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम खडीहाट में उप स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे और यहां विटामिन सहित अन्य दवाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर इनके वितरण के संबंध में एएनएम शहरबानो कुरैशी एवं दुर्गेश पाल से जानकारी हासिल की। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र में जनसंख्या के मान से प्रसव की स्थिति, नसबंदी आॅपरेशन की जानकारी प्राप्त कर लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें