नसरूल्लागंज । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने ग्रह क्षेत्र बुधनी विधान सभा के ग्राम मगरिया से विकास यात्रा आरंभ की। श्री चैहान मप्र सरकार की उपलब्धियों को विकास यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर गिना रहे है। मुख्यमंत्री यह यात्रा विकास के साथ 2013 की तैयारी भी नजर आ रही है।
यहां से की पदयात्रा प्रारंभ
ब्लाक नसरूल्लागंज की ग्राम पंचायत मगरिया से मुख्यमंत्री ने अपनी विकास याात्रा की शुरूआत की जो मगरिया,गोरखपुर,महागांव से सेमलपानी पहुंची।
की बेटियों की पूजा
मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा की शुरूआत के पहले गांव की बेटियों की पूजा की ओर कहां कि बेटी है तो कल है।
बेटी बचाओं पुस्तक का विमोचन
बेटी बचाओं अभियान के अन्तर्गत प्रकाशित पुस्तक का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया।
किये अनेक कार्यों के भूमि पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ 47 लाख के भूमीपूजन शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल आदि कार्यो के लिए किये।
गेंहू खरीदी केन्द्र पर होंगे कम्प्यूटर
यात्रा के दौरान श्री चौहान ने सेवा सहकारी समितियों का 59 लाख रूपये के लेपटाप प्रदान किये जिससे गेहूं खरीदी के समय लेखा-जोखा रखा जाएगा।
प्रदेश को बनाउगां नं. 1
विकास यात्रा के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश जब तक नं 1 का प्रदेश न हो जाए तब तक मैं चैन से नहीं बैठंूगा। श्री चौहान ने विकास यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जो विकास कार्य कांग्रेस पिछले दस वर्षो में नहीं कर पाई थी वह भाजपा सरकार ने अपने 7 वर्षो में पूरे किये हंै। हमनें 22हजार किमी सड़को का निर्माण जबकि कांग्रेस सरकार 10वर्षों में 3 हजार किमी सड़को का निर्माण भी नहीं कर पाई थी।
ये थे यात्रा में शामिल
श्री चौहान के साथ विकास यात्रा में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, रामपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत , रमाकांत भार्गव, गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, लखन यादव, रवि मालवीय, महेश पंवार, मारूती शिशिर जितेन्द्र गोड़, युवानेता श्याम पंवार, राजेश लखेरा, व भाजपा के नेता कार्यकर्ता के साथ-साथ ग्राम पंचायत मगरिया, गोरखपुर, सेमलपानी आदि के संरपंच मौजूद थे।
प्रशासन के ये अधिकारी थे उपस्थित
कलेक्टर डॉ संजय गोयल , पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा, एसडीएम मनोज सरियाम के साथ-साथ अधिकांश विभागों के जिला व ब्लाक अधिकारी मौजूद थे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें