सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

खनिज निगम उपाध्यक्ष की कार पल्टी आउटलुक के पत्रकार की दर्दनाक मौत



सीहोर। इंदौर भोपाल राजमार्ग पर ग्राम जताखेड़ा के नजदीक खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविन्द मालू की लालबत्ती कार का स्टेरिंग फेल होने से पलट गई जिससे उसमें सवार आउटलुक पत्रिका के पत्रकार रविन्द्र शाह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविंद मालू सहित उनकी बेटी सुरभि और कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है। पुलिस के मुताबिक इंदौर से भोपाल अपनी कार क्रमांक एमपी 04टीएस 7300 से खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविंद मालू, आउटलुक पत्रिका के पत्रकार रविन्द्र शाह, उनकी बेटी सुरभि भोपाल आ रहे थे तभी सीहोर से पहले ग्राम जताखेड़ा के पास अचानक कार का स्टेरिंग जाम हो गया ओर कार पलट गई जिससे कार में सवार पत्रकार रविन्द्र शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और गोविन्द मालू सहित उनकी बेटी सुरभि तथा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस वाहन पहुंचा और तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites