मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन


सीहोर। श्रमजीवी पत्रकार संघ की सीहोर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष रघुवरदयाल गोहिया के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बताया गया है कि श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है कि मंगलवार सुबह लगभग पौने 11 बजे श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी के रिपोर्टर एवं वरिष्ठ छायाकार राजेंद्र शर्मा बब्बल गुरू और प्रेस फोटोग्राफर राजेश कुशवाह जब थाना कोतवाली पहुंचे तो इस दौरान वहां तैनात आरक्षक एवं संतरी ने अभद्र व्यवहार कर धक्का-मुक्की की और अपमानित किया। इस कारण मीडियाकर्मियों में गहन असंतोष है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। श्री गोहिया ने कहा कि यदि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो श्रमजीवी पत्रकार संघ धरना आंदोलन करने को बाध्य रहेगा।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रघुवरदयाल गोहिया सहित वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप चौहान, ओम मोदी, प्रदीप समाधिया, राकेश समाधिया, महेंद्र मनकी ठाकुर, संजय धीमान, धर्मेंद्र यादव, अनिल राय, एआर शेख मुंशी, जयप्रकाश उपाध्याय, वसीम उर्रेहमान, योगेश उपाध्याय, अनिल सक्सेना, विवेक दोहरे, संतोष कुशवाह, तरु ण गर्ग, सुनील शर्मा, आशीष मिश्रा, इसरार खान, नवेद जाफरी, इमरान खान, प्रकाश मालवीय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites