पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
सीहोर। गुरुवार को मंडी क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह अचानक एक लड़का घूसा और लड़की के साथ मारपीट कर स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत किया। बाद में स्कूल प्राचार्या और छात्रा की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक छात्रा का भाई विजय, मां और अन्य दो स्कूल पहुंच गए, जिससे की विवाद और बढ़ गया। गुस्से में पहुंचे छात्रा के भाई ने दूसरी छात्रा के साथ मारपीट की और स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। इधर विवाद बढ़ता देख छात्रा की मां बेहोश हो गई। इसकी सूचना आपातकालीन सेवा 108 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 की टीम ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति ठीक है। इधर स्कूल प्राचार्या की शिकायत पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले लड़के और दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें