दोस्तों पर शक की सुई
सीहोर। राजधानी से पिकनिक मनाने के लिए सीहोर के वीरपुर डेम आए युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस को मृतक के दोस्तों पर ही संदेह है और तेजी के साथ उनकी तलाश भी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल के पंपापुर झुग्गी बस्ती में रहने वाले छह युवक अपनी दो बाइक पर बुधवार की सुबह साढ़े ग्याहरा बजे वीरपुर डेम पर पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। पिकनिक मनाने के बाद इन छह में से पाँच लोग शाम करीब छह बजे के बाद भोपाल पहुंचे पर गंूंजबहादुर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा जब इनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया परिणाम स्वरुप इनके परिजनों द्वारा भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में जानकारी दी गई भोपाल पुलिस ने सीहोर पुलिस से संपर्क किया तो वीरपुर डेम क्षेत्र में गंूजबहादुर का शव मिला जिसको देखकर ही यह अंदाजा लगा लिया गया कि उसकी निर्ममतपूर्वक हत्या की गई है। पुलिस को फिलहाल उसके दोस्तों पर शक है पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके सामने आने पर ही हत्या का पर्दाफाश हो सकेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें