पाँच क्विंटल लोहा जब्त किया गया
सीहोर। पुलिस ने स्कूल से लोहा चुराने वाले गिरोह को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लोहा जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय मंडी क्षेत्र स्थित सरस्वती स्कूल में चोरों ने बीती रात धावा बोलते हुए करीब पाँच क्विंटल लोहा चुरा लिया। बताया जाता है कि स्कूल के निर्माण कार्य के लिए यह सरिया छत पर रखा हुआ था जिसे बीती रात चोरों ने चुरा लिया। गुरुवार की सुबह जब स्कूल प्रंबधन को पता चला तो पुलिस को खबर की गई, स्कूल प्रंबधन और स्टाफ द्वारा की गई मेहनत से पता चला कि इस कार्य को पास में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया जिस पर मंडी पुलिस को सूचना दी गई लोगों द्वारा दी गई जानकारी पु ता निकली और पुलिस ने स्कूल के समीप ही रहने वाले लोगों से यह सामग्री जब्त कर ली गई। यहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इनसे अन्य चोरियों का भी सुराग हाथ लग सकता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें