बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

पत्नी की हत्या के अरोपी पति को उम्र कैद

सीहोर। जिला न्यायालय ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पति को हत्या के आरोप का दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
लोक अभियोजक ओमप्रकाश मिश्रा के अनुसार ग्राम घेंघी खजूरिया में रहने वाले नारायण पुत्र बापूसिंह का 21 मई 2011 की रात अपनी पत्नी कल्पना बाई से मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद में नारायण सिंह ने कल्पनाबाई के सर पर फर्सी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने नारायण सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां दोनों पक्षों के गवाह और साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश उल्लहास बापट ने आरोपी पति नारायण सिंह को दोषी पाते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।
000000000

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

भृत्य ने छात्रा को पीटा, मामला दर्ज


सीहोर। महिला पॉलीटेक्निक कालेज अपनी शुरुआत से लेकर आज तक विवादों में छाया हुआ है। ताजा मामले में कालेज की अंतिम वर्ष की छात्रा के साथ हास्टल परिसर के निकट रहने वाले एक भृत्य व उसके परिजनों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर भृत्य व परिवार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इधर इस घटना ने एक बार फिर पॉलीटेक्निक कालेज प्रबंधन की कलई खोलकर रख दी है। घटना के बाद छात्राऐं जहां कोतवाली परिसर में एकत्रित हो गई तो घटना के बाद भागते-दौड़ते प्रबंधन के लोग कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलीटेक्निक कालेज में क प्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की छात्रा रीना अरुण पिता छोटेलाल के साथ कालेज के भृत्य साधूराम उसकी पत्नि और बेटी द्वारा हास्टल परिसर में घुसकर मारपीट की गई, पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना पानी भरने की बात को लेकर की गई। इस घटना के बाद पीडि़त छात्रा के साथ हास्टल की छात्राऐं सडक़ पर उतर आई। छात्राऐं प्रबंधन के पास न जाकर सीधे कोतवाली पहुंच गई। छात्राओं ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपनी शिकायत दर्ज कराई, इसी दौरान कोतवाली परिसर में ही प्राचार्य डीके वर्मा को पूरे मामले की जानकारी छात्राओं द्वारा दी गई। पुलिस ने पीडि़त छात्रा की रिपोर्ट पर भृत्य व उसके परिजनों के विरुद्ध भादवि की धारा 452, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन


सीहोर। श्रमजीवी पत्रकार संघ की सीहोर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष रघुवरदयाल गोहिया के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बताया गया है कि श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है कि मंगलवार सुबह लगभग पौने 11 बजे श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी के रिपोर्टर एवं वरिष्ठ छायाकार राजेंद्र शर्मा बब्बल गुरू और प्रेस फोटोग्राफर राजेश कुशवाह जब थाना कोतवाली पहुंचे तो इस दौरान वहां तैनात आरक्षक एवं संतरी ने अभद्र व्यवहार कर धक्का-मुक्की की और अपमानित किया। इस कारण मीडियाकर्मियों में गहन असंतोष है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। श्री गोहिया ने कहा कि यदि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो श्रमजीवी पत्रकार संघ धरना आंदोलन करने को बाध्य रहेगा।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रघुवरदयाल गोहिया सहित वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप चौहान, ओम मोदी, प्रदीप समाधिया, राकेश समाधिया, महेंद्र मनकी ठाकुर, संजय धीमान, धर्मेंद्र यादव, अनिल राय, एआर शेख मुंशी, जयप्रकाश उपाध्याय, वसीम उर्रेहमान, योगेश उपाध्याय, अनिल सक्सेना, विवेक दोहरे, संतोष कुशवाह, तरु ण गर्ग, सुनील शर्मा, आशीष मिश्रा, इसरार खान, नवेद जाफरी, इमरान खान, प्रकाश मालवीय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैंक, सरकारी कार्यालयों में रहा सन्नाटा




सीहोर। सोमवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठन और यूनियन ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों की हड़ताल पर रहने की वजह से बैंक और सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा।
सुबह 11 बजे सभी कर्मचारी संघ यूनियन, बैंक कर्मी कोतवाली चौराहा पर एकत्रित हुए और शहर के मेन रोड, बड़ा बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां कर्मचारियों, मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
कार्यालयों में रहा सन्नाटा
कर्मचारियों को हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा एक्का दुक्का कार्यालय में ही अधिकारियों के चेम्बर भरे थे अन्यथा अधिकांश अधिकारी भी अघोषित अवकाश पर रहे।
प्रभावित हुआ बैंक कारोबार
बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण सभी बैंकों का काम काज प्रभावित हुआ है। करोड़ों रूपये का लेनदेन आज नहीं हो सका बैंकों में पहुंचने वाले लोग लेन देन नहीं होने के कारण परेशान होकर वापस लौटते रहे।
असंगठित मजदूर भी हड़ताल पर
शहर और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले असंगठित मजदूर भी राष्टÑव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। जिसके कारण कृषि उपज मंडी, निर्माण कार्य और अन्य कार्य प्रभावित हुए हैं।
नहीं हुई जन सुनवाई
राष्टÑवादी हड़ताल का असर प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई पर भी पड़ा है। सरकारी कार्यालयों में आवेदन कर्ता तो पहुंचे लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था अधिकारी भी कर्मचारियों के नही होने पर जनसुनवाई नहीं कर सके।
यह संगठन हुए शामिल
हड़ताल में सेन्टर आफ यूनियन सीटू, बीएमएस, राज्य कर्मचारी संघ, मजदूर एकता फेडरेशन, बैंक कर्मचारी संगठन, बीएसएनएल कर्मचारी संघ, बीमा कर्मचारी संघ, हम्मला मिलावट संघ, डाकघर कर्मचारी संघ, पल्लेदार एवं मजदूर संघ सहित अन्य संगठन शामिल हुए हैं।
यह है 14 सूत्रीय मांगे
कर्मचारियों और मजदूरों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगे रखी गई है, जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गैस टंकी हाकरो को 10 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन, गरीबों के लिए मुफ्त अनाज, शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त देना, राज्य कर्मचारियों को भी केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता दिए जाने, भ्रष्टाचार रोकने, महंगाई कम करने, गेंगमेन को नियमित करने सहित अन्य मांगे शामिल है।
साइड स्टोरी
नहीं आई काम वाली बाई
घरों में भी दिखा हड़ताल का असर
सीहोर। मजदूरों और कर्मचारियों की राष्टÑव्यापी हड़ताल का असर घर में भी दिखाई दिया। सुबह से ही घर में तनाव देखा गया चूंकि मंगलवार को काम वाली बाई नहीं आई थी।
गौरतलब है कि अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्टÑव्यापी हड़ताल में पहली मर्तबा घर में घरेलू काम करने वाली महिलाएं भी हड़ताल में शामिल हो गई जिसकी वजह से मंगलवार को वह काम पर नहीं पहुंची उनके काम पर न पहुंचने से अनेक घरों में सुबह से ही हड़कंप मच गया। कई घरों में सुबह के काम परिवार के सदस्यों ने मिल बांट कर कर लिए वहीं महिलाओं ने रात तक का शेडयूल तय कर काम बांट दिए बच्चों को भी सख्त हिदायत दे दी गई कि आज कामवाली बाई नहीं आएगी इसलिए वह नियंत्रण में रहे।
कपड़े धोने का कार्य कल
सामान्यत अनेक घरों में काम वाली बाई के आने पर प्रतिदिन कपड़ों की धुलाई होती थी लेकिन मंगलवार को यह धुलाई बुधवार तक के लिए टाल दी गई वहीं अनेक ऐसे कार्याे को कल पर छोड़ दिया गया जिन्हें महिलाएं मंगलवार को नहीं करना चाहती थी।
पुरूषों पर भी दबाव
घरों में काम वाली बाई के नहीं आने पर पुरूषों पर भी दिखाई दिया। उन्हें हर बात पर यह कहां जाता रहा कि आज बाई नहीं आई है इसलिए काम स्वयं करने होंगे यह तक कि बर्तन धोने के मामले में भी काम को बांट दिया गया।

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

अमीता अरोरा के नेतृत्व में होगा सीएम का सम्मान

सीहोर। प्रदेश भाजपा संगठन भाजपा नैत्री श्रीमती अमीता अरोरा कन्यादान प्रकोष्ठ की संयोजिका बनाया है। प्रकोष्ठ की पहली बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में रखी गई है। बैठक में 5 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर उनको सम्मानित किए जाने को लेकर चर्चा होगी।
कन्यादान प्रकोष्ठ के जिला संयोजिका अमीता अरोरा ने बताया कि बैठक में कन्यादान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवा मिश्रा, जननी प्रकोष्ठ की क्रान्ति जोशी, लाड़ली लक्ष्मी प्रकोष्ठ संयोजिका सीमा सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा चतुर्वेदी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी शामिल होंगे। बैठक में तीन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी 5 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान को सम्मानित किए जाने पर चर्चा करेंगे। श्रीमती अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री को वह लड़किया सम्मानित करेंगी जिनका विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुआ है।
बैठक में कन्यादान प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका अमीता अरोरा सहित विद्या बिजोरिया, अनीता भंडेरिया, हरप्रीत चावड़ा अन्य महिला भाजपा कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012

ग्रामीण खुद तय करेंगे अपने गांव की तस्वीर

सीहोर। गांव में रहने वाले साधारण ग्रामीण अब अपने गांव के विकास और सुविधाओं को लेकर स्वयं सुझाव देंगे उनके यह सुझाव एक किताब में दर्ज किए जाएंगे यह किताब सीधे मानव संसाधन मंत्रालय को जाएगी। देश भर से एकत्रित किताबों को एक किताब में परिवर्तित कर यह किताब प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि अब तक गांव की तस्वीर बदलने के लिए ग्राम पंचायतें प्रस्ताव बनाती रही है इन प्रस्तावों में ग्रामीणों की भूमिका नहीं रहती थी लेकिन अब केवल ग्रामीण ही तय करेंगे की उनका गांव कैसा होगा और क्या-क्या सुविधाएं उनके गांव में होनी चाहिए। शिक्षा विभाग और साक्षर भारत अभियान तथा ज्ञान विज्ञान समिति मिलकर ग्रामीणों के सुझाव एक किताब में दर्ज करेगी इस किताब का नाम जन किताब होगा।
50 पंचायतों में बनेंगी जन किताब
पहले चरण जिले कि 50 पंचायतों में जन किताब तैयार की जाएगी यह किताब पंचायत के माध्यम से तैयार होगी जिसमें ग्रामीणों के सपनों का गांव अंकित किया जाएगा।
3 फरवरी तक बनेगी किताब
तय कार्यक्रम के मुताबिक 3 फरवरी तक 50 पंचायतों में 12 पन्नों की जन किताब तैयार की जाएगी उस किताब का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। पंचायत भवन में ग्रामीण अपने सुझाव देंगे।
योजनाओं में जुडेंÞगे सुझाव
जन किताब में दर्ज ग्रामीणों के सुझाव गांव के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में जुड़ेंगे जिससे कि योजनाएं ग्रामीणों के जरूरत के मुताबिक होंगी। यह काम मानव संसाधन मंत्रालय करेगा।
इतिहास भी लिखेंगे ग्रामीण
जन किताब में गांव के विकास के सुझाव के विकास के अलावा पढ़े लिखे ग्रामीण अपने गांव का इतिहास भी अंकित कराएंगे जिससे कि गांव में पुरातत्व महत्व की वस्तुओं, स्थान और गांव का ऐतिहासिक महत्व की जानकारी एकत्र की जा सकेगी।
इनका कहना है
शिक्षा विभाग और ज्ञान विज्ञान समिति के माध्यम से 50 पंचायतों में जन किताब तैयार की जाएगी इस किताब में ग्रामीण गांव के विकास के लिए सुझाव देंगे यह किताब मानव संसाधन मंत्रालय को जाएगी।
आरसी राठौर, बीआरसीसी सीहोर

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

जागो सरकार जागो पदयात्रा का स्वागत किया


सीहोर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन की जागो सरकार जागो पदयात्रा सीहोर पहुंची उनकी यात्रा का स्वागत कांग्रेस नेता स्वदेश राय, हरीश राठौर, जयंत शाह, सुरेश साबू, भूरा यादव, पार्षद फारूख अंजुम, अशफाक खान, मुन्नवर खान, राम मित्तल सहित अनेक कांग्रेस नेता ने किया।

खनिज निगम उपाध्यक्ष की कार पल्टी आउटलुक के पत्रकार की दर्दनाक मौत



सीहोर। इंदौर भोपाल राजमार्ग पर ग्राम जताखेड़ा के नजदीक खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविन्द मालू की लालबत्ती कार का स्टेरिंग फेल होने से पलट गई जिससे उसमें सवार आउटलुक पत्रिका के पत्रकार रविन्द्र शाह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविंद मालू सहित उनकी बेटी सुरभि और कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है। पुलिस के मुताबिक इंदौर से भोपाल अपनी कार क्रमांक एमपी 04टीएस 7300 से खनिज निगम के उपाध्यक्ष गोविंद मालू, आउटलुक पत्रिका के पत्रकार रविन्द्र शाह, उनकी बेटी सुरभि भोपाल आ रहे थे तभी सीहोर से पहले ग्राम जताखेड़ा के पास अचानक कार का स्टेरिंग जाम हो गया ओर कार पलट गई जिससे कार में सवार पत्रकार रविन्द्र शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और गोविन्द मालू सहित उनकी बेटी सुरभि तथा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस वाहन पहुंचा और तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

लंदन के कहानीकार तेजेन्द्र शर्मा सीहोर से हुए रूबरू



सीहोर । ये षड़यंत्र रचा जा रहा है कि अंग्रेजी अमीरों की भाषा हो जाये और हिंदी गरीबों की भाषा हो जाये । यदि ऐसा हो जाता है तो ये देश के लिये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा । हिंदी केवल गरीबों की का सूचक होकर रह जायेगी । सन दो हजार पचास तक आकर हिंदी की स्थिति भारत में बहुत खराब हो जायेगी । उक्त विचार लंदन के सुप्रसिद्ध भारतीय मूल के हिंदी कहानीकार तेजेन्द्र शर्मा ने शिवना प्रकाशन द्वारा आयोजित अपने सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए व्यक्त किये ।
तेजेन्द्र शर्मा इन दिनों भारत के प्रवास पर आये हुए हैं । तथा शिवना प्रकाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये वे सीहोर आये । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय स्रात्कोत्तर महाविद्यालय में हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा दुबे ने की । शिवना प्रकाशन की ओर से साहित्यकार पंकज सुबीर ने तेजेन्द्र शर्मा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर शिवना प्रकाशन की ओर से तेजेन्द्र शर्मा का सम्मान किया गया । डॉ पुष्पा दुबे, डॉ राजकुमारी शर्मा ने शाल श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर पुश्किन सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कथाकार हरि भटनागर को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए डॉ पुष्पा दुबे ने तेजेन्द्र शर्मा के साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि तेजेन्द्र शर्मा की कहानियों में विचारों तथा संवेदनाओं को अनोखा संतुलन दिखाई देता है । उनकी कहानियों में विदेशी परिवेश होने के बाद भी कहीं न कहीं भारत दिखाई देता है । तेजेन्द्र शर्मा की कहानी कब्र का मुनाफा एक ऐसी कहानी है जो ये बताती है कि दुनिया के हर हिस्से में समस्याएं एक सी हैं । इस अवसर बोलते हुए तेजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हिंदी की समस्या हिन्दुस्तान में ही है विदेशों में नहीं है, वहाँ पर तो हमारा दीवानापन हिंदी को जिंदा रखे हुए हंै । भारत में ये दीवानापन कहीं न कहीं कम हो रहा है जिसके कारण आज हिंदी की ये हालत है । उन्होंने कहा कि हम हिंदी के भले की बात मंचों पर तो करते हैं लेकिन हिंदी को जिंदा रखने के लिये कोई भी तैयार नहीं है । हम अपने बच्चों को पढ़ाते अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में ही हैं । साहित्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि केवल कुछ ही विषयों पर लिखने का दबाव डालकर हिंदी साहित्य का सबसे बड़ा अहित किया जा रहा है । विचारों को थोपा जा रहा है । हिंदी लेखकों की लगभग ढाई पीढ़ी हिंदी के दो पुरोधाओं को ही संतुष्ट करने में खत्म हो गई । केवल उनके अनुसार साहित्य रचने के चक्कर में हिंदी साहित्य का बहुत अहित हो गया है । श्री शर्मा ने कहा कि लेखक कभी प्रवासी नहीं होता वो केवल लेखक होता है । दुनिया की किसी भी भाषा में ये नहीं होता कि उसके कहानीकार को प्रवासी कहा जाये, ये केवल हिंदी में ही होता है । इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार दिनकर कद्रे तथा शैलेष तिवारी ने किया । इस अवसर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागिरक एवं पत्रकारण उपस्थित थे ।

हिंदी के लिये हम सभी को प्रयास करने होंगे ।
पत्रकारों से मुखातिब हुए तेजेन्द्र शर्मा
सीहोर । पत्रकारों से चर्चा करते हुए लंदन से आये विरष्ठ साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हिंदी को समाज में जिंदा रखने के लिये सभी वर्ग के लोगों को प्रयास करने होेंगे । क्योंकि यिद हम अभी जागरूक नहीं हुए तो आने वाले वर्षों में हम अपनी इस मातृभाषा से काफी दूर हो चुके होंगे । एक प्रश्न के उत्तर में श्री शर्मा ने कहा कि मैं अंग्रेजी के विरोध में नहीं हूँ ना ही हिंदी भाषियों को अंग्रेजी से दूर करने की बात कर रहा हूँ । मैं तो हिंदी का सेवक हूँ और मैं ये चाहता हूँ कि जहाँ भी भारतीय रहें वे हिंदी को न छोड़ें अपने ब‘चों को अंग्रेजी भाषी स्कूलों में पढ़ाएं जरूर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ी जाये और उस पर भी विद्यार्थियों की पकड़ हिंदी की भांति रहे किसी दूसरी भाषा पर पकड़ बनाने के लिये ये जरूरी नहीं है कि हम अपनी मातृभाषा को ही भूल जाएं । आज विदेशों तथा इंटरनेट पर हिंदी को पर्याप्त महत्व दिया जा रहा है पर दुर्भाग्य का विषय ये है कि अपने देश से ही हिंदी को बाहर धकेलने की कोशिश की जा रही है । अंत में उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर हिंदी के स मान को बचाने की दिशा में प्रयासरत रहें मेरा विश्वास है कि सभी के प्रयास कभी विफल नहीं होते ।

गांव-गांव जाकर मुख्यमंत्री गिना रहे है मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धि






नसरूल्लागंज । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने ग्रह क्षेत्र बुधनी विधान सभा के ग्राम मगरिया से विकास यात्रा आरंभ की। श्री चैहान मप्र सरकार की उपलब्धियों को विकास यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर गिना रहे है। मुख्यमंत्री यह यात्रा विकास के साथ 2013 की तैयारी भी नजर आ रही है।
यहां से की पदयात्रा प्रारंभ
ब्लाक नसरूल्लागंज की ग्राम पंचायत मगरिया से मुख्यमंत्री ने अपनी विकास याात्रा की शुरूआत की जो मगरिया,गोरखपुर,महागांव से सेमलपानी पहुंची।
की बेटियों की पूजा
मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा की शुरूआत के पहले गांव की बेटियों की पूजा की ओर कहां कि बेटी है तो कल है।
बेटी बचाओं पुस्तक का विमोचन
बेटी बचाओं अभियान के अन्तर्गत प्रकाशित पुस्तक का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया।
किये अनेक कार्यों के भूमि पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ 47 लाख के भूमीपूजन शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल आदि कार्यो के लिए किये।
गेंहू खरीदी केन्द्र पर होंगे कम्प्यूटर
यात्रा के दौरान श्री चौहान ने सेवा सहकारी समितियों का 59 लाख रूपये के लेपटाप प्रदान किये जिससे गेहूं खरीदी के समय लेखा-जोखा रखा जाएगा।
प्रदेश को बनाउगां नं. 1
विकास यात्रा के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश जब तक नं 1 का प्रदेश न हो जाए तब तक मैं चैन से नहीं बैठंूगा। श्री चौहान ने विकास यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जो विकास कार्य कांग्रेस पिछले दस वर्षो में नहीं कर पाई थी वह भाजपा सरकार ने अपने 7 वर्षो में पूरे किये हंै। हमनें 22हजार किमी सड़को का निर्माण जबकि कांग्रेस सरकार 10वर्षों में 3 हजार किमी सड़को का निर्माण भी नहीं कर पाई थी।
ये थे यात्रा में शामिल
श्री चौहान के साथ विकास यात्रा में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, रामपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत , रमाकांत भार्गव, गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, लखन यादव, रवि मालवीय, महेश पंवार, मारूती शिशिर जितेन्द्र गोड़, युवानेता श्याम पंवार, राजेश लखेरा, व भाजपा के नेता कार्यकर्ता के साथ-साथ ग्राम पंचायत मगरिया, गोरखपुर, सेमलपानी आदि के संरपंच मौजूद थे।
प्रशासन के ये अधिकारी थे उपस्थित
कलेक्टर डॉ संजय गोयल , पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा, एसडीएम मनोज सरियाम के साथ-साथ अधिकांश विभागों के जिला व ब्लाक अधिकारी मौजूद थे।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites