आष्टा। इन्दौर से भोपाल की ओर आ रही कार क्रमांक एपी 09 सी एफ 0880 झिल्ला जोड के पास आनियत्रित होकर पलट गई । जिसमें चालक बाबूलाल चैहान उम्र 30 वर्ष श्रेया शर्मा 25 वर्ष नम्रता शर्मा 35 वर्ष , शैलेष शर्मा 50 वर्ष के लगभग घायल हो गये । कार तेज गति से आ रही थी उसी समय कार का टायर पंचर होने के कारण पलटी खा गई जिससे चार लोगों को चोट आई शैलेष शर्मा को अधिक चोट बताई जा रही है। बताया जाता है कि शर्मा परिवार इंदौर विधायक अश्विन जोशी के रिश्तेदार है सूचना मिलते ही 108 के पायलेट शिवाकान्त शुक्ला , पुष्पराज सिंह , डॉ सत्यनारायण सोंलकी तत्काल घटना स्थल पर पहुचें और सिविल अस्पताल लाया गया ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें