सीहोर।
आष्टा तहसील क्षेत्र के ग्राम रोला में ग्राम पंचायत अंतर्गत नाली खुदाई
का कार्य कर रहे मजदूरों पर समीप स्थित एक मकान की दीवार भरभारा कर गिर गई।
दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हो गए।
घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रोला में ग्राम पंचायत गांव की सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य करवा रही है। इस नाली खुदाई का काम ठेकेदार को दिया गया था। यह ठेकेदार मजदूरों के माध्यम से बुधवार को निर्धारित जगह पर करवा रहा था। इसी दौरान कुछ मजदूर जब एक मकान के समीप से नाली खोद रहे थे। उसी समय अचानक नाली के समीप खड़ी इस मकान की दीवार भरभारा कर मजदूरों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलवे में दबने से झाली बाई पत्नी डोलिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश, कमली बाई और गहना बाई गंभीर रूप से घायल हुए। दीवार के मलबे से ग्रामीणों ने मजदूरों को निकाला, मौके पर पहुंची आपातकालीन चिकित्सा वाहन सेवा 108 के दल ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि घायलों में शामिल गहना बाई गर्भवती है।
एक ही परिवार के है मजदुर
दस हदसे में मरने वाली झाली बाई और घायल एक ही परविार के है यह सभी अदिवासी है और झबुआ जिले के रहने वाले है वे यहां ठेकेदार के माध्यम से मजदुरी करने आए है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें