आष्टा। दिल्ली में घटित बलात्कार की घटना के विरोध के स्वर देशभर मे गूज रहे है। बलातकार की घटना के आरोपियों को फासी देने की मांग पूरे देश में उठ रही हैं। शर्मनाक घटना से जहॉ पूरा देश आहत है। वही महिलाओं द्वारा जगह जगह प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में छात्रा व उसके साथी को चलती बस से नीेचे फेंक दिया था। इस घटना के विरोध की आक्रोशित अवाम सड़कों पर उतरी और सभी लोगों ने एक साथ आकर प्रदर्शन किया। हर कोर्इ्र दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहा है। दिल्ली से जली आंदोलन रूपी मशाल की लौ अन्य शहरों में भी पहूची और इसी कड़ी में आष्टा की नगर की महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई। साथ ही मांग कि की बलात्कार जैसा घृणित कार्य करने वाले लोगों को कड़ी सजा मिले। उसी को लेकर रविवार को नगर के मानस भवन से महिला मोर्चा द्वारा एक केन्डल मार्च रेैली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती मानस भवन पहूची जहॉ उसका समापन किया गया।
महिला मोर्चा द्वारा निकाला गया केन्डल मार्च
दिल्ली में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर रविवार को नगर के भाजापा की महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर के मानव से केन्डल मार्च रैली निकाली गई जो नगर के मानस भवन से होते हुए गंल चैराहा , बुधवारा मार्केट, खत्री मार्केट अस्पताल चैराहा से होते हुऐ पुन: मानस भवन पहूची। जहॉ इसका समापन किया गया। समापन अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नवदीप कोर ने कहा कि देश में हो रही महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाओं को नजर अंदाज नही किया जाये और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये ताकि वह भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न करे । आज देश में महिलाऐं कही भी सुरक्षित नही है। इसके लिए कानून में संशोधन कर ऐसे अपरोधों पर कठोर कानून बनाये जाये ताकि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना न घटे। केन्डल मार्च रैली में नगर के कई गणमान्य नागरिक और महिलाओं के साथ कई स्कुली छात्राऐं शामिल थी ।
आज सोमवार सौंपा जायेगा ज्ञापन
दिल्ली में हुई एक मेडिकल छात्र के साथ चलती बस में हुऐ सामूहिक बलात्कार को लेकर भाजापा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष नवदीप कोर के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेंगा। और दिल्ली में हुई इस घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की जायेगी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें