रविवार, 10 फ़रवरी 2013

प्रदेश व्यापी दैनिक वेतनभोगियों का आन्दोलन आज से शुरू


सीहोर। रेहटी में अपनी मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के सभी विभागों के दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित श्रमिक, गैंगमेन, अब आन्दोलन पर उतारू हो गए है। सोमवार से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन आन्दोलन दशहरा  मैदान पर किया जा रहा है। वर्षो से कई विभागों में कार्यरत्त् इन कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। जिसके चलते इन कर्मचारियों का भरण-पोषण ठीक से नहीं हो पा रहा है। वहीं उनके बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो रहे है। नगर रेहटी में सोमवार से आनिश्चित कालीन प्रदेश स्तर का धरना सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर करने जा रहे है। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संया में कर्मचारी धरना प्रर्दशन में भाग लेंगे। सभी कर्मचारी यह धरना अभी नहीं तो कभी नहीं को लेकर कर रहे है। और यह कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई होगी। जहां वह अपना अधिकार मांग रहे है। खोखले वादों से त्रस्त होकर प्रदेश भर के सभी दैनिक वेतन भोगियों ने निर्णय लिया है कि क्षेत्र में ही विशाल धरना प्रर्दशन चलता रहेगा। जो आनिश्चितकालीन है। प्रदेश भर के कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक, गैंगमेन की तीन सूत्रीय प्रमुख मांगे रहेंगी। जिसमें राज्य शासन के समस्त विभागों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों,श्रमिकों, गैंगमैनों को बिना शर्त एक मुश्त नियमित किया जाए अथवा वित्त विभाग की स्वीकृति से जो कर्मचारी जिस पद पर कार्यकरत्त् है उसे उसी पद पर सांंयेत्तर पद मानते हुए नियमित वेतनमान दिया जाए। कार्यभारित कर्मचारियों को अग्रवाल वेतन आयोग के अनुशंसा के अनुसार क्रमोन्नति तथा समयामान वेतनमान का लाभ दिया जाए तथा कार्यभारित प्रथा समाप्त की जाए। कर्मचारियों की तीसरी मांग है कि कार्यभारित कर्मचारी एंव दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों,गैंगमेनों की अनुकंपा नियिुक्ति पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में बंद की गई। अनुकंपा नियिुक्ति आरंभ की जाए। मध्यप्रदेश दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित श्रमिक महासंघ के प्रान्त अध्यक्ष गुलाब सिंह सोलंकी और संघर्ष समिति रेहटी के अध्यक्ष सुमेर सिंह रघुवंशी, सचिव हेमराज गोस्वामी, संरक्षक अनूप सिंह चौहान, सलाहकार ज्वाला सिंह ठाकुर ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कि यह आनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन रहेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।

फ्लाई ओवर निर्माण में नहीं रूक रहीं अनियमिततायें


लापरवाही के चलते बहाया हजारों गैलन पानी

बुदनी। रेल्वे गेट पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर में अनियमितताऐं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं । नागरिकों की सुरक्षा की बात हो या फिर निर्माण में लगे मजदूरों की हर कहीं लापरवाही का आलम व्याप्त है । रविवार को एैंसा ही एक वाक्या निर्माणाधीन ब्रिज के पास देखा गया जहां ब्रिज निर्माण के दौरान यातायात को निकालने के लिये बनाये गये डायवर्सन मार्ग पर बारिस सा मंजर देखने को मिला । पूरी सड़क पर दोपहर के समय नदी भर गई जिससे बड़े वाहनों के तेज गति से निकलने पर आसपास से गुजर रहे नागरिकों को पानी के छीेंटों के कारण काफी परेषानियों का सामना करना पड़ा । जब मौके पर जाकर देखा गया ब्रिज निर्माण के लिये लगाये गये जेट पंप द्वारा पानी निकालकर टेंकर में डाला जा रहा था वहीं टेंकर का वाल्ब पूरी तरह से खुला था यही पानी फैलकर सड़क तक जा पहूंचा । जब इस मामले में उपस्थित मजदूरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की । इससे पहले भी ब्रिज निर्माण के दौरान कई अनियमितताऐं सामने आ चुकी है बावजूद इसके ब्रिज निर्माण ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नहीं देना कहीं न कहीं ठेकेदार की दबंगाई को दर्षाता है ।

बुदनी कारखानों के खिलाफ इंटक का प्रदर्शन आज


बुदनी। नगर में स्थापित कपड़ा बनाने के कारखाने ट्राइडेंट और बर्धमान फेब्रिक्स की नीतियों के विरूद्ध भारतीय मजदूर कांग्रेस द्वारा आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्षन किया जा रहा है । इंटक के जिलाध्यक्ष आमिर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुदनी में स्थापित कपड़ा बनाने के कारखाने यहां की उपजाउ जमीन पर निर्मित किये गये हैं जिससे स्थानीय किसान अब बेरोजगार हो गये हैं कारखानों की स्थापना के पूर्व उनके प्रबंधन द्वारा किसानों को कई तरह के प्रलोभन दिये गये थे तथा यह भी कहा गया था कि जिन किसानों की जमीन कारखाना निर्माण के लिये ली जा रही है उनके परिवार में से एक सदस्य को फेक्ट्री में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा । कुछ एक अपवाद स्वरूप किसानों को छोड़ दे तो कंपनियों द्वारा किसानों के साथ रोजगार के मामले में छलावा किया गया । वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इन कंपनियों को स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराये जाने थे परंतु ऐसा नहीं किया गया । और तो और जिन स्थानीय युवाओं को आंषिक रूप से नौकरियां दी गई थी उन्हें भी कोई न कोई बहाना बनाकर निकाल दिया गया ।  कुछ और समस्याओं को लेकर आज इंटक के बैनर तले सैंकड़ों युवाओं की उपस्थिति में अभिषेक तथा बर्धमान फेब्रिक्स के खिलाफ छ:घरा में प्रदर्र्शन किया जायेगा । तत्पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

कांग्रेस की बनेगी मप्र में अगली सरकार- श्री भूरिया



सीहोर। प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा है की मप्र में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और कर्नाटक से ज्यादा खनिज माफिया मप्र में हावी है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है गृह मंत्री के घर के पास एक किषोरी हत्या हो जाती है तो पूरे प्रदेष में क्या हाल होगा अनुमान लगाया जा सकता है। अब जिला स्तर पर भी कांग्रेस के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
उक्त आश्य के विचार श्री भूरिया ने कांग्रेस प्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदेश राय के निवास पर कांग्रेस जनों से चर्चा करते हुए कही। श्री भूरिया का यहां प्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदेश राय, कोशाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, महामंत्री राजीव गुजराती, पत्रकार और जिला महामंत्री धर्मेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, वरिष्ठ नेता राशिद मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरूण शर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुदीप प्रजापति, पत्रकार महेन्द्र मनकी ठाकुर, गौतम शाह, संतोश सिंह, युवा नेता शहजाद लाला, नरेश राय, पी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक बोयत, आदि ने स्वागत किया। श्री भूरिया ने कहा कि कांगे्रस विकास और भाजपा विनाश करती है। मध्यप्रदेश में जंगल राज है, प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्य मंत्री मात्र नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12000 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि प्रदेश सरकार कह रही है कि हम चैबीस घंटे बिजली दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री अपनी फोटो छपवा रहे हैं, प्रधान मंत्री योजनाओं को मुख्य मंत्री की योजना बता रहे हैं। मध्यप्रदेश की सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है। प्रदेश में वन विभाग का अफसर करोड़ों कमाता है तो उसका हिस्सा मंत्री के पास भी जाता ही होगा। आपने कहा कि भाजपा केंद्र से आ रहे पैसे का दुरूपयोग कर रही है। ईमानदारी से प्रदेश की भाजपा सरकार काम करती तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाती।   भाजपा नेता ठेकेदार बन गए हैं। सड़क, बिजली कुछ नहीं मिल रहा है। 15 मंत्रियों पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। प्रदेश के अधिकारी और मंत्री मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और लोग लुट रहे हैं। नित नई घोषणाओं के जरिये मुख्यमंत्री लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।

कांगे्रस के विदिशा महासम्मेलन में भोपाल संभाग
के पांच जिलों के दो लाख लोग शामिल होंगे
सीहोर।कांगे्रस ने मिशन-2013 को फतह करने और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रदेश कांगे्रस का तीसरा संभागीय महासम्मलेन 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे विदिशा में होगा। इस महासम्मेलन में भोपाल संभाग के विदिशा, भोपाल, राजगढ़, सीहोर और रायसेन जिलों के दो लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने दी। आपने बताया कि विदिशा का महासम्मेलन रीवा और सागर संभाग के सम्मेलन से अधिक बड़ा और प्रभावशाली रहेगा। श्री भूरिया ने कहा कि मिशन-2013 की सफलता और पार्टी की मजबूती के लिए सख्त फैसले लेने और कड़े कदम उठाने के लिए हाई कमान ने उनको अपनी ओर से अनुमति दे दी है। आपने कहा कि कांगे्रस है, तो हम हैं। कांगे्रस के बिना कांगे्रसियों का होना न होना बराबर है। आपने कहा कि विदिशा का महासम्मेलन कई अर्थ में अधिक महत्वपूर्ण है। यहां के संभागीय महासम्मेलन का राजनीतिक संदेश बहुत दूर तक जाएगा और इसकी सफलता 2013 के विधान सभा चुनाव में कांगे्रस की पुन: सत्ता में वापसी सुनिश्चित करेगी। आपने कहा कि प्रदेश भर में कांगे्रस कार्यकर्ताओं में विधान सभा चुनाव को लेकर जो उत्साह है उसके बल पर यह सुनिश्चित है कि अगले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनेगी। जनता भी सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।
श्री भूरिया ने कांगे्रसजनों से कहा कि कांगे्रसी स्वयं को किसी कदर कमजोर न मानें, अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करें। पार्टी उनके काम का मूल्यांकन कर समुचित अवसर देने में पीछे नहीं रहेगी।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

कड़े परिश्रम से मिलती है सफलता: कलेक्टर


बुधनी। शनिवार को जिला कलेक्टर कविन्द्र कियावत उत्कृष्ट विद्यालय पहूंचे जहां उन्होंने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को जरूरी सुझाव दिये । इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित विघार्थियो को जानकारी देते हुए  बताया कि बोर्ड परीक्षाओं से विद्यार्थियों को उच्च षिक्षा तथा भविष्य निर्माण का लक्ष्य निर्धारित होता है । छात्र अपनी क्षमता के अनुरुप लक्ष्य तय करे यह प्रत्येक छात्र के लिये जरुरी है इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि परीक्षा के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा कम से कम 6 से 7 घण्टे की नींद आवश्यक है वहीं कलेक्टर ने एैंसे अनेक सुझाव विद्यार्थियों को दिये जिससे विद्याथिर्यों के लिये अच्छा परीक्षा परिणाम आ सकें ।
परिश्रम बेकार नही जाता
कडे परिश्रम का परिणाम स्वर्णिम होता है परीक्षा का समय आ गया है और स्वामी विवेकानंद के सूत्र उठो ओर तब तक अपना कार्य जारी रखो जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो , आलस्य से दूर रहे ओर आलस्य उत्पन्न करने वाले भोज्य पदार्थो का सेवन न करे  , किसी भी विषय को दो घंटे से अधिक न पढेÞ, 15 मिनिट का आराम  लेकर पुन: पढ़ाई करें । इस अवसर पर  मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी जेपी सचान, तहसीलदार तपिश पांडे, महिला बाल विकास अधिकारी विनोद दीवान, जनपद पंचायत सीइओ अजीत तिवारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एचबी अग्रवाल, कन्याशला प्राचार्य पी मीना आदि उपस्थित थे ।

आंगनबाड़ी में बच्चों को नहीं मिल रहा है छ: माह से पौष्टिक आहार


रेहटी ।  ग्राम पंचायत बोरदी के ग्राम भूरी टेक में भूरीटेक पूर्ण रूप से जनजाति परिवारों का गांव है और यहां पहचने के लिए ना तो सड़क है, बिजली है भी तो आदिवासी तार डालकर जला रहे है। सुविधा के नाम पर स्कूल है। लेकिन इनमें सुविधाएं नहीं है आंगनबाड़ी केन्द्र है लेकिन विगत छ: माह से आंगनबाड़ी सहायक को कोई राशि नहीं मिलने से आंगनबाड़ी खोलकर बैठ जाते है। लेकिन नाश्ता या अन्य सुविधाएं नहीं दे पाते है। क्योंकि छ: माह से यह सुविधाएं मिल रही है। ऐसे ही हालात ग्राम भूरीटेक के स्कूल के है। स्कूल में छात्र-छात्राओं को नियमित मध्यान् भोजन नहीं मिल पाता है। यह मध्यान् भोजन रेवा रूलर स्वंय सहायता समूह चला रहा है। कभी सप्ताह में दो दिन तो कभी तीन दिन भोजन नहीं मिल पाता है। भोजन करने इन आदिवासी जनजाति परिवार के बच्चों को स्कूल छोड़कर अपने-अपने घर जाना पड़ता है। अभी भी तीन दिनों से मध्यान् भोजन छात्र-छात्राओं को नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि मध्यान् भोजन बनाने वाली महिला के परिवार में कोई स्वर्गीय हो गया है इस कारण मध्यान् भोजन नहीं बन रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने घरों पर भोजन करके आ रहे है। स्कूल में गणेश छात्र ने बताया कि मध्यान् भोजन जब मिलता है तब भी दो, रोटी और अधिक पानी वाली एक चम्मच सब्जी या दाल दी जाती है। जिससे पेट नहीं भरता दो रोटी से अधिक मांगने पर मना कर दिया जाता है। कहा जाता है कि रोटी खत्म हो गई है। यह व्यवस्था वर्षो से ऐसी ही चली आ  रही है कई बार तो अधिक रोटी मांगने पर छात्र-छात्राओं को गालियां भी खाना पड़ता है। मध्यान् भोजन बनाने वाली समूह की महिलाएं अपने-अपने परिवार के लिए स्कूल के मध्यान् भोजन से ही भोजन अपने घर ले जाती है और कहती है कि हम खाना बना रहे है तो हमारा परिवार भी यहीं से खाना खाएगा। छात्रा संगीता ने बताया कि पढ़ाई के नाम पर तीन, चार शिक्षक है लेकिन पानी नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आधा किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है बिना पानी के शौचालय बेकार है। स्कूल में दो शौचालय अलग-अलग बनाए गए है। लेकिन पानी के अभाव के कारण शौचालय अर्थहीन है। गांव में पानी की समस्या भूरीटेक, कावड़, जमोनिया गांव की है। इन गांवों में हेंडपम्प तो है लेकिन जल स्तर नीचे जाने के कारण  सभी   सूख गए है। गांवों में सड़क की बात तो अलग है आम रास्ते भी नहीं है। कच्चे रास्ते भी नहीं है।
इनका कहना है
पानी की समस्या है भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन नया भवन जल्द ही बनने वाला है। मध्यान् भोजन बनाने वाली महिला के परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है। इस कारण मध्यान् भोजन दो दिनों से नहीं मिल पा रहा है।
जगदीश चौहान प्रभारी शिक्षक, प्राथमिक शाला भूरीटेक

ठेकेदार से वसूल होंगे15 लाख ,ब्लैक लिस्टेड किए गए ठेकेदार


सीहोर । जिले की आष्टा नगर पलिका  के अन्तर्गत खेड़ापति   तालाब के किनारे बनाई गई सड़क ठेकेदार को सीएमओ ने 15 लाख 6 हजार 736 रूपये की वसूली का नोटिस दिया है नोटिस में ठेकेदार मेहरबानसिंह मेवाड़ा को यह राशि एक सप्ताह मे जमा करने की मियाद दी गई है।
नगर के प्रमुख   धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में खेड़ापतिको विकसित करने के लिए  परिषद ने 23 जनवरी 10 को यहां पर 19 लाख 34 हजार की लागत से सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया था, यहां स्थित तालाब की पाल पर कांक्रीट सडक निर्माण का ठेका  ठेकेदार मेहरबानसिंह मेवाड़ा को टेण्डर प्रकिया के दिया गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने पार्षदों की उपस्थिति में किया। लैकिन ठेकेदार और अधिकरियों ने गुणवत्ता और नियमों को तांक पर रख कर सड़क का निर्माण किया जब नगर पालिका  डॉ. मीना सिंगी ने कार्य का निरीक्षण  किया तो उन्होंने घटिया निर्माण को लेका अपनी नराजगी व्यक्त की । उन्होंने नपा  अधिकरियों को मौके पर बुला कर निर्माण कार्य के जांच के निर्देश दिए,जांच में  निर्माण कार्य घटिया पाया गया।
परिषद में रखा मामला
नपाध्यक्ष डा मिना सिंगी ने इस मामले को परिषद की बैठक मे रखा ,परिषद में खेड़ापति मंदिर से तालाब की पाल तक के निर्माण को अवमानक कार्य माना। परिषद की बैठक में इस बिंदु पर गहन चर्चा हुई तथा सभी पार्षदों ने ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण को घटिया कार्य माना। ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेर्ड कर दिया और ठेकेदार से वसूली की प्रकिया की गइ। परिषद ने यह भी निर्णय लिया कि इस कार्य को किसी अन्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जाए।
 एक सप्ताह में जमा करनी हो राशि
घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस मिलने के एक सप्ताह केभीतर 15 लाख 6 हजार 736 रूपये नगर पलिका कर्यालय में जमा कराने होंगे। साथ अब वह पलिका के अर्न्तगत होने वान्ले कार्य का ठेका लेने के पात्र नहीं है।
फिर बनेंगी सड़क
 खेड़ापति पर पुन: कांक्रीट रोड़ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। लोहे के जाल बिछाकर बनाई जा रही । नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, पंकज यादव, खालिद पठान, चंपादेवी प्रलाथिया, बाबूलाल मालवीय, सीएमओ केएल सुमन, उपयंत्री देवेन्द्रसिंह चैहान ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मर्तबा नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी  इस निर्माण को लेकर सर्तक है
इनका कहना है
खेड़ापति पर घटिया निर्माण किया गया उसकी वजह से परिषद ने संबंधित ठेकेदार को काली सूची में दर्ज किया है और 15 लाख से अधिक की राशि एक सप्ताह में जमा करने का नोटिस दिया गया है। परिषद में लिए निर्णय के अनुसार दूसरे ठेकेदार को सीसी रोड़ निर्माण का ठेका दिया गया है। निर्माण कार्य चल रहा है इसके लिए तकनीकी अधिकारी को सख्ती के साथ पाबंद किया गया है। साथ ही नागरिकों से भी अपील करती हूं कि वे भी  कार्य की गुणवत्ता पर अपनी नजर रखें।
 डॉ. मीना सिंगी नपाध्यक्ष,नगर पालिका आष्टा

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

सोम यज्ञ का वेदों में है काफी महत्व-श्री गोकुलोत्सव महाराज



सीहोर। सोमयज्ञ में वेदों का समस्त वैधानिक क्रम यज्ञ दर्शन तथा वेद की ऋचाओें के श्रवण का अद्भुत महत्व है। सोम यज्ञ का वेदों में काफी महत्व बताया गया है। उक्त उद्गार नगर के बीएसआई मैदान पर जारी विराट सोम यज्ञ के अवसर पर 108 श्री गोकुलोत्सव महाराज ने यहां पर मौजूद बड़ी सं या में श्रद्धालुओं से कही।  महाराज श्री ने कहा कि यज्ञ, योग की विधि है जो परमात्मा द्वारा ही हृदय में स पन्न होती है। जीव के अपने सत्य परिचय जो परमात्मा का अभिन्न ज्ञान और अनुभव है, यज्ञ की पूर्णता है। यह शुद्ध होने की क्रिया है। इसका संबंध अग्नि से प्रतीक रूप में किया जाता है। मोक्ष प्राप्त करने के लिए सच्चा गुरु का सानिध्य जरूरी है। वो परमात्मा का ज्ञान कराता है और आत्मा को मोक्ष दिलाता है। सच्चा साधक अंतर में ज्योति का दर्शन करता है और नाद से रूबरू होता है। उन्हें निश्चित ही मोक्ष मिलता है। जब आत्मा अंतर की धारा को ग्रहण करती है तो वह परमात्मा का ही रूप होता है। यह सोम यज्ञ भी आपकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है।
तुलसी विवाह में उमड़ा जनसैलाब
शुक्रवार को सोम यज्ञ के साथ ही यहां पर तुलसी विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भजन व कीर्तन भी किया गया। भगवान विष्णु की बारात निकाली गई। यह पटेल मार्केट से यज्ञ सल तक गई। वहां पर बारात का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तुलसी विवाह के गीत गाए। बारात के स्वागत के बाद पूरे विधि विधान के साथ तुलसी विवाह किया गया। तुलसी विवाह के इस भव्य आयोजन में लोग पूरे भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। वर पक्ष से रमेश खत्री और वधू पक्ष से घनश्याम वियाणी थे।
शुक्रवार को इस अवसर पर विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शंकर लाल साबू, शांतिलाल साबू, विनोद मंत्री, भरत मंत्री, ओम अग्रवाल चंचल, नारायण दास मंत्री आदि बारात में शामिल थे।
नंद महोत्सव आज
सोम यज्ञ समिति ने बताया कि शनिवार को नगर के बीएसआई मैदान पर जारी श्री विराट सोमयज्ञ महोत्सव में नंद महोत्सव और पालना उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को यज्ञ के तीसरे दिवस श्री महा विष्णु गोपाल सर्व सिद्दीदायक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यज्ञ में बैठे श्रद्धालुओं ने संपूर्ण लोगों की मनोकामना के लिए आहुतियां दी और यहां पर अनेक भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। दिन प्रतिदिन यहां पर नगर सहित बाहर से आए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

दो दिन में होगा फसल नुकासान का सर्वे

  कलेक्टर ने किया ओला प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण

सीहोर । जिले की आष्टा तहसील के ग्रामों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने शुकगवार को कई ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ थे। कलेक्टर ने किसानों से क्षतिग्रस्त फसलों के बारे में चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि विपदा की इस घड़ी में शासन उनके साथ है। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम  रवि कुमार सिंह, तहसीलदार  नरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले को दो दिवस में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत शुक्रवार को आष्टा तहसील के ग्राम चन्नौटा, खडीहाट, हकीमपुर, मेहतवाडा, स्माइलखेड़ी एवं पीपलिया सलारसी पहुंचे जहां उन्होंने  खेतों पर जाकर ओला प्रभावित फसलों को देखा और किसानों से क्षतिग्रस्त फसलों की जानकारी हासिल की। विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने गत दिवस क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और इससे प्रभावित फसलों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ग्राम चन्नौटा में किसान  दरियाव सिंह के खेत पर गए और ओले से प्रभावित गेहूं, चना, लहसुन और प्याज तथा किसान कमोद सिंह के खेत पर जाकर ओला प्रभावित प्याज की फसल देखी। उन्होंने ग्राम हकीमपुर में किसान  अय्यूबखां के खेत पर गेहूं, चना और प्याज की फसल देखी और पटवारी से गांव में ओले से प्रभावित फसलों की जानकारी प्राप्त की। पटवारी  अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हकीमपुर गांव में 180 खातेदार हैं और करीब 250 हेक्टेयर रकबे में गेहूं, चना, मसूर, प्याज, लहसुन आदि फसलें बोई गई हैं। ओले से प्रभावित फसलों का सर्वे कार्य जारी है। कलेक्टर श्री कियावत एवं विधायक श्री गुणवान ग्राम स्माइलखेडी में किसान धर्मेन्द्र सिंह और  बजेसिंह तथा ग्राम पीपलिया सलारसी के मांगीलाल अमरसिंह के खेतों पर भी गए और प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। एसडीएम आष्टा  रविकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक आष्टा तहसील के 14 और जावर तहसील के 39 गांव ओले से प्रभावित हुए हैं।
धैर्य बनाएं रखें किसान
    ग्राम खडी हाट के किसान दरियाव सिंह से कलेक्टर ने ओला प्रभावित फसल के बारे में जब चर्चा की तो वे अपने आंसू नहीं रोक सके और कलेक्टर को ओले से हुए फसल नुक्सान की जानकारी देते हुए अपनी पीड़ा से अवगत कराया। कलेक्टर ने  दरियाव सिंह को धैर्य बंधाते हुए कहा कि किसान धीरज बनाएं रखें, विपदा और संकट की इस घडी में प्रशासन किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त अमले द्वारा प्रभावित फसलों के आंकलन एवं सर्वें का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।  अमले को दो दिवस में सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि ओला प्रभावित किसानों को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार राहत मुहैया कराई जाएगी।
फील्ड में हो सर्वे कार्य
    कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए कि वे सर्वे का कार्य खटिया पर बैठकर नहीं फील्ड में जाकर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोटवार एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में सर्वे कार्य हो और ओला प्रभावित क्षेत्र के किसी भी किसान का खेत सर्वे से नहीं छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी श्री वर्मा को निर्देश दिए कि वे किसानों को लाभान्वित करने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन करें। 
उप स्वास्य केन्द्र का निरीक्षण
    भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम खडीहाट में उप स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे और यहां विटामिन सहित अन्य दवाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर इनके वितरण के संबंध में एएनएम शहरबानो कुरैशी एवं  दुर्गेश पाल से जानकारी हासिल की। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र में जनसंख्या के मान से प्रसव की स्थिति, नसबंदी आॅपरेशन की जानकारी प्राप्त कर लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए।

सरकार महिलाओं की सुरक्ष नही कर सकती: श्री साबू


महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन


सीहोर।  शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेड ग्राउण्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बालिका सुरक्षा दिवस को लेकर धरना दिया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शंकरलाल साबू थे । जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने स बोधन में कहा कि मप्र में महिलाओं एवं बालिकाओं पर  पड़ रही दुराचार की घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जावे कम है । भाजपा की सरकार को अब मप्र में बने रहने का कोई हक नहीं है, जो महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा नहीं कर सके ऐसी सरकार तुरन्त उखाड़ फेकना चाहिये ।
    कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप, सहकारी नेता रतनसिंह ठाकुर, विधायक अजीत सिंह, महेन्द्र सिंह अरोरा,नगर पालिका अध्यक्ष डॅ. मीना सींगी , हरिश राठौर, रुकमणी रोहिला,  ऊषा चौहान, कमलेश कटारे, पवन राठौर, ओपी वर्मा, अस्फाक खान,  हरपाल ठाकुर, ममता त्रिपाठी, गोपाल शर्मा,  गोपाल इंजिनियिर, डॉ. अनीस,  राजेन्द्र वर्मा,  रमा पटेल, भुपेन्द्र सिंह ठाकुर,  ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर  रविशंकर पाण्डे, दामोदर राय, रमेश पाराशर, दिनेश भेरवे, विनीत सिंगी, प्रकाश पोरवाल, मृदुल तोमर, दिलीप शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, दर्शनसिंह वर्मा, राकेश वर्मा,सनब्बर खां, सतीष पचौरी, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम यादव,  जगदीश चौहान, हरिसिंह, हेमराज परमार, रामू जाट, सुदीप प्रजापति, मांगीलाल जाट, सतीष दरोठिया, मुन्नवर खां, रमेश राठौर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे । ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस के महामंत्री राजीव गुजराती, प्रदीप प्रगति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई द्वारा पढ़ा गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।

दृष्कृत के मामले में 7 वर्ष का कठोर कारावास , 8 दिन में सुनाया फैसला


सीहोर ।  तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश   छाया दौल ने मात्र 8 दिन में थाना बिलकिसगंज के दृष्कृत के मामले में आरोपी नंदराम पुत्र लालसिंह बारेला निवासी खामखेड़ा को  दोषी घोषित कर 7 वर्ष के कारावास एवं रुपये 1,000 के अर्थदण्ड से दंडित किया ।   अपर लोक अभियोजन अनिल शर्मा के अनुसार आरोपी ने 13 दिसंबर 2012 को ग्राम खामखेड़ा वाले जंगल में अभियो ित्र की इच्छा के विरुद्ध उसके लेंगिक स भोग कर बलात्कार किया तथा जान से मारने की धमकी दे कर आपराधिक अभित्रास किया था । अभियोजन ने अपने पक्ष समर्थन में मात्र 7 साक्षीगणों को पिरिक्षित किया । सम्पूर्ण साक्ष का अवलोकन करने के पश्चात विहान अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमति छाया कोल ने अपराध सिद्ध पाते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित कर मात्र 8 दिन में निर्णय पारित किया ।  अभियोजन की ओर से पक्ष समर्थन  अनिल शर्मा ने किया ।

उनकी आवाज का दर्द तन्हा दिलों का दर्द मिटाता

    गजल सम्राट जगजीत सिहं का जन्मदिन आज



‘झुकी झुकी सी नजर’, ‘कागज की कश्ती’ और न जाने अपने कितने गीतों से श्रोताओं के दिल में बसने वाले गजल सम्राट जगजीत सिंह ने सत्तर के दशक में संगीत की इस फीकी पड़ती विधा में नई जान फूंकी और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई

FILE
उनकी आवाज का दर्द तन्हा दिलों का दर्द मिटाता। ‘ये जिंदगी किसी और की, मेरे नाम का कोई और है’, ‘होठों से छू लो तुम’, ‘तुम को देखा’, ‘हजार बार रुके हम, हजार बार चले’, जैसी हिट गजलें गाकर उन्होंने 70 के दशक में अपनी पहचान बनाई। यह वह दौर था जब गजल के आसमां पर नूरजहां, मल्लिका पुखराज, बेगम अख्तर, तलत महमूद और मेंहदी हसन जैसे स्थापित नाम थे।

उन कालातीत गजलों के पीछे की आवाज की प्रेरणा केएल सहगल, तलत महमूद, अब्दुल करीम खान, बड़े गुलाम अली खान और उस्ताद आमिर खान थे। अपने समय के सबसे सफल और चहेते गायकों में से एक जगजीत ने अपने पांच दशक के करियर में ढेरों गीत और गजलें गाईं । उनके 80 एल्बम भी आए।

अपने प्रशंसकों में ‘गजल सम्राट’ के तौर पर मशहूर जगजीत का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में आठ फरवरी 1941 को सरकारी कर्मचारी अमर सिंह धीमन और बचन कौर के यहां हुआ। उनकी चार बहनें और दो भाई थे। परिवार में उनका नाम जीत था। उनके जन्म के समय उनका नाम जगमोहन रखा गया था लेकिन उनके सिख पिता ने अपने गुरू की सलाह पर इसे बदलकर जगजीत कर दिया।

उनके पिता ने अपने पुत्र की प्रतिभा को सबसे पहले पहचाना। उन्होंने नेत्रहीन संगीत गुरु पंडित छगनलाल शर्मा के पास जगजीत को संगीत सीखने भेजा।

बाद में सैनिया घराने के उस्ताद जमाल खान से उन्होंने छह साल संगीत की तालीम ली और खयाल, ठुमरी और ध्रुपद का ज्ञान पाया। जगजीत का मानना था कि संगीत प्रेरणा की वस्तु है प्रतियोगिता की नहीं। उनका कहना था, ‘‘जैसे ही आप संगीत में प्रतियोगिता लाते हैं, उसकी आत्मा मर जाती है।’’ हालिया एक साक्षात्कार में उन्होंने संगीत में रियाज और समर्पण के कम होते जाने पर अफसोस जताया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘संगीत एक व्यापक विषय है। संगीत में गणित और व्याकरण होता है। जब तक एक व्यक्ति सबकुछ जान नहीं लेता वह अच्छा गायक नहीं बन सकता। गजल गाने से पहले व्यक्ति को 15 वर्षों तक संगीत सीखना चाहिए।’’ 

उनके सबसे यादगार नगमों में ‘तुम इतना जो मुस्करा रहे हो’, ‘अपनी मर्जी से कहां अपने सफर के हम हैं’, ‘पहले हर चीज थी अपनी मगर अब लगता है अपने ही घर में किसी दूसरे घर के हम हैं’ थे। उनका आखिरी कंसर्ट 23 सितंबर को माटुंगा के षणमुखानंद हॉल में गुलाम अली के साथ होना था लेकिन उसी दिन वह बीमार पड़ गए। कुछ दिन पहले ही दोनों कलाकारों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था।

उन्होंने गुरुद्वारों में भजन गाकर अपने संगीत के सफर की शुरुआत की। उनके गले के जादू ने जालंधर के डीएवी कॉलेज में उनकी फीस माफ करा दी। आकाशवाणी ,जालंधर में उन्हें व्यावसायिक तौर पर गाने का मौका मिला, जहां उन्हें कम पैसों पर साल में छह सीधे प्रसारण का प्रस्ताव दिया गया।

लेकिन, सफलता सपने की तरह थी। पाश्र्वगायकी में अपने सपने को तलाशने वह 1961 में मायानगरी मुंबईपहुंचे लेकिन असफल प्रयासों ने उन्हें वापस जालंधर पहुंचा दिया। गजल सम्राट 1965 में फिर सपनों की नगरी में पहुंचे और इस बार एचएमवी ने उनकी दो गजलों को रिकॉर्ड किया। इसी वक्त उन्होंने अपने केश कटवाने और पगड़ी को हटाने का फैसला किया।

हालांकि, जगजीत सिंह का पाश्र्वगायिकी में संघर्ष जारी रहा और पैसे कमाने के लिए वह विज्ञापन फिल्मों और वृत्तचित्रों के लिए छोटे मधुर गीत तैयार करते रहे। ऐसी ही एक रिकॉर्डिंग के वक्त उनकी मुलाकात अपनी पत्नी चित्रा से हुई और 1970 में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए जोकि उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वायंट साबित हुआ। 

बॉलीवुड में गजल गायिकी का फीका पड़ना जगजीत के सुनहरे करियर का कारण बना। 1975 में एचएमवी ने जगजीत को उनके पहले एल्बम ‘द अनफॉरगेटेबल्स’ का प्रस्ताव दिया जिसमें जगजीत-चित्रा की गजलें थीं।

पारंपरिक सारंगी और तबले के साथ आधुनिक वाद्य यंत्रों को गजल गायिकी में लाने का श्रेय भी जगजीत को जाता है। उनका अगला एल्बम पंजाबी में ‘बिरहा दा सुल्तान’ था। यह शिव कुकार बतालवी की लोकप्रिय कविताओं पर गाया गया था। इसके बाद चित्रा और जगजीत की जोड़ी का पहला एल्बम ‘कम एलाइव’ आया। इसके बाद दो और एल्बम आए और दोनों के कंसर्ट होने शुरू हो गए।

फिल्मों में भी उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई। 1980 में उन्होंने ‘साथ साथ’ फिल्म में जावेद अख्तर की गजलों और नज्मों को अपनी आवाज दी। उसी साल महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ’ से जगजीत और चित्रा की प्रसिद्धि आसमान छूने लगी। फिल्म ने ‘तुम इतना जो मुस्करा रही हो’ जैसे सदाबहार गीत दिए।

जगजीत ने 1987 में ‘बियोंड टाइम’ रिकॉर्ड किया। यह किसी भी भारतीय संगीतकार की पहली डिजिटल सीडी थी। गुलजार के टीवी सीरियल ‘मिर्जा’ में उनका गाना एक और मील का पत्थर साबित हुआ। अपने पेशेवर जीवन में वह बुलंदियों को छू रहे थे लेकिन तभी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी हो गई जब 1990 में एक कार दुर्घटना में 18 साल का उनका इकलौता बेटा विवेक मारा गया।

दर्द ने मानो जिदंगी को घेरकर विराम लगा दिया। चित्रा ने अपनी आवाज खो दी और कभी स्टेज पर दोबारा नहीं लौटीं लेकिन जगजीत अपने अवसाद से लड़े। पुत्र की मौत के बाद सिख गुरूवाणी पर आधारित ‘मन जीते जगजीत’ उनका पहला एल्बम था।

पद्मभूषण से सम्मानित गायक एकमात्र ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को अपने दो एल्बम नई दिशा (1999) और संवेदना (2002) में अपनी आवाज दी।

‘मिर्जा गालिब’ की सफलता को दोहराने के लिए वह एक बार फिर गुलजार के साथ एल्बम लाने की योजना बना रहे थे।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

तीर्थ यात्रीयों का जत्था रवाना


 इछावर । बुधवार को नगर से दस तीर्थ यात्रीयो का एक जत्था मुख्य मंत्री तीर्थ दुर्शन योजना अर्न्तगत जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना   किया गया। नगर पंचायत से जत्थे को भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलश सुराना  और नगर परिषद् सीएमओं आरआार चैधरी द्वारा हरि झंड़ी दिखा कर रवाना किया गया। इससे पहले सभी तीर्थ यात्रीयो का तीलक लगा कर पुष्प मालाए पहनाई गई जत्थे में हुलकर सिंह वर्मा , गोकल बाई वर्मा , प्रभु बाई वर्मा , परसराम सैन , गुलाब बाई सेन , गीता बाई सेन , रामकीशन वर्मा, जमना प्रसाद वर्मा, रामचरण वर्मा, भगवती बाई आदि को जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा के लिए भेजा गया। इस मौके पर पार्षद् राधेश्याम वर्मा , हिम्मत सिंह वर्मा , एसके शुक्ला, मोहन सोनी, तिलोक पवार, मोनु केलोदिया, दिनेश शर्मा, संगीता श्रीवास्तव, मोहन वर्मा, वनअप वर्मा ।

स्कूल छोड़ा न पंचायत,चोरो ने किया हाथ साफ


 पहले भी टूट चुकें है एक ही रात मे दस दुकानों के ताले
बिलकीसगंज ।  ग्राम खारी मे चोरों एक ही रात में तीन स्थानो पर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हुए हजारो रूपयो के माल पर हाथ साफ  कर दिया है एक ही रात मे हुई तीन स्थानो पर चोरियों से ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे है दूसरी और पुलिस को अब तक चोरो के खिलाफ  कोई सुराग मिले हैं
जानकारी के मुताबिक चोरो ने सबसे पहले ग्राम पंचायत को अपना निशाना बनाते हुए 16800 रूपये नगद तथा दो कंबलो पर हाथ साफ  किया बाद मे सरकारी स्कूल से दो डिक्श्नरी बुक , किराना दुकान से 800 रूपये नगद , किराना समान लेकर चंपत हो गए।
कबाडियो पर फि र की शंका
 ग्रामीणो का मानना है कि दिन में कबाडी कबाड़ा खरीदने के नाम पर सब चीजो की अच्छी तरह देख कर रात्री मे इन चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व भी कस्बे मे एक ही रात्री मे दस दुकानो  के ताले तोडकर कस्बे मे इन चोरों ने सनसनी फैला दी थी।
इनका कहना है
चोरो की तलाश की जा रही है,थाना क्षैत्र की सीमाएं काफ ी फै ली हुई हंै फि र भी सभी सुरक्षा समितियो को चौकस कर दिया गया है  कभी नए व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें।
         केके भार्गव थाना प्रभारी ,बिलकीसगंज

आनंद के सागर है भगवान श्री कृष्ण-श्री व्यास


सीहोर। भगवान हमेशा ही भोलेपन पर रीझते है। चाहे वह नरसिंह मेहता हो या सुदामा, जिन भी भक्तों पर भगवान ने दया की है, वह वैभव मान प्रतिष्ठा, सम्मान देखकर नहीं। बल्कि सहजता पर ही रीझे है। भगवान श्री कृष्ण दया और आनंद के सागर है। उक्त उद्गार ग्राम सेवानिया में जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस पंडित श्याम जी व्यास रामकुटी वालों ने कही। कथा के पांचवें दिवस बुधवार को श्री व्यास ने कहा कि गोकुल की गलियों में मां यशोदा की गोद में पले-बढ़े कृष्ण ने अपनी बाल्यावस्था में ही अपने परम ब्रह्मा होने की अनुभूति से यशोदा व बृजवासियों को परिचित करा दिया था। उन्होंने पूतना, बकासुर, अघासुर, धेनुक और मयपुत्र व्योमासुर का वध कर बृज को भय मुक्त किया तो दूसरी ओर इंद्र के अभिमान को तोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा को स्थापित किया।
भगवान श्री कृष्ण और रुकमणी विवाह आज
गुरुवार को कथा के छठवें दिवस श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण और रुकमणी विवाह का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कथा के अंत में महा आरती के बाद छप्पन भोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं महा प्रसादी ग्रहण की।

यज्ञ से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है-गोकुलोत्सव महाराज


भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

सीहोर। सोम यज्ञ कोई साधारण यज्ञ नही है सोम यज्ञ काफी प्राचीन यज्ञ है। शुद्ध अग्नि और हवन कुण्ड के समक्ष बैठक कर सही मंत्रों के उच्चारण से हमें समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी। अग्नि भगवान् के स्थूल रूप का पूजन करने के लिये सुन्दर हवन-सामग्रियों के कुंड रूपी मुख में आहुतियां दी जाती हैं। सूक्ष्म पूजन करने के लिए अग्नि रूपी तेजस्वी भगवान् को अपने अन्त:करण में धारण करना होता है और उनके गुणों को अपनाकर स्वयं अग्नि रूप बनना होता है । उक्त विचार धार्मिक नगरी में आयोजित स्थानीय बीएसआई मैदान पर हो रहे श्री विराट सोमयज्ञ महोत्सव के आरंभ में आहुति प्रदान करने वाले श्रद्धालुओं को इस यज्ञ की महिमा बताते हुए 108 श्री गोकुलोत्सव महाराज ने कही।
इस अवसर पर यहां पर मौजूद ब्रजोत्सव महाराज ने कहा कि यज्ञ से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है। इसमें देव पूजन, सत्संग और दान जैसे कर्म स िमलित होते हैं। इसमें एक का भी अभाव होने पर यज्ञ कार्य अपूर्ण हो जाता है। यज्ञ से देवता, ऋषि, मानव, जीव, जन्तु सभी का कल्याण होता है। इसके पूर्व बुधवार को सुबह नौ बजे नगर के प्राचीन श्रीजी मंदिर से देवों की स्तुति और दिव्य अनुष्ठानों के साथ एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के साथ आस-पास के क्षेत्रों के आए अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ इस दिव्य और भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ प्राप्त किया। आगे-आगे धर्म की पताका लिए छोटे-छोटे बच्चे आगे बढ़ते जा रहे थे। उसके पीछे बैंड बाजों के साथ पूरे धर्म और परम आनंद में मग्न अनेक स्त्री-पुरुष ठाकुर जी का स्मरण करते हुए जा रहे थे। नरसिंहगढ का बैंड और प्रसिद्ध भोपू जी की भजन मंडली ने नगर को धर्म मय कर दिया। भगवान के सुरों के बीच निकल रही दिव्य यात्रा में हर घर से आस्थावान हर वर्ग और जाति के लोग श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। दिव्य और धर्ममय इस शोभा यात्रा के कारण कुछ घंटों के लिए पूरी तरह नगर धर्ममय हो गया।
दोष निवारण यज्ञ की आहुति के साथ यज्ञ शुरू
 सोमयज्ञ समिति ने बताया कि बीएसआई पर बुधवार को प्रथम दिन दोष निवारण महायज्ञ का आरंभ हो गया। जो दिन भर चला। गुरुवार को सिद्ध विनायक यज्ञ आरंभ होगा। विशाल मैदान पर समिति के पदाधिकारी विनोद मंत्री द्वारा बुधवार को परिक्रमा मार्ग और एक दर्जन यज्ञ स्थलों पर पूरी व्यवस्था की गई। बुधवार को निकाली गई विराट शोभा यात्रा में नगर के राजनैतिक दल के नेता, शासकीय अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
चौराहे-तिराहे पर हुआ पुष्प वर्षा
नगर में निकाले इस भव्य सोम यज्ञ से पूर्व निकाली शोभा यात्रा का द्वार-द्वार, चौराहे-तिराहे पर सामाजिक संगठनों और राजनैतिक संगठनों के साथ श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।सोमयज्ञ महाकलश यात्रा का सिख समाज ने किया भव्य स्वागत।  स्थानीय नमक चौराहे पर सिख समाज के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी की अगवाई में कलश यात्रा में सुशोभित बग्गी में विराजमान कलश में चावल का प्रसाद चड़ाकर जिला व देश में अमन शांति , तरक्की के लिये अरदास की वहीं महाराज श्री व यात्रा में शामिल धर्म प्रेमी बन्धुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत् कर यज्ञ की सफलता के लिये सिख समाज की ओर से शुभकामनाएं दी । स्वागत् करने वालों में अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी, हरभजनसिंह उप्पल, पपिन्दर सिंह खनुजा, मोनू लाम्बा, मंजीतसिंह सेठी, नीटु सेवादार आदि उपस्थित थे । शुगर फैक्टी चौराहा पर कुशवाहा समाज के कोषाध्यक्ष दिनेश पप्पी  नवयुवक कुशवाहा मंड़ल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाहा  पूर्व अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ,डॉ. माधवसिंह कुशवाहा  उपपटेल इमरत लाल कुशवाहा , वृन्दावन कुशवाहा ,चुन्नीलाल कुशवाहा ,वीपी कुशवाहा , लालमणी शाक्य, शंकर लाल कुशवाहा, शिव कुशवाहा ,योमेर पंडित कुशवाहा समाज के स्वजातीय बन्धुओ ने स्वगत किया।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

सासंद और विधायक आमने सामने


सीहोर । मंगलवार की दोपहर में कांग्रेस सासंद सज्जन सिंह वर्मा और भाजपा विधायक रणजीत सिंह गुणवान और उनके समर्थकों का आमना सामना हो गया। इस आमने सामने में विवाद की स्थिति बन गई दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई।
    प्राप्त जानकारी अनुसार सारा घटनाक्रम जावर तहसील कार्यालय में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का है,  ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीती रात हुई बारिश में भी ओले गिरे थे जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, मंगलवार को किसानों द्वारा इस नुकसान को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जाता है कि तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ी सं या में किसान एकत्रित हुए थे, भाजपा विधायक रणजीत सिंह गुणवान पहले से ही जावर में एक अन्य कार्यक्रम में मौजूद थे।
    इस बीच क्षेत्र के कांग्रेस सासंद सज्जन सिंह वर्मा भी वहां पर पहुंचे और किसानों द्वारा उन्हें अपनी समस्याएं बताई जाने लगी तभी भाजपा विधायक रणजीत सिंह गुणवान भी कार्यक्रम में शामिल हो गए बताया जाता है कि भाजपा विधायक और कांग्र्रेस सासंद का ही जगह पर एक ही समस्या को लेकर आमना सामना होने के कारण स्थिति बदला सी गई और दे ाते ही देखते वहां पर वाकयुद्ध की स्थिति बन गई दोनों तरफ से जमकर एक दूसरे के पक्ष में नारेबाजी होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षो में नारेबाजी तकरार में बदल गई, सासंद सज्जन सिंह वर्मा और विधायक रणजीत सिंह गुणवान के बीच भी वाकयुद्ध हो गया, दोनों के बीच बहस की स्थिति बन गई जिसके कारण माहौल में गर्माहट आ गई, जैसे तैसे माहौल शांत हुआ और कार्यकर्ता अलग अलग हुए ।
 ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा विधायक और कांग्रेस सासंद के आमने सामने के बाद भाजपाईयों ने जावर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार की दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे हुए विवाद के बाद भाजपा नेता कुवंर जयसिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने तहसीलदार नरेन्द्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है, राष्टÑपति के नाम संबोेधित ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस सासंद सज्जन सिंह वर्मा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए, ज्ञापन सौंपने के समय कई भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झामाझम हुई, गिरे ओले

सीहोर। सोमवार की देर रात जिले कई इलाके मे जोरदार बरिश हुई और ओले गिरे है जिससे फसलो को काफ नुकसान होना बताया जा रहा है। सबसे अधिक नुकसान आष्टा तहसील क्षेत्र में हुआ है यहां करीब दो मिनिट ओले गिरे है। मंगलवार को प्रसासनिक अधिकारियों ने इलाके का दौरा नुकसान का जायजा लिया है

 सोमवार की रात हुई बरिश ओलावृष्टी से आष्टा तहसील के   ग्राम चिन्नौठा , खडी हाट, खोयरा, फुडरा मेहतवाडा बिलपान मानाखेडी , आदि गावों में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है।  ओले की मार से  चने की घेटियॉ भी गिर गई और चने मसूर , लसहन प्याज बरसीम , बटला, नष्ट हो गई ।

रविवार, 3 फ़रवरी 2013

सवा लाख और डेढ़ किलो चांदी लूट कर ले गए बदमाश


सीहोर। जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में शुजालपुर रोड़ पर ग्राम कांजीखेड़ी के नजदीक टवेरा में सवार बदमाशों ने मोटरसायकल पर सवार व्यापारी के साथ मारपीट कर सवा लाख रूपए और डेढ़ किलो चांदी लूट कर भाग निकलें। व्यापारी की रिर्पोट आष्टा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों तलाश शुरू कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम शुजलपुर रोड़ की ओर से आ रहे आष्टा बड़ा बाजार निवासी व्यापारी पुरूषत्तम गुलवानी और उनका सहयोगी को  ग्राम कांजीखेड़ी के पास  टेवेरा में सावर बदमाशों ने रोकर उनके साथ जमकर मारपीट की और उनके पास रखे एक लाख पच्चीस हजार रूपए तथा डेढ़ किलो चांदी लूट का भाग निकलें, ग्रमीणों की मदद् से दो पीड़ीतों को गंभीर हालत  में सरकारी अस्पातल में भती किया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites