शुक्रवार, 23 सितंबर 2011

पुलिस और कंजरों के बीच हवाई फायरिंग

सीहोर जिले की लाड़कुई चौकी क्षेत्र में बीती रात चार बजे ट्रैक्टर चुराकर भाग रहे कंजरों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। कंजर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकले पुलिस सुबह तक जंगल की सर्चिंग करती रही, लेकिन उसके हाथ खाली रहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चार बजे के लगभग कोसमी और संकोटा घाट के समीप पुलिसकर्मियों और कंजरों के बीच उस समय हवाई फायरिंग हुई, जब कंजर एक ट्रैक्टर चुराकर भाग रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि कंजरों की संख्या तीन थी। एक ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि दो मोटर साइकिल पर सवार थे। इन तीनों ने एक ट्रैक्टर चोरी करने के बाद लाड़कुई में दूसरा ट्रैक्टर चोरी करने का प्रयास किया, तभी व्यक्ति के जागने पर यह वहां से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आती, तब तक यह तीनों कौसमी के जंगलों की तरफ निकल गए। पुलिस ने इन्हें वहां पहुंचकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन इन्होंने फायरिंग शुरु कर दी, दूसरी ओर पुलिस ने भी फायरिंग की, लेकिन अंधेरे का लाभ लेते हुए यह तीनों कंजर घने जंगल में भाग निकले। दूसरे दिन शाम तक पुलिस इनकी तलाश नहीं कर सकी थी।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites