बुधवार, 26 दिसंबर 2012

महिलाएं आज देगी मां अन्नपुर्णा को विदाई

सीहोर। अन्न की देवी मां अन्नपुर्णा को आज गुरूवार को महिलाएं विधि विधान से विदाई देगी। नहेरू कालोनी स्थित खजुर वाली माता ें दरबार में दोपहर दो पांच बजे के विशेष पुजा की जायगी। इस संबध में कार्यक्रम कर संयोजिका श्री मति सियारनी ठाकुर ने बताया कि गुरूवार को विशेष रूप से मां अन्नपुर्णा को विदाई दी जाएगी दस पहले महिलाए नहेरू कालोनी स्थित खजुर वाली माता पर पुजा करेंगी। दोपही दो बजे से कार्यक्रम शुरू होगा इस दौरान मां के भजन भी किए जायगें। संयोजिका श्री मति सियारनी ठाकुर सभी महिलाओं से इस धर्मिक अयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

भगवान कि महिमा अपरंपार है-पंडित मिश्रा

सीहोर। नगर के अवधपुरी कालोनी में एडवोकेट विजय अग्रवाल के निवास पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने यहां पर मौजूद बड़ी सं या में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान कृष्ण की   बाललीला, गोवर्धन प्रसंग का ने वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के अहंकार को नष्ट किया। भगवान कृष्ण की बाल लीला का भी वर्णन किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि परम पिता परमात्मा ने अनेक रूपों में आकर मानव जाति को सार्थक मार्ग बताया है, श्रीहरि के मुख में पूरे विश्व के दर्शन कर मां यशोदा आश्चर्य चकित हो जाती है और जाकर नंद बाबा से उनके बारे में बताती हैं पर भगवान कि महिमा से मां यशोदा पलक झपकते ही सब कुछ भूल जाती है। वास्तव में भगवान कि महिमा अपरंपार है जिसका कोई बखान नहीं कर सकता।
रुकमणी विवाह आज
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट विजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण और रुकमणी का विवाह और शुक्रवार को सुदामा चरित्र के बारे में चर्चा की जाएगी। कथा दोपहर दो बजे से शुरू हो जाती है।

मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है-संत श्री गोविन्द जाने

सीहोर। मनुष्य को उसके कर्मो के आधार पर ही फल मिलता है। भक्ति, ज्ञान, बैराग्य और सत्संग के बिना मोक्ष मिलना बड़ा कठिन होता है। भागवत कथा मनुष्य के जीवन का मु य आधार व सार है। उक्त उद्गार नगर के सिंधी कालोनी में गौदान सरकार समिति के तत्वाधान में जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मालवा माटी के लाल संत श्री गोविन्द जाने ने यहां पर मौजूद बड़ी सं या में श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपना घर छोड़कर कही दूसरी जगह जाते है तो हमारा मकान वही पर रह जाता है। मनुष्य कही पर भी चले जाए, लेकिन उसका आवास वही पर रहता है। आत्मा और शरीर भी आवास की तरह है। यह हमारा शरीर आवास रूपी है। इसके अंदर रहने वाली आत्मा से हम जो कर्म करते है उसका फल हमे अंत में भोगना पड़ेगा। संत श्री ने धन बल, राजबल आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सबसे बड़ा बल कोई है तो वह है हमारा ईष्टबल इस बल के आगे सभी बल तुच्छ माने गए है। हमें अपने ईष्ट बल से बलवानहोना चाहिए।
दया धर्म का मूल है
दया धर्म का मूल है पर संत श्री गोविन्द जाने ने कहा कि दया मानव को करना चाहिए, व्यक्ति अज्ञानतावश ईश्वर को जगह-जगह तलाशता फिरता है, जबकि ईश्वर स्वयं उसके अंदर है। बस इसे पहचानने की जरुरत है। जैसे सोने की पहचान जौहरी करता है, उसी प्रकार हमें भी अपने अंदर झांककर ईश्वर के अस्तित्व को महसूस करने की जरूरत है। मनुष्य को यह योनि बार-बार नहीं मिलती लिहाजा मनुष्य को इस योनि का फायदा उठाते हुए सत्कर्म करते हुए मोक्ष प्राप्त करना चाहिए। यह सब हमें दूसरों पर दया करने से प्राप्त होता है। परमपिता की दया से दुनिया दर्शन का मेला है, जब भी मेला लगा करता है कोई भी मेले से अपने घर जरुर आया जाता है, मेला तो बाजार है दर्शन करने के बाद में जो भव बनता है वह भाव ही तय करता है कि मनुष्य नर्क में जायेगा या की बैकुंठ में जायेगा। दर्शन का मतलब होता देखना, देखने से मन शुध्द होगा तो भव अच्छा बनेगा तो कर्म अच्छे होंगे तो मार्ग भी अच्छा बनेगा, और वही मार्ग आपको बैकुंठ के द्वार तक ले जायेगा।
संत सबसे बड़ा कवच है
 बुधवार को कथा के दौरान भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने जब संत श्री गोविन्द जाने का आशीर्वाद लिया तो माहौल पूरी तरह संत मय हो गया। संत श्री गोविन्द जाने ने कहा कि संत राष्टÑ के लिए रक्षा का कवच है। जिस तरह से सैनिक सीमा पर सुरक्षा करते है, वैसे ही संत मानव जाति के कल्याण के लिए चिंतन करते है। लोगों में धर्म के प्रति जागृति लाते है।
12 बजे से तीन बजे तक
नगर के सिंधी कालोनी स्थित परिसर में जारी संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन गौदान सरकार सेवा समिति के पदााधिकारी लोकेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि कथा दोपहर बाहर बजे से तीन बजे तक जारी रहती है।

कराते प्रतियोगिता में गोल्ड पदक पर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा

सीहोर। मास्टर आफ ताओ एसोसिएशन आफ मार्शल आर्ट के तत्वाधान में नगर के बीएसआई हेल्थ एंड स्पोर्ट्स मैदान पर खेली गई। नेशनल कराते चै िपयनशिप 2012 में गोल्ड पदक पर मध्यप्रदेश के कराते   खिलाड़ियों का एक क्षेत्र राज रहा। बालक वर्ग और बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश के 18 जिलों से आए कराते खिलाड़ियों ने उ दा प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सभी वर्ग के गोल्ड पदक पर कब्जा किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि नगर के इतिहास में पहली बार मास्टर आफ ताओ एसोसिएशन मार्शल आर्ट के तत्वाधान में खेली गई नेशनल कराते चै िपयनशिप 2012 में देश के राज्य हरियाणा, महाराष्टÑ, राजस्थान, मध्यप्रदेश और असम के कराते खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। लेकिन मध्यप्रदेश के कराते खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के हर वर्ग में गोल्ड पदक पर कब्जा किया। परिणाम कुछ इस प्रकार रहे। बालक वर्ग में 21 से 25 किलोग्राम वर्ग में यश राजपूत मध्यप्रदेश के यश राजपूत, 21 से 25 किलोग्राम वर्ग में स्वराज कांवरे सीहोर, 26 से 30 किलोग्राम वर्ग में संदीप परमार, 31 से 45 अजहर खान, 46-से-50 सुबोध शर्मा और जय सिंह, 51-से-55 किलोग्राम वर्ग में अटल बिहारी शर्मा, 56 से 60 किलोग्राम वर्ग में शिवप्रसाद रावत, 61-से-65 किलोग्राम वर्ग में संतोष परमार और ओपन में मध्यप्रदेश के ही अरुणेन्द्र सिंह ने गोल्ड पदक पर कब्जा किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में 16 से 20 किलोग्राम वर्ग में मानसी अवस्थी मध्यप्रदेश, 21 से 25 किलोग्राम वर्ग में साक्षी यदुवंशी मध्यप्रदेश, 26 से 30 किलोग्राम वर्ग में  कृष्णा, 31 से 35 किलोग्राम वर्ग में दीपिका रोकटे, 36 से 40 किलोग्राम वर्ग में शिवाली चौहान मध्यप्रदेश, 31 से 45 किलोग्राम वर्ग में कोमल सिंह, 46 से 50 किलोग्राम वर्ग में अफरिन अंसारी, 51 से 55 किलोग्राम वर्ग में पूजा खाटवा, 56 से 60 किलोग्राम वर्ग में करिश्मा और ओपन वर्ग में रीता जैन मध्यप्रदेश की बालिका शामिल है। यह सभी गोल्ड पदक विजेता मध्यप्रदेश के है। इनमें से एक स्वराज कांवरे सीहोर के है जिन्होंने अपने कराते के जादू को दिखाते हुए 21 से 25 किलोग्राम वर्ग में महाराष्टÑ के कराते खिलाड़ी को हराकर गोल्ड पदक पर कब्जा किया।

दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत

सीहोर। आष्टा तहसील क्षेत्र के ग्राम रोला में ग्राम पंचायत अंतर्गत नाली खुदाई का कार्य कर रहे मजदूरों पर समीप स्थित एक मकान की दीवार भरभारा कर गिर गई। दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रोला में ग्राम पंचायत गांव की सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य करवा रही है। इस नाली खुदाई का काम ठेकेदार को दिया गया था। यह ठेकेदार मजदूरों के माध्यम से बुधवार को निर्धारित जगह पर करवा रहा था। इसी दौरान कुछ मजदूर जब एक मकान के समीप से नाली खोद रहे थे। उसी समय अचानक नाली के समीप खड़ी इस मकान की दीवार भरभारा कर मजदूरों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलवे में दबने से झाली बाई पत्नी डोलिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश, कमली बाई और गहना बाई गंभीर रूप से घायल हुए। दीवार के मलबे से ग्रामीणों ने मजदूरों को निकाला, मौके पर पहुंची आपातकालीन चिकित्सा वाहन सेवा 108 के दल ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि घायलों में शामिल गहना बाई गर्भवती है।
एक ही परिवार के है मजदुर
दस हदसे में मरने वाली  झाली बाई और घायल एक ही परविार के है यह सभी अदिवासी है और झबुआ जिले के रहने वाले है वे यहां ठेकेदार के माध्यम से मजदुरी करने आए है

शिक्षक ही कर रहे थे समुहिक नकल





सीहोर। बच्चों को नकल न करने की शिक्षा देने वाले ही शिक्षक ही नकल करते हुए पकड़े गए है। नकलची तीन शिक्षकों के खिलाफ नकल के प्रकरण बनाए गए है। हलांकि  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परीक्षा प्रभारी ने नकल नही किए जाने की बात कही है और मामले को गोलमोल घूमाने के प्रयास शुरू कर दिए है।
बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएड पत्राचार विज्ञान विषय का प्रयोगिक परीक्षा थी, इस परीक्षा में 73 शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान एडीएम एसएस बघेल को परीक्षा में सामूहिक नकल की शिकायत मिली थी। जिस पर श्री बघेल ने एसडीएम हृदेश श्रीवास्तव को जांच के लिए प्रशिक्षण संस्थान भेजा। एसडीएम श्री श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर वहां चल रही परीक्षा के दौरान कक्षों और परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो नकल सामग्री पाई गई साथ ही इन सामग्रियों से सामूहिक नकल की जा रही थी। एसडीएम ने अपने जांच प्रतिवेदन में यह साफ तौर पर लिखा है कि प्रशिक्षण संस्थान में नकल चल रही थी।
इन तीन पर नकल प्रकरण
एसडीएम हृदेश श्रीवास्तव के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान विषय की प्रयोगिक परीक्षा के दौरान की गई जांच में शिक्षक राहुल कुमार, श्रद्धा और शोभा नकल करते पकड़े गए। इनके खिलाफ नकल के प्रकरण बनाए गए है। आगे विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।
किसने लिए चार सौ रूपए
नकल के इस मामले में यह आरोप भी लगाए जा रहे है समुहिक नकल के लिए प्रत्तेक शिक्षक से चार सौ रूपए लिए गए थे पर वसूली करने वाले का सामने नहीं आया है आगे की जांच में इसकी भी तस्दीक का जाएगीं।

क्या कहना है इनका
 शिकायत मिलने पर जांच के लिए एसडीएम को भेजा गया था, जांच में नकल करते शिक्षक पाए गए है। उनके खिलाफ प्रकरण बनाए गए है।
 एसएस बघेल एडीएम ,सीहोर

एडीएम  के निर्देश पर मैं जांच करने गया था वहां समूहिक नकल का मामला पया गया है तीन शिक्षकों पर नकल प्रकरण बनाया है जांच प्र्रतिवेदन एडीएम को सौंप दिया है।
 हृदेश श्रीवास्तव एसडीएम, सीहोर

सामूहिक नकल के दोषियों पर कार्रवाई हो- युवक कांग्रेस
सीहोर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को डीएड पत्राचार परीक्षा विज्ञान की आयोजित हुई जिसमें सामूहिक नकल का खुलासा हुआ। मामले में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सामूहिक नकल की सूचना के बाद युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने संस्थान में प्रदर्शन किया और पूरी जानकारी से प्रशासन को अवगत कराया। सामूहिक नकल के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महामंत्री राजीव गुजराती, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण शर्मा, वरिष्ठ युवा नेता शहजाद लाला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुदीप प्रजापति, युवा नेता मोहम्मद शाकिर, वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक त्यागी, आकाश जैन, मनीष कटारिया, सन्नी राय, पीयूष मालवीय आदि ने की है।
नहीं तो होगा आंदोलन
 युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि नकल करने वाले शिक्षक ों पर कार्रवाही नही हुई तो युवा कांग्रेस और एनएसयुआई बड़ा अंदोलन करेगी।

अभी अभी दो बड़ी खबर मिली है


सीहोर/  पहेली  तीन टीचर नक़ल  करते पकडे  गए और दूसरी गाव रोला मई दीवार गिरने से एक की मौत हो गई और तीन घायल है

सोमवार, 24 दिसंबर 2012

व्यापारी ने थाना का घेराव किया, विरोध में रखी दुकानें बंद



 सीहोर। जिले के अहमदपुर थाने क्षेत्र में दो दिन पूर्व गुम हुआ अहमदपुर कस्बा मेडिकल संचालक की भोपाल के गोतम नगर थाना क्षेत्र के एक बंद कमरे में बोरा में पुलिस ने रविवार कोे बरामद की। जिस कमरे में युवक की लाश मिली वहा मकान अहमदपुर थाना के बनखेड़ा निवासी एक युवती द्वारा किराए पर ले रखा था। ग्रामीणों की माने ताक उक्त युवती से मृतक के कई वर्षाें से प्रेम प्रसंग चल रहे था। जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी थी। चिंकी श्रीवास्तव नामक युवती पति से तलाक होने पर वह सौदान गुर्जर युवक  से शादी कर करोद में किराए के मकान में रहे रही थी। घटना के बाद दोनों युवक, युवती फरार हो गए।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या में युवती के परिजनों का हाथ होना बता रहे है। अहमदपुर पुलिस की अभी तक की कार्यप्रणाली से कस्बा के नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार की सुबह अहमदपुर के लोगों ने दुकानों बंद कर रोड पर जाम लगा दिया और थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों हत्या में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़े। बराना मृतक क शब रोड पर शब रखकर जाम किया जाएगा। लोगों प्रदर्शन को देखते हुए दोराहा टीआइ दिनेश सिंह चौहान को पुलिस बल के साथ अहमदपुर लगाया गया। दोराहा टीआई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कारी पावस लोट गए। दोपहर बाद मृतक युवक का पोस्ट मार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। मेडिकल संचालक की अंतिम यात्रा में सेकड़ों क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए।
अहमदपुर पुलिस ने दिखाई लापरवाही
अहमदपुर निवासी जितेंद्र शर्मा हत्या के पीछे मुख्य कारण चिंकी नामक युवती बनखेड़ा निवासी से प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। मृतक के बड़े भाई शैलेंद्र शर्मा ने 21 दिसंबर को अहमदपुर थाना में छोटा भाई जितेंद्र की लापता होने गुहार लगाई थी। जिसका आवेदन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मृतक की पत्नि ने अपनी भोपाल रह रही नंद को पति की लापता होने की जानकारी दी। नंद ने चिंकी के घर देवर की जानकारी लेने के लिए भेजा। जहां चिंकी के घर के बहार मृतक बाइक खड़ी हुई थी। जिसकी सूचना अहमदपुर में मयके वालों को दी। एक बार फिर कुछ लोगों के साथ मृतक का बड़ा भाई अहमदपुर थाना पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। काफी प्रयास के बाद अहमदपुर पुलिस ने मृतक की लापता होनी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
अहमदपुर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतारें लोग
शुरू से ही इस मामले में उदासीनता दिखा रही अहमदपुर पुलिस के खिलाफ सोमवार की सुबह से ही लोगों को गुस्सा दिखने लगा था। पुलिस के खिलाफ लोग मुख्य बाजार में एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ दुकानें बंद कर नारेबाजी करते हुए थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में लाठियां भी लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग और थाने के सामने जाम लगा दिया था। प्रदर्शनकारियों हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान दो बार थाना को घेराव किया गया।
विरोध में रखी दुकानें बंद
पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कस्बा के व्यापारियों ने विरोध के रूप में अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। जो शाम तक बंद रही।
लड़की के परिजन फरार
जितेंद्र की लाश लड़की के घर में मिलने की सूचना मिलने पर बनखेड़ा स्थित पुत्र के परिजन मकान में ताला रविवार की शाम से ही लटका हुआ है।
दो लोगों के लिया हिरासत में
भोपाल में मेडिकल संचालक की हुई हत्या की पूछताछ में लड़का का पिता विदोश श्रीवास्तव को गौतम नगर भोपाल पुलिस और विदौस का ड्राइवर रामबाबू विश्वकर्मा को अहमदपुर पुलिस ने हिरासत में लिया।

लक्ष्मी तीन प्रकार की होती है-संत श्री गोविन्द जाने



सीहोर। लक्ष्मी तीन प्रकार की होती है। एक होती है आने जाने वाली, दूसरी होती है थोड़े समय की और तीसरी होती है सदैव घर में विराजमान रहने वाली श्री लक्ष्मी होती है। लक्ष्मी किसके यहां पर निवास करती है। श्री लक्ष्मी उसके घर में निवास करती है। जहां पर पर हर रोज अच्छे विचारों का आदान-प्रदान होता हो, जिसके यहां पर सत्संग और कीर्तन होते हो। उक्त उद्गार नगर के सिंधी कालोनी ग्राउंड पर गौदन सरकार सेवा समिति के तत्वाधान में जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ के प्रथम दिवस मालवा माटी के लाल संत श्री गोविन्द जाने ने कहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश सक्सेना ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर संत श्री गोविन्द जाने से आशीर्वाद ग्रहण किया। आशीर्वाद ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, समिति के लोकेन्द्र मेवाड़ा, कैलाश अग्रवाल, अनिल पालीवाल, शैलेश पटेल, पुरु चांडक, रामकिशन मालवीय, दिनेश कटारिया, स्वदेश विश्वकर्मा आदि ने संत श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। 
संत श्री गोविन्द जाने ने आगे कहा कि संत वही होता है जो अपने लिये कम से कम समय रखता है और भगवान के सुमिरन में अधिक समय देता है। हम जितना अपने समय में कटौती करके भगवान के सुमिरन में लगने वाले समय को बढ़ाते जाते है उतना ही हम संतत्व की और बढ़ते हैं, परमात्मा की भक्ति नि:स्वार्थ करनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार का लोभ व लालच नहीं होना चाहिए। अपने कर्मों को परमात्मा के चरणों में समर्पित करना चाहिए। 
कथा मोक्ष प्राप्ति का साधन
संत श्री गोविन्द जाने ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के मोक्ष प्राप्ति का साधन व सार है। कथा सुनने से मनुष्य के पापों का नाश तो होता ही है। साथ ही वह बैकुण्ठधाम चला जाता है। अगर अच्छा व सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो बांके बिहारी के नियमित भजन व सत्संग से एकीकार हो जाएं। इस अवसर पर संत ने कहा कि शक्तियां तीन प्रकार की होती है। हर शक्ति की अपनी परिभाषा है। भागवत कथा सकाम भावना से श्रवण कर सकते हैं और निष्काम भावना से श्रवण कर सकते हैं। कामना युक्त भक्तों की कामना भागवत की कथा से पूर्ण होती है तथा कामना रहित भक्तों को श्रीभागवत भगवान अहैतुक की भक्ति प्रदान करते राजा परीक्षित ने मृत्यु भय से बचने के लिए भागवत कथा का श्रवण किया था। 
परलोक की चिंता करो
भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का पाप कटता है। बशर्ते श्रद्धालु उसे ध्यानपूर्वक सुनकर बताये मार्ग को अपने जीवन में ढाल लें। आज मनुष्य संसारिक सुख के पीछे भाग रहा है अर्थात धनोपार्जन के भाग में इस तरह अंधा हो गया है कि उसे अपना पराया, पाप पुण्य, झूठ, सच का पता ही नहीं है। संत श्री गोविन्द जाने ने श्रद्धालुओं को चेताते हुए कहा कि यह संसार तो यहीं छूट जाएगा। सबकुछ यही पड़ा रहेगा। केवल तुम जाओगे। इसलिए हे मानव परलोक के लिए भी कुछ करो, उसकी भी चिंता करो।
12 बजे से तीन बजे तक
गौदान सरकार समिति के लोकेन्द्र मेवाड़ा ने कहा कि मंगलवार से कथा दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक नगर के बस स्टैंड स्थित सिंधी धर्मशाला के पीछे विशाल मैदान पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने आस-पास के ग्रामीण श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण करने की अपील की है।

रविवार, 23 दिसंबर 2012

फरार आरोपी गिरफ्तार


इछावर  !   रविवार को पुलिस ने घैराबंदी कर एक 10 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार को आरोपी नफिस पिता रमजान खाॅ, जो कि ड्रायवरी का काम करता था, यह दस साल से फरार आरोपी धारा 336, 335 एवं 336 जो कि दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को फरार आरोपी नफिस को नादान से गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी केशरपुरी प्रधान आरक्षक मनोहर, रामनारायण, त्रपाटी, प्रधान आरक्षक चरन आदि ने आरोपी को नादान से गिरफ्तार किया। 

महिला मोर्चा द्वारा निकाला केण्डल मार्च


आष्टा। दिल्ली में घटित बलात्कार की घटना के विरोध के स्वर देशभर मे गूज रहे है। बलातकार की घटना के आरोपियों को फासी देने की मांग पूरे देश में उठ रही हैं। शर्मनाक घटना से जहॉ पूरा देश आहत है। वही महिलाओं द्वारा जगह जगह प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में छात्रा व उसके साथी को चलती बस से नीेचे फेंक दिया था। इस घटना के विरोध की आक्रोशित अवाम सड़कों पर उतरी और सभी लोगों ने एक साथ आकर प्रदर्शन किया। हर कोर्इ्र दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहा है। दिल्ली से जली आंदोलन रूपी मशाल की लौ अन्य शहरों में भी पहूची और इसी कड़ी में आष्टा की  नगर की महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई। साथ ही मांग कि की बलात्कार जैसा घृणित कार्य करने वाले लोगों को कड़ी सजा मिले। उसी को लेकर रविवार को नगर के मानस भवन से महिला मोर्चा द्वारा एक केन्डल मार्च  रेैली निकाली जो  नगर के प्रमुख मार्गो से होती मानस भवन पहूची जहॉ उसका समापन किया गया।
         महिला मोर्चा द्वारा निकाला गया केन्डल मार्च
दिल्ली में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर रविवार को नगर के भाजापा की महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर के मानव से केन्डल मार्च रैली निकाली गई जो नगर के मानस भवन से होते हुए गंल चैराहा , बुधवारा मार्केट, खत्री मार्केट अस्पताल चैराहा से होते हुऐ पुन: मानस भवन पहूची। जहॉ इसका समापन किया गया। समापन अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नवदीप कोर ने कहा कि देश में हो रही महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाओं को नजर अंदाज नही किया जाये और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये ताकि वह भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न करे । आज देश में महिलाऐं कही भी सुरक्षित नही है। इसके लिए कानून में संशोधन कर ऐसे अपरोधों पर कठोर कानून बनाये जाये ताकि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना न घटे। केन्डल मार्च रैली में नगर के कई गणमान्य नागरिक और महिलाओं के साथ कई स्कुली छात्राऐं शामिल थी ।
                  आज  सोमवार सौंपा जायेगा ज्ञापन
दिल्ली में हुई एक मेडिकल छात्र के साथ चलती बस में हुऐ सामूहिक बलात्कार को लेकर भाजापा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष नवदीप कोर के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेंगा। और दिल्ली में हुई इस घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की जायेगी।

बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा हो-श्रीमति सक्सेना


सीहोर। पूरे देश में इस समय महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लगभग हर राज्य में महिलाएं उत्पीड़न की शिकार बन रही हैं। लचर कानून व्यवस्था और सख्ती के अभाव में अपराधियों के हौंसले बुलन्द हो रहे हैं और महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। देश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए बलात्कार जैसे घृणित अपराध करने वाले आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए।
इस आशय का बयान जारी करते हुए संस्कार भारती की प्रदेश मातृशक्ति प्रमुख एवं सर्वधर्म महिला समिति की अध्यक्ष  उषा सक्सेना ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार कांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना दिल्ली प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा है जिसने वहां की लचर कानून व्यवस्था को साबित कर दिया है। इसके पहले भी दिल्ली में ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। एक ओर जहां महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर हमारे देश का नाम रोशन कर रही हैं वही उनके साथ ऐसी हरकतें भी बढ़ती जा रही है। गन्दी मानसिकता वाले ऐसे लोग जो जीवन में कुछ करने की हालत में नहीं हैं, वे ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपनी कुत्सित भावनाओं को स्पष्ट करते हैं। मानसिक रूप से बीमार ऐसे लोगों की न तो देश को आवश्यकता है और न ही समाज को जरूरत। ऐसे लोगों के खिलाफ जब तक देश का कानून स त से स त सजा नहीं देगा तब तक ऐसी वारदातों को रोका जाना संभव नहीं है। प्रेम और शांति व दया जैसे शब्दों को इन घृणित अपराधियों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और उन्हें चौराहे पर सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए तभी अपराधियों में डर बैठेगा तभी वे महिलाओं का स मान करना सीखेंगे। बयान जारी करने वालों में संस्कार भारती एवं सर्वधर्म महिला समिति की पदाधिकारियों सर्वश्री श्रीमति वीणा व्यास, श्रीमति शोभा चांडक, श्रीमति वर्षा नायक, डा. मालती आर्य, अनीता भालेराव, अरूणा हर्षे, हेमलता राठौर, रजनीगंधा राठौर, संतोष विजयवर्गीय, ज्योति रूठिया,ज्योति अग्रवाल, प्रीति शर्मा, बबली शर्मा, संध्या कोली, मधु अग्रवाल, सिस्टर टेरेसा, अनीता कोली, मीना जयपुरिया, प्रभा पालीवाल, श्रीमति परवीन, श्रीमति नफीसा, अनीता दुहुण, प्रेमलता राठौर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

शनिवार, 22 दिसंबर 2012

कार पलटी ,इंदौर विधायक के रिश्तेदार घायल

आष्टा। इन्दौर से भोपाल की ओर आ रही कार क्रमांक एपी 09 सी एफ 0880 झिल्ला जोड के पास आनियत्रित होकर पलट गई । जिसमें चालक बाबूलाल चैहान उम्र 30 वर्ष श्रेया शर्मा 25 वर्ष नम्रता शर्मा 35 वर्ष , शैलेष शर्मा 50 वर्ष के लगभग घायल हो गये ।  कार तेज गति से आ रही थी उसी समय कार का टायर पंचर होने के कारण पलटी खा गई जिससे चार लोगों को चोट आई शैलेष शर्मा को अधिक चोट बताई जा रही है। बताया जाता है कि  शर्मा परिवार  इंदौर विधायक अश्विन जोशी के रिश्तेदार है सूचना मिलते ही 108 के पायलेट शिवाकान्त शुक्ला , पुष्पराज सिंह , डॉ सत्यनारायण सोंलकी तत्काल घटना स्थल पर पहुचें और सिविल अस्पताल लाया गया ।

गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

अभी अभी: नसरूल्लगंज मंण्डी के परिणाम आये

 : नसरूल्लगंज  मंण्डी के परिणाम आये है वार्ड 1 से लीला बाई ,वार्ड 2 रामदीन, 3 से नन्दलाल ,4से शिवनारायण ,5 से राख बाई ,6 से बालदार पटेल ,7 हरिशंकर पटेल ,8 से कमल सिंह राजपूत ,9 से घासीराम पटेल ,10 से सुरसा बाई और वयपारी प्रतिनिधि महेश ,हम्माल प्रतिनिधि मनोहर जीत गए है लेकिन अभी अधिक्रत घोषणा नहीं हुई है 

पुलिस ने गडियो से काली फ़्लिम निकलवाई और 48 कार मालिको पर कारवाही

 सीहोर /  गुरुवार को पुलिस ने गडियो से काली फ़्लिम निकलवाई और 48 कार मालिको पर कारवाही करते हुआ 13 हजार रुपॆय वसूल किये 

कही जीत का जश्न, तो कही हार का गम

सीहोर। जिले की आठ कृषि उपज मंडी समितियों के सदस्य पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, सभी मतदान केन्द्रों पर पूर्णतº शांतिपूर्ण रहा, जिले में कही भी अप्रिय घटना होने की खबर नही है। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। बकतरा कृषि उपज मंडी में केवल दो वार्डों में मतदान हुआ, इसके अलावा इछावर में नौ वार्डों पर सदस्य पद के लिए मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। कई वार्डों में त्रिकोणियों मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ में उ मीदवार की सीधी जीत नजर आई। दोपहर तीन बजे के बाद मत गणना का कार्य शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। अधिकृत तौर पर परिणामों की घोषणा 21 दिसंबर को की जाएगी। सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सुबह सात से ग्यारह बजे तक मतदान केन्द्रों पर मामूली सं या में मतदाता दिखाई दिए। ग्यारह से दो बजे के बीच अधिकांश मतदान केन्द्रों पर तेजी से मतदान हुआ। सभी उ मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने अंतिम एक घंटे के दौरान मतदाताओं को घरों से निकालकर घरों से निकालकर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया। जिले में नसरुल्लागंज और आष्टा में चुनाव का रंग देखने को मिला, जबकि सीहोर, इछावर और श्यामपुर और रेहटी में चुनावी रंग फीका रहा। सीहोर मंडी- जिला मख्यालय के नजदीकी मतदान केन्द्र थूना और पचामा में सवा तीन बजे तक मतदान करने के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई थी, थूना में दो उ मीदवार होने के कारण कांटे का मुकाबला था। अंतिम समय से पहले जहां पर 136 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। जहां पर मतदाताओं में पूरा जोश था। इसके अलावा पचामा में भी चुनाव का रंग पूरे रूआब पर था। लोगों ने मतदान समाप्ति के समय पर भी लाइन लगाकर अपने मत का उपयोग किया। जहां पर एक-एक मतदाताओं के लिए उ मीदवारों के समर्थकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा सौंडा, बमूलिया, बडनगर आदि के मतदान केन्द्रों पर दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन नजर आई। यहां पर दोपहर तीन बजे तक मतदान का क्रम चलता रहा। उ मीदवार और उनके समर्थकों ने वोटरों से मान-मनुहार की। आष्टा मण्डी - शहरी क्षेत्र के वार्ड चार में सबसे ’यादा मतदाताओं में उत्साह देखा गया। यहां स्थित मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ रही। उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नही छोड़ी,यहां सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। श्यामपुर मंडी-इस क्षेत्र में नाम निर्देशन पत्र जमा होने के बाद से ही भारी प्रचार देखा गया। उ मीदवारों ने अपनी जीत के लिए मतदाता के दिन भी कोई कसर नही छोड़ी, उ मीदवार के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नवीन तारा चंद चौहान ने बताया कि श्यामपुर मंडी चुनाव में सभी भाजपा समर्थित उ मीदवारों की जीत तय है। इस इलाके में स्थित मतदान केन्द्रों पर कुछ गहमा-गहमी रही। नसरुल्लागंज मंडी-बुधनी विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण तहसील नसरुल्लागंज मंडी चुनाव काफी रोचक रहा। कई मतदान केन्द्रों पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में तू-तू, मैं-मैं हुई है। लेकिन कही कोई गंभीर मामला नही हुआ। कई वार्डों में सीधा मुकाबला होने के बावजूद भी मतदान केन्द्रों पर भीड़ नजर नही आई। बकतरा मंडी- जिले की सभी मंडी चुनाव में सबसे फीका चुनाव बकतरा मंडी का रहा। चूंकि यहां आठ वार्डों में पहले ही र्निविरोध चुनाव हो गया था। केवल 6 और 7 वार्ड में मतदान हुआ है। वार्ड छह में अध्यक्ष पद के उ मीदवार का फैसला होना है। इनको निणनयक बढ़त इछावर - वार्ड 1 से सुमित्रा बाई, दो से शंकर लाल, तीन से पर्वत सिंह, चार से र्निविरोध कुष्ण बाई,पांच से कृष्णा बाई, छ:से दिलीप सिंह ,सात से कैलाश चंद्रवेशी,आठ से कमला बाई, नौ से रघुनाथ सिंह,दस से विनोद को र्निणनयाक बढ़त मिल गई है। रहेटी- वार्ड 1 से अनार सिंह , दो से स्वरूप सिंह, तीन से सुगना बाई, चार से र्निविरोध निमला बाई ,पांच से रिखीराम यादव, छ:से सुदामा ,सात सेअराधना बाई,आठ सेरामकिशन, नौ से देवीप्रसाद,दस से तुलसीराम और व्यापरी प्रतिनिधी रघुवीर,हॅम्माल प्रतिनिधि जगनसिंह को र्निणनयाक बढ़त मिल गई है। श्यामपुर- वार्ड 1 से कौश्ल्या बाई , दो से गौरी बाई, तीन सेराजल बाई, चार से कुलदीप ,पांच से प्रेम नारायण, छ:सेनरायाण सिंह दांगी ,सात से कैलाय्श पाटीदार,आठ से दिनेश चौहान, नौ से पर्वती पटीदार,दस से रामसिंह और व्यापरी प्रतिनिधी लक्ष्मीचंद्र साहु,हॅम्माल प्रतिनिधिरईस खां को र्निणनयाक बढ़त मिल गई है। राय सिंह मेवाड़ा की रही ऐतिहासीक जीत मण्डी चुनाव में वार्ड क्रमांक 04 में नगर के अधिंकाश वोटर होने के कारण एवं शहर के दो प्रत्याशीयों द्वारा इसमें चुनाव लड़के के करण इस वार्ड में रोमांचक मुकाबला था, जिस पर पूरी तहसील की निगाहे बनी हुई थी, इस वार्ड में रायसिंह मेवाड़ा की एक अलग छवी थी वह युवाओं की पहली पसंद थे जिसका फायदा भी उनहे मिला और बुधवार के दिन रायसिंह मेवाड़ा के जीतने की ओपचारिक पुष्टी हो गई थी, प्राप्त जानकारी के अनुसर रायसिंह मेवाड़ा 312 वोटो से आगे थे। राय सिंह मेवाड़ा ने सारे समीकरणों को एक तरफ रख कर अपनी जीत दर्ज कराई। रूझानो में यह रहे आगे
मण्डी चुनाव में आष्टा एवं जावर तहसील में वैसे तो कई प्रत्याशीयों की ओपचारिक जीत की घोषणा हो चुकी थी जिसमें भा.ज.पा समर्थकों ही सबसे आगे थे, रूझानो में राय सिंह मेवाड़ा 312 से, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजराज सिंह मेवाड़ा की पत्नि निर्माला देवी 500 से अधिक वोटो से आगे बताई जा रही है, धरम सिंह आर्य 13 वोटो से आगे थे, सोभाग्य सिंह मेवाड़ा जताखेड़ा की भी जीत पक्की बताई जा रही थी सभी प्रत्याशीयों की प्रशासन की और से शुक्रवार को घोषणा की जाएगी।

रविवार, 16 दिसंबर 2012

पांच बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए,हालत गंभीर

सीहोर। रविवार को नसरूल्लागंज के ग्राम जाजना में पांच बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, जिससे उनकी तबीयत खाराब हो गई। उन्हे गंभीर हालत में 108 की मद्द से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

कार पलटी एक की मौत - तीन गंभीर

सीहोर। जावर थाना क्षैत्र इंदौर भोपाल हाईवे पर भोपाल से इंदौर की ओर जा रही कार पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवास अस्पाताल भेजा है। जावर टीआईआर एस रघुवंशी के मुताबिक कार क्रांमक एमपी-28-सी-8234 से अभिजीत, परविंदर,यश और अरसद भेपाल से इंदौर की ओर जा रहे थे तभी जावर में ग्राम समेली के नजदीक कार अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसके कारण कार में सवार अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परविंदर,यश और अरसद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से देवास अस्पाताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

रविवार, 9 दिसंबर 2012

समय पर काम नही किया तों होगे निलंबित


सीहोर/कलेक्टर कवीन्द्र कियावत रविवार को जनपद पंचायत इछावर पहुचें जहां उन्होंने पूर्व निर्धरित कार्यक्रमानुसार सचिव ,पटवारी, सिचांई विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पंचायत की समिक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यो की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर संबोधितो को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैंठक में एसडीएम आरआर चैधरी तहसीलदार गोपाल सिंह वर्मा सीओ भूपेश गुप्ता नगर पंचायत सीएमओं अवध किशोर पांडेÞ बीइओं एसएनवर्मा एवं सभी पटवारी सचिव और इंजिनियर उपस्थित थें। कलेक्टर श्री कियावत ने उपस्थित अम्ले को निर्देशित किया की जिन पंचायतो के पास दो लाख रूपये से जादा है वह यतो उन पैसो का उपयोग करे या फिर जिला पंचायत को कल तक भूगतान बावचर जमा करें और वे केवल मनरेगा में 5 हजार रूपये ही रखे अगर कल शाम तक बची राशी नही पहुचाइ तो निलंबित किया जाएगा। और उन्होने राजस्व अमले को भी निर्देश दिये की प्रत्यैक ग्राम पंचायत में बैठक करवाए और लोगो की जोभी समस्या उसे निपटाए एवं किसी प्रकार के जो प्रकरण हैं। उन्हें हटाना हंै। और यह भी बताया की तुम्हे सप्ताह में दो दिन रात्री विश्राम कर लोगो की समस्या सुन्ना और प्रत्यैक मतदाता के मोबाईल नम्बर नौट कर और अगर उस मतदाता के पास मोबाईल नम्बर नही हैं। तो वो अपने पिता या भाई माँ किसी के भी नोट कर सकते हैं। और सभी पंचायतो के सचिवो को कहा की जो भी विकलांग हैं। विधवा महिला है भूमिहिन हैं उनकी सुची तैयार कर के मुझे दे और कलेक्टर कियावत ने राजस्व अमले को यह भी चुनोती दी है कि प्रत्येक भवन एक ही रंग से पुते होना चाहीए और अगर एक सप्ताह के अंदर भवन पुता नही मिला तो उस भवन वाले पर कार्रवाई कि जाए गी इसी प्रकार सचिवो को भी निर्देश दिए की अपनी-अपनी पंचायतो की व्यवस्था सुधार ले प्रत्यैक पंचायत में वाचनालय बैठने की व्यवस्था विद्युत व्यवस्था शौचालय आदि व्यवस्था होनी चाहीए और निर्मल एवं मर्यादा पंचायतो के सभी सचिव टीएस तैयार कर 15 तारिख तक मुझे इसकी सूची चाहीए और सारे पात्र हित ग्राही की भी सूची चाहीए अब गांव में कोई भी लोग शासन की योजना से वछित नही होना चाहीए।

जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नही-मेवाड़ा

सीहोर। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। बस उन्हें पहचान कर उनके विकास के लिए सही माहौल, संसाधन प्रदान करने की जरूरत है। यह बात नगर के चर्च मैदान पर खेली जा रही रा’य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मु य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नौजिया की मेहनत का परिणाम है कि जिले में फुटबाल का मक्का चर्च मैदान बना हुआ है. जिसमें अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है. इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची भोपाल और बालघाट की फुटबाल टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए उम्दा खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के प्रवक्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि फाइनल मैच में भोपाल टीम ने एक तरफा मुकाबले में बालघाट टीम को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती है। इस फाइनल मैच में भोपाल की टीम ने बालघाट जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ शुरू से ही आक्रमण अंदाज में खेलते हुए शुरू से इस मैच में जोशीला प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत बालघाट को मात देकर फाइनल में विजेता रही। श्री दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमों ने भाग लिया था। रविवार को भोपाल और बालघाट के मध्य फाइनल मुकाबले में विशेष अतिथि के रूप में मैच रैफरी अमित निरंजन, प्रदेश के फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव, फुटबाल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश व्यास काका और नगर पालिका के उपाध्यक्ष प्रदीप गौतम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल देखने बड़ी सं या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

कमिश्नर को भी नोटिस जारी करना पड़ा


मध्यप्रदेश में राजनैतिक सरपरस्ती के चलते मनमानी करने वाले अधिकारियों की कमी नहीं है। सीहोर के सहायक संचालक उद्यान भी इन्हीं में से एक हैं। हालात यह हैं कि वो न तो सीईओ को कुछ समझते हैं और न ही कलेक्टर को। मौखिक चेतावनियां भी उन्हें मनमानी से रोक नहीं पाईं। अंतत: कमिश्नर भोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा। कमिश्नर भोपाल संभाग प्रवीण गर्ग ने कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के चलते सीहोर में पदस्थ सहायक संचालक उद्यान से जवाब तलब किया है । इस सिलसिले में जारी कारण बताओ नोटिस में उन कारणों का उल्लेख भी किया गया है जिनके चलते सहायक संचालक उद्यान एन.एस.तोमर से जवाब तलब किया गया। नोटिस में बताया गया है कि कलेक्टर द्वारा साफ आदेश दिए जाने के बावजूद सहायक संचालक ने नस्तियां मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत नहीं की । इसी तरह गंभीर शिकायतों के निराकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। कार्यालय पहुंचे जांच दल को वांछित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराया। कमिश्नर ने इन सब कारणों के चलते सहायक संचालक उद्यान एन.एस.तोमर से जवाब तलब करते हुए 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं । कारण बताओ नोटिस में साफतौर से कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा में निहित प्रावधानों के मुताबिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी ।

सोमवार, 26 नवंबर 2012

कमीशनर ने कियाआरईएस ईई को सस्पेड



सीहोर। कमिश्नर भोपाल संभाग प्रवीण गर्ग ने घोर लापरवाही बरतने के चलते ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर के कार्यपालन यंत्री को निलंबित कर दिया है। इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कमिश्नर ने कर्तव्य निर्वहन में घोर उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के चलते ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर के कार्यपालन यंत्री  एमडी सीलिया को मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में उन कारणों का खुलासा भी किया गया जिसके चलते कार्यपालन यंत्री को निलंबन की कार्यवाही से गुजरना पड़ा। आदेश में साफ किया गया है कि कार्यपालन यंत्री कलेक्टर द्वारा की गई मनरेगा की समीक्षा में सूचना दिए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। इसी तरह उन्होंने कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद उपयंत्रियों एवं सरपंचों, सचिवों के कार्यों की समीक्षा नहीं की जिसके चलते 85 ग्राम पंचायत भवनों में से 58 के कार्य समय रहते पूरे नहीं हो सके। कार्यपालन यंत्री को सहायक यंत्री द्वारा की गई टी एस में से 10 प्रतिशत कार्यों की जांच करना था जिसे भी उन्होंने नहीं किया। इन घोर लापरवाहियों और उदासीनता के चलते कमिश्नर ने लापरवाह कार्यपालन यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गुरुवार, 22 नवंबर 2012

छात्र के साथ स्कूल संचालक ने की मारपीट

रेहटी। इन दिनों प्राईवेट स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने की शिकायत अधिक आ रही है। रेहटी के मनिहारी व्यापारी सुरेश पटवा के 14 वर्षीय पुत्र अक्षय पटवा के साथ न्यू मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य,संचालक ने मारपीट की। मारपीट से छात्र अक्षय को अंदरूनी चोंटे आई जिसके के पालक को अपने पुत्र अक्षय को होशंगाबाद अस्पताल में उपचार कराने के लिए भेजना पड़ा। क्योंकि छात्र के चेहरे पर अधिक चोंट आने से, कान में नहीं सुनाई देने की शिकायत छात्र कर रहा था। छात्र को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परीक्षण कराया और डॉक्टरों ने छात्र को आराम करने का परार्मश दिया। नहीं सुनी पुलिस ने गुहार जिस समय छात्र के साथ मारपीट हुई उस समय छात्र अपने ताऊ ओमप्रकाश पटवा के साा रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुचा तो पुलिस ने पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य प्रकरण की रिपोर्ट लिखकर पलड़ा झाड़ लिया। और छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। रिपोर्ट नहीं लिखने से स्कूल संचालक के हौसले बुलन्द है। स्कूल संचालक ने छात्र के घर पहुचकर छात्र स्वास्थ की जानकारी नहीं ली। क्यों हुई छात्र की पिटाई छात्र के अक्षय के अनुसार दो छात्रों की लड़ाई हो रही है। उनको बचाने के लिए छात्र गया था। तभी स्कूल संचालक पहुच गए और उन्होंने अक्षय के साथ अकारण ही मारपीट कर दी। स्कूल संचालक और अन्य शिक्षक ने बारी-बारी से मारपीट की। जिसकी चोंट के निशान छात्र के चेहरे और गर्दन पर स्पष्ट दिखाई दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित छात्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई



सीहोर ।  पुण्य और समृद्धि के लिए गुरुवार को नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय नवमी के अवसर पर भगवान विष्णु व आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर के अनेक स्थानों मंदिरों और घरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर के चाणक्यपुरी स्थित मंदिर में अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की  वही कार्तिक शुक्ल नवमीं के दिन नगर के अनेक मंदिरों में आंवला नवमीं का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुवार को महिलाओं  ने पूजा करने के लिए सुबह से ही महिलाएं जुटी रहीं। पूजन करने के उपरांत महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि तथा कष्टों से दूर रहने की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने आंवला पेड़ पर दूध चढ़ाकर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा कर मंत्र जाप किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि ग्रंथों में कार्तिक शुक्ल नवमीं को पड़ने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आंवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। आंवला नवमी की यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आंवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।

सोमवार, 28 मई 2012

बेटियों ने बेटों को पछाड़ा

सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। इस वर्ष 79.47 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष 71.84 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष भी हायर सेकेंडरी परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं बाजी मारी। जानकारी के अनुसार जिले की हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 12 हजार 503 विद्यार्थी शामिल हुए थे, इनमें से 9 हजार 477 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें से 8 हजार 103 छात्रों में से 5 हजार 803 और 4 हजार 532 छात्राओं में से 3 हजार 646 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 3 हजार 854 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार 1 हजार 372 परीक्षार्थियों को पूरक है तथा 1 हजार 76 परीक्षार्थी फैल हुए हैं। प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के एक भी परीक्षार्थी का नाम सम्मिलित नहीं है। यह बात निराशाजनक है, चूंकि पिछले कई वर्षों से निरंतर जिले के विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाते रहे हैं। कैफों पर रही भीड़ सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए गए, इसकी सूचना विद्यार्थियों को पहले से ही थी, जिसके चलते जिला मुख्यालय पर स्थित सभी नेट कैफों पर दोपहर 3 बजे से ही विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम जानने के लिए भीड़ लगना प्रारंभ हो गई थी। सभी निगाहें घड़ी की सूईयों पर टिकी हुई थीं, जैसे ही शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुए, वैसे ही विद्यार्थियों की भीड़ और बढ़ गई। वेबसाईट पर परीक्षा परिणाम जानने के बाद परीक्षार्थियों में कहीं खुशी, तो कहीं गम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इन्होंने छुआ आसमान जिले की मेरिट सूची में आष्टा, बुधनी और नसरुल्लागंज तहसील क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार आष्टा के जेजे पब्लिक स्कूल के छात्र मिर्जा अमन बैग ने प्रथम, बुधनी के भारती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र प्रवेश चौधरी ने द्वितीय, नसरुल्लागंज के देव माता विद्या आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली अफसीन रहमान ने तीसरा स्थान और आष्टा के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाली नेहा नामदेव ने भी जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन होनहार विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बधाई दी है।

शुक्रवार, 18 मई 2012

एसएमएस से बदलेगा खराब ट्रांसफारमर

सीहोर : किसानों की सहूलियत को ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आगामी रबी मौसम एक जुलाई,2012 से ट्रांसफार्मर मैनेजमेन्ट सिस्टम लागू करने जा रही है। इस सिस्टम के जरिए किसानों को खराब ट्रांसफारमर को बदलवाने के लिए सिर्फ एक नंबर पर एसएमएस करना होगा और उनकी ट्रांसफारमर संबंधी समस्या का आसान और कारगर तरीके से स्वत: निराकरण हो जाएगा। क्या है ट्रांसफार्मर मैनेजमेन्ट सिस्टम ट्रांसफारमर मैनेजमेन्ट सिस्टम की नवीन व्यवस्था के तहत प्रत्येक वितरण ट्रांसफारमर के लिए विशेष कोड नंबर आबंटित किया जाएगा जिसे डीपी पर पेन्ट से लिखकर प्रदर्शित किया जाएगा। जब भी ट्रांसफारमर खराब होगा किसान द्वारा संबंधित ट्रांसफारमर का कोड नंबर देते हुए एसएमएस भेजा जाएगा जो केन्द्रीय कम्प्यूटर सिस्टम में स्वत: (ऑटोमेटिक)लॉक हो जाएगा। इसकी सूचना उस क्षेत्र के सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता को तुरंत एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जाएगी। सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता इसकी पुष्टि करेंगे और यह सूचना खराब ट्रांसफारमर स्वत: बदलने वाली प्रतीक्षा सूची में शामिल हो जाएगा। बदलने योग्य नही ट्रांसफारमर को एक अलग सूची में शामिल कर लिया जाएगा। बेब आधारित इस सिस्टम से किसानों को इसकी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और सिस्टम के अंतर्गत प्राप्त एसएमएस की सभी सूचनाएं ऑटोमेटिक जनरेट होगी जिसमें किसी अधिकारी या कर्मचारी का किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं हो पाएगा। इस व्यवस्था से खराब ट्रांसफारमर की सूचना शीध्र मिलने से ट्रांसफारमर को वरीयता क्रम में बदला जाएगा। किसानों को मिलेगा काम अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. नीतेश व्यास द्वारा एक जानकारी में बताया गया कि रबी मौसम में ट्रांसफारमर खराब होने की प्रथम सूचना संबंधित अधिकारियों को समय रहते नहीं मिलने के कारण किसानों की शिकायत बनी रहती थी कि उनके क्षेत्र के खराब ट्रांसफारमर बदले नहीं जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत कंपनी द्वारा एसएमएस आधारित ट्रांसफारमर मैनेजमेन्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस नए सिस्टम से जहां खराब या असफल ट्रांसफार्मर बदलने का काम तेजी से होगा वहीं इस कार्य में पारदर्शिता के साथ साथ अनियमितता संबंधी शिकायतें भी समाप्त हो सकेंगी। इस नंबर पर होगा एसएमएस जागरूक उपभोक्ता , नागरिक द्वारा मोबाइल से दूरभाष क्रमांक 9039110022 पर संबंधित खराब ट्रांसफारमर की जानकारी उसके विशिष्ट दस अंकों के कोड क्रमांक का उल्लेख करते हुए दी जा सकेगी। खराब ट्रांसफारमर के कारण बिजली बंद होने की जानकारी यदि विद्युत कंपनी के किसी अधिकारी, कर्मचारी को मिलती है तो वे भी किसी नागरिक की शिकायत की प्रतीक्षा किए बगैर उक्त नंबर पर एसएमएस द्वारा सूचना दे सकेंगे। यह सूचना कोड नंबर के आधार पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता को उनके मोबाइल पर प्रेषित की जाएगी जो कि संदेश प्राप्त होने पर संबंधित सहायक प्रबंधक, प्रबंधक ट्रांसफारमर के निरीक्षण उपरांत वास्तविक जानकारी जैसे योग्य, अयोग्य , सुधार किया गया को एसएमएस द्वारा दूरभाष क्र. 9039110022 पर वापसी संदेश भेजेंगे। एसएमएस गेटवे के माध्यम से पुन: यह जानकारी उपभोक्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। खराब ट्रांसफारमर की प्रथम सूचना से लेकर इसके बदलने, बहाली तक संबंधित अधिकारियों द्वारा ट्रांसफारमर संबंधी पूरी कार्यवाही कंपनी के मुख्यालय स्थित सर्वर डाटाबेस में सुरक्षित रूप से सूची बद्ध रहेगी।

ग्राम मांडली में उल्टी-दस्त का प्रकोप

आष्टा। तहसील मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मांडली में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैल गया है। उल्टी-दस्त से पीड़ित 16 ग्रामीणों को आष्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम मांडली में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक के बाद एक ग्रामीणों को उल्टी-दस्त होना शुरु हुए। शाम तक इनकी संख्या 16 तक जा पहुंची। कुछ ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों का दल ग्राम मांडली पहुंचा और ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया। दल में शामिल बीएमओ डॉ. एमएस अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में फेरी लगाकर बिकने वाली बर्फ की आइस्क्रीम का सेवन किया, संभवतरू जिसकी वजह से उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं। पीड़ित मरीजों में राजा, लक्ष्मीबाई, गीताबाई और सीमा बाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि वासुदेव, विशाल, दीपक, त्रिलोक, तनु, कालू, अभिषेक, प्रहलाद, उर्मिला, मंजू, शकुंतला और प्रेमबाई आष्टा अस्पताल में भर्ती हैं।

गुरुवार, 17 मई 2012

पुलिस के खिलाफ पब्लिक का मोर्चा

बुधवार की देर शाम श्यामपुर पुलिस ने चबूतरे पर ताश खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ा था, जिसे रस्सी से बांधकर चौकी लाया जा रहा था, जिसका वहां के लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 18 लोगों के खिलाफ आरोपियों को छुड़ाए जाने का मामला दर्ज किया, जिसके विरोध में गुरुवार का श्यामपुर पूर्णत: बंद रहा और लोगों ने विरोध जताया।
गुरुवार को पुलिस के खिलाफ श्यामपुर में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोश का अंदाजा बाजार के पूर्णत: बंद होने से लगाया जा सकता है। वहीं सड़कों पर उतरकर भी लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आक्रोश दिखाया है। गौरतलब है कि श्यामपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम गांव के चबूतरे पर ताश खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ा था। पुलिस इनके हाथ रस्सी से बांधकर चौकी तक ला रही थी, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। विरोध को बढ़ता हुआ देख पुलिस ने उस समय तो उन्हें छोड़ दिया, लेकिन देर रात पुलिस ने बल की संख्या बढ़ाते हुए गांव में कार्रवाई की और 18 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा तथा अन्य के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी कार्रवाई से नाराज श्यामपुर-दोराहा क्षेत्र के ग्रामीण लामबंद हो गए, उन्होंने इसका विरोध देर रात जताया और वह मांग करते रहे कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है, लेकिन जब पुलिस ने उनकी नहीं मानी तो गुरुवार को बाजार बंद कर दिए गए। वहीं आम लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। 18 लोगों के खिलाफ आरोपियों को छुड़ाए जाने का मामला दर्ज किया है, साथ कुछ के खिलाफ जुआं एक्ट की कार्रवाई की है, बंद 70 प्रतिशत है। सुनील मेहता पुलिस प्रवक्ता, सीहोर पुलिस और राजा को ज्ञापन श्यामपुर पुलिस द्वारा एक ही परिवार के लोगों पर दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा एवं श्यामपुर से निकल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश राठौर और दोराहा-श्यामपुर क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता मौजूद थे।

बुधवार, 16 मई 2012

सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

किसानों के जख्मों पर धरना रुपी मरहम बुधवार को कांग्रेस ने लगाने के प्रयास किए। जिला मुख्यालय पर सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। वहीं नसरुल्लागंज में उत्साही कांग्रेसियों ने अचानक सीएम का पुतला फूंक दियाबुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर नदी चौराहे के समीप धरना दिया। धरने में भोपाल से आर्इं डॉ. निलिमा दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के लिए ही योजना बनाती है। जिस योजना का जितना ज्यादा प्रचार करती है, उसमें उतना ही भ्रष्टाचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जान की परवाह किए बगैर मनमाने तरीके से खरीदी कर रही है। यह सरकार किसानों की हितैषी नहीं हो सकती। धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों का जीना दूभर हो गया है। केंद्र सरकार ने पर्याप्त संख्या में गेहूं खरीदी के लिए बारदान भेजे थे, लेकिन सरकार की व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे कि किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी होने की केवल बातें करती है। असल में वह किसानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में जो लोग तिलक लगाकर अक्सर धार्मिक भावनाएं भड़काते थे, वे ही अब खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ियां कर रहे हैं। इस तरह के लोग खरीदी केंद्रों पर बैठकर किसानों का गेहूं कम तोलने का काम करते हैं। हाल ही में नसरुल्लागंज-रेहटी में इस बात का खुलासा हुआ है कि किसानों का गेहूं एक क्विंटल पर सात किलो अधिक तोला गया है। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वदेश राय, पूर्व जिपं सदस्य कमलेश कटारे, दामोदर राय, महेंद्र सिंह अरोरा मिंदी, जयंत शाह, राजीव गुजराती, नेता प्रतिपक्ष पवन राठौर, राजेंद्र वर्मा, मृदुल तोमर, मुन्नवर खां, शंकर खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। सीएम का जलाया पुतला किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपे गए ज्ञापन के बाद कांग्रेसियों ने मप्र कांगे्रस कमेटी के प्रदेश सचिव विकल्प डेरिया के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला नगर के प्रमुख मार्ग दुर्गा मंदिर चौराहे पर फूंका। पुतला जलने के बाद पुलिस चौराहे पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक खाक छानती रही। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव विकल्प डेरिया, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता महेश राजपूत, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष मोहन शर्मा, टिन्नी अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश मालवीय, गोपाल शर्मा, फारूख खान, संतोष शर्मा, सूरज मकवाना, लाल मियां मंसूरी, पार्षद संतोष गौर, लल्ला मियां सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

सोमवार, 14 मई 2012

KHABAR KE PEECHE KA SACH: पर्वक्षक एक, बैठक ली दो

KHABAR KE PEECHE KA SACH: पर्वक्षक एक, बैठक ली दो: सीहोर। अगामी विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के आला नेता भले ही एकजुट होने के आदेश दे रहे हो पर सीहोर में इसका कोई असर नहीं हो रहा है सोमवा...

रविवार, 15 अप्रैल 2012

पर्वक्षक एक, बैठक ली दो

सीहोर। अगामी विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के आला नेता भले ही एकजुट होने के आदेश दे रहे हो पर सीहोर में इसका कोई असर नहीं हो रहा है सोमवार को भोपाल से पर्वक्षक रूप में आर्इं प्रदेश महामंत्री डां. तनिमा दत्ता को गुटबाजी के चलते कग्रेसियों की दो अलग बैठको में शामिल होना पड़ा। वे यहां 16 मई का होने वाले कांग्रेस के अंदोलन की जानकारी और रूपरेखा बताने आर्इं थी । दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सहित कई कांगे्रसी पर्वक्षक डां. तनिमा दत्ता के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे एक खेत में पेड की छांव में रखी गई एक गुट की बैठक में चली गई जब यह खबर जिला कांग्रस कार्यालय पंहुची तो कई प्रकार कर चार्चाए शुरू हो गर्इं। कुछ देर में पर्वक्षक जिला कांग्रेस कार्याकय पहुंची और बैठक ली।

बुधवार, 11 अप्रैल 2012

इंदिरा जी इन्हें माफ कर देना...


सीहोर। कांग्रेसियों के लिए गांधी परिवार सर्वमान्य है, उनके बिना कांग्रेस की कल्पना संभवत: नमुमकिन है। कांग्रेस की सबसे दमदारी लीडर और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सीहोर के कांग्रेसियों को शायद माफ न कर सकें। इसके पीछे कारण यह है कि वाह-वाही लूटने के लिए कांग्रेसियों ने शहर के एक चौराहा को प्रियदर्शनी चौराहे का नाम दिया। वहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने की कसमें खार्इं। नगरपालिका परिषद में प्रस्ताव पास भी हुआ, लेकिन विडंबना देखिए कि कांग्रेस की परिषद में इस प्रस्ताव का क्रियान्वयन नहीं हो सका।
चुनाव हुए भारतीय जनता पार्टी की परिषद चुनी गई। शहर में चौराहों का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु हुआ। इस दौरान सुगबुगाहट शुरु हुई कि प्रियदर्शनी चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगेगी। उस समय परिषद की शुरुआत बैठक में कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन उस समय मामले को आया-गया कर दिया गया। वक्त बीता और अचानक चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा न लगाते हुए कुछ नाचते-गाते लोगों की प्रतिमा लगा दी गई। चौराहे को खूबसूरत बनाया गया। इसमें लागत 12 लाख रुपए आई, इसमें कोई दो राय नहीं कि इस चौराहे को नपा ने खूबसूरत बनाया है, लेकिन कांग्रेसियों के लिए शर्म की बात यह है कि जिस इंदिरा गांधी के नाम पर हर नेता वोट बंटोरता है अपनी आस्था गांधी परिवार में बताता है, उन्हीं कांग्रेसियों ने इस प्रियदर्शनी चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगाए जाने का विरोध तक नहीं किया। यहां तक कि विरोध में एक विज्ञप्ति भी जारी नहीं हुई, इसका यह मतलब निकाला जाए कि सीहोर जिले के कांग्रेसियों को इंदिरा गांधी से कोई लेना-देना नहीं है या फिर विपक्ष की भूमिका में अपने-आप को खड़ा करने का नाटक कर रहे कांग्रेसियों ने अपने आप को बेच दिया।
दोष इनका नहीं
प्रियदर्शनी चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा वर्तमान नगरपालिका परिषद ने नहीं लगाई, तो दोष परिषद का नहीं है। दोषी तो कांग्रेस है, जिसने इस चौराहे का नाम प्रियदर्शनी चौराहा रखा और यहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाए जाने की झूठी कसम खाई।
इन्हें माफ कर देना...
देश की सबसे सशक्त महिला नेत्री इंदिरा गांधी अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी पार्टी के लोग ही उनके लिए लड़ाई नहीं लड़ सके। जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, उसी पार्टी के नेता उनकी प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कन्नी काट रहे हैं और दावा करते हैं कि वह कांग्रेसी हैं। स्व. इंदिरा गांधी शायद इन्हें माफ कर दें, परंतु यह बात इतिहास में अमर हो गई है कि चौराहों पर टेंट लगाकर बड़ी-बड़ी बात करने वाले यह कांग्रेसी अपनी सर्वमाननीय नेता के लिए लड़ाई नहीं लड़ सकते, तो क्या जनता की लड़ाई लड़ने में यह सक्षम हैं?

रविवार, 8 अप्रैल 2012

‘मर्यादा’ में नहीं रुचि

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मर्यादा अभियान में जनपद अध्यक्षों की रुचि नहीं है। वह इस अभियान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ऐसा ही कुछ दिखाई दिया मर्यादा अभियान की पहली एक दिवसीय कार्यशाला में, जिसमें बकायदा आमंत्रण भेजने के बावजूद एक भी जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं आए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इच्छा है कि वर्ष 2015 तक मप्र का हर गांव निर्मल और स्वच्छ हो जाए, लेकिन जिनके ऊपर यह जिम्मेदारी है, उन्हें मुख्यमंत्री की इस इच्छा से लेना-देना नहीं है। तभी तो समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा शुरु किए गए मर्यादा अभियान की पहली कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिपं ने सभी जनपद अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंचों एवं पंचों को आमंत्रित किया था। पर पांच जनपद अध्यक्षों में से एक भी कार्यशाला में शामिल नहीं हुआ। जबकि इस कार्यशाला में प्रशासनिक स्तर पर सबसे व्यस्त रहने वाले कलेक्टर डॉ. संजय गोयल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यशाला में सार्थक बातचीत की, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों का भी मनोबल बढ़ाया, जिन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। कार्यशाला में कुछ सरपंच और पंच शामिल हुए। इसके अलावा बुधनी विकासखंड से महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल हुर्इं।
क्या है मर्यादा अभियान?
मर्यादा अभियान समग्र स्वच्छता अभियान का दूसरा भाग है। इस अभियान के तहत गांव में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। जिले में शौचालय विहीन घरों को चिन्हित कर उनमें शौचालय बनाए जाने का कार्य तेजी से होगा, इसके अलावा इस अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस अभियान में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, इनके माध्यम से सार्थक संदेश दिए जाएंगे।
दो करोड़ का अभियान
जानकारी के मुताबिक इस अभियान में दो करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस राशि से न केवल शौचालय बनाए जाएंगे। बल्कि पानी विहीन शौचालयों में पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही पूर्व में बनाए गए शौचालयों को पुन: निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों की जागरुकता के लिए भी इस राशि का उपयोग होगा। जिला पंचायत ने पूरी कार्य योजना तैयार की है, जिसका क्रियान्वयन होना है।
जंगल न जाए बहु-बेटी
मर्यादा अभियान के दौरान अधिकारी, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के सदस्य गांव की चौपाल पर पहुंचकर ग्रामीणों को मर्यादा का वास्ता देंगे और उन्हें समझाएंगे कि बहु और बेटी शौच के लिए जंगल जाती हैं तो मर्यादा का उल्लंघन होता है। इसीलिए वे अपने घर में पक्के शौचालय बनवाए, जिससे कि उनके घर की बहु एवं बेटियों को जंगल में न जाना पड़े। यह बात ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाएंगे, जिससे कि ग्रामीणों में जागरुकता आएगी।
सभी का लेंगे सहयोग
सहायक परियोजना अधिकारी गणेशसिंह चौहान ने बताया कि मर्यादा अभियान में सभी का सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, समाजसेवियों को इससे जोड़ा जाएगा। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के बीच स्वच्छता पर चर्चा होगी। साथ ही उन्हें स्वच्छता रखने के सुखद परिणामों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से अवगत कराया जाएगा और शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रियदर्शनी चौराहे पर नहीं लगेगी ‘इंद्रा’ की प्रतिमा



सीहोर। राजनीति में अब महापुरुषों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। कांग्रेस की पिछली नगरपालिका परिषद में प्रियदर्शनी चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव पास किए जाने के बाद अब वर्तमान नगरपालिका परिषद यहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा के स्थान पर दस लाख रुपए की लागत से नाचती हुर्इं प्रतिमाएं लगाने जा रही है।
शहर के चौराहों में से एक प्रियदर्शनी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को नहीं लगाया जाएगा। इस चौराहे पर जल्द ही पांच नाचती हुर्इं प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। संभवत: आगामी मंगलवार तक यहां प्रतिमाओं को लगाने का काम पूरा हो जाएगा। जबकि पिछली परिषद में इस चौराहे का नाम प्रियदर्शनी चौराहा किया गया था, वहीं इस चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पीआईसी और परिषद में पास हुआ था।
मानसिकता उजागर
नपा के इस कार्य से भाजपा की मानसिकता उजागर होती है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। यहां इंदिरा जी की ही प्रतिमा लगाई जाएगी।
कैलाश परमार,
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस
ओछी राजनीति
यह ओछी राजनीति है, इंदिरा गांधी को दुनिया में ऊंचा मुकाम प्राप्त है। उनकी प्रतिमा प्रियदर्शनी चौराहे पर लगनी चाहिए, यह प्रस्ताव परिषद में पास हुआ है।
राकेश राय,
पूर्व नपाध्यक्ष, सीहोर
सड़कों पर विरोध
नपा के इस कार्य का कांगे्रसजन सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। इस चौराहे पर इंदिरा जी की प्रतिमा लगाने के लिए कांग्रेस कुछ भी करेगी।
महेंद्र सिंह अरोरा,
महामंत्री, जिला कांग्रेस

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

कोल्डड्रिंक की बोतलों में काई




सीहोर। गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच गया है। आसमान से बरस रही आग और भीषण गर्मी से हलकान नागरिक अपने सूखे कंठ को तर करने के लिए शीतल पेय का उपयोग करने लगे हैं, लेकिन शहर में जिस तरह अमानक स्तर के शीतल पेय पदार्थों का चलन जारी है, उसे देखकर लगता है कि कहीं यह अमानक शीतल पेय सेहत के लिए नुकसानदायक साबित न हो जाएं।
गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ ही शहर में शीतल पेय का कारोबार प्रारंभ हो जाता है। शहर में जहां मधुशालाएं लग जाती हैं, वहीं कोल्डड्रिंक की दुकानों पर भी बोतलबंद शीतल पेय गटकते लोग नजर आने लगते हैं। ऐसे में इन शीतल पेय की गुणवत्ता पर संबंधित विभाग द्वारा कोई नजर नहीं रखे जाने के कारण नामी- गिरामी ब्रांडों से मिलते- जुलते शीतल पेय की बाढ़ सी आ जाती है। ऐसे नकली शीतल पेय का सेवन करने के बाद व्यक्ति को गर्मी से राहत का तात्कालिक अनुभव तो होता है, लेकिन आग चलकरयह शीतल पेय शरीर में अनेक असाध्य बीमारियों को जन्म दे देते हैं।
बोतल में काई
अब तक बहुराष्टÑीय कंपनियों के शीतल पेय में मक्खी, पाऊच और कीड़े- मकोड़े पाए जाने के मामले सामने आने के बाद भी संबंधित कंपनियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से शीतल पेय की गुणवत्ता का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यही कारण है कि मंगलवार को एक कोल्डड्रिंक की दुकान पर बिक रहे बोतलबंद पेय पदार्थ में काई तैरती साफ नजर आ रही थी। कोल्ड ड्रिंक विक्रेता मनोज चौरसिया ने प्रदेश टूडे को उक्त काईयुक्त कोल्डड्रिंक की बोतल दिखाते हुए कहा कि इस बोतल पर निर्माण की तिथि आदि तो सही है, लेकिन बोतल में काई जमी है जो बाहर से देखने पर भी नजर आ रही है। उन्होंने कह कि इस बारे में उन्होंने उक्त कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को भी अवगत करा दिया है।
शुरू नहीं हुई कार्रवाई
गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ सजी कोल्डड्रिंक की दुकानों पर बिक रहे शीतल पेय पदार्थों की जांच करने के लिए पहले की ही तरह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अपनी नींद से जागा नहीं है। यही कारण है कि आज तक किसी भी शीतल पेय बेचने वाली दुकान पर जांच किया जाना आवश्यक समझा गया है।
बोतल अलग तो ढक्कन दूसरा
शहर की दुकानों पर बिक रहे कोल्डड्रिंक का हाल यह है कि बोतल किसी दूसरी कंपनी की है तो उस पर लगा ढक्कन किसी दूसरी कंपनी का है। ऐसे में अगर उसमें भरा शीतल पेय किसी तीसरी व निम्न स्तर का हो तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कुछ ऐसा ही हाल शहर में बिक रहे पानी के पाऊच का है। इन पाऊचों पर न तो निर्माण तिथि अंकित रहती है और न ही कंपनी का नाम स्पष्ट रहता है। इन पाऊचों में भरा पानी बदबूदार होने के अलावा बीमारियों को भी दावत देने वाला होता है, लेकिन संबंधित विभाग इनकी धरपकड़ करने में उदासीन रवैया अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
इनका कहना है
विभाग द्वारा नियमित रूप से कोल्डड्रिंक की दुकानों पर जांच की जाती है और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि दुकानदार एक्सपायरी डेट के उत्पाद तो नहीं बेच रहा। फिर भी हम जांच कराएंगे और अगर किसी बोतल में काई मिली है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बसंतदत्त शर्मा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सीहोर

ट्रेन रोककर जताया आक्रोश




सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किए जा रहे रेल रोको आंदोलन के तहत किसान मोर्चा की जिला इकाई द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार से समर्थन मूल्य के गेहूं का दाम 1285 रूपए से बढ़ाकर 1800 रूपए किए जाने व किसानों को सब्सिडी बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को रेल रोको आंदोलन का आयोजन किया गया था।
पुलिस छावनी बना स्टेशन
किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दोपहर 12 से दो बजे तक ही अपना आंदोलन जारी रखने का आव्हान किया था, लेकिन पुलिस बल सुबह से ही स्टेशन पर तैनात हो गया था। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के अलावा थाना कोतवाली और मंडी से भी भारी पुलिस बल स्टेशन पर बुला लिया गया था। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, एसडीओपी योगेश्वर शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश महलवाला, मंडी थाना प्रभारी मुनीष राजौरिया स्टेशन पर मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में अपर कलेक्टर एमएल विजयवर्गीय, अपर तहसीलदार राजेन्द्र पंवार, नायब तहसीलदार शिल्पी दिवाकर स्टेशन पर थे।
आ गए भाजपा नेता
किसान मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भले ही सुबह से तैनात था, लेकिन किसान मोर्चा एवं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे स्टेशन पर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। रेल रोको आंदोलन से पूर्व कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकरलाल शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी आदि ने भी संबोधित करते हुए केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।
पहले ही रूक गई ट्रेन
भोपाल से चलकर दाहोद की ओर जाने वाली ट्रेन का सिग्नल होता देख भाजपा नेता व कार्यकर्ता पटरियों पर उतर आए थे और जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पटरियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह देखकर ट्रेन के चालक ने उनसे कुछ ही दूरी पर ट्रेन को रोक दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। सांकेतिक रेल रोको कार्यक्रम के शांतिपूर्ण सम्पन्न हो जाने पर रेल्वे प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

युवती ने फांसी लगाई

कालापीपल। मंगलवार को ग्राम खोखराकलां में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खोखराकला निवासी जगदीश शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री पूजा शर्मा सोमवार की रात भोजन के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई थी सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया पूजा का शव रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अवैध उत्खनन पकड़ने पहुंचे थे नेता प्रतिपक्ष

सीहोर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार को शाहगंज क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन पकड़ने के लिए विधायकों सहित पहुंचे थे। कई घंटे रूकने के बावजूद उनके हाथ कुछ नहीं लगा और वह वापस भोपाल रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया कांग्रेस विधायकों सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन को पकड़ने के लिए मंगलवार को चोरी छुपे पहुंचे थे। उनके साथ भगवान राजपूत, बरेली विधायक मोहन सिंह चौहान तथा स्थानीय नेता महेश राजपूत थे। श्री सिंह शाहगंज क्षेत्र के बनेठा प्लांट, जैत, नारायण पुर और जनवासा रेत घाटों पर पहुंचे थे उन्होंने रेत परिवहन को लेकर वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की उन्हें तब निराशा हुई जब अवैध उत्खनन के कोई भी दृश्य उन्हें नहीं दिखाई दिए दोपहर बाद वह वापस भोपाल की और रवाना हो गए उनके आने की खबर किसी को भी नहीं थी। श्री सिंह के इस तरह से मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में चोरी छुपे आकर रेत घाटों पर पहुंचना राजनीतिक चर्चाओं में आ गया है। नेताओं का अंदाजा है कि राहुल भैया अब स्वयं मुख्यमंत्री को उनके ही गृह क्षेत्र में घेरने की तैयारी में लग गए हैं।

शनिवार, 31 मार्च 2012

नोट और वोट अब जनता के ही

सीहोर। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बन रहे माहौल का भाजपा पूरा फायदा उठाना चाहती है। भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है चुनावों में उद्योग पतियों से सहयोग राशि लिया जाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए अब भाजपा आम लोगों से 100, 500 और 1000 रुपए की सहयोग राशि लेगी।
शनिवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विश्वास सारंग ने संगठन की बैठक ली। बैठक में भाजपा की रणनीति का खुलासा किया गया है। श्री सारंग ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा निरंतर लड़ाई लड़ रही है। इसलिए अब भाजपा उद्योगपतियों से चुनाव के दौरान सहयोग राशि नहीं लेगी।
जिले से तीस लाख होेंगे इक्ट्ठे
जिले से भाजपा संगठन तीस लाख रुपए चुनाव के लिए संग्रह करेगा यह राशि जिला संगठन के पास ही होगी और यहीं खर्च की जाएगी।
मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी
चुनावों के लिए धन संग्रह करने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई है। इसके लिए जिला प्रभारी भी नियुक्त किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष पोलिंग बूथ तक जिम्मेदार सौंपेगे और धन संग्रह का कार्य किया जाएगा।
6 अप्रैल से 6 जुलाई तक
धन संग्रह किए जाने का कार्य भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू होकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई तक किया जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों में बैठकें होंगी जिसमें आम लोगों को भाजपा की रिति नीति से अवगत कराया जाएगा।
यह थे मौजूद
बैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विश्वास सारंग के अलावा पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील लोवानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला मंत्री धर्मेन्द्र राठौर शामिल हुए।

शुक्रवार, 30 मार्च 2012

जिला कांग्रेस कमेटी में 64 कांग्रेसी हुए शामिल

सीहोर। बहु प्रतिक्षित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा आखिरकार शुक्रवार की देर शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है। जिला कांग्रेस कमेटी में 64 कांग्रेसियों को शामिल किया गया है। इस मर्तबा कमेटी से कुछ वजनदार नाम नदारद है, वहीं कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा भेजी गई कार्यकारिणी सूची में प्रदेश कार्यालय ने मामूली संशोधन किए हैं।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल रिंकू, उपाध्यक्ष स्वदेश राय, डॉ ओपी वर्मा, गोपाल सिंह इंजीनियर, भविष्य खंडेलवाल, सत्यनारायण पंवार नसरुल्लागंज, दामोदर राय, शरद जोशी, हफीज लतीफ, उमाशंकर नागर, हफीज खां चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, महामंत्री प्रदीप प्रगति, शंकर खरे, हफीज उर्ररहमान भैया मियां, तुलसीराम पटेल, मांगीलाल मंझेड़ा, महेन्द्र सिंह मिन्दी अरोरा, संजीब दुबे, सुनील शर्मा, सोहेल मिर्जा, गोरीशंकर मीणा, शमीम अंजुम, कपिल उपाध्याय, नंदकिशोर जसाटी, धर्र्मेन्द्र सिंह ठाकुर सीहोर, अरविंद चौहान श्यामपुर, राशीद खान आष्टा, दर्शन सिंह वर्मा सीहोर, धर्मेन्द्र यादव सीहोर, संगठन सचिव मुनव्वर खान सीहोर, नारायण सिंह मेवाड़ा, रामनारायण परमार इछावर, मेहफूज बंटी सीहोर, संजीव अंग्रवाल टिन्नी, सत्यनारायण भाटी नसरूल्लागंज, डॉ भीष्मसिंह ठाकुर, रमेश वर्मा, अजय सोलंकी शिवनिया नसरूल्लागंज, राजेश आजाद सीहोर, बहादुर चौहान, अजय सोलंकी, दिलीप शर्मा आष्टा, दिनेश भैरवे सीहोर, माखन सिंह यादव, हरिशंकर बेड़ा, राजाराम यादव, रामअवतार सिंह, जाहिरा बारेला, विजय सेनी, गोपाल शर्मा, हमीद बेग, दीपक ठाकुर, खुमान सिंह गुर्जर, श्रीमती जाग्रति ठाकुर सीहोर, संतोष सिंह, संतोष कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र मेवाड़ा, दिलीप चंद्रवंशी इछावर, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर आष्टा, राजकुमार कसोटिया सीहोर, शैलेष राठौर, हेमंत चौहान को शामिल किया गया है।
इनके नाम नहीं
पूर्व में जिला कार्यकारिणी में शामिल हरीश राठौर, अशफाक खान, जगदीश निगोदिया, कमलेश कटारे, कुलदीप सिंह सेठी, जयंत शाह, डॉ अनीस खान, भगवान सिंह पंवार नसरूल्लागंज, सुरेश साबू, कलीम पठान सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
नए चेहरे शामिल
सबसे चौंकाने वाला नाम कार्यकारिणी में युवा कांग्रेस नेता राजकुमार जायसवाल और शंकर खरे का है इन दोनों को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कार्यकारिणी में शामिल महिला नैत्री जाग्रति ठाकुर भी नया चेहरा है वहीं तुलसीराम पटेल, भविष्य खंडेलवाल, दिनेश भैरवे शामिल किए गए हैं।

गुरुवार, 29 मार्च 2012

गेहूं उपार्जन में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही

सीहोर । कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर जिला स्तरीय गेहूं उपार्जन समिति द्वारा जिले में संचालित विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बुधनी उपार्जन केन्द्र पर नियुक्त समिति प्रबंधक लक्ष्मणसिंह मारान द्वारा बिना ऋण पुस्तिका के किसानों को गेहूं क्र य किए जाने की अनियमतिता पायी गई, लाड़कुई समिति प्रबंधक जनार्दन शर्मा द्वारा जानबूझकर हम्मालों को छुट्टी कर काम बंद रखा गया, एनपी शर्मा ब्राांच मैनेजर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नसरूल्लागंज द्वारा जानबूझकर अनेक केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं बतलाकर गुमराह कर ई उपार्जन की व्यवस्था को पुराने तरीके से कराने के प्रयास किए जाने की अनियमतिता पाई गई और बिलिकसगंज उपार्जन केन्द्र पर सहकारिता निरीक्षक रैकवार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं उपार्जन केन्द्र पर भ्रमण एवं उपस्थित नहीं मिलने पर कलेक्टर डॉ. गोयल ने उक्त चारों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु उप पंजीयक सहकारिता को निर्देशित किया।
जिला प्रबंधक मप्र नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नियुक्त बिना बिल्टी के गेहूं परिवहन करने की अनियमतिता पाए जाने पर उनके विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
पटवारी ऋ षि यादव उपार्जन केन्द्र गादर एवं खिड़ियाकुर्मी पर अपनी डयूटी पर उपस्थित नहीं हुए एवं उनके द्वारा डाटा संशोधन में रूचि नहीं दिखाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. गोयल ने उपार्जन से जुड़े समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों व समिति प्रबंधकों व पटवारियों व तहसीलदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट रूप से सचेत करते हुए कहा कि सभी अपना कार्य समिर्पत होकर करें अन्यथा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

रविवार, 25 मार्च 2012

फिल्म देखने आ रहे युवक -युवतियों की कार पलटी




सीहोर। भोपाल से सीहोर फिल्म देखने आ रहे तीन युवतियां ओर एक युवक की कार बड़खेड़ी के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे वह चारों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा।
पुलिस के मुताबिक भोपाल वैशाली नगर निवासी शिशिर मोदी अपनी कार क्रमांक एमपी 04-सीटी 1721 से फिल्म देखने सीहोर आ रहे थे। उनके साथ कार में वैशाली नगर भोपाल निवासी पूनम चौहान पुत्री राजेश चौहान, चारू शर्मा पुत्री एलके शर्मा, अनुजा पुत्री राकेश भी थी। बिलकिसगंज मार्ग बरखेड़ी के समीप अचानक शिशिर का कार से नियंत्रण हट गया और कार सीधे गड्ढे में जा गिरी जिससे कि इन चारों को चोटें आई। ग्रामीणों की मदद से इन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इनका उपचार किया गया। इस दौरान इनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

500 पेड़ कटेंगे 5000 हजार लगाएंगे




सीहोर/श्यामपुर। एनएच 12 भोपाल-नरसिंगढ़ सड़क मार्ग के चौड़ीकरण में 500 पेड़ काटे जाएंगे इनकी एवज में निर्माण एजेंसी को 5000 हजार पेड़ लगाने होंगे। चौड़ीकरण के दौरान कुछ किसानों के पेड़ भी कटेंगे जिनका मुआवजा उन्हें दिया जाएगा।
गौरतलब है कि एनएच 12 के चौड़ीकरण को लेकर रविवार को श्यामपुर मार्ग स्थित नवोदय विद्यालय में दावे आपत्ति को लेकर बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में किसान, जन प्रतिनिधि और जागरूक नागरिक शामिल हुए। कुछ किसानों ने अपनी जमीन और वृक्षों को लेकर सवाल किए जिसका संतोषजनक जबाव मौजूद अधिकारियों ने दिए।
लकड़ी नहीं राशि मिलेगी
किसानों ने अपने खेत में खड़े वृक्षों को काटने के संबंध में पूछा था कि लकड़ी उन्हें मिलेगी जिस पर अधिकारियों ने जबाव दिया कि काटे गए पेड़ निर्माण एजेंसी के होंगे उसके एवज में किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा।
बनेंगे दो टोलटेक्स नाके
105.7 किलोमीटर सड़क मार्ग पर दो टोलटेक्स नाके बनाए जाएंगे पहला सोनकच्छ के समीप ओर दूसरा नरसिंहगढ़ जिले के आसपास स्थापित होगा।
700 करोड़ 24 लाख होगी लागत
एनएच 12 के निर्माण में 700 करोड़ 24 लाख की राशि खर्च होेगे इस राशि से सड़क चौड़ीकरण तो होगा ही साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण सड़क के बीच में सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा।
44 फिट की होगी सड़क
एनएच 12 के चौड़ीकरण के बाद 44 फिट की सड़क होगी। जिसमें एक और 22 और दूसरी और भी 22 फिट की सड़क आवागमन के लिए उपलब्ध होगी। जिसमें
श्यामपुर-दोराहा जोड़ के समीप दोनों और 22 फिट सड़क निर्माण का निर्धारण किया गया है।
यह थे मौजूद
बैठक में एडीएम एसएस बघेल, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अलोक सिंघई, एसआर अहिरवार, आरएम कीर, दीपक पाटिल, सीएम बोनसीआल, लायन इंजीयनियरिंग कन्ट्रेक्शन के विकास दीक्षित शामिल हुए।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites