मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

भार्गव गए बडग़ुर्जर आए

सीहोर।  बिलकिसगंज थाना प्रभारी केके भार्गव की जगह पर एमएस बडग़ुर्जर नए थाना प्रभारी होंगे। श्री भार्गव को क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है। श्री बडग़ुर्जर उज्जैन से आए है।

टायर फटा, कार खाई

सीहोर। इंदौर-भोपाल राजमर्ग पर दोपहर तीन बजे के आस-पास इंदौर से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वही एक अन्य हादसे में इछावर रोड स्थित मुगावली के पास दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। 108 की टीम के डॉ.मुकेश दांगी, डॉ.निर्मला राजपूत और पायलेट आशीष सेन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर तीन बजे इंदौर से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में 25 वर्षीय ज्योति पुत्री जमनादास, 28 वर्षीय गोलू पुत्र शिवनारायण और राहुल जो कि भोपाल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनको गंभीर चोटें आई है।  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों को भोपाल रैफर कर दिया। वही सुबह हुई बाइकों की टक्कर में 25 वर्षीय महेन्द्र और 45 वर्षीय मोतीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जब बैंड बाजा बाराती लौटे उलटे पैर ...दो बालिकाओं के विवाह रोके

सीहोर। । सोमवार की रात निकटवर्ती ग्राम नयापुरा से बैंडबाजा बारातियों को दूल्हों सहित वापस लौटने पर विवश होना पड़ा। प्रशासनिक अमले द्वारा की गई पहल पर दो नाबालिग बालिकाओं को विवाह कराने से रोका गया। प्राप्त जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम नयापुरा से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला मुख्यालय पर सोमवार की रात नौ बजे सूचना दी गई कि हमारे गांव में दो बालिकाओं को विवाह किया जा रहा है पर यह दोनों बालिकाएं नाबालिग है। इस सूचना के मिलते ही जिला मुख्यालय से महिला बालविकास विभाग के परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला अधिकारी तथा मंडी पुलिस बल पहुंचा जहां पर सूचना की पुष्टि हुई तो लड़कियों के परिजनों को समझाया गया कि यह गैर कानूनी है तथा बालिकाओं की दृष्टि से भी ठीक नहीं है। कुछ ग्रामीणों द्वारा भी समझाइश दी गई जिस पर दोनों लड़की के पिता द्वारा सहमति दी गई जिस पर ग्राम डुबड़ी और ग्राम खजूरी कला से आई बारात को गांव से वापस लौटने पर विवश होना पड़ा।

 जब ग्रामीण हुए नाराज

 सोमवार की रात को की गई कार्रवाई के बाद मंगलवार को यह सूचना आने पर कि दोनों बालिकाओं को विवाह कर दिया गया है जिसकी क्रास चैकिंग करने के लिए महिला बाल विकास कार्यालय की टीम दोबारा मंगलवार की दोपहर को गांव पहुंची और दोनों बालिका के पिता से बातचीत की जिस पर लड़की के पिता सहित अन्य ग्रामीण भी नाराज हो गए 

 साहब माहौल खराब है...

मंगलवार की मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दोनों लड़कियों के पिता ने बताया कि मेरी ही इच्छा थी कि दोनों बेटियों का विवाह जल्द से जल्द कर दूं साहब आप लोग देख नहीं रहे है कि हर तरफ का माहौल खराब चल रहा है बेटी के बाप को तो हर तरफ देखना पड़ता है। परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा ऐसा कुछ भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे यह बात साफ हो सके कि यह बालिग है। इनके द्वारा अस्पताल के मेडीकल बोर्ड को एक सर्टिफिकेट दिखाया गया था जिस पर लगभग अठारहा साल की उम्र लिखी हुई है। मीडिया कर्मियों पर भी इन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब रात को ही सारा मामला सुलझ गया था तो दोबारा आना ठीक बात नहीं है। एक तो गांव से बारात लौट गई जिससे परिजन भी व्यथित है अधिकारियों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें समझाया कि हम लोग किसी की भावना से खिलवाड़ करने के लिए एकत्रित नहीं हुए नाबालिग लड़कियों का विवाह ठीक बात नहीं है। तब जाकर ग्रामीण और परिजन शांत हुए इसके बाद दोनों नाबालिग बालिकाओं से बात कराई गई जिस पर उनका कहना था कि हमारे पिता द्वारा अब विवाह नहीं कराया जा रहा है हम पर किसी प्रकार का कोई दवाब नहीं है और हम भी इस फैसले से खुश है।

खरीदी सेंटर पर मनाया जाएगा श्रम दिवस



सीहोर। कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने जिले में एक मई 2013 श्रम दिवस को प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर समारोहपूर्वक मनाये जाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ई-उपार्जन से जुड़े समस्त ह मालों को शाल-श्रीफल एवं अन्य प्रकार के यादगार स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया जाएगा।
इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी एसके जैन ने बताया कि इसी प्रकार कोटवारों को भी गणवेश में उपस्थित रहकर उपार्जन केन्द्रों पर ही स मानित कर किसानों व जनप्रतिनिधियों को इस आयोजन में स िमलित करने के भी निर्देश दिए गए। एक मई 2013 श्रम दिवस को समारोह पूर्वक मनाया जाए और ई उपार्जन कार्य में किसानों से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया जाए। कलेक्टर ने ई उपार्जन कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने पर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहकारिता विभाग के महाप्रबंधक, उप पंजीयक, रनर, आपरेटर, पर्यवेक्षक, खरीद केन्द्र प्रभारी, समिति प्रबंधकों, कृषि विभाग के अमले एवं खास तौर पर ह मालों और कोटवारो को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने मिलकर शासन की इस महत्वपूर्ण कार्य को समन्वित प्रयासों से पूरा किया। ई उर्पाजन समीक्षा के दौरान जिले में संचालित 147 केन्द्रों में से 30 अप्रैल 2013 तक लगभग 137 केन्द्र बन्द होने की स्थिति में पाए गये तथा शेष केन्द्रों पर यह कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्टर द्वारा इछावर एवं नसरूल्लागंज द्वारा समस्त खरीदी केन्द्रों पर खरीदी कार्य पूर्ण किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इस कार्य से जुडे अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई ।

पापों के नाश के लिए होता है श्रीराम का अवतार



 सीहोर। जो व्यक्ति राम के नाम का सुमिरन करता है वह भवसागर पार हो जाता है। जब-जब धर्म की हानि होती है, पृथ्वी पर अनाचार, पाप और अत्याचार बढ़ता है। तब भगवान का अवतार होता है और रावण जैसे पापियों को मारकर भक्तों तथा साधु समाज की रक्षा करते हैं। उक्त उद्गार ग्राम अमला मुस्करा में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए पंडित मोहित पाठक ने कहे। आत्मशांति के साथ समृद्धि भी मिलती है। भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग की विस्तार से व्या या करते हुए पंडित श्री पाठक ने कहा कि  ईश्वर की इच्छा के बिना कुछ नहीं होता। अपने आप को पहचानने की आवश्यकता है। परमात्मा के ध्यान से हीं आत्मज्ञान होता है। जब आत्म ज्ञान आता है तो हमारा कल्याण हो जाता है।

कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन



सीहोर। मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में बड़ी सं या में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नगर में भाजपा सरकार की लचर नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा की निक मी सरकार को उखाडऩे का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार, सुदेश राय, बलवीर तोमर, कमलेश कटारे, दामोदर राय सहित अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश राठौर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखती है। वर्तमान में आज भाजपा के राज में अधिकारी और कर्मचारी कमीशनखोर हो गए है। किसानों को उनकी बर्बाद फसलों का मुआवजा नही मिला है। कलेक्टर और तहसील सहित अन्य स्थानों में किसान अपनी फसलों के मुआवजे के लिए चक्कर काट रहे है। नगर की नई सड़क ठेकेदार, भाजपा के नेताओं और अधिकारियों की मिली भगत के कारण अब पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। हर तरफ सड़के छननी पड़ी है। नगर की जनता भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को मोहताज है। वाहनों की चोरी बढ़ी जा रही है। इसमें पुलिस कर्मियों का भी हाथ है जिसके बल पर वाहन चोरी में आसानी हो रही है। इसके अलावा जिले में महिलाओं और मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ती जा रही है। इसको तत्काल रोका जाए। इन मांगों को लेकर धरनारत कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो गई है। इसलिए हम आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी एक जुटता के साथ चुनाव लड़कर विजय हो सकते है।
धरना-प्रदर्शन में राजाराम बड़े भाई, जगदीश निगोदिया, हमीफ चौधरी, अशफाक खान, महेन्द्र सिंह अरोरा, जलज छोकर, कलीम पठान, सत्यनारायण भाटी, सुरेश ठाकुर, दोराहा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राम अवतार जाट, जगदीश गुर्जर, भारत वारिया, नरेन्द्र खंगराले, ओमप्रकाश बाबा, राजकुमार श्रीवास, महफूज बंटी, राजू बोयत, गीतादेवी राठौर, सविता राठौर, उर्मिला ठाकुर, कन्ना भैरवे, चंपालाल राठौर, ओम प्रकाश राय, प्रीतम चौरसिया, फारुक भाई, मुनव्वर खान, ओम प्रकाश यादव, कमलेश गोस्वामी, इंजीनियर मुलचंद राठौर, सुभाष चौरसिया, हनीफ कुरैशी, भगत सिंह तोमर, धर्मेन्द्र पाटीदार, अखिलेश पाटीदार, इंदर सिंह, देव सिंह, हरी सिंह, ज्ञान सिंह, राजा भैय्या और मदन सिंह आदि शामिल थे।

दो दिन से लापता मजदूर की लाश मिलने से सनसनी

 सीहोर।  दो दिन से लापता मजदूर की लाश मिलने से मंगलवार की शाम को सनसनी का वातावरण बन गया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय दशहरा बाग निवासी 32 वर्षीय संतोष आत्मज देवीसिंह दो दिन पहले रोजाना की भांति मजूदरी करने के लिए घर से निकला था पर घर वापस नहीं लौटा पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद काम अधिक दिन का मिल गया होगा पर सोमवार की रात को भी जब वो नहीं लौटा तो तलाश शुरु की गई मंगलवार की दोपहर को उसकी साइकल चद्दरपुल के पास मिली तो शक हुआ कि वो पानी में डूब नहीं गया हो जिस पर आसपास के गोताखोर और अन्य लोगों द्वारा तलाश शुरु की गई तो शाम पाँच बजे उसका शव बरामद किया गया। आरक्षक धर्मसिंह और नगर सैनिक प्रकाश तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कन्याओं का विवाह


सीहोर।   मंगलवार को ग्राम खड़ी में सीएम विवाह आयोजन समारोह में तीन सौ साठ कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ जिसमें पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, विधायक रणजीत गुणवान शामिल हुए। कार्यक्रम के अतिथियों ने वर वधुओं को आर्शीवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी वर्ग के लोगों ख्याल रखा जाकर कार्य किया जा रहा है। इस विशाल विवाह आयोजन में लोग बड़ी संख्या उपस्थित थे, दोपहर तक चले इस आयोजन में हजारों ग्रामीण शामिल हुए।

बारात पलटी 30 घायल, सीएम विवाह आयोजन में आ रही थी बारात

सीहोर। मंगलवार की सुबह सीएम विवाह आयोजन समारोह में आ रही बारात से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से करीब तीस लोग घायल हो गए। जिनमें से पाँच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम खड़ी में मंगलवार को होने वाले वाले सीएम विवाह आयोजन समारोह शामिल होने के लिए ग्राम भूपोड़ से एक बारात ट्रेक्टर ट्राली में रवाना हुई, जिसमें करीब तीस लोग सवार थे बारात का दूल्हा अन्य वाहन से रवाना हो चुका था। बताया जाता है कि यह ट्रेक्टर ट्राली जैसे ही आष्टा कन्नौद रोड पर स्थित ग्राम पदमसी के पास पीछे से आ रहे ट्रेक्टर द्वारा ओवर टेक करने का प्रयास किया जिससे बारात से भरी ट्रेक्टर ट्राली का चालक संतुलन बरकरार नहीं रख सका और वो पलटी खा गई जिससे तीस लोग घायल हो गए इनमें भूपोड़ निवासी हजारी लाल जागड़ा सहित वंश कन्या, रामलाल, गीता, राजू, मोतीलाल, राजकुंवर, विकास, सुगनचंद, आरती, प्रभा, राहुल आदि शामिल है।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

महिला की हत्या कर लाश फेंकी संभावना

 सीहोर। एक पैतींस वर्षीय महिला की हत्या कर लाश मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। महिला के शव की हालत देखकर स्पष्ट रुप से दृष्टि गोचर हो रहा है कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई जिस तरह से उसके कपड़े अस्त व्यस्त मिले उससे यह संभावना भी प्रकट की जा रही है महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा फिलहाल मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया गया है। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अहमदपुर थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पारवा हीरापुर में एक किसान के खेत किनारे करीब पैतींस वर्षीय महिला की लाश अस्त व्यस्त अवस्था में मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया, सूचना के आधार पर अहमदपुर पुलिस वहां पहुंची और महिला की शिनाख्त पारवा हीरापुर निवासी शांति बाई बंजारा के रुप में की गई। इस महिला के शरीर पर कई स्थानों पर मारपीट के निशान है जिससे यह साफ हो रहा है कि उसकी निर्ममता पूर्वक पिटाई कर हत्या की गई यहीं नहीं उसके कपड़े भी जिस तरह से अस्त व्यस्त पाए गए उससे लग रहा है कि बदमाशों द्वारा उसे हवस का शिकार बनाया गया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि महिला दो दिन से लापता थी। सूचना मिलने पर सीहोर  से एसडीओपी अवनीश बंसल और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच प्रारंभ की, आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा डाग की भी मदद ली गई। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस का कहना है कि म़तिका के प
रिजनों तथा ग्रामीणों से बात की जाकर घटनाक्रम के तार जोडऩे की कोशिश की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम तथा अन्य परीक्षण भी करा लिए गए है पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के विस्तार से आने के बाद ही खुलासा होने की संभावना है बहरहाल पुलिस टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। 

नहाने गया बालक कुएं में डूबा

 सीहोर। गर्मी से बचने के लिए कुएं पर नहाने गया बालक पानी में डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। इस घटनाक्रम से गांव में शोक का वातावरण बन गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम कचनारिया निवासी  11 वर्षीय धीरेन्द्र आत्मज लक्ष्मणसिंह मेवाड़ा सोमवार की दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण नहाने के लिए गांव के कुएं पर चला गया बताया जाता है कि कुएं में छलांग लगाने के बाद जब वो देर तक नहीं निकला तो वहां मौजूद अन्य लोग और उसके हम उम्र साथियों ंको चिंता हुई जब तक लोग उसकी मदद करने पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी धीरेन्द्र मेवाड़ा की लाश ही कुएं से निकाली जा सकी। गांव में इस घटनाक्रम से शोक का वातावरण बन गया है।

व्यापारी को छह माह की सजा

 सीहोर। सोमवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री आरपी मिश्रा द्वारा मिलावट के आरोपी होलसेल व्यापारी को छह माह की सजा और एक हजार रुपए के अर्थदंड की सजा को यथावत रखने के आदेश पारित किए जबकि फुटकर व्यापारी को बरी के करने के आदेश दिए। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मनोज सक्सेना द्वारा पैरवी की गई।  अभियोजन के अनुसार खाद्य निरीक्षक आइडी चावला द्वारा 22 फरवरी 1994 को अहमदपुर के पटेल किराना स्टोर्स से मारुति ब्रांड नमक का सैंपल भरा था जो फेल हो गया था। इस मामले में जेएमएफसी न्यायालय द्वारा किराना व्यापारी पटेल किराना के मालिक रमेश कुमार तथा एंजेसी मालिक लक्ष्मी ट्रेडर्स के नंदकिशोर को छह माह की सजा और एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी जिस पर प्रथम अपर सत्र न्यायालय में अपील की गई थी। इस अपील पर सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री आरपी मिश्रा द्वारा फुटकर व्यापारी पटेल किराना स्टोर्स के मालिक रमेश कुमार को बरी कर दिया जबकि एंजेसी मालिक लक्ष्मी ट्रेडर्स के मालिक नंदकिशोर को छह माह की सजा तथा एक हजार रुपए के अर्थदंड को बरकरार रखा। फुटकर व्यापारी द्वारा न्यायालय के समक्ष लक्ष्मी ट्रेडर्स से मारुति नमक खरीदने के बिल पेश किए गए जबकि लक्ष्मी ट्रेडर्स द्वारा अहमदाबाद के मारुति साल्ट कंपनी के बिल नहीं पेश किए गए। इसके अलावा मारुति साल्ट के पैक पर  न तो वारंटी थी, न ही कंपनी का पता लिखा हुआ था।

माँ की जमीन के लिए छोटे ने बड़े भाई का मारा

सीहोर।   माँ के नाम जमीन को अपने नाम कराने के लिए एक छोटे भाई ने अपने पुत्र के साथ मिल कर बड़े भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पगारिया राम निवासी गब्बू सिंह आत्मज कोदा जी अपनी माँ के साथ रहता है जबकि उसका छोटा भाई शंकर अपने परिवारजनों के साथ अलग रहता है, बताया जाता है कि इनकी माता जी के नाम दो एकड़ जमीन है जिस पर शंकर का कहना है कि माँ मेरे साथ रहे और उसकी जमीन भी मैं ही रखूगां इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर में शंकर अपने पुत्र पप्पू के साथ गब्बू के घर जा धमका और बातचीत ने थोड़ी देर में ही विवाद का रुप धारण कर लिया जिसके चलते छोटे भाई शंकर और उसके पुत्र पप्पू ने बड़े भाई गब्बू के साथ मारपीट कर दी, गांव के ही अन्य लोगों ने जैसे तैसे बीच बचाव करते हुए दोनों से गब्बू को बचाया बाद में गब्बू द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने शंकर और पप्पू के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

2 मई से मंडी बंद करने की चेतावनी

सीहोर। तहसील मुख्यालय आष्टा की कृषि मंडी में हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों ने दो मई से मंडी में अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। जानकारी अनुसार सोमवार को हम्मालों की कमी के कारण मंडी में व्यवस्था लडख़ड़ा गई थी किसान अपनी उपज अधिक नीचे गिरने के कारण परेशान थे जिसके चलते आज व्यापारियों ने कहा है कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो दो मई से हड़ताल शुरु कर दी जाएगी

दो लाख के लहसुन चोरी

 सीहोर। निकटवर्ती ग्राम सेवनिया में दो लाख रुपए मूल्य की लहसुन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच कार्य शुरु कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्री गणेश मंदिर के निकट स्थित ग्राम सेवनिया में चतर सिंह मेवाड़ा के खेत स्थित गोदाम पर एक सौ चालीस कट्टी लहसुन रखी थी जो सोमवार की सुबह गोदाम में नहीं पाई गई गोदाम का ताला नहीं तोड़ा गया है कुंदे को उखाड़कर करीब दो लाख रुपए कीमत का उपरोक्त समान चोर ले गए है। इस आशय की जानकारी किसान चतर सिंह मेवाड़ा द्वारा मंडी थाने में दी गई है। पुलिस ने फिलहाल आवेदन लेकर जांच शुरु कर दी है। चतर सिंह मेवाड़ा के गोदाम के बाहर आटो के पहिए के निशान मिले है जिससे लग रहा है कि उसका उपयोग चोरी हेतु किया गया है।

अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह पर होगी पैनी नजर, बाल-विवाह रोकने इस साल भी चलेगा सघन अभियान




सीहोर: मध्यप्रदेश सरकार बाल-विवाह को रोकने के लिए सघन अभियान चलायेगी। आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव द्वारा सभी कलेक्टर्स को पूर्व से तैयार कार्य-योजना और रणनीति के अनुसार सघन अभियान चलाकर बाल-विवाहों को सख्ती से रोकने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने इस अभियान का सीहोर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य शासन द्वारा जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि आगामी 13 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोहों पर पैनी नजर रखी जाए। समाज में बाल-विवाह आज भी एक समस्या है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बाल-विवाह रोकने के लिये पूर्व से ही लाडो अभियान चलाया जा रहा है। लाडो अभियान के तहत बाल-विवाह रोकने के लिये कलेक्टरों को पूर्व में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके हैं। चूँकि अक्षय तृतीया के दिन बाल-विवाह होने की संभावना रहती है, इसीलिए इस दिन सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतना होगी।
कलेक्टरों को बाल-विवाह रोकने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सघन अभियान चलाने तथा उसमें अन्य सभी शासकीय विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने 18 साल से कम उम्र के बालक-बालिकाओं की सूची जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी सरपंचों को उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सूची के अनुसार बालक-बालिकाओं के परिवार पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा बाल-विवाह न होने की जिम्मेदारी तय की जाये। शहरी क्षेत्र में पार्षद और ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर सजग रहें। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि वे अक्षय तृतीया के बाद पुन: एक बार सर्वे कराकर यह सुनिश्चित करे कि उनके जिले में कोई भी बाल-विवाह नहीं हुआ। जिले के सभी जन-प्रतिनिधियों, धर्म-गुरुओं, प्रमुख व्यक्तियों आदि का बाल-विवाह की रोकथाम के लिये उन्मुखीकरण करवाया जाये। बाल-विवाह की सूचना के लिये जिम्मेदार अधिकारियों के टेलीफोन/मोबाइल नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। जिले में बाल-विवाह की सूचना किसी भी प्रकार से प्राप्त होते ही तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाये।

अपर मुख्य सचिव ने जिले की ग्राम पंचायतों मे किए जा रहे कार्यो की सराहना की




सीहोर : प्रदेश की अपर मुख्य सचिव (विकास) श्रीमती अरूणा शर्मा रविवार को जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय बिलकिसगंज पहँुची जहां उन्होंने ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो यथा पंचायत भवनों का सुदृढ़ीकरण, ई-संवाद वीडियों कांफ्रेसिंग की पंचायत स्तर पर शुरूआत, कोई न छूटे कोई न रूठे अभियान की प्रगति, विवेकानंद वाचनालय आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यो को उत्कृष्ट बताते हुए कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत तथा जिले की पूरी टीम की सराहना कर बधाई दी। उन्होने ग्राम पंचायत बिलकिसगंज से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायत लसूडिया परिहार, लसूडिया विजय सिंह तथा सभी जनपद मुख्यालयों पर उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से चर्चा भी की ।  अपर मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने लसुडिया परिहार में पौधारोपण किया तथा अमलाह में समग्र स्वच्छता अभियान में निर्मित शौचालयों तथा सीसी रोड़ का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत, सीईओ सीहोर  राजीव खरे, आष्टा उपेन्द्र सेंगर, बुधनी  अजीत तिवारी, इछावर  भूपेश गुप्ता, नसरूल्लागंज  राजीव शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
अपर मुख्य सचिव (विकास) श्रीमती शर्मा ने कहा कि हाट बाजार के निर्माण हेतु शीघ्र ही एक योजना लागू की जाएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में हाट बाजार व्यवस्थित हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि शासन चाहता है कि पंचायतें पूर्णत: सक्षम हों । श्रीमती शर्मा ने पर्याप्त कराधान की व्यवस्था हेतु प्रौत्साहित करते हुए कहा कि जितना कर वसूला जाएगा उसी अनुपात में शासन द्वारा प्रौत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि धन की कोई कमी नहीं है पंचायतें उत्कृष्टता से विकास कार्यो को अंजाम दे। श्रीमती शर्मा ने प्रगति के सोपान , हेलो सीहोर तथा ग्राम पंचायतों की वेबसाइट का भी अवलोकन किया तथा इन कार्यो को प्रसंशनीय पहल बताया । उन्होंने ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा, बेदाखेड़ी तथा जनपद पंचायत कार्यालय आष्टा का भी अवलोकन किया ।


शनिवार, 27 अप्रैल 2013

बंदूक की नोक पर रेप का आरोप

सीहोर।शनिवार शाम को जिला मु यालय पर एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। नगर के इछावर मार्ग पर रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन मे स्वयं के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कृत्य किए जाने की बात कही है। महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन मे कहा कि बीते 19 अप्रैल की रात चार लोग उसके घर मे जबरियां घूस आए, इस दौरान एक आरोपी के पास बंदूक थी, आरोपी ने बंदूक महिला को अड़ा दिया। इस दौरान दो लोगों ने महिला के साथ दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपने आवेदन मे चार लोगों पर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार विष्णु व मानसिंह नामक दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया वहीं दो अन्य पास खड़े निगरानी कर रहे थे। कोतवाली टीआई सतीश महलवाला ने बताया कि आवेदन पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद ही मामला दर्ज होगा। 

गुडिय़ा के लिए महिलाओं का चौकी पर हल्ला बोल

सीहोर। मासूम बालिका के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी को पकडऩे की मांग को लेकर शनिवार को ग्राम मैना में महिलाओं ने चौकी पर हल्ला बोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीखे तेवर में बातचीत की। महिलाओं के साथ ग्राम की युवतियां और बालिकाएं भी शामिल थी।  शनिवार को ग्राम मैना की महिलाएं गुडिय़ा के पक्ष में सड़क पर उतर आई। महिलाओं ने एक जुलूस ग्राम मे निकाला और पुलिस चौकी मैना का घेराव कर मैना पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई रैली में शामिल महिलाएं काफी गुस्से में थी जिनके द्वारा  आरोपी को शीघ्र पकडऩे की मांग की जा रही थी । रोते-बिलखते महिलाओं ने अपनी पीडा और मांगो से पुलिस का अवगत कराया इस अवसर पर ग्राम के अनेंको नागरिक भी उपस्थित थे। मैना के डा. ओ.पी. वर्मा ने इस अवसर पर महिलाओ को आश्वासन दिया की अगर आरोपी पकडा नही जायेगा तो महिलाओ के साथ ग्राम के पुरूष भी अन्य आन्दोलन करेंगे। इस अवसर पर मैना चौकी के प्रभारी व्हीएस कुशवाह ने कहा कि पुलिस पूरे प्रयास मे जुटी है 4 संदिग्ध लोगों से पुछताछ भी की जा रही है तथा आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे। इस अवसर पर महिलाओ ने मैना चैकी प्रभारी के नाम एक ज्ञापन भी सौपा। ग्राम मे महिलाओं का जुलुस प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुलिस चौकी पर पहुंचा जहां महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं के इस प्रदर्शन में गांव की बालिकाएं और युवतियां भी शामिल रही घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
 कलेक्टर एसपी पहुंचे आष्टा 
 मैना की घटना को लेकर शनिवार को कलेक्टर कवीन्द्र कियावत और एसपी केबी शर्मा आष्टा पहुंचें। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने भाजपा कांग्रेस के नेताओं से चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया।
 गुडिय़ा में राजनीति नहीं- वर्मा 
 जन प्रतिनिधियों की बैठक में सासंद सज्जनसिंह वर्मा भी शामिल हुए। श्री वर्मा ने कहा कि गुडिय़ा के आरोपी पकड़े जाना जरुरी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं चाहिए।
 हो सकता है पर्दाफाश...
 गुडिय़ा के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा अभी चार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज शाम या देर रात तक पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीहोर। निकटवर्ती ग्राम धबोटी में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है। तहसीलदार द्वारा भी अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर परिजनों के सुर्पद किया है।  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम धबोटी निवासी धर्मप्रकाश विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी सीमा को शनिवार की दोपहर को जिला अस्पताल लाया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि यह संदिग्ध मामला है। विवाहिता की मौत पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तहसीलदार की मौजूदगी में ही शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों के सुपर्द किया गया। पुलिस के अनुसार प्रारभिंक जांच में इस बात का खुलासा हो रहा कि विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, जबकि परिजनों का कहना था कि सिरदर्द की गोली खाई थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारण का पता चलेगा। मृतिका सीमा विश्वकर्मा का मायका ग्राम चांदबड़ है उसके परिजन भी वहां पर आ गए थे।

परेशान पार्षदों ने कहा सीएमओ हटाओ



बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों ने मु यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सीहोर। शहर में विकास कार्य नहीं होने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने से परेशान होकर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से मु यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप कर प्र ाारी सीएमओ ह्दयेश श्रीवास्तव को हटाने की मांग की है। पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रभारी सीएमओं को हटाने को लेकर जमकर नारेबाजी भी की ।
बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से सौंपे गये ज्ञापन में छ: बिंदुओं पर सीएमओं केा हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि नागरिकों केा सड़क,बिजली,पेयजल और सफाई जैसी मूल ाूत सुविधाऐं नहीं मिल रही है। जलसंकट बढऩे लगा है, इससे निपटने के लिये प्रभारी सीएमओं लापरवाही बरत रहें हैं शहर की भगवती कालोनी इंदौर नाका ,फ्रीगंज, मण्डीक्षेत्र,चाणक्यपुरी,अवधपुरी, कस्बा में स्थिति गंभीर होने लगी है बावजूद इसके सीएमओ पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। यहाँ तक की मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दो वर्ष पूर्व एक सभा में शहीद भवन, फायर वाहन क्रय करने की घेाषणा की थी। दो वर्ष बाद भी उनकी घोषणा पर अमल नहीं हुआ। परिषद द्वारा शववाहन , लेडर वाहन क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन सीएमओ इन महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर स्टृीट लाईट बंद है, लाईट चालू किये जाने को लेकर पार्षदों ने कई बार प्रभारी सीएमओ को बताया गया लेकिन  वह ध्यान नहीं दे रहे हैं वे सफाई व्यवस्था को लेकर उदासीन हैं इस समय नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव होना था परंतु नहीं हो रहा है। सफाई कर्मियों के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं है। वार्डो में छुटपुट कार्य जैसे पुलिया,नाली निर्माण,बोर में पंप ,हेण्डपंपों में पाईपलाइन डालना आदि शामिल है।
प्रभारी सीएमओ से पार्षद ही नहीं कर्मचारी भी परेशान हैं। कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से वे मानसिक रूप से परेशान होने से कार्यालय का काम सही ढ़ंग से कार्य नहीं कर पा रहें है। पार्षदों ने बताया कि नगरपालिका सीएमओ को अधिक कार्य रहतें हैं इसलिये इस पद पर पूर्णकालिक अधिकारी की आवश्यकता होती है चूंकि प्रभारी सीएमओं हृदयेश श्रीवास्तव एसडीएम हैं और उन्हें राजस्व कार्यों के चलते नगरपालिका के कार्यों के लिये समय नहीं मिल पाता जिससे की विकास कार्य प्रभावित हो रहें है। इन बिंदुओं के मददेनजर प्रभारी सीएमओं ह्दयेश श्रीवास्तव को हटाया जाऐ।
ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद मधुबाला धमेन्द्र राठौर,परवीन हफीज चौधरी, विपिन सास्ता, वीणा अनिल पारे ,अशफाक खँा, कविता मनोज गुजराती,रिजवानखान, फारूख अंजुम,आजमबेग,तारा दिनेश भैरवे,रीना राहुल यादव, अनुराधा वर्मा, सलमा कुरैशी,संगीता रामप्रकाश चौधरी, राजेश मांझी,सविता अर्जुन राठौर, अनूप चौधरी, मुकेश मेवाड़ा, वर्षा घनश्याम यादवआदि शामिल थे।









गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

छह वर्षीय मासूम को दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला


सीहोर। अभी दिल्ली की मासूम गुडिया के ज म ठीक भी नहीं हो पाए थे, कि उसी की भांति सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम मैना की एक छह वर्षीय मासूम को दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला सामने आने पर पुलिस ने मासूम का आष्टा अस्पताल मे मेडिकल करवाया। मासूम की हालत खराब होने के कारण उसे सीहोर अस्पताल रैफर किया गया है। अभी तक आरोपी की शिना त नही हो सकी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम पांच बजे के आसपास ग्राम मैना मे एक पेड़ के नीचे दो बच्चों के साथ खेल रही छह वर्षीय मासूम को अज्ञात आरोपी चाकलेट का लालच देकर सुनसान क्षेत्र मे ले गया। यहां उसके द्वारा मासूम को अपनी वासना का शिकार बनाकर रोता-बिलखता छोड़ दिया गया। रोती मासूम को देखकर कुछ ग्रामीण उसे वापस गांव तक लाए। मामला सामने आने पर मासूम को आष्टा अस्पताल लाया गया जहां से उसे सीहोर अस्पताल रैफर कर दिया गया। हालत खराब होने के कारण मासूम कुछ बोल नही पा रही है। इधर पुलिस उन दो मासूमों से भी पूछताछ कर रही है जो उस समय इस बच्ची के साथ खेल रहे थे। 
कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल
मामले की जानकारी मिलते ही मासूम के जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही कलेक्टर कविन्द्र कियावत व एसपी केबी शर्मा अस्पताल पहुंच गए थे। कलेक्टर कियावत ने पूरी गोपनीयता बरतने व मासूम के पु ता उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए, इधर एसपी शर्मा ने आरोपी की गिर तारी के लिए कई टीमों को क्षेत्र मे सर्चिग के लिए रवाना किया है। 

रिश्वत के आरोपी उपयंत्री को एक वर्ष की सजा



सीहोर। भष्ट्राचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायाधीश श्री आरपी मिश्रा ने गुरुवार को नगर पालिका के एक उपयंत्री को रिश्वत का आरोप सिद्ध होने पर एक वर्ष के कारावास और एक हजार रुपए से अर्थदंड दंडित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मनोज सक्सेना एवं उपसंचालक श्री दिनकर द्वारा की गई। अ िायोजन के अनुसार वर्ष 1987 में नगर पालिका कार्यालय के बाहर स्थित होटल पर  ठेकेदार मानसिंह पंवार से तीन सौ रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा सीहोर नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री ब्रजनंदन गोस्वामी रंगे हाथो गिर तार किया गया था। लोकायुक्त पुलिस द्वारा इस प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जिस पर गुरुवार को  भष्ट्राचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायाधीश श्री आरपी मिश्रा द्वारा ब्रजनंदन गोस्वामी पर लगाया गया आरोप दोष सिद्ध पाते हुए एक वर्ष के कारावास और दो हजार रुपए से दंडित किया गया। इस मामले में सात ग्वाहों को प्रस्तुत किया गया दोनों पक्षों को सुनने के बाद विद्वान न्यायाधीश श्री मिश्रा द्वारा निर्णय सुनाया गया।

रेप के आरोपी पिता को उम्र कैद




सीहोर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नसरुल्लागंंज श्री शशि भूषण पाठक ने गुरुवार को अपनी ही बेटी के साथ रेप करने के आरोपी पिता को आजीवन कारावास और दो हजार रुपए अर्थ दंड से दंडित किया है। आरोपी पिता को एक अन्य धारा में तीन वर्ष सश्रम कारावास और एक हजार रुपए से दंडित किया गया है।  
    अभियोजन की ओर अतिरिक्त लोकअभियोजक राजेश गुप्ता द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन के अनुसार तहसील मु यालय बुदनी के कोरी मोहल्ला निवासी एक विवाहिता द्वारा अपने 55 वर्षीय पति तुलसी राम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति द्वारा अपनी 24 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया गया है। घटना 7 मार्च 2011 की रात दस बजे की बताई जाकर इस बात का उल्लेख किया गया था कि आरोपी द्वारा दो बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कृत्य किया गया। आरोपी की बेटी  विकलांग है उसके साथ दुष्कृत्य किए जाने के बाद उसको जान से मारने की धमकी भी दी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी तुलसी राम आत्मज प्यारे लाल कोरी के खिलाफ भादवि की धारा 376 तथा भादवि की धारा 506 बी के अंर्तगत प्रकरण कायम कर नसरुल्लागंज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। 
    इस मामले में गुरुवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री शशि ाूषण पाठक नसरुल्लागंज द्वारा आरोपी पिता को दोष सिद्ध पाते हुए भादवि की धारा 376 के अंर्तगत आजीवन कारावास और दो हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया तथा भादवि की धारा 506 बी में तीन वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए की सजा सुनाई है। विद्वान न्यायाधीश श्री शशि भूषण पाठक ने पीडि़त पुत्री के कथनों पर विश्वास करते हुए दुराचारी पिता को सजा सुनाई।

आइपीएल सट्टा सीहोर में




सीहोर। जिला मुख्यालय पर क्रिकेट का सट्टा जोरों पर चलता है इस बात की पुष्टि आज पुलिस द्वारा आइपीएल क्रिकेट पर सट्टा लिखते हुए एक युवक को पकड़ा है। युवक सत्य सांई कॉलेज में लेक्चरार है। सत्य सांई कॉलेज द्वारा उपरोक्त लेक्चरार को निलबिंत कर दिया गया है। 
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह सत्य सांई कॉलेज के बाहर आइपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए सत्य सांई के लेक्चरार मनीष 
शर्मा को पकड़ा गया है। मोबाइल पर स्थानीय ब्रोकर को क्रिकेट का सट्टा लगाते हुए मनीष सर को पकड़ा गया है। उनके पास से मोबाइल जब्त किया जाकर करीब आठ हजार दो सौ रुपए नकद जब्त किए गए है। कोतवाली टीआई सतीश महलवाला द्वारा बताया गया कि सत्य सांई कालेज के बाहर से मनीष को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ की जा रही जिसके बाद अन्य क्रिकेट सटोरियों के नामों का खुलासा होने की संभावना है। सत्य सांई कॉलेज के डीन मुकेश तिवारी ने बताया कि मनीष शर्मा को निलबिंत किया गया है। 

सोमवार, 22 अप्रैल 2013

घटिया गेहूं से भरे ट्रक को जांच


समर्थन मूल्य खरीदी के लिए बनाए गए केन्द्रों पर किस कदर लापरवाही व
शासन के नियमों की अनदेखी हो रही है, इसका ताजा उदाहरण
रविवार शाम को सामने आया। खरीदी केन्द्र से तकीपुर केप स्टोरेज
पहुंचे एक घटिया गेहूं से भरे ट्रक को जांच के बाद नि नस्तर का
बताया गया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ह्देश श्रीवास्तव ने
घटियां गेंहू से भरे ट्रक को जप्त कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने
के निर्देश दिए है। इस ट्रक मे 1५७ क्विंटल गेहूं भरा हुआ था।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को एसडीएम ह्देश श्रीवास्तव को
तकीपुर केप स्टोरेज कर्मचारियों ने सूचना दी कि भंडारण के लिए
भेजा गया एक ट्रक गेहूं काफी घटिया क्वालिटी का है। मौके पर
पहुचें प्रशासनिक अमले द्वारा जब गेहूं की जांच की गई तो यह उन
नियमों के आसपास भी नहीं बैठ रहा था जो खरीदी के लिए बनाए गए थे।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक बमुलिया खरीदी केन्द्र से भेजा गया था।
एसडीएम श्रीवास्तव ने बमुलिया खरीदी केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों के
विरुद्ध धोखाधड़ी व शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने का मामला दर्ज
करने के निर्देश दिए है।

5 मई से लगेगी खेलों की पाठशाला ,समर कैंप की तैयारियां शुरू



सीहोर। स्कूली बच्चों की छुट्टी होते ही इन दिनों जिले के अन्य स्थानों पर ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर चल रहे है। इसी तारत य में आगामी पांच मई से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वाधान में 30 समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
 आगामी दिनों में कलेक्टर, एसपी, जिला खेल विभाग के खेल अधिकारी आनंद स्वामी द्वारा खेल संघ के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं कोच की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा श्री स्वामी द्वारा खेल शिविर की स पूर्ण तैयारियां कर ली। जिले के समस्त क्रीड़ा श्री, युवा समन्वयक, कोच की एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप का आरंभ एक साथ नगर के चर्च मैदान, बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स मैदान और आवासीय खेल कूद संस्था के मैदान सहित अन्य जगहों पर एक साथ किया जाएगा। इस समर कैंप में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को क्रिकेट, हाकी, बास्केटबाल, फुटबाल, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, जूडो कराते, बास्केट और बालीवाल आदि विभिन्न खेलों की बारीकियों से अवगत किया जाएगा।

शिव और पार्वती आस्था और विश्वास के प्रतीक-पंडित श्री पाठक



सीहोर। शिव और पार्वती आस्था और विश्वास के प्रतीक है। शिव व शक्ति एक-दूसरे के परीक्षक है वो कहीं भी अलग नहीं है। मां पार्वती का वाहन सिंह तथा शिव का वाहन बैल, शिव के गले में नृत्य करते सर्प, भगवान कार्तिकेय जी का वाहन मोर, श्री गणेश भगवान का वाहन मूषक है। एक-दूसरे के जन्मजात बैरी होते हुए भी परिवार की एकता के लिए शातभाव से एक स्थान पर विराजमान है। एकता, विश्वास और आस्था का सबसे बड़ा कोई नही हो सकता। उक्त उद्गार स्वामी नारायण मंदिर में जारी संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन युवा संत पंडित मोहित पाठक ने कहे।
शिव पार्वती विवाह प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए श्री पाठक ने कहा कि जिस परिवार में विश्वास एवं आपसी तालमेल है, वह परिवार सुखी है। सती चरित्र का सरस एवं मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि दक्ष की बेटी सती यज्ञ कुण्ड में प्राणों का त्याग कर देती है। उन्होंने कहा कि दक्ष वो जिसने हर क्षेत्र में निपूणता प्राप्त की हो, अगर समाज का दक्ष व्यक्ति ही गलती करता है तो उसके कारण पूरे समाज में अराजकता, अशांति, अनाचार, अत्याचार, घमंड, पाखण्ड बढऩे की स भावना बढ़ जाती है, तब शिव यानि कल्याण उसको सजा देते हैं। दक्ष बुद्धिमान था इस कारण ब्रह्मा जी ने उसे देवताओं का अधिपति बना दिया है। हमारे भाव हमारे पतन के कारण होते है। हर आदमी में कुछ भाव स्थायी होते हैं। सफलता पर खुशी, असफलता पर विषाद और कभी-कभी मन में ईष्र्या का भाव। अक्सर हम अपनी सफलता की राह पर खुद अपने मनोभावों के कारण ही रुकावटें खड़ी कर लेते हैं। होना यह चाहिए कि जब हम सफलता के मार्ग पर चल रहे हों तो अति उत्साह, विषाद और ईष्र्या तीनों ही तरह के भावों को छोड़कर आगे बढ़ें। तभी जीवन का सच्चा आनंद और सफलता का सुख भोग सकेंगे।
श्रीराम जन्मोत्सव आज
कथा के दूसरे दिन बड़ी सं या में श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का श्रवण किया। मंगलवार को कथा के तीसरे दिवस श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

बुधवार, 17 अप्रैल 2013

गुरूवार होगा अब तक सबसे गर्म दिन



सीहोर। गुरूवार को अब तक का सबसे गर्म दिन होगा। मौसम केन्द्र के अनुसार गरूवार को पारा 41 डिग्री सेल्सीयस होने की सम्भवना है। जबकि आज बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सीयस दर्ज किया गया है। गुरूवार के बाद सप्ताह के तीनों दिन पारा लुढ़क कर 39 डिग्री सेल्सीयस हो सकता है। रात का ताममान इस सप्ताह 25,26 रहेने की उम्मीद है। वहीं इस सप्ताह अंत तक हल्के बादल छाये रहेंगे।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

नगरपालिका का विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ



सीहोर। ग्रीष्म ऋतु के चलते होने वाली बीमारियों के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने शहर को एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह से नीट एण्ड क्लीन करने के निर्देश दिए हैं। इस एक सप्ताह में वार्ड स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह सफाई अभियान  बुधवार 17 अप्रैल से शुरु होगा।
नगर पालिका कार्यालय के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी  दीपक देवगड़े ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के दौरान सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ सफाई कराएंगे। वार्ड की सभी नालियां, कचरे के ढेर साफ किए जाएंगे। इसके अलावा नालियों में मलेरिया निरोधक आईल का छिड़काव किया जाएगा साथ ही मच्छरों केा नष्ट करने के लिये नालियों के आसपास डिस्इंफेक्टेड पावडर का छिड़काव ाी किया जायेगा। मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार हर दिन शाम को फॉग मशीन का उपयोग कर मच्छर मारक दवाई का छिड़काव होगा। शहर के गंज, मण्डी, कस्बा, बडिय़ाखेड़ी, चाणक्यपुरी सहित अन्य इलाकों में दरोगाओं को निर्देशित किया गया है कि वह इस विशेष सफाई अभियान को गंभीरता से लें और हर स्थिति में वार्ड को नीट एण्ड क्लीन किया जाए।

वेस्टइंडीज में दौड़ेगी सीहोर एक्सप्रेस,तेज गेंदबाज मुनीश अंसारी खेलेंगे ओमान क्रिकेट टीम से



सीहोर।  जिले के तेज गेंदबाज मुनीश अंसारी का ओमान क्रिकेट टीम में चयन किया गया। वेस्टइंडीज में होने वाली ओमान क्रिकेट टीम ओर बारमुड़ा क्रिकेट टीम की सीरीज में ओमान क्रिकेट टीम से खेलते नजर आऐंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन  ने बताया कि कई सालों से संयुक्त अरब अमीरात के मैदानों में क्रिकेट खेलने वाले सीहोर जिले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मुनीश अंसारी का चयन  हुआ है। हर समय विदेशी मीडिया में छाए रहने वाले अंसारी की गेंद में र तार और लक्ष्य का मिश्रण होने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम में उनको स्थान नही दिया गया। गोली की र तार से तेज गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, इंग्लैंड के बल्लेबाज  िलटाप जैसे दिग्गजों की विकेट लेने वाले और पाकिस्तान टीम के वसीम अकराम और अजय जडेजा को प्रभावित करने वाले अंसारी को डिवीजन क्रिकेट टीम में भी स्थान नही दिया गया। लेकिन आज कठिन मेहनत और अपनी
घातक गेंदबाजी की बदौलत में अरब के रेगिस्तानों में पसीना बहाने वाले तेज गेंदबाज मुनीश अंसारी पूरे स मान के साथ ओमान क्रिकेट टीम से वेस्टइंडीज के मैदानों में बारमुड़ा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते नजर आऐंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद पटेल, विधायक रमेश सक्सेना, समाजसेवी अखिलेश राय, मनोज दीक्षित , अतुल तिवारी , मध्यप्रदेश खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, आनंद स्वामी,  आशीष शर्मा, मदन कुशवाहा, मयंक जैन, चेतन मेवाड़ा, आशीष मेवाड़ा, हेमंत केशरिया, गौरव खरे, मनोज कन्नौजिया, नरेन्द्र शर्मा, वीरू वर्मा, नईम अली, शिवकुमार कुशवाहा आदि शामिल है।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत 81 कन्याओं का निकाह


 
        सीहोर : 

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति की आँखों में खुशी व होंठों पर मुस्कुराहट हो यही मेरे जीवन का मकसद है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जिले की जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में मुख्यमंत्री कन्यादान (निकाह) योजना के तहत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री कन्यादान (निकाह) योजना के तहत 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। भोपाल से आए शहर काजी अमानउल्ला खां ने निकाह की रस्म अदायगी की। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं को वधुओं का "मामा" बताते हुए बडी ही विनम्रता से अपना स्वागत करने से इंकार किया तथा उन्होंने कहा कि मेरी भांजियों का विवाह है इसलिए मैं समस्त मेहमानों का हार्दिक स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन करता हूं। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति की आँखों में खुशी व होंठों पर मुस्कुराहट हो यही मेरे जीवन का मकसद है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वधर्म समभाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण हो। मेरी सरकार अल्पसंख्यकों की प्रगति एवं चहंुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सफल वैवाहिक जीवन की मंगल शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अनुरोध किया कि बेटे और बेटी में भेदभाव न करें। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो को विकास की मुख्यधारा में जोडने के लिए दृढ संकल्पित है।
इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष  गुरू प्रसाद शर्मा, मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष  रघुनाथ सिंह भाटी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री  मारूति शिशिर, सीसीबी संचालक  रवि मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लखन यादव, सलकलनपुर मंडल अध्यक्ष  राम संजीवन यादव, शहरकाजी भोपाल अमानउल्ला खान, जनपद अध्यक्ष निर्मला बारेला, नगर पंचायत अध्यक्ष  द्वारका अग्रवाल, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  

अप्राकृतिक सेक्स के साथ रातभर कराया नंगा नाच




कोलार डेम ठेकेदार के गुंडों का आतंक, बनाया अश£ील एमएमएस    
                       
सीहोर। जिले की इछावर तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव के दो युवको को मछली पकडऩे की अमानवीय सजा डेम ठेकेदारों के गुंडो ने दी। इन दोनों युवकों के साथ जहां जमकर मारपीट की गई,इतने से दिल नही भरा तो इन दोनों युवकों को रातभर नंगा कर नचवाया गया। हद तो तब हो गई जब रिश्ते के दोनों भाईयों को अप्राकृतिक सेक्स करने पर मजबूर भी किया गया। किसी तरह ठेकेदार के चंगुल से छूटे दोनों युवक जब बिलकिसगंज थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उल्टे उन्हें की हवालात की हवा खिला दी। जानकारी के अनुसार बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम फांगिया के चार युवक रविवार शाम चार बजे जंगल से लगे कोलार डेम पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां इन युवकों को मछली ठेकेदार के लोगों ने इन्हें घेर लिया। दो युवक तो इनके चंगुल से छूट गए लेकिन दो जिनमे अमर सिंह पिता गजे सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी फांगिया व उसका चचेरा भाई महेश पिता गोपाल सिंह उम्र 28 वर्ष को ठेकेदारो के लोगों ने घेर लिया। इन दोनों के साथ डेम पर लटठों से जमकर मारपीट की गई। इसके बाद इन्हे एक कमरे में बंद कर दिया गया। रात में इन्हें नग्न कर  डांस करवाया गया। पीडितों की माने तो इनको एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने को भी मजबूर किया। पीडि़तों ने यह बात पुलिस रिपोर्ट में भी कही है। मगर पुलिस ने पूरी जानकारी सुनने और लिखने के बाद भी मात्र मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है जबकि दोनों भाई गंभीर हालत में सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

रविवार, 14 अप्रैल 2013

सुव्यवस्थित बनेगा अम्बेंडकर पार्क -नपाध्यक्ष






सीहोर। शहर की पिछड़ी बस्तियों में बेहतर सुविधाऐं देने के लिये नगरपालिका परिषद कृत्संक्लिपित है, गंज के अंबेडकर नगर मेें स्थित अंबेडकर पार्क को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इस पार्क में सभी तरह की सुविधाऐं परिषद मुहैया कराएगी । यह बात रविवारआयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहीं , उन्होनें कहा कि परिषद ने शहर के एकमात्र अंबेडकर पार्क को संरक्षित किये जाने का कार्य पहले ही शुरू कर दिया है इस क्रम मे पार्क की बाउड्रीवाल निर्माण कार्य किया है । इस पार्क को सर्व सुविधायुक्त बनाया जायेगा जिससे कि इस इलाके में रहने वाले लोगों को पार्क की सुविधा मिल सके । इससे पहले नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने पार्क में स्थापित डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यलय मंत्री धमेन्द्र राठौर, भाजपा नेता कमलेश राठौर,पाषर््ाद विपिन सास्ता,देवेन्द्र अहिरवार, आजम बेग, राजेश मांझी,मुकेश मेवाड़ा,अनिल पारे,सुशील ताम्रकार,राजा अग्रवाल,कीर्ति श्रीवास्तव,अजय दिनकर,सुनिल सोनकर,आदि स्थानीय नागरिक भी थे।

मुझे परिणाम चाहिए - कलेक्टर


                                        विशेष राजस्व अभियान संबंधी कार्यशाला                                



सीहोर : जिले में संचालित विशेष राजस्व अभियान के सिलसिले में आज शासकीय चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने राजस्व अधिकारियों को विस्तार से मार्ग दर्शन प्रदान किया और अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यशाला में एडीएम  एसएस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर आरके बोहत, एसडीएम हृदेश श्रीवास्तव, एसडीएम इछावर  आरआर चौधरी, एसडीएम बुधनी जेपी संचान और एसडीएम नसरूल्लागंज एम.एल.विजयवर्गीय सहित जिले की समस्त तहसीलों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौजूद थे। कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने कहा कि प्रदेश में नि:शुल्क खसरा वितरण कार्य की शुरूआत जिले की नसरूल्लागंज तहसील से की गई। उन्होंने विशेष राजस्व अभियान के सिलसिले में राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए जिले में इस अभियान का पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन का उद्देश्य भी यही है कि समन्वित प्रयासों से इस अभियान को सफल बनाकर आमजन को राजस्व योजनाओं से लाभांवित किया जाए।
प्रगति नाकाफी
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की प्रगति को नाकाफी बताते हुए कहा कि स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने राजस्व विभाग का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि विभागीय संरचना में राजस्व का अहम रोल है। उन्होंने राजस्व अमले को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं और जनविश्वास अर्जित कर इस अभियान को परिणामदायी बनाएं। कार्यशाला में उन्होंने राजस्व के मैदानी अमले को फील्ड में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि मुझे परिणाम और सिर्फ परिणाम चाहिए।
कलेक्टर के  निर्देश
अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भू अर्जन के मामले में नक्शे में तरमीम जरूरी है। सीमांकन का कार्य राजस्व निरीक्षक और पटवारी का है और इसका सख्ती से पालन किया जाए। अविवादित, बंटवारा प्रकरणों में फर्दबंटान भू-स्वामी की सहमति से करें। मुख्यमंत्री आवास मिशन तथा इंदिरा आवास के जिले में सात हजार हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा और इसके लिए एसडीएम ले-आउट कार्य को पूरा कर 30 अप्रैल तक भू-अधिकार प्रपत्र के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि स्वीकृति जारी की जा सके। एसडीएम धारा 92 के प्रकरणों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आरबीसी 6(4)प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर संबंधितों को राहत पहुंचाएं। राजस्व मुख्यालयों पर 2 एवं 3 मई को शिविरों का आयोजन किया जाए। एसडीएम प्रति सप्ताह राजस्व अमले की बैठक लेकर अभियान की मॉनीटरिंग करें।
सडक दुर्घटना के हुए बीते एक वर्ष के प्रकरणों की थानों से जानकारी संकलित की जाए ताकि पीडितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएं जा सकें। ज्ञात और अज्ञात वाहनों से हुई दुर्घटनाओं में अलग अलग प्रकरण तैयार किए जाएं। ग्राम पंचायतों में  आयोजित जनसुनवाई में रोस्टर अनुसार पटवारी और संबंधित अमले की गांवों में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कार्यशाला को एडीएम  एस एस बघेल ने भी संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला का संचालन संयुक्त कलेक्टर  आरके बोहत ने किया और अंत में आभार एसडीएम सीहोर ह्रदेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

शनिवार, 13 अप्रैल 2013

बैल क्या मरा, उन्हें दे दी सवा मााह के वनवास की सजा



सीहोर। गलती से अपने हाथ से हुई मवेशी की मौत का खामियाजा किसान पुत्र को अब सवा महीने का वनवास काट कर झेलना पड़ेगा। यह वनवास गांव के उन दबंगो ने सुनाया है जिनके सामने बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता। मामला जिला मुख्यालय के  नजदीकी गांव सेवनिया में सामने आया है। जिला प्रशासन  और पुलिस की नाक के नीचे पिछले दो दिनों से यह किसान पुत्र गांव के बाहर जंगल में सोने-खाने को मजबूर है।                          
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सेवनिया में एक ग्रामीण को उसके हाथों हुई मवेशी की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने गांव के 30 वर्षीय निर्मल वर्मा पिता सेवाराम को सवा महीने के लिए गांव निकाला देकर हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। इस युवक के हाथों कुछ दिन पूर्व एक बैल की मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के दबंगो ने मिलकर उसे सवा महीने गांव निकाला देकर वनवास दे दिया। अब यह युवक पिछले दो दिनों से गांव के बाहर जंगल में रात गुजार रहा है।
पीडित की जुबानी
ग्राम सेवनिया में रहने वाले 30 वर्षीय निर्मल वर्मा ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले जब वह खेत में हल चला रहा था और पानी पीने चला गया था उस दौरान एक बैल की मौत हो गई थी। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो ग्राम वालों ने उसे शुक्रवार को यह सजा सुना दी गई। निर्मल के मुताबिक दबंगों ने उसे धमकी दी है कि उसे बात नहीं मानने पर जात से बंद कर दिया जाएगा और उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा इस डर के कारण निर्मल ग्राम के बाहर जंगल में एक पेड के नीचे रहने चला गया है जहां वो अब सवा महीने तक रहेगा।
निर्मल के पिता 70 वर्षीय सेवाराम ने बताया कि उनका बेटा निर्मल ग्राम के बाहर रहने को मजबूर है शुक्रवार की रात वे रात मे गुपचुप तरीके से उसे भोजन देने पहुंचे।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

आर्य समाज के स्थापना दिवस पर हुए आयोजन


सीहोर। गुरूवार को महर्षि दयानंद मार्ग गंज स्थित आर्य समाज मंदिर में 138वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी सं या में आर्यजन शामिल हुए।
आर्य समाज के मंत्री संतोष सिह ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, अंध विश्वासों के निवारण के लिए युग प्रवर्तक एवं समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती ने 137 वर्ष पूर्व मु बई में आर्य समाज की स्थापना की थी। स्वतंत्रता संग्राम में भी आर्य समाज की अहम भूमिका रही है। गुरूवार को गंज स्थित आर्य समाज मंदिर में सुबह 8 बजे विशेष यज्ञ ईश्वरोपासना भजन, गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।  कार्यक्रम में बड़ी सं या में आर्यजन शामिल थे। समाज के प्रधान रामस्वरूप गौर, उपप्रधान नरेश आर्य, मंत्री संतोष सिंह, धर्मप्रकाश आर्य, धर्मवीर आर्य, कमलेश याज्ञिक, कमलेश आर्य, जगमोहन कौशल, अवधनारायण आर्य, फूलचंद आर्य, रामभरोस आर्य, विजय शास्त्री, नरेन्द्र आर्य, चंदरसिंह राठोर, रितेश आर्य, हरनाम सिंह कसोटिया, मास्टर रामदयाल, मा. रामसिंह, अनूप कौशल, बाबूलाल आर्य ने नागरिकों को नव संवत्सर एवं आर्य समाज स्थापना दिवस की बधाईयां दी।

गुडी पड़वा एंव नया साल के पर्व पर राम मंदिर मं आरती



 आष्टा: हिन्दु युवा एकता मंच के तत्वाधान में आज गुडी पड़वा एंव नया साल के पर्व पर राम मंदिर मंे आरती का आयोजन रखा गया था। जिसमंे सभी  कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम जी की आरती ढोल के साथ एंव हर्षोल्लास के साथ की । और भगवान राम को गुड का भोग लगाया गया एंव सभी को प्रसाद वाटा गया। और आपस से सभी को शुभकामना दी। एंव सभी कार्यकार्ताओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाये जिससे पूरा वातावरण मंगलमय हो गया।

बनाई रामनवमी की रूप रेखा
हिन्दु युवा एकता मंच द्वारा गुडी पड़वा का पर्व मनाया गया जिसमंे संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। भगवान श्री राम की आरती के बाद रामनवमी की रूपरेखा बनाई गई । जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। संगठन के उपाध्यक्ष पियुष शर्मा ने कहा की हमंेे रामनवमी के दिन एक भजनसंध्या का आयोजन करना चाहिये और शाम को राम मंदिर मंे महा आरती का आयोजन रखना चाहिये। पियुष शर्मा के विचार का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उपाध्यक्ष पियुष शर्मा की बात का स्वागत करते हुये स्वीकार की।

बनाई हनुमान जयंती की भी रूपरेखा
हिन्दु युवा एकता मंच ने रामनवमी के पश्चात हनुमान जयंती की भी रूप रेखा बनाई जिसमंे संगठन के अध्यक्ष अदित्य भूतिया ने अपने विचार प्रस्तुत किये और कहा की हम लोग हुनमान मंदिर मंे एक सुदरकांड का आयोजन करेगें और उस दिन दादा अंजनी लाल की महाआरती का भी आयोजन रखा जायेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष की बात का सम्मान करते हुये स्वीकार किया।

कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
हिन्दु युवा एकता मंच के उपाध्यक्ष पियुष शर्मा ने अपने उदबोधन मंे युवाओं को प्रेरित किया । सभी कार्यकर्ताओं को नये वर्ष की बधाई देते हुये कहा कि हमें हमारे आने वाले त्यौहार को अच्छे से मनाना है और संगठन का सहयोग करना है हमारा मुख्य उदेष्य है रामनवमी जो की हमें यादगार बनाना है और हम युवाओं को मिलजुलकर काम करना है।युवा इस देष का भविष्य है । और यह कार्यक्रम किसी एक के अकेले की मेहनत से नही होगा इसमंे सभी का सहयोग चाहियेगा।

इन्होने किया संचालन ,आभार एंव नेतृत्व
हिन्दु युवा संगठन द्वारा किये गये होली मिलन समारोह का संचालन कपिल जयसवाल ने किया। सभी आये अतिथियों का आभार सगंठन के उपाध्यक्ष पियुष शर्मा ने किया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष आदित्य भूतिया ने किया । एंव संगठन के उपाध्यक्ष पियुष शर्मा ने अंत मंे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह कार्यकर्ता थे उपस्थित
हिन्दु युवा एकता संगठन द्वारा दिये गये इस कार्यक्रम को सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमंे प्रमुख रूप से संगठन के अध्यक्ष अदित्य भूतिया, उपाध्यक्ष कपिल जयसवाल,पियुष शर्मा, रोहित तोमर सचिव यष मेहता महामंत्री हिमांषु नागर, नजर गंज प्रमुख राहुल बनवट मिडिया प्रभारी कपिल सोनी, आकाष सुराणा, मोहित सोनी, राम साहू, श्याम साहू, कपिल जैन,संिदप , रवि, प्रियांस सुराणा  एंव आदि सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव संपन्न



सीहोर ।  गत दिवस सीहोर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रयी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक  त्रिलोक  जाजू के निर्देशन में चुनाव अधिकारी  पुरषोत्तम कुईया के मार्गदर्शन में माहेश्वरी मांगलिक भवन में संपन्न हुए ।
   श्री कुईया के अनुसार सीहोर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव में पदाधिकारियों के लिए एकल नाम के प्रस्तावों का अनुमोदन हुआ ! तदनुसार अधयक्ष विजेय चांडक (सीहोर ),उपाध्यक्ष  व्रजमोहन अजमेरा (जावर),पंकज झंवर (सीहोर ),मंत्री महेश माहेश्वरी (सीहोर ),सहमंत्री कृष्ण गोपाल अजमेरा ,कोषाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद झंवर (जावर ),संगठन मंत्री नवीन सोनी (सीहोर ) निर्वाचित घोषित किये गए। आखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल के लिए जगदीश सोडानी ,प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल के लिए डा .सुरेश झंवर ,डी.सी.बाहेती एवं पंकज साबू मनोनित किये गए है । निर्वाचित अधयक्ष  विजेय चांडक ने अपने कोटे से जिला सभा में  पंकज झंवर , प्रतिभा झंवर ,पुरषोत्तम कुईया ,राजेन्द्र मंत्री एवं श्याम सुन्दर मूंदडा को सदस्य के रूप में मनोनित किया है । वशेष आमंत्रित   सदस्य के रूप में विजय  मूंदडा मनोनित किये गए है ।

ग्रामीणों के बीच पहुंची 108



सीहोर। बुधवार को जिला मु यालय के समीपस्थ ग्राम हीरापुर के ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस 108 की सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त की। 108 के जिला प्रभारी शैलेश शर्मा, डॉ. निर्मला राजपूत और पायलेट मनोज सूर्यवंशी के सानिध्य में बच्चों और ग्रामीणजनों को 108 की मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कहा कि 108 डायल करने पर कॉल लग जाता है और कॉल करने वाले को अपना नाम, घटना स्थल व निकटतम पुलिस थाना बताना होता हैं। 108 के ग्रामीण और बच्चों के सामने गंभीर दुर्घटना, पानी में डूबना, सर्प दंश आदि का प्रायोगिक प्रदर्शन, पायलट मनोज सूर्यवंशी ने 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के उपकरणों, प्रभारी शैलेश शर्मा ने बच्चों को रक्त दाब की जांच व मरीज को ऑक्सीजन सप्लाई आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर जहां पर मौजूद ग्रामीणजनों और बच्चों ने 108 से जुड़े कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी देवकरण पटेल, मुकेश परमार, मनोज दीक्षित मामा, निकुंज भारद्वाज, शु ाम महोबिया आदि शामिल थे।

समय रहते किसानों का भुगतान किया जाए,एक निलंबित तीन से स्पष्टीकरण




सीहोर : कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने आज सीहोर तहसील के 17 ई उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफतौर पर निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में गेहूं खरीदी कार्य पूर्ण किया जाए और किसानों को समय रहते भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के दौरान उपायुक्त सहकारी संस्थाएं अशोक कुमार शुक्ला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ मुकेश श्रीवास्तव, सहायक आपूर्ति अधिकारी शाकिर खॉन कलेक्टर के साथ थे।
कलेक्टर

 कवीन्द्र कियावत ने  मंडी सीहोर, बिजोरी, श्यामपुर, बैरागढ खुमान, पडियाला, पीलूखेडी, चरनाल, छतरपुरा, चांदबढजागीर, अहमदपुर, सीलखेड़ा, बरखेड़ाहसन, गढ़ीबगराज, मगरदा, रसूलपुरा, खाईखेड़ा, झरखेड़ा और मुंगावली ई उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी और इसके परिवहन, किसानों को किए गए एसएमएस तथा किसानों के केन्द्रों पर पहुंचने की जानकारी केन्द्र प्रभारियों से प्राप्त की।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर तौलकांटे बढाकर खरीदी कार्य में तेजी लाने और निर्धारित अवधि में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र बैरागढ खुमान पर अपेक्षाकृत व्यवस्थाएं नहीं पाए जाने पर यहां के सहायक प्रबंधक एवं उपार्जन प्रभारी नारायण सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने श्यामपुर में किशोर सिंह वर्मा, चरनाल में  केशर सिंह चौहान, छतरपुरा में  संजय तिवारी, अहमदपुर में  सुभाष नामदेव, बरखेड़ा हसन में छगनलाल आदि को गंभीरता के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि इसे अंतिम चेतावनी माना जाए, इसके बाद भी  कार्य में यही रवैया रहा तो बख्शा नहीं जाएगा।
किसानों को करें तत्काल भुगतान
किसानों को पीले चांवल के साथ निमंत्रण दिए जाने और उन्हें एसएमएस से सूचना देने के बाद भी कुछ किसानों के खरीदी केन्द्रों पर नहीं आने की जानकारी हासिल कर कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से लिखित में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने किसानों को राहत राशि के भुगतान के संबंध में तहसीलदार अशोक गुवाडिया से जानकारी हासिल की और समय रहते किसानों को भुगतान नहीं होने पर कड़ी नाराजी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कल शाम तक संबंधित किसानों के खाते में राहत राशि जमा हो जाए यह सुनिश्चत करें।
नुक्सान का जायजा
  कलेक्टर श्री कियावत ने ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम चांदबढजागीर में आग से जली श्री गुप्ता की दूकान का निरीक्षण किया और तहसीलदार को तत्काल प्रकरण बनाकर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

एक निलंबित तीन से स्पष्टीकरण
  कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश पर अमल नहीं करने और लापरवाही बरते जाने पर शाखा बखतरा में पदस्थ पर्यवेक्षक  शालगराम मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सिलसिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह खरीदी केन्द्र पर उचित व्यवस्थाएं नहीं पाए जाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर समिति प्रबंधक शाखा शाहगंज  दशरथ सिंह यादव, प्रभारी प्रबंधक शाखा शाहगंज  राधेश्याम प्रजापति तथा प्रभारी शाखा प्रबंधक बकतरा  रघुवीर मालवीय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उनसे स्पष्टीकरण चाहा गया है।


आशीष बने शहर कांग्रेस प्रवक्ता




म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतीलाल भुरिया की सहमति एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कै लाश परमार, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेता कमलेश कटारे व पूर्व निर्यात निगम के अध्यक्ष प्रमोद पटेल की सहमति ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने युवा नेता आशीष गुप्ता को ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर का प्रवक्ता मनोनित किया है और आशा व्यक्त की है कि आप मिडिया के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनहितेशी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे और प्रदेश की भाजपा सरकार की ना कामियों को जनता के बीच रखेंगे । श्री वर्मा ने जारी प्रेस समाचार में बताया कि श्री गुप्ता के मनोनयन उनकी कांग्रेस के प्रति सेवा निष्ठा और योग्यता के आधार पर किया गया है । श्री वर्मा ने गुप्ता को नियुक्त करते हुए कहा है कि आप अपनी कार्यशैली व नेतृत्व क्षमता से देश सर्वमान नेता व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल जी भुरिया की भावनानुसार आप आपसी सहयोग एवं समन्वय कुशलता एवं रचनात्क कार्यों द्वारा पार्टी संगठन को मजबूती दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करेंगे । गुप्ता की इस नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित इश्ट मित्रों ने बधाई दी है ।

नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने लिया जल प्रदाय व्यवस्था का जायजा


                   
 सीहोर। सीहोर नगर के पेयजल व्यवस्था के प्रमुख स्रोत जमोनिया जलाशय इंटक वेल फिल्टर प्लांट एवं काहिरी इंटक वेल  के साथ पार्वती नदी पर प्रस्तावित नवीन बैराज स्थल का आज नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने  निरीक्षण किया।

आज नगरपालिका अ ध्यक्ष  नरेश मेवाड़ा ने जमोनिया एवं काहिरी जलाशय का निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण के दौरान बंद पड़े पंपों को तत्काल सुधरवाया गया साथ ही ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत  उपस्थित प्रभारी मु यनगरपालिका अधिकारी हृदेश श्रीवास्तव एवं जलव्यवस्था में संलङ्ग न अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि हमारे पास पर्याप्त जल ांडारण है शहर के नागरिकों को नियमित रूप से पर्याप्त जल वितरण करना हमारी जि मेदारी है जल वितरण व्यवस्था में  कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पूरी इमानदारी के साथ कार्य किया जावे जल प्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहंी बरती जावे ।
इस अवसर वरिष्ठ इंजीनियर  बी पी खरे, जलकार्य सभापति  विपिन सास्ता,  मनोज गुजराती, उपयंत्री  एन सी राठोर, संविदाकार  सतीश राव, परमेश्वर गोहाने सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू




सीहोर। ग्राम सेमरादांगी में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने किया। बुधवार को हुए प्रतियोगिता के दो मैचों में दुपाडिया दांगी ने मुंगवाली को और लुनियापुरा क्रिकेट टीम ने दुपाडिया दांगी को पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पार्षद भोजराज यादव, विन्नी अरोरा, मांगीलाल मालवीय, राहुल गुप्ता, सरपंच भगवत सिंह दांगी आदि ने किया।

हाजी साहब का किया स्वागत




सीहोर। वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद और उपाध्यक्ष सलीम खान ने इछावर के हाजी शेख शमीम का अपने निवास पर पुष्प माला एवं मिष्ठान आदि से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पत्रकार चांद मियां नसरुल्लागंज, नगर परिषद उपाध्यक्ष इछावर इकबाल खान, मोह मद जावेद, हुसैन मंसूरी, अजहर बाबा आदि शामिल थे।

जगत से नाता छोड़ों और भगवान से नाता जोड़ों-पंडित अभिषेक भारद्वाज




सीहोर। दो नावों पर सवार होकर चलने वाला मनुष्य कभी पार नही होता है। मोह माया के बंधन में फंसने से अच्छा है। भगवान के प्रति अपना मन लगाओ, भगवान भक्त के हृदय में ही विराजते हैं। इसके लिए व्यक्ति को तन से नहीं आत्मा से भगवान की भक्ति करनी होगी उक्त उद्गार सिद्धपुर सेवा समिति के तत्वाधान में श्री मोर गार्डन पटेल मार्केट शुगर फैक्ट्री पर गुरुवार से आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित अभिषेक भारद्वाज ने कही। गुरुवार को कथा के प्रारंभ होने से पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई जिसका स्वागत मुस्लिम धर्म के लोगों के साथ अनेक सामाजिक संगठनों ने किया। कलश यात्रा सद्भाव का प्रतीक बन गई।
भक्तों को कथा का महत्व बताते हुए श्री भारद्वाज ने कहा कि भागवत की महिमा असीम एवं अपार है। भगवान और भक्तों की पावन कथामृत से परिपूर्ण भागवत श्रवण की इच्छा मात्र के जागृत होने से ही भगवान हृदय में विराजमान हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही समस्त पापो का नाश होता है । सद्गति एवं सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है। जब मानव के हृदय में भगवान का वास हो जाता है तो मानव पाप रहित हो जाता है क्योंकि हृदय में भगवान के विराजने पर मानव को जीवन का वास्तविक लक्ष्य प्राप्त हो जाता है वह प्रभु भक्ति में लग जाता है। प्रभु नाम के जो रसिक होते है उन के पास धन आए या न आए मान हो या अपमान उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसकी हार कभी होती ही नहीं वह सब जगह ही विजयी है। दुनियां में आप किसी के अधीन बनो तो वह आप को अपना गुलाम बना लेगा तथा स्वयं बड़ा बन जाएगा। परन्तु यदि आप प्रभु के दास बन जाओ तो प्रभु आप को अपने से बड़ा मान लेंगे। ऐसा मानने की क्षमता केवल भगवान के पास ही है ओर किसी के पास नहीं है। श्री भारद्वाज ने कहा कि अतीत में शिक्षा के साथ संस्कार दिए जाते थे। लेकिन अब विद्यालयों में संस्कार और शिक्षा अलग हो गई है। कथा के पहले दिन बड़ी सं या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक जारी है।

हावडा और पुरी और जोधपुर-पुरी ट्रेनों की मिलेगी सौगात



ओवर ब्रिज के संबंध में कांग्रेस नेता हरीश राठौर मिले रेल मंत्री से
सीहोर। मुसाफिरों को ट्रेनों के स्टापेज की सौगात दिलाने और मंडी रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज को लेकर इसकी चपेट में आ रहे रहवासियों और दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए इसके हल के लिए कांग्रेस नेता हरीश राठौर

ने रेल मंत्री पवन बंसल से भेंट की।
इस अवसर पर रेल मंत्री श्री बंसल ने कहा कि इंदौर-हाबडा और जोधपुर-पुरी ट्रेनों के लिए में तत्काल अपनी की मांग को तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज रहा हूं। लेकिन ओवर ब्रिज की समस्या का निदान स्थानीय प्रशासन, क्षत्रिय सांसद, क्षत्रिय विधायक एवं इंजीनियरों को करना है। हमारे द्वारा तो रेल मंत्रालय से ओवर ब्रिज जोकि 60 मीटर के स्थान पर समस्याओं को देखते हुए 100 मीटर तय किया गया है। श्री राठौर ने जन भावनाओं को हवाला देते हुए श्री बंसल से कहा कि प्रस्तावित ओवर ब्रिज के कारण कृषि उपज मंडी, बड़ा मंदिर, रेस्ट हाउस के आसपास के रहवासियों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिससे वर्षों पुराने लोगों के उजडऩे की उ मीद है। इस पर श्री बंसल ने कहा कि स्थान परिवर्तन करना और कहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण करना रेल मंत्रालय का काम नही यह तो स्थानीय प्रशासन, सरकार, सांसद और विधायक तय करते है।

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

तीन गैस सिलेन्डर जप्त - पेट्रोल पंप के विरूद्ध कार्यवाही



सीहोर कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिए आकस्मिक जांच की जा रही है। इसी क्रम में जांच दल द्वारा आष्टा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों से घरेलु गैस के 3 सिलेन्डर जप्त किए। साथ ही निर्धारित कीमत से अधिक दर पर पेट्रोल का विक्रय पाए जाने पर एक पेट्रोल पम्प के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी एस.के. जैन ने बताया कि आष्टा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों की आकस्मिक जांच के दौरान सुनील रेस्टोरेन्ट, शिव शक्ति ढाबा और कमल ढाबा पर घरेलु गैस सिलेन्डरों का दुरूपयोग पाए जाने पर एक एक सिलेन्डर जप्त किया गया। इसी तरह मेसर्स अपना फिलिंग स्टेशन आष्टा के द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक दर पर पेट्रोल का विक्रय किए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया जिले में उक्त अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

जीवीके ई एमआर आई 108 एम्बूलेंस की पहुंच 41 जिलों में 366 एंबूलेंस के साथ



भोपाल। विस्तार योजना के तहत घोषणा करते हुए जीवीके ईएमआरआई 108 के लिए या फिर से गर्व का क्षण है कि राज्य के 41 जिलों में सफलता पूर्वक 366 एंबूलेंस का आंकड़ा पार कर लिया है। इस विस्तार के साथ अब अधिक आपात स्थितियां नियंत्रित की जा सकती है, अधिक स्थानों में कार्य किया जा सकता है और अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विस्तार योजना फरवरी 2013 में शुरू की गई थी और यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। जो जिले प्रमुखता लाभान्वित हुए है, वह है, कटनी, धार, रायसेन, शाजपुर, राजगढ़, मुरैना, नरसिंहगढ़ और छतरपुर आदि। शुरूआत के बाद से ही आपातकालीन सेवाओं ने राज्य में सफलता पूर्वक साढ़े चार लाख से अधिक आपात स्थितियों में भाग लिया और अब विस्तार के साथ कई और लोग भी इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते जीवीके ईएमआरआई प्रमुख देवेंन्द्र सिंह ने बताया कि म
ध्यप्रदेश के 41 जिलों और आसपास के इलाकों के नागरिक, हमारी सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम हो जाऐंगे। यह अधिक से अधिक जीवन बचाने के हमारे दृष्टिकोण का एक हिस्सा है। हमारी सेवाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार से, गर्भावस्था संबंधित आपात स्थितियों के लिए अधिक फायदा होगा और मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद हो सकेगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जटिल प्रसव के समय अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
प्रदेश के हर हिस्से में व्याप्त
एंबूलेंस के लिए एक कामन फोन नंबर 108 के साथ मध्यप्रदेश के दूरदराज हिस्सों को भी कवर किया जा रहा है। सभी काल एक सेंट्रल यूनिट, जीवीके इएमआरआई इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर भोपाल, द्वारा रिसीव किये जाते है। इमरजेंसी रिस्पांस आफिसर को जितनी जल्द ी हो सके सभी प्राइमरी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें पेशेंट और फोन करने वाले का नाम, इमरजेंसी का टाइप, फोन करने वाले का स्थान और निकटतम लैंडमार्क शामिल है। जीवीके इएमआरआई के अनुसार, आइडियल रिस्पांस टाइम, काल प्राप्ति के 20 के मिनट के अंदर है।
108 सेवा मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं, हृदय से संबंधित आपातक स्थिति, सांस से संबंधित आपात स्थिति, गंभीर चोटों के लिए या प्रसव के करीब गर्भवती महिलाओं को ले जाने के लिए प्रयोग की जाती है। प्रत्येक एंबूलेंस स्ट्रेचर, आक्सीजन सिलेंडर, बेसिक मेडिसिंन और स्टैण्डर्ड इक्विपमेंट जैसे स्टेथोस्कोप, ग्लूकोमीटर और बीपी मशीन, नेबुलिजेर आदि के साथ फिट है।
एंबूलेंस में प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन और पायलट्स उपलब्ध होते है, जिनका मिशन, रोगी को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचने तक पूर्व अस्पताल देखभाल प्रदान करना होता है। इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन को बड़े पैमाने पर सेंटर में और फील्ड पर 45 दिनों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। यह सेवा का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

सामाजिक और आर्थिक बदलाव परिलक्षित होना चाहिए - कमिश्नर श्री सिंह




सीहोर. जिले में संचालित होने वाले 'कोई न छूटे - कोई न रूठे' अभियान को शुरूआत देते हुए कमिश्नर भोपाल संभाग  एस.बी.सिंह ने कहा कि यह वंचित हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास तभी सार्थक माना जाएगा जब समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की स्थिति परिलक्षित होगी। इस मौके पर कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बी. एस. जामौद और सहायक कलेक्टर  रूचिका चौहान सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे।
कमिश्नर  एस.बी.सिंह ने कहा कि इस अभियान के बाद जिले की एक साफ सुथरी तस्वीर सामने आ जाएगी। यह साफ हो जायगा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दे दिया गया है। अपात्र व्यक्तियों को यह बता दिया गया है कि किन कारणों के चलते वे लाभ लेने के पात्र नहीं बन पाए। उन्होंने अधिकारियों को यह साफ निर्देश दिए कि वे इस अभियान को सार्थक बनाने के लिए पूरी लगन, निष्ठा और कर्मठता से कार्य करें। कमिश्नर ने कहा कि अभियान के बाद इसकी हकीकत ग्रामीण स्तर पर देखी जायगी। नतीजे खुद बयां करेंगे कि प्रयास कितने सफल रहे। उन्होंने कलेक्टर कवीन्द्र कियावत के प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को ताकीद की कि वे अपने टीम लीडर (कलेक्टर) का पूरी ईमानदारी से साथ दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समन्वित प्रयासों के चलते यह अभियान जरूर सफल होगा।
इस अवसर पर कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने कहा कि शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को योजनाओं का शतप्रतिशत फायदा पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस अभियान में बदली हुई सोच के साथ काम करना होगा। अधिकारी स्वयं लोगों तक पहुंच बनाकर यह देखेंगे कि कौन पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है और उसे मौके पर ही किस तरह लाभांवित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत करीब अठहत्तर गतिविधियां चिन्हित की गई हैं जिनका सफल क्रियान्वयन इस अभियान के दौरान किया जायगा। योजनाओं की निर्धारित पात्रताओं के मुताबिक औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कराई जाकर हितग्राहियों को लाभांवित किया जायगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बीएस जामौद ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक समन्वित प्रयास है जिसमें हितग्राहियों की खोजबीन कर उन्हें लाभांवित किया जायगा। अभियान के तहत अभी जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो इसके बाद विकासखंड और क्लस्टर स्तर तक जाकर प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को पेंशन योजनाओं का लाभ देने के लिए अभियान चलाया गया था जो पूर्णत: सफल रहा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक लाख चौदह हजार लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

डेढ़ साल बाद अवैध हथियार सहित पकड़ाया इनामी बदमाश




   
डेढ़ साल से फरार और बेचता रहा हथियार 



सीहोर। पिछले दो सप्ताह से दोराहा पुलिस नये खुलासे कर रही है। बीते दिनों छह आरोपियों के साथ आधा दर्जन से अधिक हथियारों को पत्रकारों को दिखाते हुए बताया गया कि पुलिस ने जान पर खेलकर इन आरोपियों और अवैध हथियारों को बरामद किया है। पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट में इस हथियारकांड में बलवीर दांगी नामक आरोपी को फरार बताया। ठीक एक सप्ताह बाद पुलिस ने बलवीर दांगी नामक शख्स को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कुख्यात बदमाश है और पिछले डेढ़ साल से लूट के मामले में फरार था। इस पर पांच हजार रुपए का इनाम है। सवाल यही से खड़ा होता है पिछले डेढ़ साल में इस बलवीर दांगी ने अवैध हथियारों को दोराहा थाना क्षेत्र में ही आते जाते बेचा, इस डेढ़ साल के दौरान पुलिस क्या कर रही थी। बलवीर दांगी पर पांच हजार का इनाम काफी समय पहले घोषित किया गया था। खैर पुलिस ने बलवीर दांगी को पत्रकारों के समक्ष पेश कर आखिरकार अपनी पीठ थपथपा ही ली। इधर पत्रकारों से बात करते हुए बलवीर दांगी ने एक लाइन में अपनी पीड़ा जाहिर की। उसने कहा पुलिस जो कहे वो सच...। दरअसल उसने यह जबाव एक वरिष्ठ पत्रकार के इस सवाल पर दिया था कि तुम्हारा गांव कासरखेड़ी कहां है और क्या तुम्हें वहीं से पकड़ा।
पुलिस ने दूसरी मर्तबा जारी अपनी प्रेस नोट में कहा है कि मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी दोराहा डीएस चौहान को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश लूट का फरार आरोपी बलवीर सिंह दांगी निवासी ग्राम कासरखेड़ी जो कि करीबन डेढ़ साल पूर्व लूट की बड़ी वारदात कर फरार है। अपने गांव कासरखेड़ी अपने पैदा हुए बच्चे से मिलने के लिए आने वाला है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल के नेतृत्व में थाना प्रभारी दोराहा डीएस चौहान, चौकी प्रभारी श्यामपुर सुश्री उर्मिला चौधरी, सहायक उप निरीक्षक राजेश यादव सहित एसडीओपी कार्यालय के कर्मचारी एवं थाना दोराहा व चौकी श्यामपुर के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा दिनांक 4.4.13 को यानि की आज गुरुवार को कुख्यात बदमाश बलवीर पिता स्व. बद्रीप्रसाद दांगी उम्र 35 साल निवासी कासरखेड़ी को पकड़कर उसके पास से एक 12बोर बंदूक व तीन कारतूस जिंदा तथा एक पिस्टल, जिंदा दो कारतूस, एक मोटर साइकिल प्लेटिना लाल रंग, बजाज कंपनी की जो चोरी की है। जब्त की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजय सल्लाम, ब्रह्माशंकर, रमेश सोनी, आरक्षक विरेन्द्र सिंह, सियाराम, संतोष सोनी, शैलेन्द्र सिंह तौमर, सुरेश कुमार प्रजापति, हेमंत विश्वकर्मा, विजय कोठारी, अब्दुल जमील, राधेश्याम का सराहनीय योगदान रहा।
कई मामले हैं दर्ज
पुलिस की ही प्रेस नोट के अनुसार पकड़े गए बलवीर दांगी पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, अवैध हथियार एवं मारपीट संबंधी करीब एक दर्जन मामले सीहोर जिले के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन से अधिक मर्तबा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई इसके विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई। इसके द्वारा ग्राम छापरी एवं सेमरादांगी के बीच ठाकुर प्रसाद रघुवंशी निवासी कांजरखेड़ा को सरेराह अपने साथी दारानो के साथ हथियारों के बल पर लूटा गया था एवं इसके पश्चात पुन: इसी माह में डकैती की तैयारी करते हुए इसके साथी दरानो को गिरफ्तार किया गया था तभी से लगातार (बलवीर दांगी) फरार चल रहा था। इसको गिरफ्तार करने हेतू पुलिस अधीक्षक सीहोर के द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने यह नहीं बताया
पुलिस ने जारी की गई प्रेस नोट में कई सवालों के जबाव सीधे तौर पर नहीं दिए। पुलिस ने यह नहीं बताया कि चोरी की मोटर साईकिल बलवीर दांगी ने कहां से चोरी की और किस थाने में इस चोरी की मोटर साईकिल के मालिक ने कब चोरी का मामला दर्ज कराया। क्या बलवीर दांगी को इस बात का अंदाजा नहीं था या जानकारी नहीं थी कि पुलिस उसे रातों और दिन तलाश कर रही है और वह अपने गांव बिना खोफ के पहुंच गया। क्या बलवीर दांगी जिसे पुलिस कुख्यात अपराधी बता रही है वह इतना नासमझ है। यदि वह गांव आया भी तो इस बात की जानकारी होने के बावजूद भी कि पुलिस ने उसके साथियों को अवैध हथियारों के साथ एक हफ्ते पहले ही पकड़ा है। क्या वह अपने साथ एक बारह बोर की बंदूक, तीन कारतूस जिंदा, एक पिस्टल, जिंदा दो कारतूस साथ रखकर घूमेगा।
पुलिस ने डेढ़ साल में क्या किया
पुलिस द्वारा बताई जा रही कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह है कि डेढ़ साल से फरार दोराहा थाना क्षेत्र का इनामी बदमाश बलवीर दांगी अपने साथियों सहित अवैध हथियारों की इसी क्षेत्र में तस्करी करता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तो यह माना जाए कि पुलिस का सूचना तंत्र पूरी तरह से फैल हो गया है या फिर बात कुछ और है।

सूत्रों के मुताबिक लगभग एक माह पहले बलवीर दांगी का छोटा भाई छोटू जेल से हत्या के प्रयास के मामले में रिहा हुआ है। यह छोटू ही बड़ा करामाती निकला। इस छोटू ने वो करा दिया जिसकी अपेक्षा बलवीर को नहीं थी। अब देखिए ना मोबाईल भी बड़ी कमाल की चीज है ये जितनी सुविधा देता है उतनी दुविधा भी दे देता है। शायद अब बलवीर यही सोच रहा होगा।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites