सीहोर कलेक्टर कवीन्द्र कियावत के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिए आकस्मिक जांच की जा रही है। इसी क्रम में जांच दल द्वारा आष्टा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों से घरेलु गैस के 3 सिलेन्डर जप्त किए। साथ ही निर्धारित कीमत से अधिक दर पर पेट्रोल का विक्रय पाए जाने पर एक पेट्रोल पम्प के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी एस.के. जैन ने बताया कि आष्टा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों की आकस्मिक जांच के दौरान सुनील रेस्टोरेन्ट, शिव शक्ति ढाबा और कमल ढाबा पर घरेलु गैस सिलेन्डरों का दुरूपयोग पाए जाने पर एक एक सिलेन्डर जप्त किया गया। इसी तरह मेसर्स अपना फिलिंग स्टेशन आष्टा के द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक दर पर पेट्रोल का विक्रय किए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया जिले में उक्त अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें