सीहोर। गुरूवार को महर्षि दयानंद मार्ग गंज स्थित आर्य समाज मंदिर में 138वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी सं या में आर्यजन शामिल हुए।
आर्य समाज के मंत्री संतोष सिह ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, अंध विश्वासों के निवारण के लिए युग प्रवर्तक एवं समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती ने 137 वर्ष पूर्व मु बई में आर्य समाज की स्थापना की थी। स्वतंत्रता संग्राम में भी आर्य समाज की अहम भूमिका रही है। गुरूवार को गंज स्थित आर्य समाज मंदिर में सुबह 8 बजे विशेष यज्ञ ईश्वरोपासना भजन, गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में बड़ी सं या में आर्यजन शामिल थे। समाज के प्रधान रामस्वरूप गौर, उपप्रधान नरेश आर्य, मंत्री संतोष सिंह, धर्मप्रकाश आर्य, धर्मवीर आर्य, कमलेश याज्ञिक, कमलेश आर्य, जगमोहन कौशल, अवधनारायण आर्य, फूलचंद आर्य, रामभरोस आर्य, विजय शास्त्री, नरेन्द्र आर्य, चंदरसिंह राठोर, रितेश आर्य, हरनाम सिंह कसोटिया, मास्टर रामदयाल, मा. रामसिंह, अनूप कौशल, बाबूलाल आर्य ने नागरिकों को नव संवत्सर एवं आर्य समाज स्थापना दिवस की बधाईयां दी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें