सीहोर। ग्रीष्म ऋतु के चलते होने वाली बीमारियों के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने शहर को एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह से नीट एण्ड क्लीन करने के निर्देश दिए हैं। इस एक सप्ताह में वार्ड स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह सफाई अभियान बुधवार 17 अप्रैल से शुरु होगा।
नगर पालिका कार्यालय के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी दीपक देवगड़े ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के दौरान सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ सफाई कराएंगे। वार्ड की सभी नालियां, कचरे के ढेर साफ किए जाएंगे। इसके अलावा नालियों में मलेरिया निरोधक आईल का छिड़काव किया जाएगा साथ ही मच्छरों केा नष्ट करने के लिये नालियों के आसपास डिस्इंफेक्टेड पावडर का छिड़काव ाी किया जायेगा। मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार हर दिन शाम को फॉग मशीन का उपयोग कर मच्छर मारक दवाई का छिड़काव होगा। शहर के गंज, मण्डी, कस्बा, बडिय़ाखेड़ी, चाणक्यपुरी सहित अन्य इलाकों में दरोगाओं को निर्देशित किया गया है कि वह इस विशेष सफाई अभियान को गंभीरता से लें और हर स्थिति में वार्ड को नीट एण्ड क्लीन किया जाए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें