सीहोर। इंदौर-भोपाल राजमर्ग पर दोपहर तीन बजे के आस-पास इंदौर से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वही एक अन्य हादसे में इछावर रोड स्थित मुगावली के पास दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। 108 की टीम के डॉ.मुकेश दांगी, डॉ.निर्मला राजपूत और पायलेट आशीष सेन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर तीन बजे इंदौर से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में 25 वर्षीय ज्योति पुत्री जमनादास, 28 वर्षीय गोलू पुत्र शिवनारायण और राहुल जो कि भोपाल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनको गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों को भोपाल रैफर कर दिया। वही सुबह हुई बाइकों की टक्कर में 25 वर्षीय महेन्द्र और 45 वर्षीय मोतीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें