सीहोर। गर्मी से बचने के लिए कुएं पर नहाने गया बालक पानी में डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। इस घटनाक्रम से गांव में शोक का वातावरण बन गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम कचनारिया निवासी 11 वर्षीय धीरेन्द्र आत्मज लक्ष्मणसिंह मेवाड़ा सोमवार की दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण नहाने के लिए गांव के कुएं पर चला गया बताया जाता है कि कुएं में छलांग लगाने के बाद जब वो देर तक नहीं निकला तो वहां मौजूद अन्य लोग और उसके हम उम्र साथियों ंको चिंता हुई जब तक लोग उसकी मदद करने पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी धीरेन्द्र मेवाड़ा की लाश ही कुएं से निकाली जा सकी। गांव में इस घटनाक्रम से शोक का वातावरण बन गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें