सीहोर। एक पैतींस वर्षीय महिला की हत्या कर लाश मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। महिला के शव की हालत देखकर स्पष्ट रुप से दृष्टि गोचर हो रहा है कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई जिस तरह से उसके कपड़े अस्त व्यस्त मिले उससे यह संभावना भी प्रकट की जा रही है महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा फिलहाल मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अहमदपुर थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पारवा हीरापुर में एक किसान के खेत किनारे करीब पैतींस वर्षीय महिला की लाश अस्त व्यस्त अवस्था में मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया, सूचना के आधार पर अहमदपुर पुलिस वहां पहुंची और महिला की शिनाख्त पारवा हीरापुर निवासी शांति बाई बंजारा के रुप में की गई। इस महिला के शरीर पर कई स्थानों पर मारपीट के निशान है जिससे यह साफ हो रहा है कि उसकी निर्ममता पूर्वक पिटाई कर हत्या की गई यहीं नहीं उसके कपड़े भी जिस तरह से अस्त व्यस्त पाए गए उससे लग रहा है कि बदमाशों द्वारा उसे हवस का शिकार बनाया गया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि महिला दो दिन से लापता थी। सूचना मिलने पर सीहोर से एसडीओपी अवनीश बंसल और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच प्रारंभ की, आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा डाग की भी मदद ली गई। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस का कहना है कि म़तिका के प
रिजनों तथा ग्रामीणों से बात की जाकर घटनाक्रम के तार जोडऩे की कोशिश की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम तथा अन्य परीक्षण भी करा लिए गए है पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के विस्तार से आने के बाद ही खुलासा होने की संभावना है बहरहाल पुलिस टीम लोगों से पूछताछ कर रही है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें