सीहोर :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति की आँखों में खुशी व होंठों पर मुस्कुराहट हो यही मेरे जीवन का मकसद है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जिले की जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में मुख्यमंत्री कन्यादान (निकाह) योजना के तहत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री कन्यादान (निकाह) योजना के तहत 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। भोपाल से आए शहर काजी अमानउल्ला खां ने निकाह की रस्म अदायगी की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं को वधुओं का "मामा" बताते हुए बडी ही विनम्रता से अपना स्वागत करने से इंकार किया तथा उन्होंने कहा कि मेरी भांजियों का विवाह है इसलिए मैं समस्त मेहमानों का हार्दिक स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन करता हूं। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति की आँखों में खुशी व होंठों पर मुस्कुराहट हो यही मेरे जीवन का मकसद है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वधर्म समभाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण हो। मेरी सरकार अल्पसंख्यकों की प्रगति एवं चहंुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सफल वैवाहिक जीवन की मंगल शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अनुरोध किया कि बेटे और बेटी में भेदभाव न करें। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो को विकास की मुख्यधारा में जोडने के लिए दृढ संकल्पित है।
इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मारूति शिशिर, सीसीबी संचालक रवि मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लखन यादव, सलकलनपुर मंडल अध्यक्ष राम संजीवन यादव, शहरकाजी भोपाल अमानउल्ला खान, जनपद अध्यक्ष निर्मला बारेला, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका अग्रवाल, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें