बुधवार, 31 जुलाई 2013

अंतर्राष्ट्रीय कथा यूके सम्मान प्राप्त पंकज सुबीर का प्रेमचंद जयंती पर शास महाविद्यालय में सम्मान


सीहोर। सुगंधित फूलों के हार, बुके और परफ्यूम के बीच आज भी मुझे पी जी कॉलेज सीहोर के रसायन शास्त्र की लैब की खुश्बू की याद आल्हादित करती है, यह उद्गार च. शे. आ. शास. स्ना. अग्रणी महाविद्यालय के सभागार में सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को आनन्द से सराबोर कर गए जब श्री पंकज सुबीर ने अत्यंत भावनात्मक लहजे में महाविद्यालय के सभाागर के मंच से कहे। अवसर था महाविद्यालय के सभागार में प्रतिभा बैंक और हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुंशी प्रेमचंद जयंती का जिसमें सुप्रसिद्ध कथाकार एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र पंकज सुबीर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य  जी डी. सिंह ने की ।
आरंभ में प्रतिभा बैंक की प्रभारी एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा दुबे ने प्रतिभा बैंक के गठन का उद्देश्य बताया । इस अवसर पर ज्ञानपीठ युवा पुरस्कार तथा अंतर्राष्ट्रीय कथा यूके सम्मान प्राप्त श्री सुबीर को महाविद्यालय के प्राचार्य जी. डी. सिंह ने शाल, श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। छात्रों को साहित्य के प्रति प्रेरित करते हुए श्री सुबीर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिये शहर छोटा बड़ा नहीं होता, हम अपने व्यक्तित्व से उसे बड़ा बनाते हैं । माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त एवं अन्य साहित्यकार इस बात के प्रमाण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व विकास एवं साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आहवान करते हुए कहा कि आपको तराशने के लिए आपके पीछे बहुत लोग हैं लेकिन आप चोट से घबराएँ नहीं जो पत्थर चोट से घबरा जाता है वह कोई आकार ग्रहण नहीं कर सकता है । हम सबमें एक विशेष गुण होता है जिसे हमें पहचानना होता है और उसे इसी जिन्दगी में दिशा देना होता है । जिस क्षण हम कार्य का आनन्द लेना शुरू कर देंगे अपने सपनों को विस्तार देंगे उसी क्षण हम सबसे अधिक ऊँचाई पर पहुंचेंगे । इस प्रतिभा बैंक एवं महाविद्यालय के मंच से यदि हम वर्ष में 10 प्रतिभाओं को तराश सके तो हम कुछ हद तक अपनी मिट्टी एवं अपने गुरू के प्रति ऋणमुक्त हो सकेंगे। श्री सुबीर ने प्रेमचंद की रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रेमचंद पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं, घीसू और माधव आज भी हमारे समाज में मौजूद हैं।
इस अवसर पर एल.आइ.सी. के फील्ड ऑफीसर  रामगोपाल गड़ोदिया ने भी विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति के अवसरों एवं तैयारी की जानकारी दी । अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डा जी. डी. सिंह ने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य में जिन समस्याओं को रेखांकित किया है वे आज रूप बदल कर कहीं अधिक विकराल हो गईं हैं। टी वी के सामने हमने अपनी मौलिकता खो दी है । इस दृष्टि से साहित्य के अध्ययन, मनन चिंतन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है ।

डॉ पुष्पा दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।  तृप्ता झा ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे ।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

खुशबू के लिए उठे मदद के हाथ

राजेश शर्मा
 इछावर -      जगदलपुर की छुटकी खुशबू के लिए इछावर के समाज सेवियों के भी हाथ उठने लगे है नगर के सुरेश विश्वकर्मा ने उस बिटिया के लिए 2 हजार रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा करते हुए कहा है कि उस परिवार के पूरे समय भरण पोषण की भी जवाबदारी लेने तैयार हूं विश्वकर्मा(9203008412) ने कहा है कि इछावर की माटी समाजसेवियों को जन्म देने के लिए विख्यात है ऐसा ही एक समाजसेवी माटी की लाज और यहां अनादिकाल से बिखरी खुशबू को बचाने और नन्ही खुशबू के लिए हर तरह से तैयार है विश्वकर्मा ने मीडिया पाईंट इछावर पहुंचकर अपनी सहायता राशि जमा कराई है एक मीडियाकर्मी होने के नाते राशि स्वीकार कर खुशबू के परिजनों को राशि और विश्वकर्मा की भावनाओं को परिवार तक पहुंचाने की जवाबदारी भी मीडिया पाईंट ने ली है







गुरुवार, 11 जुलाई 2013

स्कूल से लोहा चुराने वाले पुलिस के शिकंजे में


पाँच क्विंटल लोहा जब्त किया गया
सीहोर। पुलिस ने स्कूल से लोहा चुराने वाले गिरोह को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लोहा जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय मंडी क्षेत्र स्थित सरस्वती स्कूल में चोरों ने बीती रात धावा बोलते हुए करीब पाँच क्विंटल लोहा चुरा लिया। बताया जाता है कि स्कूल के निर्माण कार्य के लिए यह सरिया छत पर रखा हुआ था जिसे बीती रात चोरों ने चुरा लिया। गुरुवार की सुबह जब स्कूल प्रंबधन को पता चला तो पुलिस को खबर की गई, स्कूल प्रंबधन और स्टाफ द्वारा की गई मेहनत से पता चला कि इस कार्य को पास में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया जिस पर मंडी पुलिस को सूचना दी गई लोगों द्वारा दी गई जानकारी पु ता निकली और पुलिस ने स्कूल के समीप ही रहने वाले लोगों से यह सामग्री जब्त कर ली गई। यहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इनसे अन्य चोरियों का भी सुराग हाथ लग सकता है।

भोपाल से पिकनिक मनाने आए युवक हत्या


दोस्तों पर शक की सुई

सीहोर। राजधानी से पिकनिक मनाने के लिए सीहोर के वीरपुर डेम आए युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस को मृतक के दोस्तों पर ही संदेह है और तेजी के साथ उनकी तलाश भी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल के पंपापुर झुग्गी बस्ती में रहने वाले छह युवक अपनी दो बाइक पर बुधवार की सुबह साढ़े ग्याहरा बजे वीरपुर डेम पर पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। पिकनिक मनाने के बाद इन छह में से पाँच लोग शाम करीब छह बजे के बाद भोपाल पहुंचे पर  गंूंजबहादुर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा जब इनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया परिणाम स्वरुप इनके परिजनों द्वारा भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में जानकारी दी गई भोपाल पुलिस ने सीहोर पुलिस से संपर्क किया तो वीरपुर डेम क्षेत्र में गंूजबहादुर का शव मिला जिसको देखकर ही यह अंदाजा लगा लिया गया कि उसकी निर्ममतपूर्वक हत्या की गई है। पुलिस को फिलहाल उसके दोस्तों पर शक है पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके सामने आने पर ही हत्या का पर्दाफाश हो सकेगा।

बेटे को बांधा और माँ को पीटकर लाखों का माल ले गए




सीहोर में चड्डीधारी गेंग ने डाली डकैती
सीहोर। बुधवार की रात को जिला मु यालय पर चड्डीधारी गेंग के सदस्यों ने डकैती डाल कर सनसनी का वातावरण निर्मित कर दिया। करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बेटे का बांधकर माँ के साथ मारपीट करते हुए लगभग छह लाख रुपए से अधिक का माल ले गए। पीडि़त महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है पर उनका सुराग नहीं लग सका है।  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन के नजदीक स्वामी नारायण मंदिर के समीप रहने वाले योगेन्द्र आत्मज रमेश वर्मा के मकान पर बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे चड्डीधारी बदमाशों ने धावा बोला बताया जाता है कि बदमाशों ने उनके दरवाजे साँकल खोलकर भीतर प्रवेश किया जहां पर लोकेन्द्र वर्मा और उसकी माता जी कांता वर्मा सो रही थी। बदमाशों की आवाज से लोकेन्द्र वर्मा की नींद खुल गई बदमाशों ने उसे पकड़कर पलंग से बांध दिया, इस बीच उसकी माँ की नींद खुल गई जिसके साथ बदमाशों द्वारा मारपीट शुरु कर दी गई और उनसे घर की जानकारी लेते हुए अलमारी और दीवान खोल खोल कर सारा समान बिखेर दिया। दो बदमाश इन पर निगाहें रखे हुए थे और बाकी माल को समटने में लगे हुए। लोकेन्द्र वर्मा का पूरा परिवार मूलत: ग्राम कोठरी निवासी पर पिछले दस सालों से उनका परिवार स्वामी नारायण मंदिर के समीप बनी कालोनी में रहने लगा था। बताया जाता है कि बदमाशों द्वारा इनके घर से करीब बारह तोला सोना  ले गए, जिसमें दो सोने की चैन, एक कान की बाली, कान टाप्स, छह चूड़ी सोने की, चार अंगूठी, आधा किलो चाँदी, दस हजार रुपए नकद आदि शामिल है। परिजनों के अनुसार करीब छह लाख रुपए से अधिक का माल बदमाश ले गए। बदमाशों ने श्रीमती कांता वर्मा के साथ जमकर मारपीट की सिर पर भी चोट आई सिर में पाँच टांके आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बदमाश वहां से स्टेशन की तरफ भाग गए और जाते जाते यह लोग पीडि़त युवक का मोबाइल भी अपने साथ ले गए है। बदमाशों के जाने के बाद पीडि़ता द्वारा अपने पुत्र को जैसे तैसे रस्सी खोलकर रिहा किया गया बाद में पड़ोसियों की मदद से थाने में खबर की गई तब पुलिस आई लेकिन बदमाश उनकी पकड़ से बाहर थे। पुलिस द्वारा रात में बदमाशों की धरपकड़ के लिए वायरलेस भी किए गए पर कहीं से कोई सुराग नहीं लग सका है।  घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक डा. रमन सिकरवार ने घटना स्थल पर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआइजी आरएल प्रजापति ने भी निरीक्षण किया। बदमाशों की सं या सात थी जिसमें से एक चौदह साल का बालक भी था और जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे वो आमतौर पर रेहटी, बांया, बकतरा क्षेत्र में बोली जाती है।
चड्डी में आए और कपड़े पहनकर गए
 बुधवार की देर रात को जिस सनसनीखेज ढंग से घटनाक्रम को अंजाम दिया गया उससे न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि शहर के लोग भी हतप्रभ है। स्थानीय इन्दौर नाका क्षेत्र में गोपाल विजयवर्गीय के मकान में दो साल पहले हुई डकैती की वारदात लोग के जेहन में आ गई। बताया जाता है कि वर्मा परिवार के यहां हुई डकैती में करीब सात सदस्य शामिल थे जो सभी चड्डीधारी थे पर जाते जाते इनमें से तीन लोग परिवार के सदस्य के पेंट शर्ट पहन कर गए। यह यहां से मोबाइल भी चुराकर ले गए जिससे पीडि़त परिवार पुलिस को समय पर सूचना नहीं दे सके।

सोमवार, 17 जून 2013

दशा और दिशा बदल सकता है मतदाता : कार्तिकेय


बुदनी। युवा जाग्रति मंच के तत्वाधान में आयोजित किये गये कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय  ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये कहा कि युवा मतदाता चाहे तो देष की दषा और दिषा बदल सकता है। उल्लखनीय है कि युवा मतदाताओं को जाग्रत करने के उद्देष्य से मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय  ने नसरुल्लागंज से युवा सम्मेलन का शुभारंभ किया है। इसी तारतम्य में सोमवार को बुदनी के सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवा मोर्चा तथा क्षैत्रीय बरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्तिकेय चैहान को पुष्पहार पहना कर उनका सम्मान किया गया तत्पष्चात् प्रदेश मंत्री मारुति षिषिर ने युवा सम्मेलन के आयोजन को लेकर उदबोधन दिया, तत्पष्चात् कार्तिकेय चैहान ने उपस्थित जनों से कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जनता परेषान हैं और इसके लिये वहां की जनता स्वयं जिम्मेदार है, उन्ही ने कांग्रेसी सरकार को चुना है। मध्यप्रदेष की जनता इस लिये सुखी है कि उसने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुना। केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते आज चीन,पाकिस्तान,बांगलादेष जैंसे देष आये दिन भारतीयों सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रुप से वेयर हाउसिंग कार्पोरेषन के अध्यक्ष राजेन्द्र ंिसह राजपूत,वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष रघुनाथ भाटी जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चैहान, नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष पंजाबी, आजाद सिंह राजपूत,विजय सिंह राजपूत, सतीष गुप्ता,अर्जुन मालवीय, पं.धीरेन्द्र तिवारी, राकेष तनेजा,भूपेन्द्र यादव,योगेष मालवीय,सुनील पंजाबी,कपिल पंजाबी,साजिद पटेल,डाॅली शर्मा,टिवंकल आहूजा, आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

सोमवार, 10 जून 2013

कैसे असल साबित होगा यहां अटल ज्योति अभियान




      सीहोर/ जिले में 11 जून से जोर शोर के साथ अटल ज्योति अभियान की शुरूआत होने जा रही है इस अभियान की शुरूआत के बाद सरकार का दावा है कि  लोगों को 24 घंटे लाईट देगे और अधेंरे में डूबे रहने वाले गांव हमेशा के लिए रोशन हो जाएंगे लेकिन वो गांव कैसे रोशन होंगे जहां विधुत पोलो को तार खिंचने का सालो से इतजार है वो गांव कैसे रोशन होंगे जिनके ग्रामीणों को महिनों से जले ट्रांसफार्मर बदलाए जाने का इंतजार है उनघरों में लाईट कैसे पहुचंेगी जिनके विधुत कनेक्शन विभाग ने भारी भरकम राशि के बिल पहुचंाकर काट दिए।  अकेली इछावर तहसील के दर्जनों गांव ऐसे है जहां ज्योति सिर्फ लालटेनों और चिमनियों में जल रही है तहसील मुख्यालय से 20कि.मी.दूर ग्राम रघुनाथपुरा का ही अगर जिक्र किया जाए तो वहां 38 साल पहले विधुत विभाग ने पोेल तो गांडे थे लेकिन उन पर तार खीचना भूल गये थे ग्रामीण बताते है कि सन्1975 के पहले जब विधुत मंत्री अजीज कुरैशी हुआ करते थे तब गांव में विभाग ने लाईट के लिए पोल गाडे थे लेकिन न तो उन पोलो पर तार खिंच पाए बल्कि एक एक कर सभी पोल बीते सालों में जमीदोज हो गए तमाम प्रयासों के बाद भी आज तक रघुनाथपुरा में लाईट अपलब्ध नही है इछावर से मात्र 4 किलोमीटर दूर मोगरा गावं को भी अटल ज्योति अभियान से लाभांवित होने के लिए महिनों इंतजार करना पडेगा क्योकि फीडर सेप्रेशन के लिए लगाए जाने वाले पोल अभी तो सड़क पर ही पडे है तहसील के दर्जनों गांव से ट्रांसफार्मा नही होने की खबर है ऐसे में 11जून से शुरू हो रहा राज्य शासन का अटल ज्योति अभियान गांवो के लिए कितना असल साबित होगा यह कहना मुश्किल है


गुरुवार, 16 मई 2013

जिला अस्पताल में हंगामा डॉक्टर से अभद्रता


सीहोर। बुधवार की देर रात को एक बार फिर जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। इलाज से असंतुष्ट होकर मरीज के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया, पुलिस के पहुंचने पर परिजन तितर बितर हो गए। पुलिस को शिकायत की जाकर आवेदन दिया गया है।  बुधवार की रात को करीब बारह बजे के बाद स्थानीय मंडी क्षेत्र से कुछ लोग एक 18 वर्षीय बालक को इलाज के लिए लाए बालक बेहोशी जैसी अवस्था में था उस समय इमजरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. डीआर अहिरवार थे, बताया जाता है उनके द्वारा इलाज किया जाकर वार्ड में भर्ती के लिए भेजा गया बताया जाता है कि जब मरीज को वार्ड तरफ ले जाया जा रहा था तब मरीज की तबियत फिर खराब हो गई जिसके चलते उसके परिजनों के साथ आए लोग पुन: डॉक्टर के पास पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे डॉक्टर मरीज को देखने के लिए फिर चले गए। बताया जाता है कि वार्ड में कुछ देर बाद भी बालक की स्थिति में जब सुधार नहीं हुआ तो यह लोग डॉक्टर के पास पहुंचकर फिर अभद्रता पर उतारु हो गए जिस पर डॉक्टर ने उनके साथ जाने के लिए मना कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी जिस पर हंगामा बढ़ गया जिसके बाद कोतवाली से आ रहे वाहन का सायरन सुनकर यह लोग इधर उधर हो गए जिसके बाद डॉ डीआर अहिरवार द्वारा इस आशय का आवेदन पुलिस को दिया गया।  कोतवाली पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले को जांच में लिया गया जांच उपरांत कायम हो सकती है। यह मामला आज दिन भर चर्चाओं में है

एक लाख रुपए का बेग उड़ाया



सीहोर। मंडी से अपनी उपज बेचकर आ रहे किसान को दवा दुकान पर से दवा खरीदना उस वक्त महंगा सौदा साबित हुआ जब उसकी बाइक से एक लाख रुपए का बेग उड़ा दिया गया। इस मामले में फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भादाकुई निवासी किसान कमलेश शर्मा आत्मज लक्ष्मीनारायण शर्मा अपना डालर चना बेचकर वापस घर जा रहा था, बाइक पर फसल का पैसा करीब एक लाख चार हजार रुपए बेग में रखा था मंडी से यह जेपी मार्केट में जरुरी दवा खरीदने के लिए रुका और कुछ ही मिनिटों में उसके द्वारा दवा खरीदी गई दवा खरीदी के दौरान उसका बेग बाइक पर टंगा रहा लौटा तो उसका बेग गायब था वो हैरान रह गया। पुलिस को आवेदन देते हुए कमलेश शर्मा ने बताया कि पल्सर गाड़ी से दो लोग उसका पीछा कर रहे थे और वे दवा दुकान के आसपास भी थे संभवत: उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बालक के शव को इंदौर भेजा गया


सीहोर। अपने मामा के घर पर छुट्टियों का आनंद लेने आए यश सेन के शव को गुुरुवार को गमगीन माहौल में इंदौर के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि  बुधवार की रात को इंदौर निवासी विनोद सेन के आठ वर्षीय पुत्र यश की मृत्यु आष्टा में अपने मामा के घर पर करंट लगने से हो गई थी। यश गेंद उठाने के लिए मामा के मकान की छत पर गया था जहां पर खुली तार से छू जाने पर उसे करंट लगा जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटनाक्रम से आष्टा में शोक का वातावरण बन गया था। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव का पीएम करवाकर इंदौर से आए यश सेन के परिजनों को सौंपा वे शव इंदौर ले गए।

नए एसपी ने किया कार्यभार ग्रहण

 सीहोर। नवागत जिला पुलिस कप्तान डॉ. रमनसिंह सिकरवार ने गुरुवार को स्थानातंरित जिला पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा से कार्यभार ग्रहण किया। नए पुलिस कप्तान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा के स्थान पर शिवपुरी से स्थानातंरित होकर आए नए एसपी डॉ. रमनसिंह सिकरवार ने गुरुवार की सुबह कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय में स्टाफ से मिलने के बाद श्री सिकरवार जमोनिया हटे सिंह में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। 

ग्रामीण युवक ने फांसी लगाई


सीहोर। एक बाइस वर्षीय ग्रामीण युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से ग्राम में शोक का वातावरण बन गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्म हत्या के कारणों की खोज शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसरुल्लागंज के ग्राम बालागांव में गुरुवार  की सुबह रेवाराम जाट के 22 वर्षीय पुत्र देवीलाल जाट ने अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह देवीलाल जाट का शव फांसी पर झूलता हुआ पाया तो परिजन हतप्रभ रह गए पूरे गांव में शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पीएम कराया पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है कि देवीलाल जाट ने किन कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच में कोई कारण सामने नहीं आया है परिजन शोकाकुल वातावरण में कुछ कहने की स्थिति में भी नहीं है।

महिला की लाश मिली ,हत्या की आशंका


सीहोर गुरुवार की दोपहर में एक चालीस वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का वातावरण बन गया है। जिस अवस्था में लाश बरामद की गई है उससे मौके पर पहुंचे पुलिस बल को यह मामला साफ तौर हत्या का लग रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास तेजी के साथ शुरु कर दिए गए है। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेहटी के ग्राम गेंहूखेड़ा और कोसमी के बीच पडऩे वाले नाले के समीप गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे एक चालीस वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई जिस प्रकार से महिला का शव मिला है उससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला के शरीर पर कई चोंट के निशान इस बात की पुष्टि कर रहे है कि महिला के साथ निर्ममता पूर्वक मारपीट की गई है। मौके पर ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए पर उनमें से किसी के द्वारा भी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुुलिस द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा तथा महिला की शिनाख्त के बाद ही उसकी यह हालत किसने की उस तक पहुंचा जा सकेगा। बहरहाल अभी तो ग्राम गेंहूखेड़ा और ग्राम कोसमी में महिला की लाश मिलने की खबर से सनसनी का वातावरण बना हुआ है। महिला कौन है और कहाँ की रहने वाली है? और उसके साथ किसने और क्यों मारपीट की? को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। 

बुधवार, 15 मई 2013

2 नाबालिगों के साथ रेप करने वाले को 2 बार उम्र कैद



सीहोर। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसरुल्लागंज  शशिभूषण पाठक ने दो नाबालिग बालिकाओं के साथ रेप करने वाले आरोपी को दो बार उम्र कैद  तथा पन्द्रह पन्द्रह हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। इस आरोपी को बालिकाओं के अपहरण करने के आरोप में दो बार बार दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास और पाँच-पाँच हजार रुपए के अर्थदंड तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में दो बार पाँच-पाँच वर्ष का कारावास और दो दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। यह सजाएं प्रथक प्रथक चलेगी। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री राजेश द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन के अनुसार नसरुल्लागंज के वार्ड क्रमांक 11 निवासी 42 वर्ष केदार पंवार आत्मज अनार सिंह पंवार निकटवर्ती ग्राम जमोनिया कला से एक पन्द्रह वर्षीय बालिका और एक तेरह वर्षीय बालिका को 2 जनवरी 2011 को रात दस बजे ले गया था यह बालिकाओं को सिवनी बनापुरा ले गया जहां एक लॉज में अलग अलग कमरे में रखकर दोनों को अपनी हवस का शिकार बनाया। अपनी हवस की आग पूरी होने के बाद यह अगले दिन 3 जनवरी को इन्हें गांव के रोड किनारे छोड़ कर भाग गया बालिकाओं ने घर पर आकर बताया कि केदार पंवार ने उनके साथ बुरा काम किया जिसके आधार पर नसरुल्लागंज थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई, बालिकाओं के कथन और अन्य ग्वाहों के बयान के आधार पर बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शशिभूषण पाठक द्वारा उसे सजा सुनाई.

 तीर्थ यात्रा कराता है...
आरोपी केदार पंवार ग्रामीणों को तीर्थ यात्रा कराने का कार्य करता है और तीर्थ यात्रा होने के बाद आम तौर पर भंडारे की परम्परा है जिसके लिए यह दोनों बालिकाओं को उनके घर से यह कहकर ले गया कि ग्राम काथड़ी बोधड़ी में भंडारें का आयोजन किया गया वहां चलकर प्रसाद ग्रहण करना है पर यह दोनों बालिकाओं को काथड़ी बोधड़ी न ले जाते हुए बनापुरा सिवनी ले गया और वहां पर लॉज में इन दोनों बालिकाओं को अलग अलग कमरें में रखकर दुष्कर्म किया। 

अलग अलग धाराओं में अलग अलग सजा 
 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  शशि भूषण पांडे द्वारा आरोपी केदार पंवार को भादवि की धारा 376 में दो बार आजीवन कारावास और पन्द्रह पन्द्रह हजार रुपए अर्थदंड तथा अपहरण की धारा 366 में दो बार दस दस साल का सश्रम कारावास और पाँच पाँच हजार रुपए का अर्थदंड तथा जान से मार देने की धमकी की धारा 506 में पाँच पाँच वर्ष का कारावास और दो दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

  जिंदा जलाने का भी भय दिखाया
 पन्द्रह और तेरह वर्षीय बालिकाओं के साथ रेप करने वाले आरोपी केदार पंवार द्वारा दोनों बालिकाओं को डराया धमकाया गया। रेप के दौरान उसके द्वारा दोनों बालिकाओं को माचिस से जिंदा जलाने का भी भय दिखाया गया जिससे उनकी आवाज कमरों से बाहर ही निकली।. आरोपी केदार पंवार चंूकि तीर्थ यात्रा का कार्य करता था तथा उसके बाद भंडारे का आयोजन में लोगों को ले जाता था जिसके आधार पर लोगों द्वारा उस पर भरोसा किया जाता था। 2 जनवरी 11 की रात को दोनों बालिकाओं के परिजनों द्वारा भी उस पर भरोसा किया गया पर उसने भरोसा तोड़कर मानवता तार तार कर दी।

जेसीबी जब्त, आरोपी फरार



सीहोर। नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत राम नगर में बीते मंगलवार की रात एक जेसीबी चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तीन बच्चों को कुचलने के मामले में पुलिस ने जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। जबकि आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तेजी से तलाश कर रही है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात इंदौर निवासी सुरेश सोनेमानी की जेसीबी मशीन हरदानिया तालाब में किराए पर चल रही है। इस मशीन को कमल सिंह नामक आपरेटर आपरेट कर रहा था। लेकिन मंगलवार की रात काम खत्म होने के बाद कमल सिंह जेसीबी मशीन को रामनगर निवासी मोरसिंह के बाड़े में खड़ी कर दी और खाना खाने के बाद सो गया। तभी देर रात मोरसिंह पंवार का पुत्र राकेश पंवार चोरी से जेसीबी मशीन को चलाते हुए भगा ले गया। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कमल सिंह के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उसने यह जानकारी दी है। पुलिस आरोपी राकेश पंवार की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जेसीबी मशीन निपानियां गांव के पास से जब्त की गई है।

पलक झपकते ही गायब हो गई कपड़े की गठान

सीहोर। बुधवार को पलक झपकते ही आष्टा बस स्टैंड से कपड़े की गठान गायब होने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इन्दौर निवासी रेडीमेड व्यापारी देवीप्रसाद बुधवार की सुबह मार्केट करने के लिए आष्टा बस स्टैंड पर उतरे उनके साथ रेडीमेड कपड़ों की गठान थी जिसको रखकर वे दूसरे व्यापारी का इंतजार कर रहे थे कि कुछ पलों में गठान कोई ले उड़ा व्यापारी के होश उड़ गए उसके द्वारा तत्काल पुलिस को खबर दी गई पुलिस भी सक्रिय हुई शक के आधार एक युवक से पूछताछ की गई पर कोई सुराग नहीं लग सका है।

बिजली खंभे से गिरा

 सीहोर। बुधवार की दोपहर में एक तीस वर्षीय बिजली कर्मचारी की खंभे से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम खामलिया में चल रहे बिजली सुधार कार्य के दौरान ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय वीरु आत्मज रामचरण द्वारा खंभे पर चढ़कर कार्य किया जा रहा था तभी अचानक बिजली प्रवाह प्रारंभ हो गया जिससे वो झटके के साथ नीचे आ गिरा और वहां मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी यहां पर ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है उसके शव को ग्वालियर भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मंगलवार, 14 मई 2013

टैंकर चालक ने रौंदा दो बाइक सवारों को



जिले के बुदनी थाना अंतर्गत मंगलवार रात पौने नौ बजे के आसपास हुए एक भीषण सड़क हादसे में तेज र तार टैंकर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला टैंकर चालक फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुदनी थाना क्षेत्र के ग्राम पीलीकरार व वर्धमान फैक्ट्री के बीच तेज र तार से आ रहे एक टैंकर चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार 22 वर्षीय राकेश राठौर पिता प्रेमचंद्र राठौर व 23 वर्षीय अंतिम खरे दोनों निवासी रेहटी को बुरी तरह से कुचल दिया। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस व 108 एंबूलेंस पहुंच चुकी थी।

बीमा कंपनी आफिस से लाखों की चोरी


सीहोर। स्थानीय तहसील चौराहे पर स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय से करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। चूंकि चोरी बिना ताले टूटे हुई है इसलिए पुलिस बारीकी के साथ कार्य करते हुए इस कार्य को अंजाम देने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय तहसील चौराहे पर स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय रोजाना की भांति शुक्रवार की शाम को काम बंद हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण कार्यालय सोमवार को खुला, कार्यालय खुलते ही कार्यालय के केशियर सहित अन्य जो भी कर्मचारी मौजूद थे सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बताया जता है कि यहां पर केश बाक्स ही अपनी जगह से नदारद था, आश्र्चय का एक और विषय यह भी था कि इस कार्यालय का कहीं से कोई लॉक नहीं तोड़ा गया था जिसका मतलब साफ हो रहा था कि केश बाक्स योजनाबृद्ध तरीके से ले जाया गया है। अब यह केश बाक्स कौन ले गया यह खोज का विषय बन गया है? कोतवाली पुलिस को जब इस आशय की जानकारी दी गई तो पुलिस जांच में जुट गई फिलहाल इन पंक्तियों के जाने तक मामला कायम नहीं किया गया है

मतदाता जागरूकता के लिये सर्व-शिक्षा अभियान की भी मदद ली जायेगी



सीहोर : मध्यप्रदेश में मतदाता जागरूकता के लिये सर्व-शिक्षा अभियान का भी इस्तेमाल किया जायेगा। इसके माध्यम से स्कूल में पढ़ रहे 17-18 साल के विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रेरित किया जायेगा कि वे यदि 18 साल के हैं तो मतदाता-सूची में अपना नाम जुड़वा लें और नहीं हैं तो नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को अभी से समझ लें। यह जानकारी गत दिवस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयकों (डीपीसी) के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दी गई।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी डीपीसी से स्कूली बच्चों को मतदाता-सूची तथा ऐपिक-कार्ड बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराने को कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को मतदाता-सूची में नाम शामिल करवाने के कार्य में महती भूमिका निभाने को कहा गया। इसके लिये स्कूलों विशेषकर मानव श्रृंखला, निबंध, वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये गये। जिलों में लोक कल्याण शिविरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ करने की सलाह भी दी गई।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सर्व-शिक्षा अभियान को चुनाव आयोग ने मतदाताओं को शिक्षित और जागरूक करने के लिये अपना पार्टनर बनाया है। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में स्कूली बच्चों को प्रेरित किया जाना चाहिये, यही बच्चे अपने आसपास के लोगों और अभिभावकों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल चले हम अभियान की गतिविधियों में भी मतदाता जागरूकता को शामिल किया जाना चाहिये। उन्होंने डीपीसी से महिलाओं के नाम वोटर-लिस्ट में शामिल करने की दिशा में प्रभावी पहल करने को कहा।

कुछ पेड़ परिवहन अनुज्ञा-पत्र की अनिवार्यता से मुक्त



सीहोर : राज्य शासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिये कुछ पेड़ों की लकड़ी परिवहन से प्रतिबंध समाप्त कर दिया है। अब नीलगिरि, कैजुरिना, सुबबूल, बबूल, खमेर, पापुलर, इजरायली बबूल, विलायती बबूल, कटंग बाँस, आयातित और शंकुधारी काष्ठ की अन्य समस्त प्रजातियाँ, जो मध्यप्रदेश में नहीं पाई जाती हैं, को परिवहन अनुज्ञा-पत्र की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया गया है। आयातित और शंकुधारी काष्ठ में चीड़, कैल, देवदार और पाईन शामिल है। इसी तरह सिरिस, बेर, पलाश, जामुन, नीम, आम और कटंग बाँस से भिन्न बाँस प्रजातियों के परिवहन अनुज्ञा-पत्र जारी करने के लिए सीहोर जिला सहित 36 जिलों की ग्राम-पंचायतों को अधिकृत किया गया है।

महाविद्यालयीन अजा.-अजजा. विद्यार्थियों को अब डिक्शनरी भी



सीहोर :शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को डिक्शनरी और ग्रामर की पुस्तक भी दी जाएगी। गौरतलब है कि इन विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए 1500 और स्टेशनरी के लिए 500 रुपये मिलते हैं।
अब इन विद्यार्थियों को विषय की पुस्तकों के साथ-साथ एक बार अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी डिक्शनरी, अंग्रेजी ग्रामर, हिन्दी व्याकरण और मध्यप्रदेश संदर्भ भी प्रदान की जाएगी। यह सभी पुस्तकें हिन्दी ग्रंथ अकादमी के माध्यम से खरीदने के निर्देश प्राचार्यों को दिए गए हैं।

चुनाव ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी मतदान से नहीं होंगें वंचित



सीहोर :मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होनेे वाले विधानसभा चुनाव में जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी, अब उन्हें मतदान से वंचित नहीं होना पड़ेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे इस बात की पुष्टि अभी से अवश्य कर ले कि उनके अधीन तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। ताकि वे निर्धारित फार्म प्राप्त कर उसे भरकर निश्चित समय पर डाक मतपत्र प्राप्त कर सके। इससे निश्चित रूप से मतदान के प्रतिशत में और वृद्धि होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से भी यह सुनिश्चित कर लेने को कहा है कि उनके परिजन के नाम भी मतदाता सूची में शामिल होंे।

मतदाता सूची में सुधार करने वाले के डिजीटल सिग्नेचर लिये जायेंगे


सीहोर : मतदाता परिचय-पत्र (ऐपिक कार्ड) को त्रुटिहीन बनाने के लिये पहली बार डिजीटल सिग्नेचर का अभिनव उपयोग होगा। अब मतदाता सूची में जो अधिकारी सुधार करेगा उसके डिजीटल सिग्नेचर लिये जायेंगें। इस प्रकार ऐपिक कार्ड में त्रुटि होने पर उसकी जिम्मेदारी डिजीटल सिग्नेचर करने वाले अधिकारी की होगी।


बाल विवाह हुआ तो भुगतना होगी जेल की सजा



सीहोर :जिले में बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने सरकार के लाड़ो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। उन्होंने अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सीहोर तहसील में 6 बाल विवाह होने से रोकने की प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है।

गैरकानूनी है बाल विवाह

बाल विवाह करना, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम-1929 के अंतर्गत गैर कानूनी है। इसमे कैद या जुर्माना दोनों सजाएँ हो सकती हैं। इस अधिनियम की धारा-2 के उप खण्ड "क" के अनुसार""बालक"" से अभिप्रेत, पुरूष से है जो इक्कीस वर्ष से कम आयु का हो और यदि नारी हो तो अठारह वर्ष से कम आयु की हो। उप खण्ड ""ख"" के अनुसार बाल विवाह से ऐसा विवाह अभिप्रेत है, जिसके बन्धन में आने वाले दोनों पक्षकारों में से कोई भी बालक हो। उप खण्ड "ग" विवाह के ""बन्धन में आने वाले पक्षकार"" से संबधित है। पक्षकारों में से कोई भी जिसके विवाह का एतद द्वारा  अनुष्ठान किया जाए या किया जाने वाला हो, से अभिप्रेत है।

सजा और जुर्माने का प्रावधान

अधिनियम की धारा-3 में बाल विवाह करने वाले इक्कीस वर्ष से कम आयु के पुरूष वयस्क के लिए दण्ड का प्रावधान है। इसके अनुसार जो कोई अठारह वर्ष से अधिक या इक्कीस वर्ष से कम आयु का पुरूष होते हुए बाल विवाह करेगा, वह सादा कारावास से जिसकी अवधि 15 दिन तक की हो सकेगी अथवा जुर्माने से जो एक लाख तक का हो सकेगा या दोनों से दण्डनीय होगा। धारा-4 में बाल विवाह करने वाले इक्कीस वर्ष से अधिक आयु के पुरूष वयस्क के लिए दण्ड का प्रावधान है। जिसके अनुसार जो कोई इक्कीस वर्ष से अधिक आयु का पुरूष होते हुए बाल विवाह करेगा वह सादा कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की होगी, दण्डनीय होगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा। अधिनियम की धारा-5 में बाल विवाह के अनुष्ठान पर दण्ड का प्रावधान है। इसके अनुसार जो भी बाल  विवाह को सम्पन्न करेगा, संचालित करेगा या निर्दिष्ट करेगा वह जब तक यह साबित न कर देगा कि उसके पास विश्वास करने का कारण था कि वह विवाह, बाल विवाह नहीं था, तीन मास की अवधि के सादा कारावास की सजा तथा जुर्माने से दण्डनीय होगा। अधिनियम की धारा-6 में बाल विवाह से सम्बद्ध माता-पिता या संरक्षक के लिए दण्ड का प्रावधान है। माता-पिता या संरक्षक या अन्य किसी विधि पूर्ण या विधि विरूद्ध हैसियत से वयस्क की देख-रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति जो विवाह को दुष्प्रेरित करने के लिए कोई अन्य कार्य करेगा अथवा उसका अनुष्ठान किया जाना अनुज्ञात करेगा अथवा अनुष्ठान का निवारण करने में उपेक्षापूर्ण असफल रहेगा, वह सादा कारावास से और जुर्माने से दण्डनीय होगा। कारावास की यह अवधि तीन मास तक की हो सकेगी परंतु कोई स्त्री कारावास से दण्डनीय नहीं होगी। इसी प्रकार धारा-12 में अधिनियम के उल्लंघन में किये जाने वाले विवाह का प्रतिषेध करने वाला आदेश निकालने की शक्तियाँ निहित हैं।

मेरे पति का विवाह रूकवाओं.....



सीहोर। जिले की नसरूल्ला्रगंज तहसील क्षेत्र ग्राम भिलाई की एक विवाहिता ने पति के दुसरे विवाह को रूकवाने की गुहार लगाई है। विवाहिता ने बताया है कि उसका पति मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्र्तगत दुसरा विवाह करने जा रहा है। जबकि उन दोनों का 5 वर्ष पहले रिती रिवाज से विवाह हुआ है।
ग्राम भिलाई निवासी अनिता ककोडिया का विवाह अब से 5 वर्ष पहले प्रकाश ककोडिया से हूआ था दोनों के दो पुत्री है। अब से एक साल पहले दोनो के बीच मामूली रूप से झगड़ा हो गया था नाराज प्रकाश ने अनिता से मारपीट कर घ्स से किाल दिया तभी सक वह अपने पिता  मोहन सिंह के घर रह रही है। विवाहिता ने बताया कि उसे समाज के लोगो ने जानकारी दी कि उसका पति प्रकाश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्र्तगत दुसरा विवाह कर रहा है। अनिता ने सीईओ जनपद से उसके पति का दुसरा विवाह रूकवाने की गुहार लगाई है।

सोते में ही तीन बच्चों को कुचल गई जेसीबी, सोते में ही तीन बच्चों को कुचल गई जेसीबी



सीहोर। जिले के नसंरूल्लागंज के रामनगर गांव में बीती देर रात एक खेत में  दादी के साथ सो रहे तीन बच्चों को अज्ञात जेसीबी चालक कुचल कर भाग गया । तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 70 बर्षीय दादी गंभीर रूप से घायल हो गई वो अस्पाताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकारण दर्ज किया है।
 पुलिस के अनुसार बीती सोमवार की रात ग्राम रामनगर में स्थित खेत पर केशर सिंह और उसकी पत्नि मुंग की फसल में पानी दे रहे थे,उसके बच्चें मुकेश,बयां 5 वर्ष, सुकली 7 वर्ष अपनी 70 वर्षीय दादी मंगी बाई के साथ पडोसी रामचंदर पवांर के खेत में सो रहे थे इसी दौरान अज्ञात जेसीबी चालक ने लपारवाही से चलाते हुए तीनों बच्चों और दादी को कुचल दिया, अपनी मां की चीख सुनकर केशर सिंह वहां भाग कर आया लेकिन तब तक जेसीबी चालक मशीन को तेज रफतार से भागते हुए दुर ले गया,इधर मौके पर ही केशर सिंह के दोनों बच्चों और उसके भाई की बच्ची सकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंगी बाई गंभीर रूप से घयल हो गई उसे ग्रमीणों की मद्द से अस्पाताल में भती किया जहां उसकी हालत नजुक बनीं हुई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। एसडीएम एमएल विजयवर्गी ने बताया कि मृतकों के परिवार को एक- एक लाख रूपए की सहयता मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है।

सोमवार, 13 मई 2013

सैंकड़ों लोग शामिल हुए अंतिम यात्रा में


 सीहोर। कृषि उपज मंडी की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राजमल मेवाड़ा की धर्म पत्नी श्रीमती रामकुंवर देवी मेवाड़ा का रविवार की देर रात निधन हो गया। आप नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मार्केटिंग के पूर्व अध्यक्ष लोकेन्द्र मेवाड़ा तथा समाजसेवी विजय मेवाड़ा की माता श्री थी। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रीमती मेवाड़ा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी उनका उपचार चिराउ अस्पताल भोपाल में चल रहा था रविवार की रात को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

सड़क हादसे में एक की मौत

 सीहोर। जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत हुये अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, वही आठ अन्य लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये हंैं । पुलिस के अनुसार थाना दोराहा अन्तर्गत एन.एच-12 ढाबा के सामने टवेरा कार क्रमांक एमपी-37-बी-0258 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये क्वालिस कार क्रमांक एमपी-04-एचबी-478 में टक्कर मार दी जिससे क्वालिस में सवार राजेश आ. हरिप्रसाद गौर उम्र 42 साल निवासी धनखेड़ी चांदबढ़ की घटना स्थल पर मौत हो गई । बताया जाता है कि टवेरा कार को द्वारका गौर द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें उनकी बेटी राजू और सावित्री बाई पत्नी गोविंद भी सवार थी। इनकी टवेरा कार के आगे चल रही क्वालिस अचानक पंचर हो गई जिसे सुधारने के लिए ड्राइवर उतरा और पीछे से टवेरा चालक ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही क्वालिस में सवार राजेश गौर की मौत हो गई। यह सभी लोग नरसिंहगढ़ के रुनाहा गांव से सामूहिक विवाह आयोजन से वापस लौट रहे थे।  इछावर थाना अन्तर्गत पान चैराहा से दीवडिय़ा फाटक के बीच गत दिवस रात को इछावर निवासी प्रहलाद आ. गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा को पैदल जाते में इण्डिका कार क्रमांक एमपी-04-एचसी-9554 के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।  कोतवाली थाना अन्तर्गत क्रिसेन्ट चैराहा हाइवे सीहोर के पास अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये रोड क्रास करते समय बाइक क्रमांक एमपी-37-एमएफ-1362 में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार संगीता, अर्जुन, पवन तीनों घायल हो गये । एक अन्य घटना क्रम में मण्डी थाना अन्तर्गत इन्दौर भोपाल रोड नापलाखेड़ी के पास आज सुबह मारूती क्रमांक एमपी-09-एचडी-2557 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये पलट दिया जिससे कार में सवार नवीन जोशी, सुभाषनी जोशी, सुषमा दुबे एवं शैलेन्द्र जोशी घायल हो  गये । बताया जाता है कि कार को एक ट्रक द्वारा ओवर टेक किया गया जिससे कार चालक अपना संतुलन नहीं बना सका और वह पलटी खा गई।

पता पूछा फिर चाकू मारा



सीहोर । जिले के दोराहा थाना अंतर्गत चरनाल जोड़ के समीप रविवार को पता बताने की बात पर विवाद गहरा गया और मामला चाकूबाजी तक पहुच गया । जानकारी के अनुसार रविवार को स्कार्पियो जीप में सवार कुछ लोग सीहोर की तरफ आ रहे थे ,लेकिन रास्ता पता न होने के कारण जीप में सवार लोगो ने चरनाल जोड़ के पास खड़े कैलाश से सीहोर का पता पूछा तभी पता बताने को लेकर जीप सवार लोगों का किसी बात को लेकर कहासुनी  हो गई जिस पर जीप में सवार एक युवक ने चाकू से कैलाश पर प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। 

ऑटो के लिए कर दी थी चालक की हत्या


सीहोर। लगभग सवा महीने की गई हत्या का पर्दाफाश करने में पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई। ऑटो छीनने के उद्ेश्य से की गई इस निर्ममता पूर्वक हत्याकांड में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।     पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  05 अप्रैल 13 को दहोटा घाट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच पश्चात् हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना शाहगंज में  धारा 302/201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । मामला अंधे कत्ल में टीम गठित की जाकर पतासाजी की गयी । जांच  के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिस पर मुखबिर की सूचना पर सन्देही राजनारायण आ. लक्ष्मीनारायण मीणा एवं विनोद आ. हरकिशन लोवंशी नि. मण्डीदीप को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर राजू मीना व विनोद लोवंशी ने बताया कि 04 अप्रैल13 को हम लोगों ने आटो छिनने की योजना बनाई । हमारे साथ नीरज विश्वकर्मा भी था योजना के अनुसार नीरज बस स्टेंड मण्डीदीप से आटो किराये पर, शाहगंज सामान लाने जाने हेतु लेकर आया , आगे कुछ दूरी पर से हम दोनों भी आटो में सवार हो गए। शाहगंज पहुंचकर हम लोगों ने शाहगंज से कुछ दूरी पर खेत में आटो ड्रायवर संजय साहू की हत्या कर दी , लाश को दहोटा घाट में ले जाकर फेंक दिया और आटो लेकर चले गये । उक्त हत्या , आटो छीनने के लिये आरोपियों द्वारा की गई।     आरोपी विनोद लोहवंशी , राजू उर्फ राजनारायण मीना की गिरतारी की जाकर न्यायालय पेश किया गया । आरोपीगण के कब्जे से मैजिक लोडिंग आटो , रजि. न. एमपी-05 ,एल ए 0811 बरामद किया गया है ।   

रविवार, 12 मई 2013

ट्रक-इंडिका की भिडंत में एक की मौत, तीन गंभीर



  सीहोर। नेशनल हाईवे क्रमांक 69 पर रविवार अलसुबह बुधनी के मिडघाट पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसें ने देखने वालों और राहत कार्यो में लगे लोगों के दिल हिला कर रख दिए। आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में फंसे दो युवकों की राहत के लिए पहुंचे लोग चाह कर भी मदद नहीं कर पाए। इन दो युवकों में से एक की कार में ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक डंफर चालक ने सामने से आ रही इंडिका कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे क्रमांक 6 9 पर रविवार सुबह 5.30 वजे होशंगाबाद से भोपाल की और जा रही इंडिका कार क्रमांक एम एच 06  जे 9293  एवं  ट्रक क्र. एम पी 38  जी 0576  की आमने सामने भिडंत हो गई। इस घटना में अनियंत्रित डंफर ने एक ट्रक को भी टक्कर मारी। जोरदार भिडंत के बाद इंडिका बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसकी अगली सीट पर बैठे ड्रायवर व एक अन्य युवक कार में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व 108  एंबूलेंस पहुंच गई थी। लेकिन दोनों ही कार में फंसे युवकों को निकालने में असफल साबित हो रहे थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए उसी हालत में उपचार दिया जा रहा था, लेकिन असलम खान पिता चांदमियां 29 वर्ष निवासी बुधवारा भोपाल नामक ड्रायवर की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि कार को काटने के लिए गैस कटर का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उसके पहुंचने में देरी के चलते युवक की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य को भी चोटें आई।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए, 337 के तहत 
मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है ।

कांग्रेस नेता ने बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेरा, कई सालों के बाद सक्रिय हुए श्री सेठी


सीहोर। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में सूचना का अधिकार कानून मजाक बन कर रह गया है। महत्वपूर्ण जानकारियां देने में जिले के अधिकारी टालमटोल करते है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में अधिकारियों के संरक्षण के चलते अनुसुचित जाति-जनजाति वर्ग को दिए गए पट्टे बेखोफ होकर बेचे जा रहे है। और सीधे तौर पर शासन के नियमों की धज्जियां उडाई जा रही है। जिले के अकेले श्यामपुर क्षेत्र में ही पट्टो की जमीन हस्तांतरण कर करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। जिसमें जिले के अधिकारी शामिल थे उक्त आरोप कांग्रेस के वरिष्ट नेता कुलदीप सेठी ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। किसी समय तेज तर्राट नेता के रुप में जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी रविवार को कई बरस बाद सक्रिय नजर आए, जिस पर कांग्रेस और भाजपा में मिश्रित प्रतिक्रिया भी मिल रही है। 
रविवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी ने बताया कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत श्यामपुर-दोराहा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष पूर्व जानकारी मांगी थी। तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त पटवारी हल्को में किए गए नामंतरणो की छाया प्रति के साथ जानकारी मांगी थी। तहसील क्षेत्र में हरिजन-आदिवासी किसानों की जमीनों का नामांतरण हुआ है और रजिस्ट्री भी की गई है। श्री सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सूचना के अधिकार के संबंध में 24 जुलाई 2012 को लोक सूचना अधिकारी श्यामपुर से उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उल्लेख किया गया था कि संबंधित जानकारी अस्पष्ट और अगणनीय है। जानकारी से संबंधित इस पत्र में इस क्षेत्र में दिए गए पट्टो की अनुमानित सं या 2970 बताई गई है। साथ ही पत्र में लोक सूचना अधिकारी ने इन पट्टो से संबंधित जानकारी के लिए बारह लाख सत्रह हजार रुपए जमा करने की बात कही गई। श्री सेठी ने इस पत्र का हवाला देते हुए बताया कि इस पत्र मेंलोक सूचना अधिकारी ने ये समस्त जानकारी सीहोर कार्यालय में होने की बात कहीं।

पट्टो के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता श्री सेठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार कई गंभीर अनियमित्ता की जा रही है। अनुसूचित जाति व जनजाति के भूमि धारियों की जमीन के साथ ही शासकीय जमीन कथित कालोनाइजरों को बिना कलेक्टर की अनुमति से बेच दी गई है और हस्तांतरण कर दाखिल खारिज भी कर दिया गया  है। उन्होनें श्यामपुर तहसिलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समय के लिए  इन जमीनों की रजिस्ट्रीयां भी कर  दी गई है और करोडो रूपए का भ्रष्ट्राचार भी किया गया है। यह पूरा मामला सामने आने के बाद वरिष्ट अधिकारियों द्वारा जांच भी कराई गई, पर चौंकाने वाली बात यह है कि यह जांच एक अन्य महिला तहसीलदार को सौंपी गई है जो कि वैधानिक रूप से गलत है। पत्रकार वार्ता में उन्होंनें बताया कि पट्टो की जमीन के हस्तारंतरण और रजिस्ट्री का गोरख धंधा इछावर, बुधनी और नरसुल्लागंज क्षेत्र में भी चल रहा है जिले के इछावर बुधनी एवं नरसुल्लागंज क्षेत्र में भी आदिवासियों की जमीनो को बेच दिया गया है। उन्होने बताया कि जिले के इछावर तहसील के गांव रामगढ मे 43 एकड सीलिंग की जमीन नियमो को शिथिल कर बेच दी गई है इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच भी चल रही है। 

जिला कांग्रेस निकम्मी और नाकारा

पत्रकार वार्ता के दौरान इस संबंध में पत्रकारों के सवालों के दौरान कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी ने प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं का सीधे तौर पर नाम लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में रेत का अवेध उत्खलन हो या आदिवासियों की पट्टो की जमीन बेचने का मामला हो, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशिक नेता कभी भी विरोध की मुद्रा में नजर आए और ना ही कभी जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज नही कराया जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश कांग्रेस के आला नेता और जिले के बडे नेता भी शंका के घेरे में आते है। 

खोला कागजों का राज

श्री सेठी ने सत्ता से जुडे प्रदेश के एक ठेकेदार का नाम लेते हुए कहा कि उक्त ठेकेदार के यहां आयकर विभाग कार्यवाही के दौरान अधिकारियों को मिले पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उस पत्र में ये उल्लेखित था। कि सत्ता से जुडे इस ठेकेदार के संबंध प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से है। और ठेकेदार द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस के बडे नेताओं के यहां पैसा पहुचाया जाता है, ताकि वे अपने विरोध के स्वर नीचे रखे। रविवार को अचानक पत्रकार वार्ता बुलाकर कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह सेठी ने पुराने तेवर दिखाने की कोशिश की, जो भाजपा कांग्रेस नेताओं में मिश्रित प्रतिक्रिया वाली रही। सभी इस बात पर हैरान है कि अचानक श्री सेठी क्यों सक्रिय हुए है? उन्हें अचानक भाजपा के साथ साथ कांग्रेस के नेता क्यों बुरे लगने लगे? बहरहाल आज की पत्रकार वार्ता क्या गुल खिलाती है यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

सीहोर के डैनी का जलवा रिवाल्वर की रानी में दिखेगा


सीहोर । गुजराती फिल्मों से अपना केरियर शुरु करने वाले सीहोर के प्रसिद्ध कलाकार डैनी उर्फ नासिर खान को हाल ही में बन रही फिल्म रिवाल्वर रानी में  एक बड़ा रोल मिला है।  इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के अनेक शहरों में पिछले दिनों सम्पन्न हुई । अपनी विशेष डील-डोल के दम पर सीहोर के कलाकार डैनी को इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल मिला है जिसे उन्होंने अपनी कला से जीवंत कर दिया है । इन दिनों  फिल्म रिवाल्वर रानी काफी चर्चाओं का कारण बनी हुई है। ग्वालियर से लेकर भोपाल तक फिल्म रिवाल्वर रानी की शूटिंग होने से भी यह फिल्म विशेषकर मध्य प्रदेश में चर्चाओं  में है। प्रसिद्ध डायरेक्टर सांई कबीर के निर्देशन में बन रही फिल्म रिवाल्वर रानी एक्शन से भरपूर फिल्म है । ऐसा पहली बार हुआ है जब मुम्बई के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ सीहोर के कलाकार डैनी को भी फिल्म में प्रमुख पात्र के रुप में जगह मिली है । फिल्म में अविनाश दीक्षित सहित हरीश ठाकुर, लईक खान, मलिक सिद्धिकी, मुवीन अली, सलीम खान, भूपेन्द्र सांकले, लालचंद परिहार जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं । दो परिवारों के संघर्ष पर बनी इस राजनीतिक पृष्ठभूमि की फिल्म में कंगना रनाउत ने अलका गूजर की भूमिका निभाई है । अलका गूजर की गेंग  में डैनी भी  शामिल हैं । रिवाल्वर रानी फिल्म में काम करने के पूर्व डैनी उर्फ नासिर खान और भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं उन्होने प्रसिद्ध डायरेक्टर प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह, चक्रव्यूह में छोटे-छोटे रोल किये थे । जबकि कई गुजराती फिल्मों में काम किया है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होने किसी फिल्म में बड़ा रोल मिला है और शुरु से अंत तक वह इस फिल्म में कई बार दिखाई देंगे । फिल्म रिवाल्वर रानी नवम्बर तक रिलीज होने वाली है ।

गुरुवार, 9 मई 2013

274 नि.शक्तजनों का परीक्षण



इछावर: समाज कल्याण विभाग के सोजन्य से जनपद पचंायत इछावर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रागणं में नि.शक्तजनों का ब्लाक स्तरीय शिविर गुरूवार को आयोजित किया गया। शिविर में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर मरीजों का उचित उपचार के लिए चयन किया गया। आज आयोजित इस शिविर में  मानसिक रूप से नि.शक्त 17,दृष्टीदोष के 03,श्रवणवाधित 04,अस्थिवाधित 23
और आयु प्रमाण पत्र के 225 इस प्रकार कुल 274 व्यक्ति पंजीयन के लिए पहुंचे। मरीजो के परिजनों की भीड़भाड और आवाजाही दिनभर चलती रही। तेज गर्मी क बावजूद शिविर में दूरदराज से आए ग्रामीणों की अच्छी खासी संख्या देखी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आज शिविर में चयनित मरीजों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क उपचार किया जाएगा और निशुल्क ही यंत्र वितरित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना से पहले भी इछावर ब्लाक के कई गांवों के मरीज निशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले चुके है

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण



 सीहोर। नसरूल्लागंज में  विगत दिनो 6 मई रात के दरमियान गोविन्द राठौर की अमित अग्रवाल के खेत में क्षत विक्षित शव मिला था जिसको देखने पर ही प्रतीत हो रहा था की यह हत्या कर शव को खेत में फैका गया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसी दिन से हत्या के पीछे कें कारणो को खगालने में  जूट गयी और  अंधे कत्ल का प्रेम प्रसंग मुख्य कारण रहा ।
थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने अंधे कत्ल के पीछे गोविन्द राठौर का आरोपी मोहन की पत्नी संगीता (काल्पनिक नाम) से पिछले कुछ दिनो संे प्रेम प्रसंग के चर्चा लोगो की जुबान तक पहुची इसी दौरान आरोपी मोहन के कानो तक पत्नी संगीता और गोविन्द राठौर के प्रेम संवधो की भनकं लगते ही पत्नी की गतिविधी पर नजर रखना शुरू कर दिया । और जल्द ही घटना वाली रात को ंमृतक गोविन्द और पत्नी संगीता को रात 9 बजे के आसपास खेत पर बने टप्पर पर पत्नी को नही पाया तो पहले से ही शक के आधार पर कुछ ही दुर स्थित ओमप्रकाश जाशी के खेत पर बने मकान पर जहा गोविन्द मजदुरी करता था वहा जा पहुचा तो वहा गोविन्द और पत्नी संगीता को आप्तिजनक स्थिती में देखकर आरोपी मोहन का खुन खोल गया और आरोपी मोहन ने गोविन्द पर लोहे की राड से अनगिनत बार कर दिये और तब तक करता रहा जब तक मृतक के प्राण पखेरू न उड गऐ ।
चालाक मोहन ने हत्या का साक्क्ष छुपाने के लिऐ पत्नी र्से  मारपीट नही की और पत्नी की मदद से ही मृतक को घटना स्थल से 200 मीटर दुर अमित अग्रवाल के खेत मेे फैककर अपने टप्पर पर आकर सो गया ।
बाद में पुलिस को मुखबीरो द्वारा दी गयी जानकारी पर पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ पर मोहन ने अपना जुर्म कबुला और हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड व मोबाईल पुलिस ने आरोपी के पास सेे जब्त किऐ ।

बुधवार, 8 मई 2013

ढाई लाख के इनाम के बदले ठग लिए 36 हजार




नसरुल्लागंज : लालच हमेशा से भारी पड़ता है। इसी लालच का फायदा आजकल शातिर ठगों का गिरोह उठा रहा है। मोबाइल फोन पर लोगों को लाटरी खुलने, नंबर सलेक्ट होने की सूचना के बाद इनाम का लालच दिया जाता है ओर लोगों के गाड़े पसीने की कमाई ठग ली जाती है। ताजा मामले में ऐसे जालसालों के चक्कर में नसरुल्लागंज का एक व्यक्ति भी इन ठगों के चक्कर मे फंसकर 36 हजार से अधिक डूबा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नसरुल्लागंज निवासी शरबर पिता सलीम खां निवासी बीजला के मोबाइल पर ००९२-३०४३०३९०२४ से फोन पर विजय सिंह नामक व्यक्ति ने लाटरी खुलने की सूचना दी थी। साथ ही 11 हजार रुपए पांच मई को ३२८७३९५५९२६ खाता सं या मे डालने का कहा था। शरबर द्वारा इस खाते में 11 हजार डाल दिए थे, इसके बाद फिर सात मई को फोन पर 25 हजार रुपए डालने का कहने पर ग्रामीण द्वारा राशि खाते मे डाली गई। आठ मई को आए तीसरे फोन पर 14 हजार रुपए जमा करने की बात कही गई, इस दौरान ग्रामीण ने जब यह जानकारी परिवार वालों को दी तो उन्होंने ठगी की शंका जाहिर करते हुए पुलिस की सहायता लेने की बात कही। ग्रामीण शरबर खा ने पूरे मामले की जानकारी नसरुल्लागंज पुलिस को दी है। नसरुल्लागंज टीआई जीतेन्द्र पाठक ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन ग्रामीण को दिया है।

ट्रेक्टर ट्राली पलटी 15 घायल

 सीहोर। ग्राम नया गांव में ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से पन्द्रह लोग घायल हो गए जिन्हें रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेहटी थाने से करीब तीन किलो मीटर दूर स्थित ग्राम नया गांव में बुधवार की शाम को यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि ग्राम जमोनिया से ग्रामीण आवलीघाट पर नर्मदा स्नान करने तथा भंडारे में भाग लेने के लिए ट्रेक्टर ट्राली से जा रहे थे तभी सामने से आ रही जीप को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन नहीं रख सका और वाहन पलटी खा गया जिससे 15 लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोंट आई है कोई भी गंभीर घायल नहीं है।

शराब की बिक्री बनी घटना का कारण




इछावर: शराब की अवैध बिक्री बुधवार को इछावर मे ंवाहन दुर्घटना और इसके बाद मारपीट का सबब बन गई। तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर पहले तो एक बुलेरो और वेन के बीच फिल्मी स्टाईल में टक्कर हुई जिससे बोलेरो वाहन क्रंमाकउच 37 ज 0469असुतंलित होकर रोड से नीचे उतर कर आधा पलट गया और लोगो ने वहां करीब सौ बोतले शराब से भरी बिखरी देखी। मारूती के ग्लास टूट गए और वो घटना स्थल से दूर निकल गई  मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना के बाद टीआई निरंजन शर्मा मौके पर पहुचंे घटना स्थल का मौका मुआयना कर लौटे ही थे कि इन्ही दोनों पक्षों के बीच बोरदीकलां में पुन.भिड़त हो गई जिसमें कलारी पर बैठने वाला युवक कमलेश गभींर रूप से घायल हो गया लð धारधार हथियार से लेस ग्राम बोरदीकला निवासी विष्णु जायसवाल और उसके साथिर्यो ने यह मारपीट की ऐसा घायल कमलेश का कहना था उसे घायल अवस्था में इछावर अस्पताल लाया गया है पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अपराध क्र.108/13 धारा 279ए339ए427पचब 484उचएक्ट के तहत फरियादी अशोक सिंदे ने। अपराध क्र.109/13 धारा 323ए341ए327ए427ए507 34/पचब फरियादी कमलेश जायसवाल  आरोपी नरेन्द्र पंकज पर मुकादमा दर्ज किया

फिल्मी अंदाज में चकमा दिया आबकारी गाड़ी में टक्कर

सीहोर। आबकारी विभाग के अमले को अवैध रुप से शराब लेकर जा रही मारुति वेन के चालक ने फिल्मी अंदाज में चकमा देते हुए भागने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने वेन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इछावर के ग्राम बोरंदीकला से इछावर की ओर आ रही वेन क्रमांक एमपी04 यूजे अवैध रुप से शराब ले जा रही थी जिसका पीछा आबकारी विभाग का अमला कर रहा था बताया जाता है कि तभी ग्राम पांगरी के निकट वेन चालक ने पीछे टर्न लिया जिससे पीछे आ रही विभाग की गाड़ी ने भी पीछे टर्न लेने का प्रयास किया तभी वेन चालक ने आबकारी विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी और अपनी गाड़ी आगे ले गया। अभी आबकारी विभाग के अमले को कुछ समझ में आता है और वे अपनी गाड़ी का संतुलन बरकरार रख पाते इससे पहले वेन चालक तेज रफ्तार से उनकी आंखों से ओझल हो गया, बाद में इछावर थाने में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अशोक शिंदे की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा वेन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 427 तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट में प्रकरण कायम कर लिया है। वो कौन था

फर्म, मोबाइल, पता सभी फर्जी निकला


सीहोर। तेरह लाख रुपए के गेंहू के आरोपी ब्रोकर की तलाश में गई पुलिस बैरंग वापस लौट आई है। पुलिस को जो पता, मोबाइल नम्बर तथा फर्म बताई गई थी वहां पर कुछ नहीं मिला, सारी चीजे फर्जी निकलने पर पुलिस को बैरंग वापस लौटने पर विवश होना पड़ा है। आष्टा के गेंहू व्यापारी द्वारा तेरह लाख रुपए का माल नडियाद गुजरात भेजा गया था उपरोक्त ब्रोकर माल नहीं मिलने तक तो व्यापारी के संपर्क में था पर बाद में गायब हो गया जिसकी तलाश में आष्टा पुलिस गुजरात से बैरंग वापस लौट आई है।

ग्रामीण की लाश मिली

 सीहोर। एक सत्तर वर्षीय ग्रामीण की लाश कन्नौद रोड पर मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया ग्रामीण पाँच मई से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के सुपर्द कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम टांडा निवासी 70 वर्षीय राम बक्श आत्मज पूनमचंद मालवीय पाँच मई से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई  पर बुधवार की दोपहर को उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में कन्नौद रोड पर लखन लाल के मकान के समीप मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक कभी गांव टांडा में तो कभी इन्द्रा कालोनी आष्टा में अपने पुत्र के घर पर रहता था, पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।

नाबालिग बालिका के साथ रेप के आरोपी को दस वर्ष के कारावास



सीहोर। बुधवार को विशेष न्यायाधीश  दिलीप कुमार मिश्रा ने एक नाबालिग बालिका के साथ रेप के आरोपी को दस वर्ष के कारावास और दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी को एक अन्य धारा में पाँच साल की कैद और एक हजार रुपए का अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई है। 
    अभियोजन के अनुसार नसरुल्लागंज के बजरंग कुटी कालोनी निवासी 26 वर्षीय प्रकाश आत्मज मंशाराम विश्वकर्मा द्वारा अपनी ही कालोनी में रहने वाली अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय बालिका को उस समय हवस का शिकार बनाया था जब वो अपने घर पर अकेली थी। यह घटना फरवरी 2012 की है। पीडि़त बालिका द्वारा 5 फरवरी 12 को इस मामले मेें लिखित आवेदन देते हुए नसरुल्लागंज थाने में बताया गया था कि उसके साथ जबरिया रेप किया जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बालिका का मेडीकल परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी प्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 376 के साथ भादवि की धारा 450 तथा अनुसचित जाति जनजाति एक्ट के अंर्तगत प्रकरण कायम कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, अभियोजन की ओर से दस ग्वाह कराए गए।  विशेष न्यायाधीश श्री दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा दोनों पक्षों का सुनने के बाद आरोपी प्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ आरोप दोष सिद्ध पाते हुए उसे भादवि की धारा 376 के अंर्तगत दस वर्ष के कारावास और दो हजार रुपए के अर्थदंड से तथा भादवि की धारा 450 के अंर्तगत पाँच वर्ष का कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

केबी शर्मा पुलिस अधीक्षक सीहोर को हेड क्‍वार्टर भोपाल

सीहोर:राज्‍य शासन के गृह विभाग ने तीन पुलिस अधीक्षकों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी किये हैं। आदेश में केबी शर्मा पुलिस अधीक्षक सीहोर को शिवपुरी के स्‍थान पर पुलिस अधीक्षक हेड क्‍वार्टर भोपाल, मेहन्‍द्र सिंह सिकरवार पुलिस अधीक्षक श्‍योपुर को शिवपुरी तथा अजीत एडिशनल एसपी बालाघाट को पुलिस अधीक्षक श्‍योपुर पदस्‍थ किया हैं।

शाराब जब्त कर ला रहे आबकारी वाहन को टक्कर मारी, अनेक घायल



सीहोर। बुधवार को आबकारी विभाग का एक दल ने ग्राम बोरदी में छापा मारकर अवैध शाराब जब्त की। दल अवैध शराब ले कर इछावर की ओर आ रहा था, रास्ते में आरोपी ने अपने वाहन से टक्कर मार दी, जिससे विभाग का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार दल के सभी सदस्यों का चौंट आई है। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मंगलवार, 7 मई 2013

युवक की धारदार हथियार से हत्या,लाश खेत मे फेंकी


सीहोर। नसरूल्लागंज थाना अंर्तगत ग्राम गौपालपुर में अज्ञात अरोपियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया। पुलिस नक अज्ञात अरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
 पुलिस के अनुसार ग्राम गोपालपुर ेनिवासी गोविंद उसी ग्राम के रहने वाले ओमप्रकाश भार्गव के खेत पर कृषि कार्य करता था,सोमवार को उसकी लाश अंकित अग्रवाल के खेत से पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के भेज दी है। नसंरूल्लागंज थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने बताया की मतृक के हाथ और पैर टुटे है और पर धारदार हथियार के घाव पाए गए है। पुलिस ने अज्ञात अरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोमवार, 6 मई 2013

महाराष्ट्र समाज ने किया वरिष्ठ मातृशक्ति का स मान




सीहोर :महाराष्ट्र समाज सीहोर ने एक अनुकरणीय पहले करते हुए 65 वर्ष व उससे अधिक आयु की मातृ शक्ति को स मानित किया इस अवसर पर मु य अतिथि के रूप में जिला  सहकारी बैंक की अध्यक्षा श्री मती उषा सक्सेना उपस्थित थीं । कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन्दौर के   सतीश मुंग्रे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष विनोद मुंग्रे ने की । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मु य अतिथि श्रीमती उषा सक्सेना ने अपने उद्बोधन में माँ के जीवन  पर प्रकाश डाला उन्होंने माता पिता के पैर छूने एवं उनका स मान करने का आह्वान किया । उन्होंने कार्यक्रम के लिये महाराष्ट्र समाज को बधाई दी ।                                                                                                                                                          विनोद मुंग्रे ने जीवन में माँ की भूमिका पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में समीक्षा जोशी, कौस्तुक, शिवांश भालेराव, तनय मोडे, अपूर्वा मुंग्रे, प्रगति ने माँ पर गीत एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं । कार्यक्रम के सूत्रधार इन्दौर के मराठी नाटकों के दिग्दर्शक सतीश मुंग्रे ने अत्यंत मार्मिक बातों से माँ के बारे अनछुए पहलुओं पर चर्चा की । कार्यक्रम में 65 वर्ष से 85 वर्ष तक की उम्र की माताओं का शाल श्रीफल स मान पत्र देकर स मान किया गया । महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष ने इस अवसर पर समाज के सचिव सुनील भालेराव को बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पदोन्नती होने पर स मानित किया । अंत में आभार प्रदर्शन विवेक मोडे द्वारा किया गया ।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन




इछावर. सोमवार को जिले में पदस्थ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम एलएस वघेल को सौंपा है।
ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांग पूरी किए जाने की बात कही गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किया जाए। छटे वेतनमान तथा वेतन वृद्धि निर्धारित की जाए। मेडिकल अवकाश, आकस्मिक अवकाश सहित अन्य अवकाश की सुविधा, अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिले, सभी भत्ते व व्यय दिए जाएं। जिसमें गृह भत्ता, महंगाई, अवकाश, मेडिकल और भविष्य निधि शामिल है। इसके अलावा पिछले दिनों सामूहिक अवकाश और हड़ताल पर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारियों का वेतन काटने की कार्रवाई न की जाए, बिहार की तर्ज पर मानव संसाधन निधि का निर्माण किया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन दिए जाने के एक सप्ताह में निराकरण नहीं होता है तो 20 मई से वह सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सचिव ऋषि राठौर, जितेन्द्र आर्य, रितेश, दीपक धापक, नरेन्द्र मालवीय सहित समस्त एएनएम, आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।


रविवार, 5 मई 2013

पुलिस वाहन को टक्कर मारी दो जवान घायल


 सीहोर। शनिवार की रात को गश्त कर रहे पुलिस वाहन को एक यात्री बस ने टक्कर मार दी जिससे पुलिस वाहन का चालक और एक सहायक उपनिरीक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। यात्री बस का चालक टक्कर मारने के बाद रुका नहीं, पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जावर पुलिस टीम भोपाल इन्दौर हाइवे पर जीप क्रमांक एमपी03 6882 से शनिवार की रात गश्त कर रही थी, करीब दो बजे विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए जीप को टक्कर मार दी जिससे पुलिस जीप का चालक नगर सैनिक लाखन सिंह और एएसआई चुन्नीलाल रैकवार गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने फरार यात्री बस के चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया

ग्रामीण की लाश मिली हत्या, आत्महत्या या हादसा, पुलिस ने की जांच शुरु

सीहोर/ इछावर  तहसील मुख्यालय इछावर से आठ किलोमीटर दूर स्थित झालकी में रविवार की सुबह एक ग्रामीण की लाश मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है। ग्रामीण की हत्या की गई या उसके द्वारा आत्महत्या की गई अथवा वो स्वयं ही हादसे का शिकार हुआ है को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है। पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुचंने की बात कही जा रही है। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय इछावर से करीब आठ किलो मीटर दूर स्थित ग्राम झालकी में रहने वाले  देवकरण वर्मा के निर्माणाधीन कुए में एक लाश मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया। बताया जाता है कि देवकरण वर्मा के खेत पर कुए की खुदाई का कार्य चल रहा है रविवार की सुबह जब वहां पर कार्य करने के लिए लोग पहुंचे तो पता चला कि इसमें लाश पड़ी हुई है। ग्रामीण परिवेश को व्यक्ति सीधे प
ड़ा हुआ था जिसकी खबर पूरे गांव में आग की भांति फैल गई देखते ही देखते ही ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चे वहां पर एकत्रित होने लगे, ग्राम दीवडिय़ा मार्ग पर स्थित ग्राम झालकी में रविवार की सुबह करीब आठ बजे लाश मिलने इछावर थाने में दी गई जिसके आधार पर इछावर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा और पुलिस टीम वहां पहुंची लाश को कुए से निकाला गया सूखे और कच्चे इस कुए में लाश के पास एक टार्च और चाकू और टोपी भी मिली  तथा ग्रामीण के शरीर पर चोंट के निशान भी बताए जाते है। पुलिस ने शव को इछावर भेजकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की शिनाख्त लाश के कुए से बाहर आने पर ग्राम के ही 60 वर्षीय बंशीलाल आत्मज दरियाव सिंह के रुप में की गई है। पुलिस को परिजनों द्वारा बताया गया है कि  वो दो दिन पहले घर से मेहमानी में जाने का बताकर निकले थे उसके बाद उनका पता नहीं चला, ऐसा माना जा रहा है कि टार्च और टोपी तो उनकी है पर चाकू वहां कैसे पहुंचा और उनके शरीर पर चोंट के निशान कैसे आए? बहरहाल जिस प्रकार से लाश मिली है उसको देखकर पुलिस और ग्रामीण भी कुछ समझ नहीं पा रहे है, फिलहाल इस मामले में न तो हत्या से इंकार किया जा रहा है और न ही आत्महत्या से और न ही हादसे की संभावना से इंकार किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ इस बात की भी जांच करने में जुटी है कि मृतक अपने ग्राम झालकी से जाते समय कुएं में गिरा है अथवा लौटते समय कुएं में गिरा है, मेहमानी में गया भी है अथवा नहीं?

शनिवार, 4 मई 2013

बिना रायल्टी रेत को लेकर चलाई गोली






सीहोर।जिले के नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार को बिना रायल्टी रेत को लेकर दो दो युवकों ने एक व्यक्ति पर बंदूक से फायर कर दिया। इस अचानक हुए फायर मे व्यक्ति बाल-बाल बचा। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नसरुल्लागंज के ऋषिनगर निवासी मुकेश शर्मापिता नारायण शर्मा के घर शुक्रवार-शनिवार रात एक बजे के आसपास दो युवक पहुंचे थे। तीनों के बीच रेत को लेकर विवाद हो रहा था, इसी विवाद के दौरान गोलू पंडित व केदार यादव नामक दोनों युवकों ने मुकेश पर फायर कर दिया। अचानक हुई इस घटना मे मुकेश बाल-बाल बचा। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 294, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



अवैध उत्खनन से सरकार को चूना




इछावर:  एक तरफ रोड निर्माण कार्य जारी है दूसरी तरफ निर्माण कार्य में प्रयुक्त मुरहम का अवैध उत्खनन कर सरकार को लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है तहसील मुख्यालय से महज तीन कि.मी.दूर ग्राम बिछोली के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क प्रशासन के निष्कियता की कहानी खुद बोल रही है यहां रोड निर्माण में प्रयुक्त होने वाली मुरम और मिट्टी को बिना अनुमति और बगैर शुल्क जमा करे हुए ठेकेदार द्वारा आसपास की जमीन से खोदा जा रहा है पूरा प्रशासन इस मामले से अनभिज्ञ है ग्रामीण बताते है कि निर्माण एंजेसी खुले आम अवैध रूप से उत्खनन कर रही है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन हजारो रूपए का चूना सरकार को लगाया जा रहा है एसडीएम आर.आर चैधरी से जब इस संबध में बात की गई तो उनका कहना था कि मै पूरे मामले से अनभिज्ञ हॅू कल ही जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करूंगा।


गांव में रोजाना पत्थरों की बारिश



सीहोर। ग्राम पारवा हीरापुर में एक पैंतीस वर्षीय महिला की निर्ममता पूर्वक हत्या के बाद गांव में रोजाना पत्थरों की बारिश हो रही है, इस बारिश के कारण ग्रामीण भयभीत है शनिवार को यह लोग गांव छोड़कर जिला मु यालय आए और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस फिलहाल आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है पर उसका कहना है कि इस हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    ज्ञातव्य है कि 29 अप्रैल को अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर पारवा निवासी शांति बाई की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली थी जिसकी हालत देखकर ही यह अंदाजा लगा लिया गया था कि उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या की गई।  मृतिका शांति बाई अपने घर से दो दिनों से लापता थी। मृतिका की शार्ट पीएम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। फिलहाल रेप की पुष्टि नहीं हुई है जिसके लिए विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्या कांड का पर्दाफाश शीघ्र होने की संभावना है। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है जिसके आधार पर पुलिस उस तक पहुचंने की कोशिश कर रही है। इधर शनिवार को इस घटनाक्रम में उस समय नया मोड़ आ गया जब ग्राम हीरापुर पारवा के सैंकड़ों ग्रामीण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर जिला मु यालय प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने आए । इस ज्ञापन के माध्यम से पीडित के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला शांति बाई ने अपने  गहने ग्राम सलेहपुर निवासी फिरोज खान के पास रखे हुए थे इसी सिलसिले में शांति बाई 27 अप्रैल की शाम अपने लड़के राकेश की शादी के लिए फिरोज खान से यह गहने वापस लेने गई थी लेकिन दो दिन बाद उसकी लाश मिली। जिला मु यालय पर प्रशासनिक अधिकारियो के समक्ष पहुंचें सौ से ाी अधिक ग्रामीण महिला और पुरुषों ने यह आरोप लगाते हुए कहा है की मृतिका शांति बाई घटना के दो दिन पहले से लापता थी और बाद में उसकी लाश मिली, इसलिए इस बात की जांच जरुरी है कि वो दिन कहाँ थी और उसकी लाश वापस गांव कैसे पहुंची।  इस ज्ञापन में मृितका शांतिबाई के परिजन और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन लोगों पर शक है वो बेखौफ होकर बाहर घूम रहे है और पिछले दो दिन से हमारे गांव में कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंके जा रहे है, इन्होंने बताया कि रोजाना रात के समय गांव पर पत्थर फेंक कर दहशत बनाने की कोशिश की जा रही है जिससे हमारे सहित बच्चे भी खौफ में रात बिता रहे है ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: यह कार्य उन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है जिनके नाम पहले दिन से ही शक के दायरे में चल रहे है। ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर से मांग की है कि गांव में पुलिस का इंतजाम किया जाए ताकि पत्थर बाजी की घटना पर रोक लग सके। इस मामले में अहमदपुर पुलिस का कहना है कि शांति बाई की हत्या का मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा। बहरहाल देखना यह है कि शांति बाई की हत्या का मामला पुलिस कब तक और किस प्रकार सुलझाती है? क्या पत्थर बरसाने वाले लोगों तक पुलिस पहुंच पाती है? आरोपी शक के दायरे वाले निकलते है या आरोपी कोई और है?

युवक ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

सीहोर। शनिवार को एक युवक पच्चीस वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय माता मंदिर गंज निवासी रमेश जोशी के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन द्वारा शनिवार को सल्फास खा ली गई जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के प्रयास भी उसे बचा नहीं सके करीब आधे घंटे बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मिथुन की आत्महत्या के कारणों की खोज शुरु कर दी है।

मुख्यंमत्री कन्यादान योजनांतर्गत 511 का विवाह



(राजेश शर्मा)



      इछावर:  शनिदेव की कृपा आज शनिवार को इछावर में कुछ इस तरह बरसी कि मुख्यंमत्री कन्यादान योजना के तहत 511 जोडे दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा दशहरा मैदान इछावर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि हमारी राज्य सरकार गरीबों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है समाज के अतिंम पक्ति के लोेगों का उद्वार ही भाजपा सरकार का संकल्प है बेटी के जन्म से लेकर पड़ाई और विवाह तक की जवाबदारी अब सरकार की है जिसे हम बखूबी निभा रहे है सरकार ने किसानों के हित में ऐसी व्यवस्था की है कि अब वे साल में दो बार एक क्वींटल सोयाबीन और एक क्वीटंल चना बेचकर बिजली का बिल जमाकर सकंते है अब हमारे क्षेत्र में बिजली समस्या भी लगभग समाप्त हो गई है राजस्व मंत्री करण सिहं वर्मा  मंच से जब लगातार 24 घंटे बिजली दिए जाने का बखान कर रहे थे तभी आयोजन स्थल से लाईट गायब हो गई और माईक बंद हो गया अकस्मात उत्पन्न इस स्थिति को संभालते हुए वर्मा को मंच से यह तक कहना पड़ा कि भगवान कसम एक जून से एक पल  के लिए भी लाईट नही जाएगी। लाईट आने के बाद मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन को आगे जारी नही रखा और वर वधु के आशीर्वाद देते हुए वापस भोपाल लौट गए।
गौरतलब है कि इछावर में शनिवार  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 511 जोडे़ दाम्पत्य सूत्र में बंधे इनमें से एक वधु मंजु वर्मा निवासी ब्रिजिशनगर को विवाह पांडाल में पूरे समय अपने वर विक्रम सिंह पुत्र ओकंसिह निवासी बरखेड़ा का इतंजार करना पड़ा। विवाह सम्मेलन खत्म होने के पश्चात वर पक्ष आयोजन स्थल पर पहुंचा बताया जाता है कि बाद में समीपस्थ मदिंर से उक्त विवाह सम्पन्न हुआ। आज समापन्न हुए विवाह समारोह में कुल 511 में से पिछडा वर्ग के 338एअनुसूचित जाति के 142एअनुसूचित जनजाति के 27एसामान्य वर्ग के 3 जोडे शामिल थे

महाराष्ट्र समाज 5 मई को मनाएगा आई चा दिवस



सीहोर :महाराष्ट्र समाज   5 मई मातृ दिवस के अवसर पर आई चा दिवस कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है । यह कार्यक्रम पूरे विश्व में मदर्स डे के नाम से आयोजित किया जाता है । उपरोक्त कार्यक्रम में 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं का स मान किया जायेगा  एवं साथ ही समाज की सभी मातृ शक्ति का स मान किया जाएगा । इस कार्यक्रम की मु य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की अध्यक्ष श्रीमती उषा सक्सेना उपस्थित रहेंगीं  एवं कार्यक्र म की अध्यक्षता महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष  विनोद मूंग्रे करेंगे । इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इन्दौर से श्रीमती अपर्णा रामतीर्थंकर एडवोकेट माँ के विषय पर ''आई ची मनोवृत्ति पुरुष प्रधान देश में आज के समय की माँ एवं महानगर में नवीन युग की माँ पर आडियो चित्रण प्रस्तुत किया जायेगा । महाराष्ट्र समाज के विशेष आग्रह पर मराठी नाटकों के प्रसिद्ध दिग्दर्शक  एवं रंगकर्मी सतीश मुंग्रे इन्दौर उपरोक्त कार्यक्रम के सूत्रधार रहेंगे । महाराष्ट्र समाज  का इस मार्मिक कार्यक्रम को आयोजित करने का मकसद आज की युवा पीढ़ी को अपनी माँ के विषय में उनके त्याग तपस्या से अवगत कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है । महाराष्ट्र समाज के सचिव सुनील भालेराव एवं समस्त कार्यकारिणी बंधुओं से आग्रह किया है कि समाज के निर्माणाधीन श्री दत्त गणपति  मंदिर पर  5 मई को शाम साढ़े छ: बजे अधिक से अधिक आकर  आई चा दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites