सीहोर। जिले के नसंरूल्लागंज के रामनगर गांव में बीती देर रात एक खेत में दादी के साथ सो रहे तीन बच्चों को अज्ञात जेसीबी चालक कुचल कर भाग गया । तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 70 बर्षीय दादी गंभीर रूप से घायल हो गई वो अस्पाताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकारण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बीती सोमवार की रात ग्राम रामनगर में स्थित खेत पर केशर सिंह और उसकी पत्नि मुंग की फसल में पानी दे रहे थे,उसके बच्चें मुकेश,बयां 5 वर्ष, सुकली 7 वर्ष अपनी 70 वर्षीय दादी मंगी बाई के साथ पडोसी रामचंदर पवांर के खेत में सो रहे थे इसी दौरान अज्ञात जेसीबी चालक ने लपारवाही से चलाते हुए तीनों बच्चों और दादी को कुचल दिया, अपनी मां की चीख सुनकर केशर सिंह वहां भाग कर आया लेकिन तब तक जेसीबी चालक मशीन को तेज रफतार से भागते हुए दुर ले गया,इधर मौके पर ही केशर सिंह के दोनों बच्चों और उसके भाई की बच्ची सकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंगी बाई गंभीर रूप से घयल हो गई उसे ग्रमीणों की मद्द से अस्पाताल में भती किया जहां उसकी हालत नजुक बनीं हुई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। एसडीएम एमएल विजयवर्गी ने बताया कि मृतकों के परिवार को एक- एक लाख रूपए की सहयता मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें