बुधवार, 1 मई 2013

हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश

सीहोर। शहर के ऐतिहासिक चिंतामन सिद्ध श्री गणेश मंदिर मार्ग की सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया गया। श्री गणेश मंदिर पर पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे, पंडित हेमन्त बल्लभ दुबे ने सबसे पहले हस्ताक्षर किए, इसके बाद यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की। हस्ताक्षर करने वाले वालों में महिलाएं, युवती, युवक तथा पुरुष शामिल हुए। इस अभियान को प्रारंभ करने वाले कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी के आव्हान पर लोग एकत्रित हुए थे। यहां पर हिन्दू उत्सव समिति के सतीश राठौर, समाज सेवी हरीश अग्रवाल, सांस्कृतिक मंच के आशीष गुप्ता, राहुल यादव, पवन राठौर राजू बोयत, मेहफूज बंटी आदि लोग उपस्थित थे। सीहोर। शहर के ऐतिहासिक चिंतामन सिद्ध श्री गणेश मंदिर मार्ग की सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया गया। श्री गणेश मंदिर पर पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे, पंडित हेमन्त बल्लभ दुबे ने सबसे पहले हस्ताक्षर किए, इसके बाद यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की। हस्ताक्षर करने वाले वालों में महिलाएं, युवती, युवक तथा पुरुष शामिल हुए। इस अभियान को प्रारंभ करने वाले कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी के आव्हान पर लोग एकत्रित हुए थे। यहां पर हिन्दू उत्सव समिति के सतीश राठौर, समाज सेवी हरीश अग्रवाल, सांस्कृतिक मंच के आशीष गुप्ता, राहुल यादव, पवन राठौर राजू बोयत, मेहफूज बंटी आदि लोग उपस्थित थे।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites