(राजेश शर्मा)
इछावर: शनिदेव की कृपा आज शनिवार को इछावर में कुछ इस तरह बरसी कि मुख्यंमत्री कन्यादान योजना के तहत 511 जोडे दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा दशहरा मैदान इछावर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि हमारी राज्य सरकार गरीबों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है समाज के अतिंम पक्ति के लोेगों का उद्वार ही भाजपा सरकार का संकल्प है बेटी के जन्म से लेकर पड़ाई और विवाह तक की जवाबदारी अब सरकार की है जिसे हम बखूबी निभा रहे है सरकार ने किसानों के हित में ऐसी व्यवस्था की है कि अब वे साल में दो बार एक क्वींटल सोयाबीन और एक क्वीटंल चना बेचकर बिजली का बिल जमाकर सकंते है अब हमारे क्षेत्र में बिजली समस्या भी लगभग समाप्त हो गई है राजस्व मंत्री करण सिहं वर्मा मंच से जब लगातार 24 घंटे बिजली दिए जाने का बखान कर रहे थे तभी आयोजन स्थल से लाईट गायब हो गई और माईक बंद हो गया अकस्मात उत्पन्न इस स्थिति को संभालते हुए वर्मा को मंच से यह तक कहना पड़ा कि भगवान कसम एक जून से एक पल के लिए भी लाईट नही जाएगी। लाईट आने के बाद मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन को आगे जारी नही रखा और वर वधु के आशीर्वाद देते हुए वापस भोपाल लौट गए।
गौरतलब है कि इछावर में शनिवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 511 जोडे़ दाम्पत्य सूत्र में बंधे इनमें से एक वधु मंजु वर्मा निवासी ब्रिजिशनगर को विवाह पांडाल में पूरे समय अपने वर विक्रम सिंह पुत्र ओकंसिह निवासी बरखेड़ा का इतंजार करना पड़ा। विवाह सम्मेलन खत्म होने के पश्चात वर पक्ष आयोजन स्थल पर पहुंचा बताया जाता है कि बाद में समीपस्थ मदिंर से उक्त विवाह सम्पन्न हुआ। आज समापन्न हुए विवाह समारोह में कुल 511 में से पिछडा वर्ग के 338एअनुसूचित जाति के 142एअनुसूचित जनजाति के 27एसामान्य वर्ग के 3 जोडे शामिल थे










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें