मंगलवार, 14 मई 2013

बीमा कंपनी आफिस से लाखों की चोरी


सीहोर। स्थानीय तहसील चौराहे पर स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय से करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। चूंकि चोरी बिना ताले टूटे हुई है इसलिए पुलिस बारीकी के साथ कार्य करते हुए इस कार्य को अंजाम देने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय तहसील चौराहे पर स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय रोजाना की भांति शुक्रवार की शाम को काम बंद हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण कार्यालय सोमवार को खुला, कार्यालय खुलते ही कार्यालय के केशियर सहित अन्य जो भी कर्मचारी मौजूद थे सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बताया जता है कि यहां पर केश बाक्स ही अपनी जगह से नदारद था, आश्र्चय का एक और विषय यह भी था कि इस कार्यालय का कहीं से कोई लॉक नहीं तोड़ा गया था जिसका मतलब साफ हो रहा था कि केश बाक्स योजनाबृद्ध तरीके से ले जाया गया है। अब यह केश बाक्स कौन ले गया यह खोज का विषय बन गया है? कोतवाली पुलिस को जब इस आशय की जानकारी दी गई तो पुलिस जांच में जुट गई फिलहाल इन पंक्तियों के जाने तक मामला कायम नहीं किया गया है

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites