इछावर: एक तरफ रोड निर्माण कार्य जारी है दूसरी तरफ निर्माण कार्य में प्रयुक्त मुरहम का अवैध उत्खनन कर सरकार को लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है तहसील मुख्यालय से महज तीन कि.मी.दूर ग्राम बिछोली के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क प्रशासन के निष्कियता की कहानी खुद बोल रही है यहां रोड निर्माण में प्रयुक्त होने वाली मुरम और मिट्टी को बिना अनुमति और बगैर शुल्क जमा करे हुए ठेकेदार द्वारा आसपास की जमीन से खोदा जा रहा है पूरा प्रशासन इस मामले से अनभिज्ञ है ग्रामीण बताते है कि निर्माण एंजेसी खुले आम अवैध रूप से उत्खनन कर रही है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन हजारो रूपए का चूना सरकार को लगाया जा रहा है एसडीएम आर.आर चैधरी से जब इस संबध में बात की गई तो उनका कहना था कि मै पूरे मामले से अनभिज्ञ हॅू कल ही जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करूंगा।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें