शुक्रवार, 3 मई 2013

हत्या के बाद अफसोस नहीं

सीहोर। ग्राम इटारसी में पिता और बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी मनोज उर्फ छोटू वर्मा को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। ग्राम में इस हत्याकांड के बाद सन्नाटे जैसा माहौल बना हुआ है। गुरुवार की शाम अपने पिता राधेश्याम वर्मा और बड़े भाई रामू वर्मा की निमर्मता पूर्वक हत्या करने वाले मनोज उर्फ छोटू वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  जमीन विवाद से नाराज होकर छोटू द्वारा उपरोक्त हत्याकांड को अंजाम दिया था, घटना के कई घंटों के बाद उसका खुलासा भी उसने स्वयं ही किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छोटू वर्मा का कहना कि वो बंटवारे से सतुंष्ट नहीं था जिसके कारण ही उसने उपरोक्त कार्य किया जिसका अब उसे कोई अफसोस भी नहीं है जो हुआ सो हुआ, उसका कहना है कि अब न वो बचे है और न ही मैं बचूगां। इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद ग्रामवासी अंचभित है और वहां सन्नाटे जैसा वातावरण बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि कभी किसी ने सोचा नहीं था कि इस परिवार का ऐसा हश्र होगा।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites