सीहोर। जिले की सीमा पर स्थित वन्यग्राम कडोतियां से लगे जंगल में बुधवार शाम कुछ आदिवासियों पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों के गं ाीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है। सूत्रों की माने तो एक आदिवासी की इस हमले मे मौत भी हो चुकी है। इधर वन विभाग के अधिकारी इस घटना की पुष्टि तो कर रहे है, लेकिन घटना स्थल सीहोर जिले के बाहर का बता रहे है। फिलहाल मौके पर वन विभाग के अधिकारी रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को जंगल से लौट रहे तीन आदिवासी युवकों पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है कि एक आदिवासी की मौत भी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि व पहचान नहीं हों सकी है। खबर लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें