बुधवार, 8 मई 2013

ढाई लाख के इनाम के बदले ठग लिए 36 हजार




नसरुल्लागंज : लालच हमेशा से भारी पड़ता है। इसी लालच का फायदा आजकल शातिर ठगों का गिरोह उठा रहा है। मोबाइल फोन पर लोगों को लाटरी खुलने, नंबर सलेक्ट होने की सूचना के बाद इनाम का लालच दिया जाता है ओर लोगों के गाड़े पसीने की कमाई ठग ली जाती है। ताजा मामले में ऐसे जालसालों के चक्कर में नसरुल्लागंज का एक व्यक्ति भी इन ठगों के चक्कर मे फंसकर 36 हजार से अधिक डूबा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नसरुल्लागंज निवासी शरबर पिता सलीम खां निवासी बीजला के मोबाइल पर ००९२-३०४३०३९०२४ से फोन पर विजय सिंह नामक व्यक्ति ने लाटरी खुलने की सूचना दी थी। साथ ही 11 हजार रुपए पांच मई को ३२८७३९५५९२६ खाता सं या मे डालने का कहा था। शरबर द्वारा इस खाते में 11 हजार डाल दिए थे, इसके बाद फिर सात मई को फोन पर 25 हजार रुपए डालने का कहने पर ग्रामीण द्वारा राशि खाते मे डाली गई। आठ मई को आए तीसरे फोन पर 14 हजार रुपए जमा करने की बात कही गई, इस दौरान ग्रामीण ने जब यह जानकारी परिवार वालों को दी तो उन्होंने ठगी की शंका जाहिर करते हुए पुलिस की सहायता लेने की बात कही। ग्रामीण शरबर खा ने पूरे मामले की जानकारी नसरुल्लागंज पुलिस को दी है। नसरुल्लागंज टीआई जीतेन्द्र पाठक ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन ग्रामीण को दिया है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites