सीहोर। बुधवार की रात को भोपाल इन्दौर हाइवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, पुलिस की सक्रियता के चलते तीन लोग चलता ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए पर पुलिस ने ट्रक को पलटने से पहले ही रोकने में सफलता प्राप्त कर ली, इस ट्रक में अवैध रुप से पशु भरकर ले जाए जा रहे थे जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जावर पुलिस को मुखबिरों से बुधवार की रात को सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध रुप से पशु भरकर ले जाए जा रहे है, इस सूचना के आधार पर जावर पुलिस द्वारा भोपाल इन्दौर हाइवे पर घेराबंदी की गई बताया जाता है कि ट्रक जैसे ही शेखू खेड़ा जोड़ पर पहुंचा वैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिस पर इस ट्रक में सवार तीनों लोग एक एक करके उतरकर भाग गए पुलिस ने ट्रक को जैसे तैसे पलटने के पहले रोकने में सफलता प्राप्त की पर आरोपी उनकी नजर से ओझल हो गए। पुलिस ने बिना चालक के ट्रक को रोककर गहरी सांस ली ट्रक में एक मवेशी मृत और 33 स्वस्थ्य मवेशी बरामद किए जिन्हें हकीमाबाद की गौ शाला में भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूूरता अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें