मंगलवार, 14 मई 2013

चुनाव ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी मतदान से नहीं होंगें वंचित



सीहोर :मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होनेे वाले विधानसभा चुनाव में जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी, अब उन्हें मतदान से वंचित नहीं होना पड़ेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे इस बात की पुष्टि अभी से अवश्य कर ले कि उनके अधीन तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। ताकि वे निर्धारित फार्म प्राप्त कर उसे भरकर निश्चित समय पर डाक मतपत्र प्राप्त कर सके। इससे निश्चित रूप से मतदान के प्रतिशत में और वृद्धि होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से भी यह सुनिश्चित कर लेने को कहा है कि उनके परिजन के नाम भी मतदाता सूची में शामिल होंे।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites