गुरुवार, 16 मई 2013

ग्रामीण युवक ने फांसी लगाई


सीहोर। एक बाइस वर्षीय ग्रामीण युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से ग्राम में शोक का वातावरण बन गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्म हत्या के कारणों की खोज शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसरुल्लागंज के ग्राम बालागांव में गुरुवार  की सुबह रेवाराम जाट के 22 वर्षीय पुत्र देवीलाल जाट ने अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह देवीलाल जाट का शव फांसी पर झूलता हुआ पाया तो परिजन हतप्रभ रह गए पूरे गांव में शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पीएम कराया पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है कि देवीलाल जाट ने किन कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच में कोई कारण सामने नहीं आया है परिजन शोकाकुल वातावरण में कुछ कहने की स्थिति में भी नहीं है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites