सोमवार, 13 मई 2013

ऑटो के लिए कर दी थी चालक की हत्या


सीहोर। लगभग सवा महीने की गई हत्या का पर्दाफाश करने में पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई। ऑटो छीनने के उद्ेश्य से की गई इस निर्ममता पूर्वक हत्याकांड में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।     पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  05 अप्रैल 13 को दहोटा घाट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच पश्चात् हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना शाहगंज में  धारा 302/201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । मामला अंधे कत्ल में टीम गठित की जाकर पतासाजी की गयी । जांच  के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिस पर मुखबिर की सूचना पर सन्देही राजनारायण आ. लक्ष्मीनारायण मीणा एवं विनोद आ. हरकिशन लोवंशी नि. मण्डीदीप को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर राजू मीना व विनोद लोवंशी ने बताया कि 04 अप्रैल13 को हम लोगों ने आटो छिनने की योजना बनाई । हमारे साथ नीरज विश्वकर्मा भी था योजना के अनुसार नीरज बस स्टेंड मण्डीदीप से आटो किराये पर, शाहगंज सामान लाने जाने हेतु लेकर आया , आगे कुछ दूरी पर से हम दोनों भी आटो में सवार हो गए। शाहगंज पहुंचकर हम लोगों ने शाहगंज से कुछ दूरी पर खेत में आटो ड्रायवर संजय साहू की हत्या कर दी , लाश को दहोटा घाट में ले जाकर फेंक दिया और आटो लेकर चले गये । उक्त हत्या , आटो छीनने के लिये आरोपियों द्वारा की गई।     आरोपी विनोद लोहवंशी , राजू उर्फ राजनारायण मीना की गिरतारी की जाकर न्यायालय पेश किया गया । आरोपीगण के कब्जे से मैजिक लोडिंग आटो , रजि. न. एमपी-05 ,एल ए 0811 बरामद किया गया है ।   

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites