सीहोर। मंडी से अपनी उपज बेचकर आ रहे किसान को दवा दुकान पर से दवा खरीदना उस वक्त महंगा सौदा साबित हुआ जब उसकी बाइक से एक लाख रुपए का बेग उड़ा दिया गया। इस मामले में फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भादाकुई निवासी किसान कमलेश शर्मा आत्मज लक्ष्मीनारायण शर्मा अपना डालर चना बेचकर वापस घर जा रहा था, बाइक पर फसल का पैसा करीब एक लाख चार हजार रुपए बेग में रखा था मंडी से यह जेपी मार्केट में जरुरी दवा खरीदने के लिए रुका और कुछ ही मिनिटों में उसके द्वारा दवा खरीदी गई दवा खरीदी के दौरान उसका बेग बाइक पर टंगा रहा लौटा तो उसका बेग गायब था वो हैरान रह गया। पुलिस को आवेदन देते हुए कमलेश शर्मा ने बताया कि पल्सर गाड़ी से दो लोग उसका पीछा कर रहे थे और वे दवा दुकान के आसपास भी थे संभवत: उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें