सीहोर। नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत राम नगर में बीते मंगलवार की रात एक जेसीबी चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तीन बच्चों को कुचलने के मामले में पुलिस ने जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। जबकि आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तेजी से तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात इंदौर निवासी सुरेश सोनेमानी की जेसीबी मशीन हरदानिया तालाब में किराए पर चल रही है। इस मशीन को कमल सिंह नामक आपरेटर आपरेट कर रहा था। लेकिन मंगलवार की रात काम खत्म होने के बाद कमल सिंह जेसीबी मशीन को रामनगर निवासी मोरसिंह के बाड़े में खड़ी कर दी और खाना खाने के बाद सो गया। तभी देर रात मोरसिंह पंवार का पुत्र राकेश पंवार चोरी से जेसीबी मशीन को चलाते हुए भगा ले गया। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कमल सिंह के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उसने यह जानकारी दी है। पुलिस आरोपी राकेश पंवार की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जेसीबी मशीन निपानियां गांव के पास से जब्त की गई है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें