शुक्रवार, 3 मई 2013

दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों की लाश मिली


सीहोर। तहसील मुख्यालय आष्टा में दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों की लाश मिली है जिसमें से एक की पहचान हो गई और दूसरे की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पार्वती नदी किनारे मिले शव की पहचान बजरंग कालोनी निवासी विनोद पुत्र  धन सिंह विश्वकर्मा के रुप में की गई, बताया जाता है कि वो सुबह नदी किनारे शौच करने गया था मिर्गी आने के कारण वो डूब गया। एक अन्य लाश भंवरी पठार में खेत के पास तालाब में मिली है लाश को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वो दस से पन्द्रह घंटे पुरानी है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites