आष्टा। एक आदिवासी विवाहिता के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर दुष्यकृत्य का प्रकरण सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धीकगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम रोला गांव में रहने वाली एक तीस वर्षीय विवाहिता के साथ ३० अप्रेल की रात्रि को नजदीकी ग्राम जस्सूपुरा में रहने वाले शफीक खां ने घर में घुसकर दुराचार किया। घटना की रात विवाहिता का पति अपने किसी रिश्तेदार की बारात ग्राम कुंडीखाल गया हुआ था। उसके लौटने पर विवाहिता घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाने में पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें