सीहोर। जावर से लापता नाबालिग बालिका को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अजमेर राजस्थान से खोज निकाला है पर आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर बताए जाते है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय जावर क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय बालिका 15 अप्रैल से गायब हो गई थी परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की गई थी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उसकी पड़ताल की जा रही थी। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन चैक करवाई जो राजस्थान के अजमेर की मिली जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची जहां उन्हें लड़की तो मिल गई पर आरोपी नहीं मिले पुलिस की सक्रियता के कारण वो भूमिगत हो गए। पुलिस द्वारा लड़की की शिकायत पर जावर के ही हसन खाँ और भूरा खाँ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस को बालिका द्वारा बताया गया है कि उसे पहले शुजालपुर ले जाया गया था वहां से उसे अजमेर ले जाया गया जहां से उसके साथ दुष्कर्म किया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें