सोमवार, 6 मई 2013

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन




इछावर. सोमवार को जिले में पदस्थ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम एलएस वघेल को सौंपा है।
ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांग पूरी किए जाने की बात कही गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किया जाए। छटे वेतनमान तथा वेतन वृद्धि निर्धारित की जाए। मेडिकल अवकाश, आकस्मिक अवकाश सहित अन्य अवकाश की सुविधा, अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिले, सभी भत्ते व व्यय दिए जाएं। जिसमें गृह भत्ता, महंगाई, अवकाश, मेडिकल और भविष्य निधि शामिल है। इसके अलावा पिछले दिनों सामूहिक अवकाश और हड़ताल पर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारियों का वेतन काटने की कार्रवाई न की जाए, बिहार की तर्ज पर मानव संसाधन निधि का निर्माण किया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन दिए जाने के एक सप्ताह में निराकरण नहीं होता है तो 20 मई से वह सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सचिव ऋषि राठौर, जितेन्द्र आर्य, रितेश, दीपक धापक, नरेन्द्र मालवीय सहित समस्त एएनएम, आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।


Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites