गुरुवार, 2 मई 2013

पति ने पत्नी को बेदर्दी से पीटा

सीहोर। एक पति द्वारा अपनी पत्नी को बेदर्दी के साथ पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आष्टा तहसील के ग्राम चुपाडिय़ा निवासी देवी सिंह जागड़ा ने गुुरुवार की दोपहर में अपनी 32 वर्षीय रेशम बाई के साथ जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि देवीसिंह ने लकड़ी के पटिए से जमकर मारपीट की जिससे उसे आष्टा अस्पताल में लाया गया वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। आष्टा में रेशम बाई और उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि देवी सिंह अक्सर ऐसा करता है तथा आज पटिए से मार मार कर अधमरा कर दिया। 

खेत में गाय घुसने पर हुई मारपीट
सीहोर। खेत में गाय घुसने की बात को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम नानजीपुरा सुरेन्द्र ठाकुर की गाय उसके पड़ोसी नरेन्द्रसिंह के खेत में चली गई जब सुरेन्द्र गाय को लेने के लिए वापस गया तो  इनका विवाद हो गया मामला मारपीट तक जा पहुंचा जिसमें सुरेन्द्र घायल हो गया। पुलिस द्वारा सुरेन्द्र की रिपोर्ट पर नरेन्द्र सिंह, अरविंद और पंकज निवासी नानजीपुरा के खिलाफ प्रकरण कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites