सोमवार, 13 मई 2013

सड़क हादसे में एक की मौत

 सीहोर। जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत हुये अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, वही आठ अन्य लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये हंैं । पुलिस के अनुसार थाना दोराहा अन्तर्गत एन.एच-12 ढाबा के सामने टवेरा कार क्रमांक एमपी-37-बी-0258 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये क्वालिस कार क्रमांक एमपी-04-एचबी-478 में टक्कर मार दी जिससे क्वालिस में सवार राजेश आ. हरिप्रसाद गौर उम्र 42 साल निवासी धनखेड़ी चांदबढ़ की घटना स्थल पर मौत हो गई । बताया जाता है कि टवेरा कार को द्वारका गौर द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें उनकी बेटी राजू और सावित्री बाई पत्नी गोविंद भी सवार थी। इनकी टवेरा कार के आगे चल रही क्वालिस अचानक पंचर हो गई जिसे सुधारने के लिए ड्राइवर उतरा और पीछे से टवेरा चालक ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही क्वालिस में सवार राजेश गौर की मौत हो गई। यह सभी लोग नरसिंहगढ़ के रुनाहा गांव से सामूहिक विवाह आयोजन से वापस लौट रहे थे।  इछावर थाना अन्तर्गत पान चैराहा से दीवडिय़ा फाटक के बीच गत दिवस रात को इछावर निवासी प्रहलाद आ. गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा को पैदल जाते में इण्डिका कार क्रमांक एमपी-04-एचसी-9554 के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।  कोतवाली थाना अन्तर्गत क्रिसेन्ट चैराहा हाइवे सीहोर के पास अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये रोड क्रास करते समय बाइक क्रमांक एमपी-37-एमएफ-1362 में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार संगीता, अर्जुन, पवन तीनों घायल हो गये । एक अन्य घटना क्रम में मण्डी थाना अन्तर्गत इन्दौर भोपाल रोड नापलाखेड़ी के पास आज सुबह मारूती क्रमांक एमपी-09-एचडी-2557 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये पलट दिया जिससे कार में सवार नवीन जोशी, सुभाषनी जोशी, सुषमा दुबे एवं शैलेन्द्र जोशी घायल हो  गये । बताया जाता है कि कार को एक ट्रक द्वारा ओवर टेक किया गया जिससे कार चालक अपना संतुलन नहीं बना सका और वह पलटी खा गई।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites