सीहोर। नेशनल हाईवे क्रमांक 69 पर रविवार अलसुबह बुधनी के मिडघाट पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसें ने देखने वालों और राहत कार्यो में लगे लोगों के दिल हिला कर रख दिए। आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में फंसे दो युवकों की राहत के लिए पहुंचे लोग चाह कर भी मदद नहीं कर पाए। इन दो युवकों में से एक की कार में ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक डंफर चालक ने सामने से आ रही इंडिका कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे क्रमांक 6 9 पर रविवार सुबह 5.30 वजे होशंगाबाद से भोपाल की और जा रही इंडिका कार क्रमांक एम एच 06 जे 9293 एवं ट्रक क्र. एम पी 38 जी 0576 की आमने सामने भिडंत हो गई। इस घटना में अनियंत्रित डंफर ने एक ट्रक को भी टक्कर मारी। जोरदार भिडंत के बाद इंडिका बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसकी अगली सीट पर बैठे ड्रायवर व एक अन्य युवक कार में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व 108 एंबूलेंस पहुंच गई थी। लेकिन दोनों ही कार में फंसे युवकों को निकालने में असफल साबित हो रहे थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए उसी हालत में उपचार दिया जा रहा था, लेकिन असलम खान पिता चांदमियां 29 वर्ष निवासी बुधवारा भोपाल नामक ड्रायवर की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि कार को काटने के लिए गैस कटर का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उसके पहुंचने में देरी के चलते युवक की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य को भी चोटें आई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए, 337 के तहत
मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें