सीहोर। सरबजीत के निधन के बाद गुरुवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा विधायक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। नारेबाजी के बीच विधायक ने पुतले में आग लगाई। सरबजीत के निधन के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की स्थिति बनी हुुई है। गुरुवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रुप में सिनेमा चौराहे पर पहुंचे जहां विधायक रमेश सक्सेना द्वारा पाकिस्तान के पुतले में आग लगाई गई। इस अवसर पर अशोक सिसोदिया, सीताराम यादव, कमलेश राठौर, अमित कटारिया, पवन गुप्ता, रामचन्दर पटेल आदि उपस्थित थे। सभी के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध भी प्रकट किया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें